Argentina vs Australia FIFA World Cup 2022 Score News in Hindi : कतर में चल रहे फुटबॉल विश्व कप के दूसरे प्री-क्वार्टर फाइनल मैच अर्जेंटीना ने ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से हरा दिया। इस जीत के साथ ही उसने क्वार्टर फाइनल में अपना स्थाान पक्का कर लिया है। वहां उसका मुकाबला नीदरलैंड से होगा। दोनों के बीच यह मैच नौ दिसंबर (शुक्रवार) को खेला जाएगा। अर्जेंटीना के कप्तान लियोनल मेसी ने अपने 1000वें मैच को यादगार बनाया। उन्होंने शानदार गोल किया और टीम को बढ़त दिलाई।