सावन का महीना जीवन में सुख,समृद्धि और सुखी पारिवारिक जीवन के लिए बहुत ही शुभ माना गया है। ज्योतिष के अनुसार, पति-पत्नी के बीच मिठास और वैवाहिक जीवन की खुशहाली के लिए शिव जी और मां पार्वती का पंचामृत से अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से पति-पत्नी के बीच का क्लेश कम होगा।
सावन का महीना शिवभक्तों के लिए बहुत ही विशेष होता है। इस माह में भगवान शिव की आराधना करने पर सबसे ज्यादा शुभ फल की प्राप्ति होती है। सावन में रुद्राभिषेक करने पर सभी तरह के ग्रह दोष और कष्टों से मुक्ति मिलती है। सावन का हर दिन विशेष कर सावन सोमवार, प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि शुभ और कल्याणकारी होता है। मान्यता है कि सावन में अलग-अलग मनोकामनाओं की पूर्ति के उपाय किए जाते हैं।
सावन के महीने में भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों की मनोकामनाओं का पूरी करते हैं। भगवान भोलभंडारी को मात्र एक लोटा जल चढ़ाने से प्रसन्न किया जा सकता है। शास्त्र के अनुसार सावन में शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा, चंदन,अक्षत,शमीपत्र आदि अनेक शुभ वस्तुएं चढ़ाने से शंकर भगवान जल्दी प्रसन्न होते हैं, वहीं कुछ चीजें शिवजी की पूजा में वर्जित बताई गई हैं जिनका उपयोग शिव आराधना के दौरान बिल्कुल नहीं करना चाहिए।
1-केतकी के पुष्प
2-तुलसी दल
3-शिवलिंग पर ना चढ़ाएं हल्दी
4-शंखजल
5-कुमकुम या सिंदूर
6-टूटे हुए चावल
आज सावन के दूसरे सोमवार के दिन बहुत ही अच्छा शुभ योग बना है। आज सावन सोमवार के साथ प्रदोष व्रत भी है और कल यानी 26 जुलाई को सावन मासिक शिवरात्रि का त्योहार भी है। हिंदू धर्म में मासिक शिवरात्रि का विशेष महत्व होता है और खासतौर पर सावन महीने की शिवरात्रि का तो और भी। सावन शिवरात्रि पर भगवान शिव का अभिषेक करने से सभी तरह की मनोकामनाएं जरूर पूरी होती हैं।
सावन सोमवार के दिन जल्दी उठे और स्नान करने के बाद साफ सुथरे वस्त्र पहनकर पूजा का संकल्प लें। इसके बाद घर के पास स्थित शिवमंदिर जाकर भगवान गणेश की आराधना करें और शिवलिंग पर जल से अभिषेक करें। अभिषेक के दौरान शिवलिंग पर बिल्व पत्र, मदार, धतूरा और फल अर्पित करें। इसके बाद मंत्र और आरती का पाठ करें।
Happy Sawan 2nd Somvar 2022 Wishes, images, quotes, status, messages, photos, Pics, Hardik Shubhkamnaye images, in Hindi: सावन के महीने में सावन सोमवार के दिन शिवमंदिरों में काफी संख्या में शिव भक्त भगवान शिव का जलाभिषेक करते हुए विधिवत रूप से पूजा अर्चना करते हैं। सावन सोमवार के दिन शिवभक्त व्रत रखते हुए दिनभर शिव भक्ति में डूबे रहते हैं। सावन का महीना भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष होता है। ऐसे में आज सावन सोमवार और प्रदोष व्रत दोनों एक साथ पड़ने से आज का दिन बहुत ही शुभ हो गया है।आप आज सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर अपने परिचितों,दोस्तों और रिश्तेदारों को सावन महीने की शुभकामना संदेश भेज सकते हैं।
शक्ति में संसार है,
त्रिलोक में है जिसकी चर्चा
उन शिव जी का आज त्यौहार है
सावन 2022 के सोमवार की बधाई
शिव की महिमा होती है अपरंपार,
जो सभी भक्तों का करती है बेड़ा पार,
चले आओ जुड़ें बैठे शिव के चरणों में,
मिलकर बांट लें हम भोले का यह प्यार।
सावन के दूसरे सोमवार की शुभकामनाएं।।
शिव की बनी रहे आप पर छाया,
पलट दे जो आपकी किस्मत की काया,
मिले आपको वो सब अपनी जिंदगी में,
जो कभी किसी ने भी न पाया,
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।।
हैसियत मेरी छोटी है पर मन मेरा शिवाला है,
करम तो मैं करता जाऊंगा, क्योंकि साथ मेरे डमरूवाला है।
सावन की शुभकामनाएं।
शिव की ज्योति से नूर मिलता है,
सबके दिलों को सुरूर मिलता है,
जो भी जाता है भोले के द्वार,
कुछ न कुछ जरूर मिलता है।
सावन के दूसरे सोमवार की हार्दिक शुभकामनाएं।
विश्व का कण-कण शिव मय हो,
अब हर शक्ति का अवतार उठे,
जल, थल और अंबर से फिर,
बम बम भोले की जय जयकार उठे।
सावन की शुभकामनाएं।
- सावन सोम प्रदोष व्रत के दिन भगवान गणेश की सबसे पहले पूजा करें फिर इसके बाद भगवान शिव, माता पार्वती और नंदी जी की पूजा अर्चना करें।
- इसके बाद भगवान शिव का जल से अभिषेक करें और पूजा विधि विधान के साथ आरंभ करते हुए सभी तरह की पूजा सामग्री को अर्पित करें।
- इसके बाद भगवान शिव को धूप-दीप जलाकर भगवान शिव के मंत्र, कथा और शिव चालीसा का पाठ करें।
- पूजा के अंत में भगवान शिव की आरती करें और आशीर्वाद प्राप्त करें।
सावन सोमवार पूजा में आज भगवान शिव का अलग-अलग चीजों से अभिषेक करने के बाद अंत में शिव आरती जरूर करना चाहिए।
पहला सर्वार्थ सिद्धि योग का शुभ मुहूर्त आज यानी 25 जुलाई को सुबह 5 बजकर 38 मिनट से शुरू होकर 26 जुलाई को दोपहर 01 बजकर 14 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा शुभ योग, अमृत सिद्धि योग का निर्माण 25 जुलाई को सुबह से शुरू हो जाएगा। वहीं आज के दिन ही तीसरा शुभ योग धु्व्र योग 24 जुलाई को दोपहर 2 बजकर 01 मिनट से शुरू हो चुका है जो 25 जुलाई की दोपहर 3 बजकर 3 मिनट तक रहेगा। ऐसे में इन शुभ योग को ध्यान में रखते हुए सावन सोमवार के दिन भगवान शिव की पूजा और जलाभिषेक किया जा सकता है।
आज सावन का दूसरा सोमवार है। भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए सावन सोमवार पर भगवान शिव की कुछ सबसे प्रिय चीजें चढ़ाना न भूलें।
दूध, दही, घी, सफेद आंक का फूल, गंगाजल, मदार के फूल, बेलपत्र,चंदन, शहद और शक्कर।
- शिवलिंग पर दूध चढ़ाने से आरोग्यता का वरदान प्राप्त होता है।
- भगवान शिव का दही से अभिषेक करने से जीवन में सुख, शांति और ठहराव आता है।
- घी से अभिषेक करने पर व्यक्ति का आत्म विश्वास और वंश में वृद्धि होती है।
- सफेद पुष्प अर्पित करने पर मोक्ष की प्राप्ति होती है।
पंचांग गणना के मुताबिक आज सावन के दूसरे सोमवार पर सर्वार्थ सिद्धि योग,अमृत योग और धुव्र योग नाम के तीन योगों का संयोग बनने जा रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार इस तरह के शुभ योग में भगवान शिव का आराधना करना बहुत ही शुभ फल प्रदान करने वाली होती है।