माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं : Wishes For Magh Purnima
संग गोपिया राधा चली कृष्ण के द्वार
कान्हा के सांवले रंग की बिखरे छटा अपार
पूर्णिमा के उज्जवल प्रकाश मिली वो कृष्ण से
रास लीला आज होगी और नाचेगा सारा संसार
माघ पूर्णिमा की शुभकामनाएं।
माघ पूर्णिमा पर करें पवित्र स्नान
माता लक्ष्मी का मिले वरदान
खुशियों से भर जाए घर आंगन
पूरे साल मिले धन और धान्य
माघी पूर्णिमा की शुभकामना!
माघ पूर्णिमा की रात लेकर आती है अपने साथ अमृत वर्षा
जो भर देती है हमारे जीवन को सुख और समृद्धि से
आशा है ये त्योहार आपके जीवन में नई उमंग लेकर आए
आप सभी को माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं.
हो आप पर धन की वर्षा अपार
मिले सुख समृद्धि बेशुमार
हर रात बन कर आए शरद पूर्णिमा
मिले जीवन में खुशियां बेशुमार.
माघ पूर्णिमा की हार्दिक शुभकामनाएं
माघ पूर्णिमा के अवसर पर कुछ विशेष वस्तुओं का दान करने से शनिदोष या चंद्रदोष उत्पन्न हो सकता है। इसलिए इन चीजों का दान न करें।
महाकुंभ में श्रद्धालुओं का महास्नान जारी है। इस अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सभी श्रद्धालुओं को महापुर्व की शुभकामनाएं दी।
प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: #माघपूर्णिमा के अवसर पर त्रिवेणी संगम पर पवित्र दीपदान करने के लिए उमड़ी भारी भीड़
अभी तक दीपदान करने के लिए 46.25 करोड़ श्रद्धालु आ चुके हैं
माघ पूर्णिमा शुभ योग: Magh Purnima 2025 shubh yog
आज के दिन आश्लेषा नक्षत्र, शोभन योग और सौभाग्य योग का संयोग रहेगा। कुंभ राशि में बुध और शनि, जबकि मीन राशि में शुक्र और राहु का संचरण होगा। इन शुभ मुहूर्तों और योग-नक्षत्रों में माघ पूर्णिमा के अवसर पर स्नान, दान और पूजन करना अत्यंत लाभकारी रहेगा।
Maghi Purnima 2025 Live Date Time Snan-Daan Muhurat: हिंदू धर्म में माघ महीने की पूर्णिमा तिथि को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, जिसे माघी पूर्णिमा के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन गंगा स्नान, विशेषकर तीर्थराज प्रयाग के संगम में, का विशेष महत्व है। माघी पूर्णिमा पर गंगा स्नान के साथ-साथ दान-पुण्य और भगवान विष्णु तथा माता लक्ष्मी की पूजा का भी विशेष महत्व है। इस तिथि पर गंगा स्नान और पूजा-अर्चना करने से जीवन में संपन्नता, सुख, समृद्धि और शांति की प्राप्ति होती है। इस वर्ष प्रयागराज में 144 वर्षों बाद महाकुंभ का आयोजन हो रहा है, जिससे माघी पूर्णिमा का महत्व और भी बढ़ गया है।आज यानी 12 फरवरी को माघी पूर्णिमा स्नान है। आइये इसी क्रम में जानते हैं आज होने वाले माघी पूर्णिमा के स्नान-दान के मुहूर्त और महत्त्व से लेकर सम्पूर्ण जानकारी।