10:21 AM, 26-Sep-2023
Asian Games Live: साइकलिंग में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन
पुरुष टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग: रोजित सिंह यांगलेम, एसो और रोनाल्डो सिंह लैटोनजाम की भारतीय तिकड़ी 45.394 सेकेंड के समय के साथ नौ टीमों में से सातवें स्थान पर रही।
महिला टीम स्प्रिंट क्वालीफाइंग: सेलेस्टिना, त्रियाशा पॉल और मयूरी धनराज ल्यूट की भारतीय तिकड़ी 52.898 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।
पुरुष टीम परस्यूट क्वालीफाइंग: विश्वजीत सिंह, वेंकप्पा केंगलगुट्टी, नीरज कुमार और दिनेश कुमार की भारतीय चौकड़ी 4:16.085 सेकेंड के समय के साथ सात टीमों में से अंतिम स्थान पर रही।