Ram Lalla Surya Tilak: आज रामनवमी पर दिखेगा रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक का खूबसूरत नजारा
आज देशभर में भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव रामनवमी बड़े ही धूम-धाम के साथ मनाई जा रही है। अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का बाद पहली रामनवमी बहुत खास है। विशेष इसलिए हैं क्योंकि भव्य मंदिर में रामलला की मूर्ति का सूर्य तिलक किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियां चल रही हैं। दोपहर 12 बजे राम भक्त अपने प्रभु राम के मस्तक पर सूर्य तिलक का खूबसूरत नजारा देख सकेंगे। सूर्य तिलक के लिए देश के वैज्ञानिकों ने इसके लिए खास तैयारी की है।
भगवान राम का जन्म चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि पर कर्क लग्न और दोपहर अभिजीत मुहूर्त में हुआ था। आज रामनवमी पर दोपहर 12 बजे जब भगवान रामलला का जन्मोत्सव मनाया जाएगा ठीक उसी समय उनके माथे पर सूर्य की किरणें पड़ेगी और स्वयं सूर्यदेव भगवान का सूर्याभिषेक करेंगे। आज रामनवमी पर जब प्रभु राम का सूर्य तिलक होगा तो देश-दुनिया में इस अनोखे और अद्बभुत नजारे को लाइव प्रसारण के माध्यम से देख सकेंगे। आप अमर उजाला. कॉम पर भी सूर्य तिलक का लाइव कार्यक्रम देख सकते हैं। आप AmarUjala.Com के YouTube चैनल पर जाकर रामलला के सूर्य तिलक का लाइव प्रसारण देख सकते हैं और प्रभु राम के दर्शन कर सकते हैं।
Ram Lalla Surya Tilak: जानें आज कैसे होगा रामलला का सूर्य तिलक ?
आज देश-विदेश में रामनवमी की धूम है। इस बार की रामनवमी बहुत खास है क्योंकि 500 वर्षों के बाद अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के बाद रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। आज दोपहर में 12 बजे रामलला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा। इसके लिए खास तैयारी पूरी हो चुकी है। सूर्य तिलक के लिए वैज्ञानिकों ने खास तैयारी की है। मंदिर के सबसे ऊपरी तल पर लगे दर्पण पर ठीक दोपहर 12 बजे सूर्य की किरणें पडे़ंगी। दर्पण से 90 डिग्री पर परावर्तित होकर ये किरणे एक पीतल के पाइप में जाएंगी। पाइप के छोर पर एक दूसरा दर्पण लगा है। इस दर्पण से सूर्य किरणें एक बार फिर से परावर्तित होंगी और पीतल की पाइप के साथ 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी।
दूसरी बार परावर्तित होने के बाद सूर्य किरणें लंबवत दिशा में नीचे की ओर चलेंगी। किरणों के इस रास्ते में एक के बाद एक तीन लेंस पड़ेंगे, जिनसे इनकी तीव्रता और बढ़ जाएगी। लंबवत पाइप जाती है। लंबवत पाइप के दूसरे छोर पर एक और दर्पण लगा है। बढ़ी हुई तीव्रता के साथ किरणें इस दर्पण पर पड़ेंगी और 90 डिग्री पर मुड़ जाएंगी। 90 डिग्री पर मुड़ी ये किरणें सीधे राम लला के मस्तक पर पड़ेंगी। इस तरह से राम लला का सूर्य तिलक पूरा होगा
राम नवमी तिथि पर हुआ था भगवान राम का जन्म
भगवान श्री राम का जन्म चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की नवमी को अयोध्या में हुआ। श्रीराम का जन्म दिन के 12 बजे हुआ था इस समय नवमी तिथि, पुष्य नक्षत्र व कर्क लग्न था। माता कौशल्या की कोख से जन्म लेने पर भगवान विष्णु के मानव अवतार लेने पर इस जन्मोत्सव का आनंद देवताओं, ऋषियों, किन्नरों, चारणों सहित अयोध्या नगरी की समस्त प्रजा ले रही थी।
Ram Navami 2024: रामनवमी शुभ मुहूर्त
आज रामनवमी के दिन बेहद ही दुर्लभ संयोग बन रहा है। पंचांग के अनुसार इस बार राम नवमी के दिन आश्लेषा नक्षत्र, रवि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग बन रहे हैं। इस दिन सुबह 6 बजकर 8 मिनट तक सर्वार्थ सिद्धि योग रहेगा और पूरे दिन भर रवि योग रहेगा। रामनवमी पर पूजा का शुभ मुहूर्त 11 बजकर 1 मिनट पर दोपहर 01 बजकर 36 मिनट तक रहेगा।
रामलला का सूर्य तिलक आज
अयोध्या के राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद आज रामनवमी के दिन रामलला का जन्मोत्सव बड़े ही धूम धाम के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर भगवान राम का सूर्य तिलक किया जाएगा। दोपहर 12 बजे सूर्य देव रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक करेंगे। इस नजारे को देखने के लिए सभी के मन में कौतूहल बना हुआ है। राम नवमी पर सूर्य की किरणें कैसे करेंगी राम लला का सूर्य तिलक इसे जानने के लिए इस खबर को पढ़ें...
जानें कैसे होगा रामलला का सूर्य तिलक ?
Ram Navami 2024: रामनवमी पर सुदर्शन पटनायक ने बनाई प्रभु राम की आकृति
सैंड कलाकार सुदर्शन पटनायक ने राम नवमी के मौके पर समुद्र के किनारे बनाई प्रभु राम की सुंदर आकृति
देशभर में राम नवमी धूम
चैत्र नवरात्रि के आखिरी दिन देश के प्रमुख देवी मंदिरों में भक्तों की भीड़ और पूजा अर्चना
आज सूर्य तिलक पर शुभ योग
आज दोपहर 12 बजे अयोध्य के राम मंदिर में रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। ज्योतिष गणना के मुताबिक सूर्य तिलक के दौरान रवियोग, गजकेसरी, केदार, अमला, पारिजात, शुभ, सरल, काहल और वाशि योग बनेगा।
Ram Lalla Surya Abhishek: रामनवमी पर कैसे करें प्रभु राम की पूजा
1. सबसे पहले स्नान करके पवित्र होकर पूजा स्थल पर पूजन सामग्री के साथ बैठें।
2. पूजा में तुलसी पत्ता और पुष्प होना चाहिए।
3. उसके बाद श्रीराम नवमी की पूजा षोडशोपचार करें।
4. खीर और फल-मूल को प्रसाद के रूप में तैयार करें।
5. पूजा के बाद घर की सबसे छोटी महिला सभी लोगों के माथे पर तिलक लगाए।
6 .श्री रामरक्षा स्त्रोतम का पाठ करें। पूरे परिवार के साथ आरती करें, आरती के बाद पवित्र जल को आरती में सम्मिलत सभी जनों पर छिड़कें।
यहां देख सकते हैं अयोध्या के राम मंदिर से 'सूर्य तिलक' Live
Surya Tilak Live: जानिए रामलला की मूर्ति के गढ़ने की पूरी कहानी...
आज राम नवमी पर दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला अपने जन्मोत्सव पर सूर्य तिलक करेंगे। उससे पहले अयोध्या के रामलला की मूर्ति को गढ़ने वाले मूर्तिकार Arun Yogiraj से सुनिए मूर्ति गढ़ने की पूरी कहानी....
Surya Tilak Live: रामनवमी पर भगवान राम की हुई मंगला आरती
आज रामनवमी है और अयोध्या के राम मंदिर में भगवान रामलला का सूर्य तिलक होगा। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट से सूर्य तिलक का आयोजन शुरू हो जाएगा। करीब 4 मिनटों तक सूर्य देव प्रभु राम के मस्तक पर सूर्य अभिषेक करेंगे। उससे पहले आज मंगला आरती हुई।
राम नवमी पर बंगलुरु के कोदना राम मंदिर में की गई पूजा-अर्चना
अयोध्या में बढ़ने लगी भक्तों की भीड़...
Surya Abhishek Live: क्या है सूर्य अभिषेक
आज चैत्र नवरात्रि का आखिरी दिन है और इसी के साथ देशभर में राम नवमी का त्योहार भी मनाया जा रहा है। अयोध्या में बने राम मंदिर में पहली बार रामलला का सूर्य अभिषेक किया जाएगा, जिसकी तैयारियां पूरी हो चुकी है। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य की पहली किरण रामलला के मस्तक पर पड़ेगी। सभी को बेसब्री का इंतजार है। सनातन धर्म और ज्योतिष में सूर्य का विशेष स्थान है। सूर्य की पहली किरण से मंदिर का अभिषेक होना बहुत शुभ माना जाता है। सूर्य को ऊर्जा का स्रोत और ग्रहों का राजा माना जाता है। ऐसे में जब देवता अपनी पहली किरण से भगवान का अभिषेक करते हैं तो उसे आराधना में और देवत्व का भाव जाग जाता है । इस परिकल्पना को सूर्य किरण अभिषेक कहा जाता है।
Ram Lalla Surya Tilak: जानें कैसे होगा रामलला का सूर्य तिलक
PM मोदी ने देशवासियों को दी रामनवमी की शुभकामनाएं
Ram Lalla Surya Tilak Live: जानें सूर्य अभिषेक का महत्व
अब से कुछ घंटों के बाद रामलला का अयोध्या में बने भव्य राम मंदिर में सूर्य तिलक किया जाएगा। प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली रामनवमी पर सूर्यदेव अपनी किरणों से रामलला के मस्तक पर तिलक करेंगे। पौराणिक कथा के अनुसार त्रेता युग में भगवान राम का जन्म हुआ था और भगवान राम प्रतिदिन सुबह सूर्यदेव को जल अर्पित करते थे। श्रीराम जन्म से सूर्यवंशी थे और उनके कुल देवता सूर्यदेव हैं। मान्यता है चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को दोपहर 12:00 बजे श्रीराम का जन्म हुआ था। उस समय सूर्य अपने पूर्ण प्रभाव में थे। सनातन धर्म के अनुसार उगते हुए सूर्यदेव को अर्घ्य देने, दर्शन व पूजा करने से बल, तेज व आरोग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही कुंडली में सूर्य की स्थिति भी मजबूत होती है। विशेष दिनों में सूर्यदेव की पूजा दोपहर के समय में ही होती है क्योंकि तब सूर्यदेव अपने पूर्ण प्रभाव में होते हैं।
Ram Lalla Surya Tilak Live: अयोध्या के राम मंदिर से जन्मोत्सव की पूजा विधि
आज राम नवमी पर जारी है अयोध्या में रामलला के जन्मोत्सव का उत्सव, देखें रामलला की संपूर्ण पूजा विधि ...
तस्वीरों में रामनवमी पर रामलला का अभिषेक
देशभर में राम नवमी की धूम
Ram Lalla Surya Tilak Live: आज यहां देखें रामलला के सूर्य तिलक का Live दर्शन
आज राम रामनवमी पर रामचरितमानस की इन चौपाइयों का करें जाप
कवन सो काज कठिन जग माही।
जो नहीं होइ तात तुम पाहीं।।
जे सकाम नर सुनहिं जे गावहिं।
सुख संपत्ति नानाविधि पावहिं।।
तब जन पाई बसिष्ठ आयसु ब्याह! साज सँवारि कै!
मांडवी, श्रुतकी, रति, उर्मिला कुँअरि लई हंकारि कै!!
बयरू न कर काहू सन कोई।
रामप्रताप विषमता खोई।।
प्रबिसि नगर कीजै सब काजा। ह्रदय राखि कोसलपुर राजा।।
गुरु गृहँ गए पढ़न रघुराई। अलप काल विद्या सब आई॥
Surya Tilak Live: 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला का होगा सूर्य अभिषेक
रामनवमी पर पूजा के लिए शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 05 मिनट से दोपहर 1 बजकर 35 मिनट तक रहेगा।
- फोटो : अमर उजाला
अयोध्या में राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली राम नवमी पर रामलला का सूर्य तिलक किया जाएगा। अब से कुछ घंटों के बाद वह अनोखा क्षण आएगा जब सूर्यदेव प्रभु राम के मस्तक पर अपनी किरणों से अभिषेक करेंगे। सभी की नजरें सूर्य तिलक पर रहेगी। दोपहर 12 बजकर 16 मिनट पर सूर्य की पहली किरण भगवान राम के मस्तक पर पड़ेगी फिर करीब 4 मिनट तक सूर्यदेव रामलला का सूर्य तिलक करेंगे।
थोड़ी देर में कुछ इस तरह से रामलला करेंगे सूर्य तिलक
राम नवमी पर पीली और गुलाबी पोशाक पहनेंगे रामलला
अब से कुछ देर बाद सूर्य तिलक के साथ भगवान रामलला का जन्मोत्सव शुरू होगा। सुबह से रामलला की पूजा-आराधना का क्रम जारी है। आज के खास दिन रामलला स्वर्ण आभूषण और रत्न से जड़ित पोशाक पहनकर राम भक्तों को दर्शन देंगे।
सूर्य तिलक के दौरान मूर्तिकार योगी राज रहेंगे मौजूद
अब से कुछ देर बाद यानी 12 बजकर 16 मिनट पर रामलला का सूर्य तिलक होगा। इस कार्यक्रम में रामलला की मूर्ति बनने वाले मूर्तिकार योगी राज भी मौजूद होंगे। योगी राज ने भगवान राम की मूर्ति बनाने में अपने सभी अनुभवों को अमर उजाला के साथ साझा किया है। देखें पूरा साक्षात्कार...
ayodhya
- फोटो : amar ujala
श्रृंगार का बाद देखें तस्वीरें, मन मोह लेंगे रामलला
अब कुछ देर बाद शुरू होगा सू्र्य तिलक
ayodhya
- फोटो : amar ujala
श्री रामचन्द्र कृपालु भज मन
हरण भवभय दारुणाम
नवकंज लोचन, कंज मुख कर
कंज, पद कंजारुणम।
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
निकली है सज धज के राम जी की सवारी,
लीला है सदा राम जी की न्यारी न्यारी,
राम नाम है सदा सुखदायी सदा हितकारी !
राम नवमी की हार्दिक बधाई।
Surya Tilak Live: जानिए रामलला का कैसे होगा सूर्य तिलक
पहला चरण- सबसे पहले मंदिर के पहले हिस्से पर लगे दर्पण पर सूर्य की रोशनी गिरेगी फिर यहां से रोशनी परावर्तित होकर पीतल के पाइप में रोशनी प्रवेश करेंगी।
दूसरा चरण- फिर दूसरे चरण में पीतल की पाइप में लगे दूसरे दर्पण से सीधे रोशनी टकराकर 90 डिग्री में बदल जाएगी।
तीसरा चरण- फिर लंबवत पीतल के पाइप में सूर्य किरणें तीन अलग-अलग लेंस से आगे बढे़ंगी।
चौथा चरण- सूर्य तिलक के चौथे चरण में किरणें तीन लेंस से गुजरने के बाद गर्भगृह के सीध में लगे दर्पण से टकराएंगी।
पांचवां चरण- यहां से किरणें एक बार फिर 90 डिग्री के कोण में मुड़कर सीधी यानी क्षैतिज रेखा में आ जाएंगी।
आखिरी चरण- आखिरी चरण में किरणें सीधे रामलाल के मस्तक पर टकराकर सूर्य तिलक करेंगी।
रामलला का सूर्य तिलक जारी
Live यहां पर कर सकते हैं दर्शन
भगवान राम का सूर्याभिषेक...अयोध्या में दिखा दिव्य और अलौकिक नजारा
राम नवमी के मौके पर अयोध्या के राम मंदिर में रामलला के मस्तक पर हुआ सूर्य अभिषेक। अयोध्या में दिखा अलौकिक ,अनोखा सूर्यदेव और प्रभु राम का मिलन... भारी संख्या में भक्त इस समय मंदिर में एकत्रित हैं। लगातार मंगलगीत, भजन, कीर्तन और जयघोष हो रहे हैं।
रामलला का सूर्याभिषेक खत्म, भजन-कीर्तन जारी
राम नवमी पर आज अयोध्या के राम मंदिर में भगवान राम का सूर्य तिलक किया गया। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर सूर्य अभिषेक प्रारंभ हुआ, जो करीब 5 मिनट तक चला। रामलला के मस्तक जब सूर्य की किरणें पड़ी तो पूरा दृश्य अलौकिक और दिव्य दिखा। करीब 5 मिनट तक रामलला के मस्तक पर सूर्य का टिका बना रहा।
रामलला के मस्तक पर 5 मिनट तक ऐसे हुआ सूर्य तिलक
आज रामनवमी पर अयोध्या के मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के बाद विराजमान रामलला का पहला सूर्य तिलक हुआ। दोपहर 12 बजकर 01 मिनट पर वैज्ञानिकों के द्वारा बनाई तकनीक से रामलला के मस्तक पर सूर्य तिलक हुआ। जैसे ही रामलला के मस्तक पर सूर्य की पहली किरण पहुंची मंदिर का वातावरण भक्ति भाव में डूब गया। विधि-विधान के साथ भगवान राम की पूजा की गई और मंगल गीत और भजन गाया गया।
अमर उजाला पर देखिए रामलला के 'सूर्य तिलक' की संपूर्ण पूजा विधि
रामलला के जन्मोत्सव के मौके पर अमर उजाला पर देखिए मंगला आरती, श्रृंगार पूजा विधि और मस्तक पर 'सूर्य तिलक' समेत संपूर्ण पूजा विधि...
PM मोदी ने देखी रामलला के सूर्य तिलक की तस्वीरें
प्रधानमंत्री मोदी ने चुनावी जनसभा के बीच में रामलला के सूर्य तिलक को देखा।
राम नवमी और सूर्य तिलक पर कैसा है अयोध्या का नजारा....