हांगझोऊ एशियाई खेलों के सातवें दिन भारत ने पांच पदक जीते। इनमें दो स्वर्ण, दो रजत और एक कांस्य पदक शामिल हैं। सातवें दिन भारत को शूटिंग में रजत पदक, टेनिस और स्क्वैश में स्वर्ण, जबकि एथलेटिक्स में एक रजत और एक कांस्य मिला। इतना ही नहीं भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कम से कम रजत पक्का कर लिया है।
शूटिंग में रजत पदक, टेनिस में स्वर्ण
दिन की शुरुआत रजत पदक से हुई। सरबजोत और दिव्या की जोड़ी ने 10 मीटर एयर पिस्टल के मिश्रित युगल में रजत पदक जीता। फाइनल मैच चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इसके बाद मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और रूतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों के बाद से इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी रहा। अपना आखिरी एशियाड खेल रहे रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं। उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता था।
स्क्वैश में भारत ने पाकिस्तान को हराया
इसके बाद स्क्वैश में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2014 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता है। 18 साल के अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और तीसरा मैच जीत भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। इससे पहले सौरव घोषाल ने मैच में मोहम्मद असीम खान को हराया था, जबकि महेश को नासिर इकबाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था। भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ फाइनल 2-1 से जीता।
कार्तिक और गुलवीर ने एथलेटिक्स में जीते पदक
पुरुषों के 10 हजार मीटर दौड़ में भारत के कार्तिक और गुलवीर ने इतिहास रच दिया। कार्तिक ने 28:15.38 की टाइमिंग के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 की टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई।
बैडमिंटन में पहला स्वर्ण जीतने से एक कदम दूर भारत
भारतीय बैडमिंटन टीम एशियाई खेलों में ऐतिहासिक पहला स्वर्ण पदक जीतने से एक कदम दूर खड़ी है। पुरुष टीम ने शनिवार को कड़े मुकाबले में कोरिया को 3-2 से हराकर फाइनल में प्रवेश कर लिया। एचएस प्रणय ने जियोन ह्योक जिन को 18-21, 21-16, 21-19 से हराकर 1-0 की बढ़त दिलाई। सात्विक साईराज रैंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को सियोंग-मिन ह्ूक की जोड़ी ने 13-21, 24-26 से हराया। लक्ष्य ने इसके बाद लक्ष्य ने ली यंगयू को 21-7, 21-9 से हराया। अर्जुन-धु्रव कपिला को किम-सुंगसियोंग 16-21, 11-21 से हार मिली, लेकिन निर्णायक मुकाबले में किदांबी श्रीकांत ने चो जियोनयप को 12-21, 21-16, 21-14 से परास्त कर भारत को जिता दिया। भारतीय टीम का फाइनल में चीन से मुकाबला होगा।
भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम फाइनल में पहुंच गई है। उसने सेमीफाइनल में दक्षिण कोरिया को 3-2 से हरा दिया। इस जीत के साथ भारतीय टीम ने कम से कम रजत पक्का कर लिया है।
पुरुषों के 10000 मीटर रेस में भारत के कार्तिक और गुलवीर ने इतिहास रच दिया है। कार्तिक ने 28:15.38 की टाइमिंग के साथ रजत पदक और गुलवीर ने 28:17.21 की टाइमिंग के साथ कांस्य पदक जीता। एथलेटिक्स यानी ट्रैक एंड फील्ड में हांगझोऊ एशियाई खेलों में भारत ने तीन पदक जीत लिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को किरण बालियान ने शॉटपुट में कांस्य पदक जीता था। इन दो पदकों के साथ भारत के कुल पदकों की संख्या 38 हो गई है।
टेबल टेनिस में भारत की सुतीर्था और अहकिया ने शानदार प्रदर्शन किया है। भारतीय जोड़ी ने दुनिया की नंबर दो जोड़ी मेंग और यिडी को 11-5, 11-5, 5-11, 11-9 से हराया। इसके साथ ही भारतीय जोड़ी का पदक भी पक्का हो चुका है।
स्क्वैश में भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान को हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। 2014 के बाद भारतीय टीम ने पहली बार एशियाई खेलों में यह पदक जीता है। भारत के लिए 25 साल के अभय सिंह ने फाइनल में शानदार प्रदर्शन किया और तनाव भरे हालात में शानदार प्रदर्शन कर भारत को स्वर्ण पदक दिलाया। एशियाई खेलों में इस खेल में यह भारतीय टीम का सिर्फ दूसरा स्वर्ण पदक है। इससे पहले 2014 में भारत ने मलयेशिया को हराकर स्वर्ण जीता था।
फाइनल के तीसरे मैच में अभय सिंह ने पाकिस्तान के जमान नूर को 11-7, 9-11, 7-11, 11-9, 12-10 से हराकर भारत के लिए स्वर्ण पदक जीता। इससे पहले सौरव घोषाल ने मैच में मुहम्मद आसिम खान को हराया था, जबकि महेश मनगांवकर को नासिर इकबाल के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था।
स्क्वैश फाइनल में भारतीय और पाकिस्तान के बीच मुकाबला जारी है। पहला मैच पाकिस्तान के नाम रहा तो दूसरे मैच में भारत ने जीत हासिल की। तीसरे मैच में दोनों देशों के खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर जारी है।
भारतीय हैवीवेट स्टार नरेंद्र ने ईरान के इमान रमजानपुरडेलावर को हराकर पुरुषों के +92 किग्रा सेमीफाइनल में प्रवेश किया और अपना पदक पक्का किया। +92 किग्रा में केवल दो कोटा उपलब्ध हैं, इसलिए उन्हें 2024 पेरिस ओलंपिक में अपना स्थान बुक करने के लिए फाइनल में पहुंचना होगा। नरेंद्र से पहले प्रीति और लवलीना मुक्केबाजी में पदक पक्का कर चुकी हैं।
मुक्केबाजी में नरेंद्र का मुकाबला ईरान के इमान रमजानपुरडेलावर के साथ है। पहले राउंड में वह हारे थे, लेकिन दूसरे राउंड में दमदार वापसी कर उन्होंने जीत हासिल की। अब तीसरा राउंड निर्णायक होगा।
भारोत्तोलन में मीराबाई चानू ने निराश किया है। स्नैच में वह सिर्फ 83 किलोग्राम भार ही उठा सकीं। अपने दूसरे और तीसरे प्रयास में वह 86 किलोग्राम वजन नहीं उठा सकीं। वहीं, क्लीन एंड जर्क में उन्होंने पहले प्रयास में 111 किलोग्राम वजन उठाया।
स्क्वैश फाइनल में भारतीय टीम को पाकिस्तान के खिलाफ पहले सेट में हार का सामना करना पड़ा है। महेश मनगांवकर को पाकिस्तान के नासिर इकबाल ने 3-0 के अंतर से हराया। हालांकि, भारत के पास दूसरा गेम जीतकर वापसी करने का मौका है। टीम मुकाबले में पाकिस्तान 1-0 से आगे है।
मीराबाई चानू स्नैच में सिर्फ 83 किलोग्राम वजन ही उठा पाईं। दूसरे और तीसरे प्रयास में उन्होंने 86 किलोग्राम वजन उठाने का फैसला किया, लेकिन उनके दोनों प्रयास विफल रहे। वह फिलहला काफी पीछे हैं, लेकिन क्लीन एंड जर्क में भारी वजन उठाकर वह पदक की रेस में आ सकती हैं। हालांकि, ऐसा मुश्किल लग रहा है, क्योंकि चानू तीसरे प्रयास के बाद थोड़ी अनफिट भी नजर आईं। उन्हें चलने में थोड़ी परेशानी हो रही थी। स्नैच में वह संयुक्त रूप से सातवें स्थान पर हैं। उनके लिए अब पदक जीतना बेहद मुश्किल होगा।
मिश्रित युगल टेनिस में रोहन बोपन्ना और ऋतुजा भोसले ने स्वर्ण पदक जीता है। शुरुआती सेट 2-6 से हारने के बाद भारतीय जोड़ी ने शानदार वापसी की। उन्होंने सुपर टाई-ब्रेक 10-4 से जीता। भारत के लिए 2002 एशियाई खेलों के बाद से इस खेल में स्वर्ण पदक जीतने का सिलसिला जारी है। रोहन बोपन्ना अब दो बार के एशियाई खेल चैंपियन हैं! उन्होंने 2018 में दिविज शरण के साथ पुरुष युगल जीता और अब ऋतुजा भोसले के साथ मिश्रित युगल में स्वर्ण पदक जीता है।
मीराबाई चानू की प्रतियोगिता शुरू हो चुकी है। वह एशियाई खेलों में अपना पहला पदक जीतने की कोशिश करेंगी। चानू स्वर्ण पदक जीतने की प्रबल दावेदार हैं।
आज भारत के दो मुक्केबाजों ने अपने पदक पक्के कर लिए हैं। प्रीति के बाद लवलीना ने भी आसानी से कोरियाई मुक्केबाज के खिलाफ अपना मैच जीता और सेमीफाइनल में जगह बनाकर अपना पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने 54 और लवलीना ने 75 किलोग्राम भारवर्ग में पदक पक्के किए हैं।
19 साल की प्रीति ने कजाखस्तान की मुक्केबाज को हराकर सेमीफाइनल में जगह बना ली है और कम से कम कांस्य पदक पक्का कर लिया है। प्रीति ने 4-1 के अंतर से मैच अपने नाम किया। कजाखस्तान की मुक्केबाज पहले 2022 में कांस्य पदक जीत चुकी थी। ऐसे में प्रीति ने उन्हें हराकर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही उन्होंने पेरिस ओलंपिक का टिकट भी हासिल कर लिया है।
टेबल टेनिस में भारतीय पुरुष जोड़ी मानव ठक्कर और मानुष शाह को हार का सामना करना पड़ा है। कोरियाई जोड़ी ने भारत को 3-2 के अंतर से हराया।
भारत को आज के दिन का पहला मेडल शूटिंग में मिला है। सरबजोत और दिव्या की जोड़ी ने मिश्रित वर्ग में रजत पदक जीता है। फाइनल में भारतीय जोड़ी ने अच्छी शुरुआत की थी, लेकिन अंत में चीनी निशानेबाजों को मात नहीं दे सकी। चीन ने 16-14 के अंतर से मैच अपने नाम किया। इस प्रतियोगिता में शूटिंग में यह भारत के लिए आठवां रजत पदक है। सरबजोत ने अपने जन्मदिन पर रजत पदक जीतकर देश को तोहफा दिया है। आयोजकों ने उनके लिए हैप्पी बर्थडे टू यू... गाना भी बजाया।
डेरियस चेनाई और जोरावर संधू ने अपनी पहली सीरीज में परफेक्ट 25 का स्कोर बनाया है। पृथ्वीराज टोंडिमन ने 24 का स्कोर हासिल किया। मुकाबले में अभी सभी निशानेबाजों को लंबा रास्ता तय करना है। यह आयोजन के चरण 1 की पहली सीरीज है।
अजय कुमार सरोज 1500 मीटर हीट में 3:51.93 के साथ दूसरे स्थान पर रहे और फाइनल के लिए क्वालीफाई किया। जिन्सन जॉनसन भी 1500 मीटर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके हैं।
भारत के सरबजोत सिंह और दिव्या टीएस की टीम ने 577 का स्कोर किया और फाइनल में जगह बना ली है। अब भारतीय जोड़ी का सामना चीन के झांग बोवेन और जियांग रैनक्सिन के खिलाफ होगा, जिन्होंने फाइनल में जगह बनाने के लिए 576 का स्कोर किया!
जेसविन एल्ड्रिन ने 7.67 की दूरी हासिक की और फाइनल में जगह बनाई। वहीं, मुरली श्रीशंकर ने पहले प्रयास में ही 7.97 मीटर की दूरी हासिल की और 7.90 का आंकड़ा पार कर फाइनल में जगह बनाई।
बास्केटबॉल
क्वार्टर फाइनल, पुरुष. भारत बनाम ईरान - सुबह 10:55 बजे
क्वार्टर फाइनल महिला, भारत बनाम मलेशिया - दोपहर 1:00 बजे
पुरुष क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:30 बजे
महिला क्वार्टर फाइनल, दोपहर 3:30 बजे
एथलेटिक्स
महिला हेप्टाथलॉन स्पर्धाएं (स्वप्ना बर्मन, नंदिनी अगासरा) - सुबह 6:30 बजे
पुरुष लंबी कूद (मुरली श्रीशंकर, जेसविन एल्ड्रिन) - सुबह 6:35 बजे
महिला 100 मीटर बाधा दौड़ हीट (ज्योति याराजी, निथ्या रामराज) - सुबह 6:30 बजे
पुरुषों 1500 मीटर राउंड 1 हीट (अजय कुमार सरोज, जिन्सन जॉनसन) - सुबह 7:05 बजे
महिला 400 मीटर फाइनल (ऐश्वर्या कैलाश मिश्रा) - शाम 5:30 बजे
पुरुष 400 मीटर फाइनल (मुहम्मद अजमल) - शाम 5:40 बजे
पुरुष 10,000 मीटर फाइनल (कार्तिक कुमार, गुलवीर सिंह) - शाम 5:50 बजे
बैडमिंटन
पुरुष टीम सेमीफाइनल (एचएस प्रणय, किदांबी श्रीकांत, लक्ष्य सेन, मिथुन मंजूनाथ, सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी/चिराग शेट्टी, ध्रुव कपिला/एमआर अर्जुन): भारत बनाम कोरिया गणराज्य - दोपहर 2:30 बजे से
मुक्केबाजी
महिला, 54 किग्रा क्वार्टर फाइनल: प्रीति (भारत) बनाम जैना शेकेरबेकोवा (कजाखस्तान) - 11:30 बजे
महिला, 75 किग्रा क्वार्टर फाइनल: लवलीना बोर्गोहेन (भारत) बनाम सुयेओन सियोंग (कोरिया) - 12:15 अपराह्न
पुरुषों, 57 किग्रा, अंतिम 16: सचिन सिवाच (भारत) बनाम अबुकुथैला तुर्की (कुवैत) - दोपहर 1:00 बजे
पुरुष +92 किग्रा क्वार्टर फाइनल: नरेंद्र (भारत) बनाम रमज़ानपुरडेलावर इमान (आईआरआई) - 2:15 अपराह्न
पुरुष, 71 किग्रा क्वार्टर फाइनल: निशांत देव (भारत) बनाम ओकाज़ावा सेवोनरेट्स क्विंसी मेन्सा (जेएपी) - शाम 6:30 बजे
ब्रिज
पुरुष, महिला और मिश्रित टीम राउंड रॉबिन 2 (भारतीय टीमें) - सुबह 6:30 बजे से
नौकायन
एकाधिक स्प्रिंट दौड़ हीट और सेमीफ़ाइनल (एकाधिक एथलीट) - सुबह 7:00 बजे से
शतरंज
पुरुष टीम राउंड 2 (गुकेश डी, विदित गुजराती, अर्जुन एरिगैसी, पेंटाला हरिकृष्णा, रमेशबाबू प्रागनानंद) - दोपहर 12:30 बजे से
महिला टीम राउंड 2 (कोनेरू हम्पी, हरिका द्रोणावल्ली, वैशाली रमेशबाबू, वंतिका अग्रवाल, सविता श्री बी) - दोपहर 12:30 बजे से
तैराकी
पुरुषों का सिंक्रोनाइज़्ड 3 मीटर स्प्रिंगबोर्ड फाइनल (लंदन सिंह हेमाम, सिद्धार्थ बजरंग परदेशी) - शाम 5:00 बजे
घुड़सवारी
इवेंटिंग टीम और व्यक्तिगत (अपूर्व किशोर दाभाड़े, विकास कुमार, आशीष विवेक लिमये) - सुबह 5:30 बजे से
गोल्फ
पुरुष व्यक्तिगत और टीम राउंड 3 (अनिर्बान लाहिड़ी, शुभंकर शर्मा, एसएसपी चौरसिया, खलिन जोशी) - सुबह 4:00 बजे से
महिला व्यक्तिगत और टीम राउंड 3 (अदिति अशोक, अवनी प्रशांत, प्रणवी उर्स) - सुबह 4:00 बजे से
हैन्डबॉल
महिला प्रारंभिक राउंड ग्रुप बी: भारत बनाम नेपाल - सुबह 11:30 बजे
हॉकी
प्रारंभिक पुरुष पूल ए: भारत बनाम पाकिस्तान - शाम 6:15 बजे
कुरैश
पदक स्पर्धा: पुरुष -66 किग्रा (केशव) - सुबह 7:00 बजे से (पदक राउंड सुबह 11:30 बजे से शुरू होंगे)
पदक स्पर्धा: महिला -52 किग्रा (पिंकी बलहारा, सुचिका तरियाल) - सुबह 7:00 बजे से (पदक राउंड सुबह 11:30 बजे से शुरू होंगे)
रोलर स्केटिंग
मेडल इवेंट: महिला स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस फाइनल (हीरल साधु, आरती कस्तूरी राज) - सुबह 6:30 बजे
मेडल इवेंट: पुरुषों की स्पीड स्केटिंग 10000 मीटर पॉइंट-एलिमिनेशन रेस फाइनल (आनंदकुमार वेलकुमार, सिद्धांत राहुल कांबले) - सुबह 7:05 बजे
शूटिंग
पदक स्पर्धा: 10 मीटर एयर पिस्टल मिश्रित टीम क्वालिफिकेशन राउंड और पदक मैच (दिव्या टीएस, सरबजोत सिंह) - सुबह 6:30 बजे से
पुरुष ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम चरण 1 (क्यनान चेनाई, पृथ्वीराज टोइंडमन, ज़ोरावर सिंह संधू) - सुबह 6:30 बजे से
महिला ट्रैप क्वालिफिकेशन व्यक्तिगत और टीम चरण 1 (राजेश्वरी कुमारी, मनीषा कीर, प्रीति रजक) - सुबह 6:30 बजे से
स्क्वैश
पुरुष टीम स्वर्ण पदक मैच: भारत बनाम पाकिस्तान - दोपहर 1:00 बजे
टेबल टेनिस
पुरुष युगल क्वार्टर फाइनल (मानुष शाह/मानव ठक्कर) - सुबह 9:30 बजे से
महिला एकल क्वार्टर फाइनल (मनिका बत्रा) - सुबह 9:30 बजे से
महिला युगल क्वार्टर फाइनल (श्रीजा अकुला/दीया चितले और सुतीर्था/अहिका मुखर्जी) - दोपहर 1:30 बजे से
टेनिस
मिश्रित युगल सेमीफाइनल: रोहन बोपन्ना/रुतुजा भोसले (भारत) बनाम एन-शुओ लियांग/त्सुंग-हाओ हुआंग (टीपीई) - सुबह 9:30 बजे के बाद
वॉलीबाल
महिला प्रारंभिक दौर पूल ए: भारत बनाम डीपीआर कोरिया - सुबह 8:00 बजे
भारोत्तोलन
महिला 49 किग्रा (मीराबाई चानू) - सुबह 6:30 बजे से (अंतिम ग्रुप दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा)
महिला 55 किग्रा (बिंद्यारानी देवी) - सुबह 6:30 बजे से (अंतिम ग्रुप शाम 4:30 बजे शुरू होगा)
भारतीय खिलाड़ी अब तक 33 पदक जीत चुके हैं। इनमें आठ स्वर्ण भी शामिल हैं। पदक तालिका में भारत चौथे स्थान पर बना हुआ है। वहीं, चीन सबसे ज्यादा पदकों के साथ शीर्ष पर है। पदक तालिका का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
एशियाई खेलों में छठे दिन भारत को कुल आठ पदक मिले। इनमें शूटिंग में दो स्वर्ण और तीन रजत समेत पांच पदक, टेनिस में एक रजत, शॉटपुट-स्क्वैश में एक-एक कांस्य शामिल है। इससे पदकों की कुल संख्या अब 33 हो गई है। भारत के आठ स्वर्ण, 12 रजत, 13 कांस्य हो गए हैं। वह चौथे स्थान पर है। छठे दिन का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Asian Games Day 7 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेलों का आज सातवां दिन है। छह दिन में भारत की झोली में कुल 33 पदक आ चुके हैं। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह, तीसरे दिन तीन, चौथे दिन आठ, पांचवें दिन तीन और छठे दिन आठ पदक मिले। सातवें दिन भारत को एथलेटिक्स और शूटिंग में पदक मिल सकते हैं।