फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diwali Puja Muhurat Time 2026: रात में भी कर सकते हैं लक्ष्मी पूजन, जानें महानिशीथ काल का मुहूर्त

Sun, 08 Nov 2026 08:26 PM IST
मेघा कुमारी धर्म डेस्क, अमर उजाला

सार

Diwali 2026 Puja Muhurat Live Updates in Hindi: दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का शुभ मुहूर्त शुरू हो गया है। दिल्ली में आज शाम 5 बजकर 54 मिनट से लक्ष्मी-गणेश पूजन का शुभ समय प्रारंभ हो चुका है, जो शाम 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस दौरान श्रद्धालु विधि-विधान और श्रद्धा के साथ मां लक्ष्मी एवं भगवान गणेश की पूजा-अर्चना कर सकते हैं।
विज्ञापन
Diwali 2026 Lakshmi Puja Muhurat Live Updates - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Diwali 2026: दिवाली का धार्मिक महत्व

विज्ञापन

रविवार, 8 नवंबर को दीपावली का पर्व है। दिवाली हिंदू धर्म का सबसे बड़ा और प्रमुख त्योहार माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को देशभर में दिवाली का त्योहार बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान श्रीराम 14 वर्ष का वनवास पूरा करके माता सीता और लक्ष्मण के साथ अयोध्या आए थे, जिसके स्वागत में अयोध्या के लोगों ने दीपक जलाकर स्वागत और खुशियां मनाई थीं। दिवाली के दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश और कुबेर देवता ही पूजा करने विधान होता है। शास्त्रों के अनुसार,  दिवाली के दिन माता लक्ष्मी की पूजा प्रदोष काल और निशिता काल में होती है। दिवाली की रात माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली आती है। 

Trending Videos

Diwali 2026: दिवाली तिथि 2026

द्रिक पंचांग के अनुसार, अमावस्या तिथि 08 नवंबर को सुबह करीब 11 बजकर 27 मिनट से शुरू होकर 9 नवंबर को दोपहर करीब 12 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। इस दिन प्रदोष काल और अमावस्या तिथि व्याप्त रहेगी। 

Diwali Laxmi Puja Time: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त क्या है?

द्रिक पंचांग के अनुसार, लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त 08 नवंबर को शाम 5 बजकर 54 मिनट से शुरू होकर रात 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। इस समय स्थिर लग्न वृषभ काल भी मौजूद रहेगा। जिसमें मां लक्षमी की पूजा करना बहुत ही शुभ और फलदायी रहेगा। 
  • लक्ष्मी पूजा मुहूर्त : शाम 05: 54 से 07:50 बजे
  • प्रदोष काल - शाम 05:31 से 08:09 बजे
  • वृषभ काल - शाम 05:54 से 07:50 बजे
  • निशिता काल- रात 11:39 से 12:31
  • सिंह लग्न - सुबह 12:25 से 02:42
  • गृहस्थों के लिए दिवाली की रात को प्रदोषकाल और स्थिर लग्न मुहूर्त में महालक्ष्मी पूजन सबसे सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। वहीं निशिथ काल मुहूर्त तांत्रिक पूजा और काली पूजा के लिए सबसे उत्तम माना जाता है। 

Diwali Laxmi Puja Samagri: दिवाली लक्ष्मी पूजन के लिए पूजन सामग्री 

दिवाली 2026 पूजा सामग्री लिस्ट - फोटो : AI
चौकी, लाल या पीला कपड़ा, लक्ष्मी-गणेश की नई मूर्ति, कलश, जल, गंगाजल, आम के पत्ते, नारियल, कलावा, देसी घी का मुख्य दीपक, सरसों या तिल के तेल का दीपक, अक्षत, रोली, हल्दी, चंदन, अबीर, गुलाल, दूर्वा , माला-फूल, खीर, बताशे, मिठाई, खील, कमलगट्टा, फल, सोने-चांदी के सिक्के, रुपए और कौड़ियां।

Diwali Laxmi Puja Vidhi: दिवाली लक्ष्मी पूजा- विधि

सबसे पहले दिवाली की शाम को घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल की अच्छी तरह के साफ-सफाई करें फिर इसके फूलों, रंगोली और दीपों से सजाएं। इसके बाद पूजा की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर सबसे पहले पूजा का संकल्प लें और भगवान गणेश को तिलक लगाकर फूल, फूल, दूर्वा और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल फूल, कमल, फल, खील, खिलौने, बताशे आदि अर्पित करें। पूजन समाग्री अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं और धूप सुगंधित करें। फिर विधि-विधान और मंत्रों के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मी और गणेश की आरती करें, फिर पूजा में भूल के लिए क्षमा प्रार्थना मांगे।

Diwali Religious Significance: दिवाली क्यों मनाई जाती है और इसका धार्मिक महत्व क्या है?

दिवाली से जुड़ी सबसे प्रसिद्ध धार्मिक मान्यता भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने से संबंधित है। पौराणिक कथा के अनुसार, 14 वर्षों का वनवास समाप्त करने और रावण पर विजय प्राप्त करने के बाद प्रभु श्रीराम, माता सीता और लक्ष्मण के साथ अपनी नगरी अयोध्या पहुंचे थे। लंबे समय बाद अपने प्रिय राजा को वापस आया देखकर अयोध्या के लोग खुशी से झूम उठे। उनके स्वागत के लिए नगर के घरों और गलियों में दीप जलाए गए और पूरी अयोध्या रोशनी से जगमगा उठी। मान्यता है कि तभी से इस परंपरा को याद करते हुए हर साल दीपावली का पर्व मनाया जाता है। 

दिवाली की पूजा किस दिशा में करनी चाहिए?

वास्तु शास्त्र के अनुसार, दीपावली पर पूजा के लिए उत्तर दिशा को शुभ माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि उत्तर दिशा धन और कुबेर देव से संबंधित है। यदि किसी कारणवश इस दिशा में पूजा करना संभव न हो, तो दक्षिण दिशा को छोड़कर घर की किसी अन्य सुविधाजनक दिशा में भी पूजा स्थल बनाया जा सकता है। पूजा करते समय स्वच्छता, श्रद्धा और एकाग्रता का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

Laxmi-Ganesh Ki Murti Ki Disha:दिवाली पर लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति किस दिशा में रखनी चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार, माता लक्ष्मी को हमेशा गणेश जी के दाहिने तरफ विराजमान करना चाहिए और गणेश जी को माता लक्ष्मी के बाएं तरफ विराजमान करना चाहिए। अगर आप सामने की तरफ से मूर्तियों को देख रहे हैं तो गणेश जी बाईं तरफ और माता लक्ष्मी आपके दाहिने तरफ होनी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि, बाई तरफ पत्नी का स्थान होता है। इसलिए माता लक्ष्मी को हमेशा दाहिनी तरफ ही विराजमान करना चाहिए।

दिवाली पर कितने दीपक जलाने चाहिए?

शास्त्रों के अनुसार, दीपावली के दिन कम से कम पांच दीपक जलाने की परंपरा प्रचलित है। इस दिन अपनी श्रद्धा के अनुसार 11, 21, 51, 101 या 108 दीपक भी जलाए जा सकते हैं। माना जाता है कि दीपों की रोशनी से घर में सकारात्मकता आती है और सुख-समृद्धि का वास होता है।

Happy Diwali 2026 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
लक्ष्मी जी बसे आपके घर में,
सुख-समृद्धि मिले जीवन भर में,
दुख-दर्द सब भूल जाएं आप,
खुशियां छा जाए हर पहर में।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।

अयोध्या, यूपी: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दीं दीपावली की शुभकामनाएं

दीपोत्सव 2026: आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए पूजा-विधि, मंत्र और आरती

Happy Diwali 2026 Wishes: दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं

दीपावली 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
पल पल सुनहरे फूल खिले,
कभी ना हो कांटों से सामना,
जिंदगी आपकी खुशियों से भरी रहे,
दीपावली पर हमारी यही है शुभकामना

शुभ दिवाली

दीपावली 2026 की शुभकामनाएं - फोटो : अमर उजाला
मां लक्ष्मी का साथ हो,
सरस्वती का हाथ हो,
घर में गणेश का निवास हो,
और मां दुर्गा के आशीर्वाद से,
आपके जीवन में प्रकाश ही प्रकाश हो।
शुभ दिवाली

Diwali Story: दिवाली पर मां लक्ष्मी की पौराणिक कथा

पुराने समय में एक साहूकार की बेटी रोज पीपल के पेड़ पर जल चढ़ाती थी। उस पेड़ में मां लक्ष्मी का वास था। उसकी भक्ति से प्रसन्न होकर एक दिन लक्ष्मी जी ने उसे अपनी सहेली बना लिया। कुछ समय बाद मां लक्ष्मी ने उसे अपने घर भोजन पर बुलाया और खूब आदर-सत्कार किया। जाते समय उन्होंने साहूकार की बेटी से कहा कि वह भी एक दिन उसके घर आएंगी। यह सुनकर बेटी चिंतित हो गई कि वह मां लक्ष्मी का स्वागत कैसे करेगी। पिता की सलाह पर उसने घर को साफ-सुथरा सजाया और प्रेम से भोजन तैयार किया। जब मां लक्ष्मी उसके घर पहुंचीं, तो उन्होंने सादगी से जमीन पर बैठकर भोजन किया और परिवार के प्रेम व श्रद्धा से प्रसन्न होकर घर को धन-धान्य और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद दिया। मां लक्ष्मी से प्रार्थना है कि जिस प्रकार उन्होंने साहूकार की बेटी पर कृपा बरसाई, उसी प्रकार सभी भक्तों के घर में सुख, शांति और समृद्धि बनाए रखें।

लक्ष्मी पूजा में सबसे पहले किसकी पूजा करनी चाहिए?

हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत भगवान गणेश की पूजा से करने का विधान है। उन्हें प्रथम पूज्य और विघ्नहर्ता कहा जाता है। इसलिए दीपावली पर भी सबसे पहले भगवान गणेश का आवाहन और पूजन करना चाहिए। इसके बाद मां लक्ष्मी की आराधना करें। मान्यता है कि गणेश जी की पूजा करने से कार्यों में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं और मां लक्ष्मी की कृपा से धन-धान्य तथा वैभव की प्राप्ति होती है।

लक्ष्मी पूजा के दिन किन गलतियों से बचना चाहिए?

  • पूजा स्थल और घर को गंदा या अव्यवस्थित न रखें। पूजन से पहले साफ-सफाई कर लें।
  • खंडित या टूटी हुई मूर्तियों को नियमित पूजा में स्थापित करने से बचें।
  • पूजा के दौरान मन में क्रोध, ईर्ष्या और नकारात्मक विचार न लाएं।
  • देवी-देवताओं को बासी फूल और खराब भोग अर्पित न करें।
  • पूजा के समय जल्दबाजी न करें और बीच में बार-बार उठने से बचें।
  • मां लक्ष्मी की आराधना के साथ भगवान गणेश का पूजन करना न भूलें।
  • दीपक जलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखें। उन्हें पर्दों और ज्वलनशील वस्तुओं के पास न रखें।
  • पूजा के बाद प्रसाद का अपमान न करें और परिवार के सदस्यों में श्रद्धापूर्वक वितरित करें।

मां लक्ष्मी की पूजा से क्या है दीपक का संबंध?

दीपावली की रात मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इस दिन दीपों से सजे घर में मां लक्ष्मी का स्वागत होता है। भक्त मुख्य द्वार, आंगन और पूजा स्थल पर दीपक जलाकर अपने घर को प्रकाशमय बनाते हैं। धार्मिक दृष्टि से दीपक की रोशनी समृद्धि, खुशहाली और शुभता का प्रतीक मानी जाती है। यही कारण है कि लक्ष्मी पूजन में दीप प्रज्वलित करने को विशेष महत्व दिया जाता है।

दिवाली पर दीपक जलाने के पीछे छिपा है खास संदेश

दीपक की छोटी-सी लौ भी अंधेरे में उजाला फैलाने की क्षमता रखती है। इसका आध्यात्मिक संदेश है कि जीवन में मुश्किलें कितनी भी हों, उम्मीद और ज्ञान का प्रकाश हमेशा बनाए रखना चाहिए। दीपावली पर दीपक जलाने की परंपरा भी इसी विचार को दर्शाती है। हालांकि, अखंड दीपक जलाते समय सुरक्षा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। इसे समतल और सुरक्षित जगह पर रखें तथा पर्दों, कागज और अन्य ज्वलनशील चीजों से दूर रखें। दीपक को बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से भी दूर रखना चाहिए।

दिवाली पर प्रदोष काल और स्थिर लग्न में लक्ष्मी पूजन का महत्व 

हर वर्ष कार्तिक अमावस्या पर देवी लक्ष्मी की पूजा का महत्व होता है। इस दिन माता लक्ष्मी, भगवान गणेश, देवी सरस्वती और भगवान कुबेर की पूजा होती है। शास्त्रों में दिवाली पर लक्ष्मी पूजन अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में सबसे उपयुक्त और शुभ मानी जाती है। प्रदोष काल और स्थिर लग्न में मां लक्ष्मी की पूजा करने से माता जल्दी प्रसन्न होती हैं और अंश रूप में वास करने लगती हैं। इससे अलावा दिवाली पर महानिशिता काल में लक्ष्मी पूजन का महत्व है।

दीपावली में कैसे पाएं सुख, शांति समृद्धि 

  • मां लक्ष्मी ऐश्वर्य व वैभव की देवी हैं, इसीलिए दीपावली के दिन इनकी पूजा से भौतिक सुखों की प्राप्ति तो होती ही है साथ ही घर में भरपूर खुशियां आती हैं। वहीं दीवाली पूजन में अगर कुछ बातों का भी खास ध्यान रखा जाए तो विशेष कृपा प्राप्त की जा सकती है ।
  • धार्मिक मान्यताओं में आम के पेड़ को दैवीय वृक्ष माना जाता है और आम के पेड़ की लकड़ी और पत्तों का प्रयोग सभी प्रकार के धार्मिक कार्यों की शुरुआत करने से पहले किया जाता है। दीपावली पर भी आपको घर के मुख्य द्वार और पूजाघर के मुख्य द्वार पर गेंदे के फूल और आम के पत्तों से बना तोरण लगाना चाहिए। ऐसा करना धार्मिक दृष्टि तो शुभ माना ही जाता है, बल्कि वास्तु के अनुसार भी यह सकारात्मक उर्जा को आकर्षित करता है।
  • धर्म से जुड़े कोई भी शुभ कार्य आरंभ करने से पहले स्वास्तिक का चिह्न अवश्य बनाया जाता है। इसका महत्व बहुत खास माना जाता है। दीपावली के दिन पूजाघर की दीवारों पर सिंदूर से स्वास्तिक चिह्न बनाएं इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। यह देवी लक्ष्मी को आकर्षित करता है और घर में सुख समृद्धि की वृद्धि होती है।

दीपावली 2026: दिवाली पर आज कब है लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त ? जानिए संपूर्ण पूजा विधि और नियम

Diwali Se Jude Khas Niyam: दीपावली से जुड़े खास नियम

  • उत्तर दिशा में पूजा- माना जाता है कि उत्तर दिशा धन की दिशा होती है और मां लक्ष्मी जिनकी पूजा दीवाली के दिन होती है, धन की देवी मानी गई हैं इसीलिए दीवाली की पूजा उत्तर दिशा या फिर उत्तर-पूर्व दिशा में ही करनी चाहिए। इसके मुताबिक पूजा करने वाले का मुख घर की उत्तर या पूर्व दिशा में होना चाहिए।
  • हर बार बदले मूर्तियां- हर साल दीवाली पूजन में इस्तेमाल की जाने वाली लक्ष्मी व गणेश की मूर्तियां नई होनी चाहिए। पुरानी मूर्तियों को इस्तेमाल में नहीं लाना चाहिए, लेकिन अगर आपके पास चांदी की मूर्तियां हैं तो दोबारा उन्हें गंगाजल से साफ करके इस्तेमाल में लाया जा सकता है। 
  • लाल रंग का इस्तेमाल - कहते हैं देवी को लाल रंग अति प्रिय होता है इसीलिए दीवाली की पूजा में लाल रंग की वस्तुओं का इस्तेमाल विशेष तौर से करना चाहिए, जैसे इस दिन पूजा के दौरान देवी को लाल रंग के कपड़े, लाल रंग के फूल, लाल श्रृंगार अर्पित करें। इससे मां को प्रसन्न किया जा सकता है।
  • रोली से बनाएं स्वास्तिक - पूजा घर में दोनों तरफ रोली से स्वास्तिक का निर्माण करना भी शुभ माना जाता है। कहते हैं स्वास्तिक भगवान गणेश का ही स्वरूप होता है। जो अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है ,इससे घर में मौजूद तमाम तरह की नकारात्मक शक्तियों का नाश होता है।

Diwali Puja Preparation: दिवाली पूजन तैयारी

पूजा स्थल पर कैसी करें तैयारी
  • पूजा के स्थान की अच्छी तरह के साफ-सफाई करें। फिर ईशान कोण में लकड़ी की चौकी रखें। चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं और उस पर अक्षत रखें और गणेश जी और माता लक्ष्मी की मूर्ति स्थापित करें। 
  • चौकी के पास तांबे या पीतल के कलश में शुद्ध जल और गंगाजल भरकर रखें और इसके अंदर एक सिक्का, सुपारी, अक्षत, रोली डाले। फिर कलश के मुख पर आम के पत्ते रखें और उसके ऊपर दिया रखें।  
  • इसके बाद हाथ में थोड़ा जल लेकर उसे अपने ऊपर और सभी पूजन सामग्री के ऊपर छिड़काव करें और  ॐ अपवित्रः पवित्रो वा सर्वावस्थां गतोऽपि वा। यः स्मरेत्पुण्डरीकाक्षं स बाह्याभ्यन्तरः शुचिः॥ मंत्र का जाप करें। 
  • आचमन करने के बाद दाहिने हाथ में अक्षत, फल और जल लेकर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश जी से सुख-समृद्धि की प्रार्थना और पूजा का संकल्प लें।
  • दिवाली पूजा शुरू करने से पहले सबसे पहले प्रथम पूज्य भगवान गणेश की पूजा करें, जिसमें उन्हें रोली, अक्षत, दूर्वा, मिठाई और धूप अर्पित करें। 
  • मां लक्षमी की पूजा के दौरान शुद्ध देशी घी का एक चौमुखी दीपक और सरसों के तेल का छोटा दीया जलाएं।
  • पूजा सामग्री और मंत्रों के जाप के बाद पहले भगवान गणेश की आरती और फिर मां लक्ष्मी की आरती करें। अंत में पूजा में हुई जाने-अनजाने में हुई भूल चूक के लिए क्षमा याचना मांगे। 
     

Diwali Laxmi Puja Vidhi: दिवाली लक्ष्मी पूजा- विधि

सबसे पहले दिवाली की शाम को घर के मुख्य द्वार, पूजा स्थल की अच्छी तरह के साफ-सफाई करें फिर इसके फूलों, रंगोली और दीपों से सजाएं। इसके बाद पूजा की चौकी पर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाकर लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमा को स्थापित करें। फिर सबसे पहले पूजा का संकल्प लें और भगवान गणेश को तिलक लगाकर फूल, फूल, दूर्वा और लड्डू अर्पित करें। इसके बाद माता लक्ष्मी को लाल फूल, कमल, फल, खील, खिलौने, बताशे आदि अर्पित करें। पूजन समाग्री अर्पित करने के बाद घी का दीपक जलाएं और धूप सुगंधित करें। फिर विधि-विधान और मंत्रों के साथ भगवान गणेश और माता लक्ष्मी की पूजा करें। इसके बाद लक्ष्मी और गणेश की आरती करें, फिर पूजा में भूल के लिए क्षमा प्रार्थना मांगे।

Diwali 2026 Live: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन का महत्व

दीपावली के पर्व पर माता लक्ष्मी की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन माता लक्ष्मी के साथ भगवान गणेश, माता सरस्वती और भगवान कुबेर की भी पूजा की जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, हर वर्ष कार्तिक मास की अमावस्या तिथि को प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन करना बेहद शुभ होता है। प्रदोष काल सूर्यास्त के बाद का समय होता है, जिसे माता लक्ष्मी की आराधना के लिए उत्तम माना गया है।

लक्ष्मी पूजन में स्थिर लग्न का भी विशेष महत्व होता है। वृषभ, सिंह, वृश्चिक और कुंभ राशि के लग्न को स्थिर लग्न कहा जाता है। मान्यता है कि दिवाली की रात अमावस्या तिथि, प्रदोष काल और स्थिर लग्न के शुभ संयोग में माता लक्ष्मी की पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-धान्य और खुशहाली आती है। ऐसा विश्वास है कि इस शुभ समय में विधि-विधान से पूजा करने पर माता लक्ष्मी अपने भक्तों के घर में निवास करती हैं और उन पर अपनी कृपा बनाए रखती हैं।

लक्ष्मी जी की आरती: ( Laxmi Aarti, Laxmi ji ki Aarti)


ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती, जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।
बोलिए लक्ष्मी माता की जय

लग्न अनुसार लक्ष्मी पूजन का शुभ मूहर्त

घरेलू व्यापारियों के लिए- शाम 6:09 से रात 08:07 तक( वृषभ लग्न)

एनआरआई और विदेश व्यापार करने वालों के लिए- रात 12:37 से 2: 49 तक (सिंह लग्न)

मां लक्ष्मी की पूजा की सरल और संपूर्ण विधि क्या है ?
दिवाली पर अमावस्या तिथि और प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजा के लिए सबसे अच्छा समय माना जाता है। 

पूजा के लिए उपयुक्त समय- दिवाली पर शाम को प्रदोष काल में मां लक्ष्मी, भगवान गणेश, कुबरे देव और माता सरस्वती की पूजा करना शुभ होता है। ग्रहस्थों के लिए प्रदोष काल जबकि साधकों, तांत्रिकों     और व्यापारियों के लिए निशिता काल में लक्ष्मी पूजा का विधान होता है।

Diwali Lakshmi Pujan: लक्ष्मी पूजन के लाभ

  • दीपावली के अवसर पर लक्ष्मी पूजन का विशेष महत्व होता है। मां लक्ष्मी को धन, वैभव और सुख-समृद्धि की देवी माना जाता है। ऐसी मान्यता है कि सच्चे मन और श्रद्धा से उनकी पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि आती है और आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।
  • लक्ष्मी पूजन के साथ भगवान गणेश की पूजा भी की जाती है। भगवान गणेश बुद्धि, ज्ञान और शुभ कार्यों के प्रतीक हैं। लक्ष्मी और गणेश की एक साथ पूजा करने से जीवन में धन के साथ-साथ बुद्धि, विवेक और सकारात्मकता का भी संचार होता है। इससे परिवार में प्रेम, एकता और शांति बनी रहती है।
  • व्यापारियों के लिए भी दिवाली का दिन बहुत खास होता है। इस दिन वे अपने बही-खातों और व्यापार से जुड़ी वस्तुओं की पूजा करते हैं तथा आने वाले समय में व्यापार की तरक्की और लाभ की कामना करते हैं। इसे नए कार्यों की शुभ शुरुआत का प्रतीक माना जाता है।
  • लक्ष्मी पूजन के दौरान घर में दीपक जलाने का भी विशेष महत्व है। दीपों का प्रकाश अंधकार को दूर करने के साथ जीवन में आशा, ज्ञान और सकारात्मक ऊर्जा का संदेश देता है। यह पूजा मन को शांति प्रदान करती है और हमें अच्छे कर्म करने की प्रेरणा देती है।

दीपोत्सव 2026: आज दिवाली पर लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त क्या है? जानिए पूजा-विधि, मंत्र और आरती


 

Diwali 2026 Rajyog: दिवाली पर बनने वाले प्रमुख राजयोग

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, इस दिवाली पर बुधादित्य राजयोग और लक्ष्मी नारायण राजयोग जैसे शुभ संयोग बन रहे हैं। इन योगों को धन, बुद्धि, सफलता और सुख-समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।

Happy Diwali Wishes: दीपों की रोशनी से रोशन हो अपनों का जीवन, इन खास संदेशों से दें सभी को शुभकामनाएं

Diwali Lakshmi Pujan Muhurat: दिवाली पर लक्ष्मी पूजन के 4 शुभ मुहूर्त

  • प्रदोष काल मुहूर्त: 8 नवंबर, रविवार को शाम 5 बजकर 13 मिनट से रात 7 बजकर 49 मिनट तक प्रदोष काल रहेगा। इस समय मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • वृषभ काल मुहूर्त: शाम 5 बजकर 37 मिनट से रात 7 बजकर 34 मिनट तक वृषभ काल रहेगा। इसे स्थिर लग्न भी कहा जाता है। इस दौरान लक्ष्मी पूजन करना शुभ माना जाता है।
  • प्रदोष काल में लक्ष्मी पूजन: शाम 5 बजकर 13 मिनट से रात 7 बजकर 49 मिनट तक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा की जा सकती है।
  • निशीथ काल मुहूर्त: रात्रि 11 बजकर 17 मिनट से 12 बजकर 09 मिनट तक निशीथ काल रहेगा। इस समय भी श्री महालक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।

Diwali 2026 Live: दिवाली पर मां लक्ष्मी को कमल का फूल क्यों चढ़ाया जाता है?

  • कमल का फूल कीचड़ में खिलने के बावजूद अपनी सुंदरता और स्वच्छता बनाए रखता है। यह जीवन में पवित्रता और अच्छे विचारों का संदेश देता है।
  • धार्मिक मान्यता है कि कमल का फूल मां लक्ष्मी को अत्यंत प्रिय है। इसलिए दिवाली पर उनकी पूजा में इसे विशेष रूप से चढ़ाया जाता है।
  • कमल को सुख, सौभाग्य, धन और ऐश्वर्य से जोड़ा जाता है। इसे मां लक्ष्मी को अर्पित करने से घर में सुख-समृद्धि बनी रहने की कामना की जाती है।
  • पूजा में कमल का फूल चढ़ाना शुभता और सकारात्मकता का प्रतीक माना जाता है।
  • यदि पूजा के लिए कमल का फूल उपलब्ध न हो, तो मां लक्ष्मी को अन्य साफ, ताजे और सुगंधित फूल भी श्रद्धापूर्वक अर्पित किए जा सकते हैं।

Diwali Puja Muhurat: लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

दिवाली के पावन अवसर पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा के लिए श्रद्धालु शुभ मुहूर्त का इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली में लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 5 बजकर 54 मिनट से 7 बजकर 50 मिनट तक निर्धारित है। ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार, इस दौरान प्रदोष काल और वृषभ लग्न का शुभ संयोग बन रहा है। इस समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की विधि-विधान से पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है।

Diwali 2026 Ganesh Ji Arti: गणेश जी की आरती

जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
एकदंत दयावंत, चार भुजाधारी।
माथे पर तिलक सोहे, मूसे की सवारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
पान चढ़े, फूल चढ़े और चढ़े मेवा।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
'सूर' श्याम शरण आए, सफल कीजे सेवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥
दीनन की लाज रखो, शंभु सुतवारी।
कामना को पूर्ण करो, जाऊं बलिहारी॥
जय गणेश, जय गणेश, जय गणेश देवा।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा॥

Diwali Puja Muhurat 2026 Time Live: प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

  • दिल्ली: शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक।
  • जयपुर: शाम 6:03 बजे से 7:59 बजे तक।
  • चंडीगढ़: शाम 5:52 बजे से 7:46 बजे तक।
  • चेन्नई: शाम 6:07 बजे से रात 8:09 बजे तक।
  • मुंबई: शाम 6:27 बजे से रात 8:27 बजे तक।

Diwali puja timing Live: दिवाली पर घर में किन-किन जगहों पर जलाएं दीपक?

  • घर के मुख्य प्रवेश द्वार पर दीपक जलाकर मां लक्ष्मी का स्वागत किया जाता है। इसे सुख-समृद्धि और शुभता का प्रतीक माना जाता है।
  • पूजा घर में: घर के मंदिर में दीपक जलाना भगवान के प्रति श्रद्धा और भक्ति प्रकट करने का प्रतीक है।
  • आंगन और बालकनी में: इन स्थानों पर दीपक जलाने से घर का हर कोना रोशनी से जगमगा उठता है और उत्सव की रौनक बढ़ती है।
  • रसोई घर में: कुछ परिवार रसोई में भी दीपक जलाते हैं। इसे अन्न और धन-धान्य की समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है।
  • जल रखने के स्थान पर: पानी रखने की जगह के पास दीपक जलाने की भी परंपरा है। इसे घर में सुख और शांति बनाए रखने का प्रतीक माना जाता है।
  •  तुलसी के पौधे के पास: दिवाली पर तुलसी के पास दीपक जलाना शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इससे घर में सकारात्मकता और खुशहाली आती है।

Diwali City wise Pujan Muhuart: दिवाली पर प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

  • नई दिल्ली: शाम 5:54 से 7:50 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
  • लखनऊ: शाम 5:42 से 7:39 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
  • नोएडा: शाम 5:54 से 7:49 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
  • चंडीगढ़: शाम 5:52 से 7:46 बजे तक (1 घंटा 55 मिनट)
  • जयपुर: शाम 6:03 से 7:59 बजे तक (1 घंटा 56 मिनट)
  • हैदराबाद: शाम 6:07 से 8:08 बजे तक (2 घंटे 1 मिनट)
  • कोलकाता: शाम 5:20 से 7:18 बजे तक (1 घंटा 58 मिनट)
  • पटना: शाम 5:28 से 7:25 बजे तक (1 घंटा 57 मिनट)
  • मुंबई: शाम 6:27 से 8:27 बजे तक (2 घंटे)

Laxmi Mantra For Diwali: दिवाली पूजन में इन मंत्रो का करें जाप

  • मां लक्ष्मी मंत्र-  ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ऊं श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्मयै नम:॥
  • सौभाग्य प्राप्ति मंत्र-  ऊं श्रीं ल्कीं महालक्ष्मी महालक्ष्मी एह्येहि सर्व सौभाग्यं देहि मे स्वाहा।।
  • कुबेर मंत्र- ऊं यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धनधान्याधिपतये धनधान्यसमृद्धिं में देहि दा

Diwali City wise Pujan Muhuart: दिवाली पर प्रमुख शहरों में लक्ष्मी पूजन का शुभ मुहूर्त

  • बेंगलुरु: शाम 6:17 से 8:20 बजे तक (2 घंटे 2 मिनट)
  • अहमदाबाद: शाम 6:17 से 8:20 बजे तक (2 घंटे 2 मिनट)
  • देहरादून: शाम 5:48 से 7:43 बजे तक (1 घंटा 55 मिनट)
  • मंडी: शाम 5:49 से 7:43 बजे तक (1 घंटा 54 मिनट)
  • भोपाल: शाम 6:02 से 8:01 बजे तक (1 घंटा 58 मिनट)
  • रांची: शाम 5:31 से 7:29 बजे तक (1 घंटा 58 मिनट)
  • रायपुर: शाम 5:49 से 7:48 बजे तक (1 घंटा 59 मिनट)
  • गुवाहाटी: शाम 5:00 से 6:57 बजे तक (1 घंटा 57 मिनट)

Diwlai 2026 Lakshmi Mantra Jaap: मां लक्ष्मी की आरती के बाद करें इन मंत्रों का जाप

  • लक्ष्मी बीज मंत्र: ॐ ह्रीं श्रीं लक्ष्मिभ्यो नमः॥
  • महालक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद, ॐ श्रीं ह्रीं श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • लक्ष्मी गायत्री मंत्र: ॐ श्री महालक्ष्म्यै च विद्महे, विष्णुपत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मी प्रचोदयात्॥
  • मां महालक्ष्मी मंत्र: ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः॥
  • महालक्ष्मी स्तुति मंत्र: महालक्ष्मी नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं सुरेश्वरि। हरिप्रिये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं दयानिधे॥
  • मां लक्ष्मी प्रार्थना मंत्र: पद्मालये नमस्तुभ्यं, नमस्तुभ्यं च सर्वदे। सर्वभूत हितार्थाय, वसुसृष्टिं सदा कुरु॥

Maa Lakshmi Stuti: माता लक्ष्मी की स्तुति

आदि लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु परब्रह्म स्वरूपिणि।
यशो देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।1।। 
 
संतान लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पुत्र-पौत्र प्रदायिनि।
पुत्रां देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।2।।  

विद्या लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु ब्रह्म विद्या स्वरूपिणि।
विद्यां देहि कलां देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।3।।

धन लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व दारिद्र्य नाशिनि।
धनं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।4।।
 
धान्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वाभरण भूषिते।
धान्यं देहि धनं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।5।।
 
मेधा लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु कलि कल्मष नाशिनि।
प्रज्ञां देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।6।।
 
गज लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वदेव स्वरूपिणि।
अश्वांश गोकुलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।7।।
 
धीर लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु पराशक्ति स्वरूपिणि।
वीर्यं देहि बलं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।8।।
 
जय लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व कार्य जयप्रदे।
जयं देहि शुभं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।9।।
 
भाग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सौमाङ्गल्य विवर्धिनि।
भाग्यं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।10।।
 
कीर्ति लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु विष्णुवक्ष स्थल स्थिते।
कीर्तिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।11।।

 आरोग्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व रोग निवारणि।
आयुर्देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।12।।
 
सिद्ध लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्व सिद्धि प्रदायिनि।
सिद्धिं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।13।।
 
सौन्दर्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु सर्वालङ्कार शोभिते।
रूपं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।14।।
 
साम्राज्य लक्ष्मि नमस्तेऽस्तु भुक्ति मुक्ति प्रदायिनि।
मोक्षं देहि श्रियं देहि सर्व कामांश्च देहि मे।।15।।
 
मङ्गले मङ्गलाधारे माङ्गल्ये मङ्गल प्रदे।
मङ्गलार्थं मङ्गलेशि माङ्गल्यं देहि मे सदा।।16।।
 
सर्व मङ्गल माङ्गल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके।
शरण्ये त्रयम्बके देवि नारायणि नमोऽस्तुते।।17।।
 
शुभं भवतु कल्याणी आयुरारोग्य संपदाम्।

Diwali 2026 Katha: दिवाली से जुड़ी प्रमुख पौराणिक कथाएं

दिवाली का त्योहार कई पौराणिक कथाओं और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ा हुआ है। इनमें भगवान श्रीराम की अयोध्या वापसी और समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी के प्रकट होने की कथाएं प्रमुख हैं।

भगवान श्रीराम के अयोध्या लौटने की कथा
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, त्रेतायुग में भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध कर बुराई पर अच्छाई की जीत हासिल की थी।इसके बाद भगवान श्रीराम माता सीता और भाई लक्ष्मण के साथ 14 वर्षों का वनवास पूरा करके कार्तिक अमावस्या के दिन अयोध्या वापस लौटे थे। प्रभु श्रीराम के आगमन की खुशी में अयोध्यावासियों ने पूरे नगर को दीपों से सजाकर उनका भव्य स्वागत किया था। मान्यता है कि तभी से दीप जलाकर दिवाली मनाने की परंपरा शुरू हुई। यह कथा बुराई पर अच्छाई और अंधकार पर प्रकाश की जीत का संदेश देती है।

समुद्र मंथन से मां लक्ष्मी के प्रकट होने की कथा
पौराणिक कथाओं के अनुसार, देवताओं और असुरों के बीच हुए समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी प्रकट हुई थीं। मान्यता है कि मां लक्ष्मी का प्राकट्य कार्तिक मास की अमावस्या के दिन हुआ था। उनके प्रकट होने पर देवताओं ने उनकी स्तुति की और भगवान विष्णु ने उन्हें अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। इसी घटना की खुशी में दिवाली पर मां लक्ष्मी की पूजा करने की परंपरा प्रचलित हुई। धार्मिक विश्वास है कि दिवाली की रात मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा करने से घर में सुख-समृद्धि, धन-वैभव और खुशहाली बनी रहती है।

Diwali 2026 Lakshmi Charan: दिवाली पर लक्ष्मी चरण बनाने के सही नियम

  • मां लक्ष्मी के चरण हमेशा घर के अंदर की ओर आते हुए बनाने चाहिए। इनका मुख मुख्य द्वार से घर के अंदर और पूजा स्थल की दिशा में होना चाहिए।
  • मान्यता है कि लक्ष्मी जी के चरण मुख्य दरवाजे से शुरू होकर घर के मंदिर या पूजा स्थल की ओर जाने चाहिए। इसे मां लक्ष्मी के घर में आगमन का प्रतीक माना जाता है।
  • लक्ष्मी चरण बनाते समय ध्यान रखें कि वे ऐसी जगह हों, जहां आने-जाने वाले लोगों के पैर न पड़ें।
  • लक्ष्मी चरण बनाने के लिए रोली, हल्दी या चावल के आटे का उपयोग करना शुभ माना जाता है।
  • मां लक्ष्मी के पैरों के निशान हमेशा स्वच्छ और पवित्र स्थान पर ही बनाने चाहिए। इसके लिए पहले घर और मुख्य द्वार की अच्छी तरह सफाई कर लें।
  • धार्मिक मान्यता के अनुसार, लक्ष्मी चरणों को दिवाली के अगले दिन तुरंत साफ नहीं करना चाहिए। इन्हें तब तक रहने देना चाहिए, जब तक ये अपने आप हल्के न पड़ जाएं।
 

Diwali Pujan Samgri List: दिवाली 2026 पूजन सामग्री सूची

  • मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा
  • पूजा के लिए लकड़ी की चौकी और लाल या पीला कपड़ा
  • पान के पत्ते और सुपारी
  • आम के पत्ते और फूलों की माला
  • ताजे फूल और कमल का फूल
  • रोली, कुमकुम, हल्दी और अक्षत (साबुत चावल)
  • रक्षा सूत्र या कलावा
  • चंदन और इत्र
  • लक्ष्मी चालीसा और लक्ष्मी पूजन विधि की पुस्तक
  • घंटी और शंख
  • रंगोली के रंग और बंदनवार
  • मां लक्ष्मी के चरण चिह्न
  • सिक्के और पूजा के लिए कुछ रुपये
  • आरती की पुस्तक
  • गंगाजल और शुद्ध जल
  • पूजा के लिए तांबे या चांदी की थाली
  • कलश, नारियल और आम के पत्ते
  • धूप, अगरबत्ती और कपूर
  • घी, तेल और मिट्टी के दीपक
  • रुई की बत्ती और माचिस
  • पंचमेवा 
  • खील, बताशे और मखाने
  • मिठाई, फल और नैवेद्य
  • धनिया के बीज और कमलगट्टे
  • लौंग, इलायची और मिश्री

Lakshmi Ganesh Pujan Vidhi: घर पर लक्ष्मी-गणेश की पूजा करने की सरल विधि

  • दिवाली के दिन घर में सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना के साथ मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा की जाती है। घर पर विधि-विधान से पूजा करने के लिए सबसे पहले एक साफ चौकी लें और उस पर लाल कपड़ा बिछाएं। इसके बाद चौकी पर मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की प्रतिमा या तस्वीर स्थापित करें। मां लक्ष्मी के पास भगवान विष्णु को सुपारी के रूप में विराजमान करें। मान्यता है कि भगवान विष्णु के साथ मां लक्ष्मी का वास होता है।
  • पूजा की चौकी पर सोने-चांदी के आभूषण, धनतेरस पर खरीदे गए बर्तन और कुछ रुपये भी रख सकते हैं। इसके बाद कलश स्थापना करें। इसके लिए एक लोटे में जल भरकर उसमें सुपारी, सिक्का, फूल, अक्षत और हल्दी डालें। लोटे के मुंह पर आम के पांच पत्ते लगाएं। फिर नारियल पर तिलक लगाकर कलावा बांधें और उसे कलश के ऊपर स्थापित कर दें।
  • इसके बाद फूलों की मदद से देवी-देवताओं पर जल छिड़कें और दीपक जलाकर पूजा शुरू करें। सबसे पहले भगवान गणेश और भगवान विष्णु को जनेऊ और मौली अर्पित करें। इसके बाद मां लक्ष्मी को लाल चुनरी, तिलक, अक्षत, फूल, श्रृंगार का सामान और कमल का फूल चढ़ाएं। साथ ही कमलगट्टा, गोमती चक्र, कौड़ी, सुपारी और हल्दी की गांठ भी अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान सात प्रकार के अनाज यानी गेहूं, चावल, धनिया, धान, पीली सरसों, काली उड़द और मूंग की दाल भी मां लक्ष्मी को चढ़ाएं। भोग के लिए खील-बताशे, पांच प्रकार के फल, पंचमेवा और पान के पत्ते पर रखकर प्रसाद अर्पित करें। इसके साथ ही अपनी श्रद्धा के अनुसार दक्षिणा भी रखें।
  • अगर आपने दिवाली का व्रत रखा है, तो पूजा के समय मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की व्रत कथा सुनें। अंत में पूरे परिवार के साथ श्रद्धापूर्वक मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।

Diwali 2026: भगवान गणेश का ध्यान और मंत्र जाप

गणेश ध्यान मंत्र
वक्रतुण्ड महाकाय सूर्यकोटि समप्रभ। निर्विघ्नं कुरु मे देव सर्वकार्येषु सर्वदा॥

गणेश मूल मंत्र
ॐ गं गणपतये नमः॥

Diwali 2026 Citywise Lakshmi Puja Muhurat: शहरों के अनुसार जानें लक्ष्मी पूजन का शुभ समय

  • रांची: लक्ष्मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:31 से 7:29 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:07 से 7:41 बजे तक है।
  • पटना: लक्ष्मी पूजन का शुभ समय शाम 5:28 से 7:25 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:04 से 7:40 बजे तक है।
  • नई दिल्ली: मां लक्ष्मी की पूजा का मुहूर्त शाम 5:54 से 7:50 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:31 से 8:09 बजे तक है।
  • मुंबई: लक्ष्मी पूजा का शुभ समय शाम 6:27 से 8:27 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 6:04 से 8:38 बजे तक है।
  • बेंगलुरु: पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:17 से 8:20 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:54 से 8:31 बजे तक है।
  • कोलकाता: लक्ष्मी पूजन शाम 5:20 से 7:18 बजे तक किया जा सकेगा। प्रदोष काल शाम 4:56 से 7:29 बजे तक है।
  • अहमदाबाद: पूजा का शुभ समय शाम 6:22 से 8:20 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:59 से 8:32 बजे तक है।
  • जयपुर: लक्ष्मी पूजन का मुहूर्त शाम 6:03 से 7:59 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:40 से 8:18 बजे तक है।
  • पुणे: पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:24 से 8:24 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 6:01 से 8:35 बजे तक है।
  • हैदराबाद: लक्ष्मी पूजा शाम 6:07 से 8:08 बजे तक की जा सकेगी। प्रदोष काल शाम 5:44 से 8:19 बजे तक है।
  • चेन्नई: पूजा का शुभ समय शाम 6:07 से 8:09 बजे तक रहेगा। प्रदोष काल शाम 5:44 से 8:21 बजे तक है।

Diwali Puja Muhurat 2026 Live: लक्ष्मी-गणेश आरती

मां लक्ष्मी की आरती 
ऊं जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता।। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

उमा, रमा, ब्रह्माणी, तुम ही जग-माता। 
मैया तुम ही जग-माता।।
सूर्य-चंद्रमा ध्यावत, नारद ऋषि गाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

दुर्गा रूप निरंजनी, सुख सम्पत्ति दाता। 
मैया सुख संपत्ति दाता। 
जो कोई तुमको ध्यावत, ऋद्धि-सिद्धि धन पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम पाताल-निवासिनि,तुम ही शुभदाता। 
मैया तुम ही शुभदाता। 
कर्म-प्रभाव-प्रकाशिनी,भवनिधि की त्राता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

जिस घर में तुम रहतीं, सब सद्गुण आता। 
मैया सब सद्गुण आता।
सब संभव हो जाता, मन नहीं घबराता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

तुम बिन यज्ञ न होते, वस्त्र न कोई पाता। 
मैया वस्त्र न कोई पाता।
खान-पान का वैभव,सब तुमसे आता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

शुभ-गुण मंदिर सुंदर, क्षीरोदधि-जाता। 
मैया क्षीरोदधि-जाता।
रत्न चतुर्दश तुम बिन, कोई नहीं पाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

महालक्ष्मी जी की आरती,जो कोई नर गाता। 
मैया जो कोई नर गाता।
उर आनन्द समाता, पाप उतर जाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

ऊं  जय लक्ष्मी माता, मैया जय लक्ष्मी माता। 
तुमको निशदिन सेवत, हरि विष्णु विधाता। 
ऊं जय लक्ष्मी माता।।

 

भगवान गणेश की आरती  
जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

एक दंत दयावंत, चार भुजा धारी ।
माथे सिंदूर सोहे, मूसे की सवारी ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

पान चढ़े फल चढ़े,और चढ़े मेवा ।
लड्डुअन का भोग लगे, संत करें सेवा ॥

जय गणेश जय गणेश,जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती, पिता महादेवा ॥

अंधन को आंख देत, कोढ़िन को काया ।
बांझन को पुत्र देत, निर्धन को माया ॥

जय गणेश जय गणेश, जय गणेश देवा ।
माता जाकी पार्वती पिता महादेवा ॥

Diwali Puja 2026 Live: दिवाली पूजा के बाद लक्ष्मी गणेशजी की पुरानी मूर्ति का क्या करें

  • पुरानी मूर्तियों की करें विधिवत पूजा: दिवाली पर नई मूर्तियां स्थापित करने के बाद पुरानी मूर्तियों को तुरंत पूजा स्थल से न हटाएं। भाई दूज के बाद नई मूर्तियों को चौकी से हटाकर पुरानी मूर्तियों की ओर मुख करके श्रद्धापूर्वक प्रार्थना करें। इसके बाद पुरानी मूर्तियों को रोली, अक्षत, खील-बताशे, फूल और मिठाई अर्पित करें। आरती करने के बाद नई मूर्तियों को पूजा स्थान पर स्थापित कर दें और पुरानी मूर्तियों को सम्मानपूर्वक वहां से हटा दें।
  • मिट्टी की मूर्तियों का करें विसर्जन: अगर आपके घर में लक्ष्मी-गणेश की मिट्टी की मूर्तियां हैं, तो उन्हें लाल कपड़े में लपेटकर उचित तरीके से विसर्जित कर सकते हैं। इसके अलावा घर पर किसी साफ पात्र में पानी भरकर मूर्तियों को उसमें विसर्जित करने का विकल्प भी है। ध्यान रखें कि मूर्तियों को गंदे पानी या किसी अनुचित स्थान पर न फेंकें।
  • सोने-चांदी की मूर्तियों को रखें सुरक्षित: अगर आपने पूजा के लिए सोने, चांदी या पीतल की मूर्तियां खरीदी हैं, तो उनका विसर्जन करने की जरूरत नहीं है। इन्हें गंगाजल से शुद्ध करके दोबारा मंदिर या तिजोरी में स्थापित कर सकते हैं। इसके बाद विधि-विधान से पूजा और आरती करें।
  • पेड़ के नीचे न छोड़ें मूर्तियां: पुरानी लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियों को पेड़ के नीचे या किसी सुनसान जगह पर छोड़ने से बचें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, देवी-देवताओं की मूर्तियों का अनादर नहीं करना चाहिए। इसलिए उन्हें हमेशा सम्मानपूर्वक और उचित तरीके से हटाएं।
  • सुबह के समय करें विसर्जन: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लक्ष्मी-गणेश की पुरानी मूर्तियों का विसर्जन सुबह के समय करना शुभ माना जाता है। सूर्यास्त के बाद विसर्जन करने से बचने की सलाह दी जाती है।

Diwali Lakshmi Pujan Nisheeth Kaal: लक्ष्मी पूजन निशीथ काल

  • शाम का लक्ष्मी पूजन मुहूर्त हुआ समाप्त: दिल्ली में मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा का मुख्य शुभ समय शाम 5:54 बजे से 7:50 बजे तक था। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
  • प्रदोष काल का समय: दिल्ली में प्रदोष काल शाम 5:31 बजे से रात 8:09 बजे तक निर्धारित है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, प्रदोष काल में मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है।
  • अब निशिता काल का इंतजार: शाम का मुख्य मुहूर्त बीतने के बाद अब श्रद्धालु निशिता काल में विशेष पूजा कर सकते हैं। दिल्ली में निशिता काल रात 11:39 बजे से शुरू होकर 9 नवंबर की मध्यरात्रि 12:31 बजे तक रहेगा।
  • निशिता काल में होती है विशेष साधना: धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, निशिता काल में मां महालक्ष्मी की विशेष पूजा और साधना का महत्व है। हालांकि, इस समय की पूजा सामान्य रूप से घरों में की जाने वाली शाम की लक्ष्मी पूजा से अलग मानी जाती है।
विज्ञापन

निशिता काल में मां लक्ष्मी की पूजा के लिए इन बातों का ध्यान रखें

  • निशिता काल शुरू होने पर मां लक्ष्मी के सामने घी का दीपक जलाकर पूजा की शुरुआत करें।
  • मां लक्ष्मी को ताजे फूल, अक्षत और नैवेद्य अर्पित करें।
  • पूजा के दौरान 'ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः' मंत्र का श्रद्धापूर्वक जाप करें।
  • मंत्र जाप के बाद मां लक्ष्मी की आरती करें और सुख-समृद्धि की कामना करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें