महेश मंगाओंकर को नासिर इकबाल ने स्क्वैश में हरा दिया। उनकी हार का मतलब है कि भारतीय पुरुष टीम पूल ए प्रतियोगिता में पाकिस्तान से हार गई। सौरव घोषाल ने अपना मैच जीता लेकिन यह पर्याप्त नहीं था।
टेनिस के मिश्रित युगल स्पर्धा में रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने जीत हासिल की। इस दूसरी वरीयता प्राप्त जोड़ी ने जापान के शिमिज़ु अयानो और शिंजी हजावा की जोड़ी को सीधे सेटों में हराया।
टेनिस में भारत का एक पदक पक्का हो गया है। रामकुमार रामनाथन और साकेत माइनेनी की पुरुष युगल जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में चीन की झिझेन झांग और वू यिबिंग की जोड़ी को हरा दिया। दोनों खिलाड़ी अब सेमीफाइनल में पहुंच गए हैं।
महिला मुक्केबााजी के 50 किग्रा भारवर्ग में जीत हासिल की है। उन्होंने दक्षिण कोरिया की चोरोंग बाक को प्री-क्वार्टर फाइनल में हराया। इस जीत के साथ ही निकहत अब क्वार्टर फाइनल में पहुंच गईं। वह एक और जीत हासिल करती हैं तो उनका पदक पक्का हो जाएगा।
वूशु में भारत के लिए एक रजत पदक पक्का हो गया है। रोशिबिना नाओरेम देवी ने महिलाओं के 60 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जीत हासिल की। वह अब फाइनल में पहुंच गई हैं। रोशिबिना ने सेमीफाइनल में वियतनाम की एगूयेन थी थू थेई के खिलाफ 2-0 से जीत हासिल की है।
भारत के जी साथियान और मनिका बत्रा ने मिश्रित युगल में थाईलैंड के नापत और सुथासिनी को हराया है। दोनों अब प्री-क्वार्टर फाइनल में पहुंच गए हैं।
घुड़सवारी में व्यक्तिगत ड्रेसेज फाइनल के लिए क्वालीफाई करने के बाद भारत के हृदय विपुल छेड़ा और अनुष अग्रवाल पदक की दौड़ में हैं। हृदय ने क्वालीफिकेशन राउंड में 73.883 के कुल स्कोर के साथ शीर्ष स्थान हासिल किया, जबकि एट्रो पर सवार अनुष 71.706 के स्कोर के साथ चौथे स्थान पर रहे।
भारत ने स्क्वैश में मकाउ को 3-0 से हराकर बड़ी जीत हासिल की। अनहत सिंह ने वेई युंग को सीधे सेटों में 11-1, 11-6, 11-7 से हराया। इससे पहले जोशना चिनप्पा ने क्वाई लियू को सीधे सेटों में हराया। पहले मैच में तन्वी खन्ना ने वेंग येउंग को 3-1 से हराया था।
भारत की तीसरी वरीयता प्राप्त महिला टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना एकल स्पर्धा में हार गई हैं। उन्हें जापान की हारूका काजी ने क्वार्टर फाइनल में परास्त कर दिया। अंकिता यह मैच 6-3, 4-6, 4-6 के अंतर से हार गईं।
हरिका द्रोणावल्ली ने टेबल टॉपर चीन की जिनर झू के खिलाफ 1-0 से जीत दर्ज की। उनकी जीत सभी को हैरान करने वाली है।
मानव ठक्कर और मानुष शाह की भारतीय जोड़ी पुरुष टीम अंतिम- 32 में पहुंच गई है। भारतीय जोड़ी ने थाईवलैंड के नेपत थानमाथिकोम और सितिसाक नुचार्ट की टीम को 3-2 [11-8, 8-11, 11-6, 7-11, 12-10] से हराया और अपने अभियान का विजयी आगाज किया।
टेनिस में भारतीय खिलाड़ी सुमित को हार का सामना करना पड़ा है। पहला सेट हारने के बाद, शीर्ष वरीयता प्राप्त चीनी झिझिन झांग ने मजबूत वापसी करते हुए अगले दो सेट अपने नाम कर जीत दर्ज की। चीनी खिलाड़ी ने 6-7, 6-1, 6-2 के अंतर से यह मैच जीता।
ग्रुप मैच में भारत के प्रिंसपाल सिंह, प्रताप सिंह सेखों, प्रणव प्रिंस और लोकेंद्र सिंह ने मकाऊ को 21-12 से हराया। उन्होंने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया है जहां उनका सामना शुक्रवार को पिछले संस्करण के स्वर्ण पदक विजेता चीन से होगा। भारतीय महिला टीम ग्रुप मैच में दिन के अंत में चीन से भिड़ेगी।
अनंत सिंह ने शूटिंग में देश को एक और पदक दिलाया है। उन्होंने 60 में 58 शॉट सही निशाने पर लगाए और रजत पदक अपने नाम किया। वहीं, कुवैत के अबदुल्लाह अलरसीदी ने विश्व रिकॉर्ड बनाते हुए 60 में 60 सही निशाने लगाए और स्वर्ण पदक हासिल किया।
अनंत सिंह ने कम से कम रजत पदक पक्का कर लिया है। उन्होंने 50 में 48 शॉट सही निशाने पर लगाए हैं।
अनंत सिंह ने शानदार शुरुआत की है और अपने शुरुआती 14 प्रयासों में 14 अंक हासिल किए हैं।
साइकलिंग में डेविड बेकहम को हार का सामना करना पड़ा है। उनके प्रतिद्वंद्वी मलेशियाई खिलाड़ी ने अगले दौर में जगह बनाई। बेकहम ने अंतिम समय पर तेजी हासिल कर रेस अपने नाम करने का प्लान बनाया था, लेकिन वह ऐसा नहीं कर सके और उन्हें हार का सामना करना पड़ा।
शूटिंग में ईशा सिंह ने रजत पदक पर कब्जा जमाया है। उन्होंने महिलाओं की 25 मीटर पिस्टल प्रतियोगिता में 34 का स्कोर किया और दूसरे स्थान पर रहीं। चीन की लियू रुई ने 38 का स्कोर हासिल कर स्वर्ण पदक जीता। वहीं, कोरिया की जिन ने 26 का स्कोर कर कांस्य पदक अपने नाम किया।
ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन कर रजत पदक पक्का कर लिया है। अब वह स्वर्ण पदक के लिए कोशिश करेंगी।
भारत की महिला हॉकी टीम ने अपने पहले ही मैच में बड़ी जीत हासिल की है। भारत ने सिंगापुर को 13-0 के अंतर से हराया।
तलवारबाजी में भारतीय महिला टीम ने शानदार प्रदर्शन किया है। मैच में पिछड़ने के बावजूद भारत ने जॉर्डन को 45-36 से हराया। भारतीय टीम ने क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली है और सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए दक्षिण कोरिया से खेलेगी।
हॉकी में भारतीय महिला टीम बड़ी जीत की दहलीज पर पहुंच गई है। आखिरी क्वार्टर का खेल जारी है और टीम इंडिया के पास 11-0 की बढ़त है।
भारत की झोली में कुल 20 पदक आ चुके हैं। इसमें पांच स्वर्ण, पांच रजत और 10 कांस्य पदक शामिल हैं। पदक तालिका का पूरा हाल जानने के लिए यहां क्लिक करें।
विष्णु सरवनन ने पुरुषों की डिंगी ILCA 7 में 34 के नेट स्कोर के साथ कांस्य पदक जीता। कोरिया के हा जेमिन ने 33 के स्कोर के साथ रजत पदक जीता, जबकि सिंगापुर के लो जून हान रयान ने 26 के स्कोर के साथ स्वर्ण पदक जीता। महिलाओं की एकल डोंगी ILCA6 में, नेथरा कुमानना चौथे स्थान पर रहीं।
एशियाई खेलों में भारतीय निशानेबाजों का शानार प्रदर्शन जारी है। भारत ने पुरुष टीम स्कीट में कांस्य पदक जीता है। टीम इंडिया 355 के स्कोर के साथ तीसरे स्थान पर कजाकिस्तान के साथ बराबरी पर थी। इसके बाद भारत ने वापसी कर पदक पक्का किया। अनंत नरूका, गुरजाओत सिंह और अंगद बाजवा ने भारत के लिए 19वां पदक जीता। हालांकि, अनंत व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में जगह नहीं बना सके।
भारत की महिला हॉकी टीम ने सिंगापुर के खिलाफ शानदार शुरुआत की है। दूसरे क्वार्टर में ही भारत ने 6-0 की अहम बढ़त बना ली है।
शूटिंग में भारतीय खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन जारी है। सिफ्त कौर और आशी ने एक ही प्रतियोगिता में स्वर्ण और कांस्य पदक जीते हैं। सिफ्त कौर समरा ने 50 मीटर 3पोजीशन राइफल में 10.2 अंक हासिल कर आसानी से स्वर्ण पदक जीत लिया! वहीं, इसी प्रतियोगिता में आशी ने कांस्य पदक अपने नाम किया। सिफ्त कौर एशियाई खेल 2023 में एकल प्रतिस्पर्धा में भारत को स्वर्ण दिलाने वाली पहली एथलीट हैं। इससे पहले तीनों स्वर्ण पदक टीम इवेंट में आए थे।
सिफ्त ने स्वर्ण पदक जीतने के साथ नया विश्व रिकॉर्ड भी बनाया है। उन्होंने 469.6 का स्कोर किया जो कि पिछले रिकॉर्ड से 2.6 अधिक है।
शूटिंग में व्यक्तिगत स्पर्धा में सिफ्त और आशी से पदक की उम्मीद है। आखिरी राउंड से पहले सिफ्त पहले स्थान पर हैं और आसी दूसरे स्थान पर हैं।
भारत ने पूल बी के अपने दूसरे मैच में नेपाल को 3-0 से हराया।
अनाहत सिंह 3-0 (11-7, 11-1, 11-2) कृष्ण थापा
जोशना चिनप्पा 3-0 (11-4, 11-2, 11-2) बिपना भ्लोन
दीपिका पल्लीकल कार्तिक 3-0 (11-1, 11-3, 11-2) स्वस्थानी श्रेष्ठ
भारत का अगला मुकाबला आज दोपहर 2 बजे मकाओ से होगा।
भारतीय शूटिंग टीम ने आज का दूसरा पदक भी दिलाया है। भारत ने स्वर्ण पदक पर कब्जा किया है। मनु भाकर, ईशा सिंह और रिदम सांगवान ने 25 मीटर पिस्टल टीम स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीता है! उन्होंने चीन को तीन अंकों से हराया! भाकर ने राउंड की शुरुआत दो अंकों की बढ़त के साथ की और जैसे-जैसे राउंड आगे बढ़ा, उन्होंने इसे तीन अंकों तक बढ़ा दिया। वह क्वालीफाइंग में भी शीर्ष पर रहीं और व्यक्तिगत स्पर्धा के फाइनल में 5वें स्थान पर रहीं ईशा सिंह के साथ शूटिंग करेंगी।
रिदम सांगवान 7वें स्थान पर रहने के बाद चूक गईं क्योंकि केवल शीर्ष छह खिलाड़ी ही क्वालीफाई करते हैं, लेकिन अगर रिदम छठे स्थान पर भी होती, तो भी उन्हें बाहर होना पड़ता। नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं।
भारतीय निशानेबाजों के स्कोर
मनुः 590-28x
ईशाः 586-17x
रिदमः 583-23x
कुलः 1759
साइकलिंग में रोनाल्डो सिंह को जापान के नकानो के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा है। नकानो ने सही समय पर जोर लगाया और रोनाल्डो को पीछे छोड़ दिया।
भारतीय शूटिंग टीम ने रजत पदक पर निशाना साधा है। भारत ने 50 मीटर 3पी की टीम स्पर्धा में रजत पदक जीता है। सिफ्ट कौर समरा, आशी चौकसे और मानिनी कौशिक की टीम चीन के जिया सियू, हान जियायु और झांग कियोनग्यू के बाद दूसरे स्थान पर रही। इस बीच सिफ्ट दूसरे स्थान (594-28x) के साथ फाइनल में पहुंची, आशी ने भी छठे स्थान (590-27x) के साथ फाइनल में जगह बनाई। मानिनी (580-28x) के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर रहीं।
साइकलिंग में भारत के डेविड बेकहम और रोनाल्डो सिंह दोनों ने व्यक्तिगत स्प्रिंट स्पर्धा के अगले दौर के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बेकहम का समय 10.03 था। वह 9वें स्थान पर रहे। रोनाल्डो का 10.086 था, वह 13वें स्थान पर रहे। शीर्ष 16 खिलाड़ी प्री-क्वार्टर फाइनल में जगह बनाते हैं।
शूटिंग में भारत के पदक जीतने की उम्मीद बनी हुई है। भारत और चीन के बीच कांटे का मुकाबला होने की उम्मीद है। भारत की सिफ्त और चीन की सियू का स्कोर समान है, लेकिन सिफ्ट के 28 के मुकाबले सियू ने 41 इनर-टेंस स्कोर किए हैं।
तलवारबाजी में भारतीय पुरुष टीम को 16वें राउंड में हार का सामना करना पड़ा है। सिंगापुर ने भारत को 30-45 के अंतर से हराया।
भारतीय निशानेबाजों ने दिन की अच्छी शुरुआत की है। 50 मीटर राइफल इवेंट में सिफ्त कौर समरा प्रोन पोजीशन में परफेक्ट 200 का स्कोर बनाकर चौथे स्थान पर पहुंच गईं। आशी ने 199 का स्कोर किया और वह सातवें स्थान पर पहुंच गई। मानिनी प्रोन पोजीशन में 198 के स्कोर के साथ 18वें स्थान पर पहुंच गई हैं।
25 मीटर पिस्टल में ईशा और रिदम ने सीरीज 2 में क्रमशः 99 और 97 का स्कोर किया। सीरीज 3 में ईशा के लिए 97, रिदम के लिए 98। ईशा (586 - 17 इनर 10) वर्तमान में चौथे स्थान पर है जबकि रिदम (583 - 23 इनर 10) आठवें स्थान पर है, जो फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाला अंतिम स्थान है।
आज भारत को शूटिंग और वुशू में पदक मिल सकते हैं। वुशू में रोहित यादव फाइनल में पहुंच चुके हैं। कुल 12 खिलाड़ी फाइनल हैं और रोहित शीर्ष तीन में जगह बनाकर देश के लिए पदक जीत सकते हैं। वहीं, शूटिंग में टीम और व्यक्तिगत स्पर्धा में निशानेबाज देश को एक से ज्यादा पदक दिला सकते हैं।
एशियाई खेलों में तीसरे दिन भारत को सिर्फ तीन पदक मिले। हालांकि, घुड़सवारी में मिला स्वर्ण बहद खास रहा। तीसरे दिन भारतीय खिलाड़ियों ने कैसा प्रदर्शन किया, जानने के लिए यहां क्लिक करें।
पदक तालिका में भारत कुल 14 पदक के साथ छठे स्थान पर है। भारत की झोली में तीन स्वर्ण, चार रजत और सात कांस्य पदक हैं। पदक जीतने वाले सभी खिलाड़ियों का नाम जानने के लिए यहां क्लिक करें।
Asian Games 2023 Live Updates: नमस्कार, अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। एशियाई खेल 2023 में भारत को अपने निशानेबाजों से आज कुछ और पदकों की आस होगी। प्रतियोगिता के पहले दिन भारत को पांच, दूसरे दिन छह और तीसरे दिन तीन पदक मिले। कुल 14 पदकों के साथ भारत पदक तालिका में छठे स्थान पर है। चौथे दिन भी कई पदकों की आस है। आज शूटिंग के अलावा नौकायन में भी पदक मिल सकता है।