या
सब्सक्रिप्शन लें, अतिरिक्त 4 महीने फ्री {{/show_subscribe}}इस बार धनतेरस दो दिन है। सुख-समृद्धि,संपन्नता, आरोग्यता और वैभव प्रदान करने वाला धनतेरस का त्योहार आज भी मनाया जा रहा है। दरअसल धनतेरस का त्योहार कार्तिक मास की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है और यह तिथि 22 अक्तूबर को शाम 6 बजकर 02 मिनट पर शुरू हो चुकी थी। आज 23 अक्तूबर को त्रयोदशी तिथि शाम 06 बजकर 03 मिनट तक रहेगी। इस लिए आज पूरे दिन धन-तेरस पर पूजा-पाठ के साथ शुभ चीजों की खरीदारी की जा सकती है।
ॐ जय यक्ष कुबेर हरे,
स्वामी जय यक्ष जय यक्ष कुबेर हरे।
शरण पड़े भगतों के,
भण्डार कुबेर भरे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
शिव भक्तों में भक्त कुबेर बड़े,
स्वामी भक्त कुबेर बड़े।
दैत्य दानव मानव से,
कई-कई युद्ध लड़े ॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
स्वर्ण सिंहासन बैठे,
सिर पर छत्र फिरे,
स्वामी सिर पर छत्र फिरे।
योगिनी मंगल गावैं,
सब जय जय कार करैं॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
गदा त्रिशूल हाथ में,
शस्त्र बहुत धरे,
स्वामी शस्त्र बहुत धरे।
दुख भय संकट मोचन,
धनुष टंकार करे॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
भांति भांति के व्यंजन बहुत बने,
स्वामी व्यंजन बहुत बने।
मोहन भोग लगावैं,
साथ में उड़द चने॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
बल बुद्धि विद्या दाता,
हम तेरी शरण पड़े,
स्वामी हम तेरी शरण पड़े,
अपने भक्त जनों के,
सारे काम संवारे॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
मुकुट मणी की शोभा,
मोतियन हार गले,
स्वामी मोतियन हार गले।
अगर कपूर की बाती,
घी की जोत जले॥
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
यक्ष कुबेर जी की आरती,
जो कोई नर गावे,
स्वामी जो कोई नर गावे ।
कहत प्रेमपाल स्वामी,
मनवांछित फल पावे।
॥ ॐ जय यक्ष कुबेर हरे...॥
धनतेरस पर देसी घी का दीपक और धूप भगवान के सामने जलाएं। इसके साथ ही देवी और देवताओं को लाल रंग का फूल अर्पित करें।
ॐ जय धन्वन्तरि देवा, स्वामी जय धन्वन्तरि जी देवा।
जरा-रोग से पीड़ित, जन-जन सुख देवा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा ॥
तुम समुद्र से निकले, अमृत कलश लिए।
देवासुर के संकट आकर दूर किए।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
आयुर्वेद बनाया, जग में फैलाया।
सदा स्वस्थ रहने का, साधन बतलाया।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
भुजा चार अति सुंदर, शंख सुधा धारी।
आयुर्वेद वनस्पति से शोभा भारी।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
तुम को जो नित ध्यावे, रोग नहीं आवे।
असाध्य रोग भी उसका, निश्चय मिट जावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
हाथ जोड़कर प्रभुजी, दास खड़ा तेरा।
वैद्य-समाज तुम्हारे चरणों का घेरा।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
धन्वंतरिजी की आरती जो कोई नर गावे।
रोग-शोक न आए, सुख-समृद्धि पावे।।
स्वामी जय धन्वन्तरि देवा, ॐ जय धन्वन्तरि जी देवा॥
नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि को पीली मिठाई का भोग लगाएं। और पूजा के दौरान "ॐ ह्रीं कुबेराय नमः" का जाप करें। इसके बाद "धन्वंतरि स्तोत्र" का पाठ करें। धन्वंतरि स्त्रोत्र इस प्रकार है-
ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः।
सूक्ष्मस्वच्छातिहृद्यांशुक परिविलसन्मौलिमंभोजनेत्रम॥
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारूपीतांबराढ्यम।
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिलगदवनप्रौढदावाग्निलीलम॥
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धन्वंतरि स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः॥
हैदराबाद: सायं 07:14 से रात 08:18 तक
अहमदाबाद: सायं 07:29 से रात 08:39 तक
बेंगलूरु: सायं 07:24 से रात 08:24 तक
मुम्बई: सायं 07:34 से रात 08:40 तक
मेरठ: सायं 06:58 से रात 08:15 तक
नोएडा:सायं 06:58 से रात 08:15 तक
दिल्ली:सायं 06:58 से रात 08:15 तक
गाजियाबाद: सायं 06:58 से रात 08:15 तक
लखनऊ: सायं 06:55 से रात 08:18 तक
कानपुर: सायं 06:55 से रात 08:18 तक
प्रयागराज: सायं 06:55 से रात 08:18 तक
कुबेर मंत्र – श्रीं, ॐ हीं श्रीं, हीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय: नम:
अष्टाक्षर मंत्र- ॐ वैश्रवणाय स्वाहा:
पंच त्रिंशदक्षर मंत्र- ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय धन धान्याधिपतये धनधान्या समृद्धि देहि मे दापय दापय स्वाहा
विनियोग- अस्य श्री कुबेर मंत्रस्य विश्वामित्र ऋषि:वृहती छन्द शिवमित्र धनेश्वरो देवता समाभीष्टसिद्धयर्थ जपे विनियोग:।
मनुजवाहा विमानवरस्थितं गुरूडरत्नानिभं निधिनाकम्। शिव संख युक्तादिवि भूषित वरगदे दध गत॑ भजतांदलम्।।
धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए, जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों।ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
ऐसी मान्यता है कि धनतेरस पर जो भी चीजें खरीदी जाती है उसमें सालभर में तेरह गुने की वृद्धि हो जाती है। धनतेरस पर सोना-चांदी के सिक्के और आभूषण खरीदने पर घर पर सुख-समृद्धि,आरोग्यता और मां लक्ष्मी का वास होता है। शास्त्रों के अनुसार धनतेरस पर खरीदारी करने के अलावा कुछ उपाय करने पर धन-दौलत की कमी नहीं रहती है।
- धनतेरस पर मुख्य द्वार पर बंधनवार लगाएं
- तुलसी का पौधा लगाएं
- मुख्य द्वार पर घी का दीया जलाएं
- मां लक्ष्मी की चरण लगाएं
- प्रवेश द्वार पर स्वास्तिक का निशान लगाएं।
पंचांग में भेद के कारण और त्रयोदशी तिथि 22 और 23 अक्तूबर दो दिन रहने के कारण इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन बनाया जा रहा है। उदयातिथि के अनुसार धनतरेस 23 अक्तूबर को मनाया जा रहा है। 23 अक्तूबर को धनतेरस की खरीदारी के लिए पूरा दिन मिलेगा। इस साल हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि यानी धनतेरस की शुरुआत 22 अक्टूबर 2022 को शाम 6 बजकर 03 मिनट पर होगी और तिथि का समापन 23 अक्टूबर,रविवार के दिन शाम 06 बजकर 02 मिनट पर होगी। आइए जानते है धनतेरस पर खरीदारी का शुभ मुहूर्त..
धनतेरस मुहूर्त: शाम 05 बजकर 44 मिनट से 06 बजकर 05 मिनट तक
मान्यताओं के अनुसार धनतेरस पर सोना-चांदी और पीतल के बर्तन खरीदने से जीवन में कभी सुख और धन-धान्य की कोई कमी नहीं रहती।
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए आज के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।
इस बार धनतेरस का त्योहार दो दिन मनाया जा रहा है। 22 अक्तूबर को शाम 6 बजे त्रयोदशी तिथि लग जाएगी और फिर प्रदोष काल मुहूर्त में पूजा और खरीदारी हो सकेगी। वहीं उदया तिथि के आधार पर 23 अक्तूबर 2022 धनतेरस मनाया जाएगा। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के और आभूषणों की खरीदारी की जाती है। इसके अलावा धनतेरस पर मां लक्ष्मी की सबसे प्रिय चीज झाड़ू भी खरीदी जाती है। माता लक्ष्मी को साफ-सफाई और सुंदरता बहुत ही प्रिय होती है। जहां साफ-सफाई और सजावट होती है वहां पर मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए धनतेरस पर झाड़ू खरीदी जाती है। वास्तुशास्त्र में झाड़ू को लक्ष्मीजी का प्रतीक माना गया है। इसलिए यदि झाड़ू को ठीक ढंग से न रखा जाए तो इसका दुष्प्रभाव हमारे जीवन पर पड़ता है।
यह भी पढ़ें-
Dhanteras 2022 Date: धनतेरस कब मनाएं 22 या 23 अक्तूबर ? शुभ खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग
क्या खरीदें
धनतेरस के दिन सुख-समृद्धि पाने के लिए आपको मां लक्ष्मी के श्रीयंत्र को स्थापित करके उसकी पूजा करनी चाहिए, दिवाली तक पूजा करने के उपरांत आप इसे घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रख दें या दीवार पर लगा दें। ऐसा करने से आपको मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होगी।
धनतेरस पर शुभ कार्य करने और नई चीजों की खरीदारी करने का विशेष महत्व होता है। तुला, वृश्चिक और धनु राशि वाले सजावटी चीजें, कपड़े, पीतल के बर्तन,मकान और रत्न खरीद सकते हैं।
जो लोग कर्क, सिंह और कन्या राशि वाले हैं वे आज धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के,नया वाहन, बर्तन,फर्नीचर, घर और इलेक्ट्रानिक्स चीजें खरीद सकते हैं।
यह भी पढ़ें-
Dhanteras 2022 Date: धनतेरस कब मनाएं 22 या 23 अक्तूबर ? शुभ खरीदारी के लिए त्रिपुष्कर और सर्वार्थ सिद्धि योग
मेष, वृषभ और मिथन राशि वाले आज इन चीजों की करें खरीदारी- सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण, बर्तन, कपड़े, पीतल के सामान, केसर, चंदन, भूमि और मकान।
पंचांग भेद के कारण इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर दो दिनों तक मनाई जाएगी। धनतेरस पर विशेष रूप से भगवान धन्वंतरि,मां लक्ष्मी और कुबेर देव की पूजा होती है। धनतेरस पर सूर्यास्त के बाद दक्षिण दिशा में यमराज को दीपक जलाया जाता है। मान्यता है धनतेरस पर यम का दीपक जलाने से मृत्यु का भय कम हो जाता है।
धनतेरस पर शुभ खरीदारी का विशेष महत्व होता है। शुभ मुहूर्त में इस दिन बाजार से 11 गोमती चक्र ले आएं और इन पर चंदन लगाकर लक्ष्मी पूजन करें और लक्ष्मी मंत्रों का जाप करें,धन-धान्य की कमी नहीं होगी।
धनतेरस पर अपने घर या दुकान की तिजोरी या गल्ले पर लक्ष्मीजी का ऐसा चित्र लगाना चाहिए। जिसमें मां लक्ष्मी कमल पर धनवर्षा की मुद्रा में बैठी हुईं हो और दो हाथी सूंड उठाए नजर आ रहे हों।ऐसा करने पर हमेशा तिजोरी में मां लक्ष्मी का वास होता है।
धनतेरस के दिन भगवान कुबेर की पूजा की जाती है और उनकी दिशा उत्तर मानी गई है। इसलिए आज के दिन नकदी उत्तर दिशा में ही रखें, ऐसा करने से आपको धनलाभ होगा।
धनतेरस के दिन कुछ उपाय करके आप धन प्राप्ति के साथ-साथ अपनी अन्य समस्याओं को भी दूर कर सकते हैं।
उपाय-1 परिवार में दीर्घायु एवं आरोग्यता बनी रहे इसके लिए इस दिन पूजा के दौरान 'ॐ नमो भगवते धन्वंतराय विष्णुरूपाय नमो नमः' मंत्र का उच्चारण करें।
त्रिपुष्कर योग: आज दोपहर 01:50 बजे से शाम 06:02 बजे तक
ब्रह्म योग: आज सुबह से शाम 05:13 बजे तक
इंद्र योग: आज शाम 05:13 बजे से कल शाम 04:07 बजे तक
अभिजित मुहूर्त: सुबह 11:43 बजे से दोपहर 12:28 बजे तक
विजय मुहूर्त: दोपहर 01:58 बजे से दोपहर 02:44 बजे तक
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि के दिन धनतेरस मनाई जाती है। त्रयोदशी के दिन ही आयुर्वेद के देवता धनवंतरि की जयंती मनाई जाती है। धनतेरस पर पूजा-पाठ के अलावा शुभ वस्तुओं की खरीदारी का भी विधान है। मुहूर्त शास्त्र के अनुसार आज शाम 07 बजकर 03 मिनट से रात 10 बजकर 39 मिनट तक धनतेरस की शुभ खरीदारी करने का मुहूर्त रहेगा।
धनतेरस 2022 पूजा का शुभ मुहूर्त- 22 अक्तूबर 2022
आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 17 मिनट तक
वृषभ काल: आज शाम 07 बजकर 01 मिनट से रात 08 बजकर 56 मिनट तक
ॐ शंखं चक्रं जलौकां दधदमृतघटं चारुदोर्भिश्चतुर्मिः.
सूक्ष्मस्वच्छाति हृद्यांशुक परिविलसन्मौलि मंभोजनेत्रम ||
कालाम्भोदोज्ज्वलांगं कटितटविलसच्चारू पीतांबराढ्यम.
वन्दे धन्वंतरिं तं निखिल गदवन प्रौढदावाग्नि लीलम ||
ॐ धन्वंतराय नमः ||
आरोग्य प्राप्ति हेतु धन्वंतरि देव का पौराणिक मंत्र
ॐ नमो भगवते महासुदर्शनाय वासुदेवाय धन्वंतराये:
अमृतकलश हस्ताय सर्व भयविनाशाय सर्व रोगनिवारणाय
त्रिलोकपथाय त्रिलोकनाथाय श्री महाविष्णुस्वरूप
श्री धनवंतरी स्वरूप श्री श्री श्री औषधचक्र नारायणाय नमः ||
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का प्रारंभ (22 अक्तूबर 2022): आज शाम 06 बजकर 02 मिनट से
कार्तिक कृष्ण त्रयोदशी तिथि का समापन (23 अक्तूबर2022): कल शाम 06 बजकर 03 मिनट पर
धनतेरस का त्योहार सुख-समृद्धि और संपन्नता का प्रतीक है। धनतेरस पर शुभ खरीदारी का विशेष महत्व होता है। धनतेरस पर मां लक्ष्मी, धन के देवता भगवान कुबेर, भगवान गणेश और यम की पूजा व दीपदान किया जाता है। ऐसी मान्यता है कि जो भी धनतेरस पर किसी तरह का शुभ कार्य या खरीदारी करता है उसको उस काम में अवश्य ही सफलता प्राप्त होती है। धनतेरस पर पीतल के बर्तन और सोने-चांदी की की चीजें खरीदी जाती है। मान्यता है धन तेरस पर आर्युवेद का जनक भगवान धन्वंतरि हाथों में अमृत कलश लेकर प्रगट हुए थे। धनतेरस पर खरीदारी करने पर इसमें तेरह गुने की वृद्धि होती है।
यहां विस्तार से पढ़ें-
Dhanteras 2022: धनतेरस पर क्यों खरीदे जाते हैं बर्तन? जानिए इससे जुड़ी कथा
आज धनतेरस है और इसी दिन से पांच दिनों तक चलने दीपोत्सव पर्व आरंभ हो चुका है। धनतेरस दिवाली का पहला दिन होता है। फिर इसके बाद छोटी दिवाली, बड़ी दिवाली, गोवर्धन पूजा और भाईदूज का पर्व मनाया जाता है। धनतेरस पर बर्तन और सोने-चांदी के आभूषण खरीदा जाता है। धनतेरस की शाम को यम दीपदान किया जाता है।
Dhanteras 2022 Shubh Muhurat For Shopping Today: आज से दीपोत्सव पर्व शुरू हो चुके हैं। हिंदू पंचांग के अनुसार कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि धनतेरस का त्योहार मनाया जाता है। इस बार धनतेरस 22 और 23 अक्तूबर दो दिन है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि समुद्र मंथन के दौरान हाथों में सोने के कलश के साथ प्रगट हुए थे। धनतेरस पर सोने-चांदी के सिक्के, आभूषण और बर्तन खरीदने की परंपरा है। धनतेरस से दिवाली का पांच दिनों का पर्व शुरु हो जाता है। धनतेरस पर आयुर्वेद के जनक भगवान धन्वंतरि, माता लक्ष्मी और कुबेर देवता की पूजा की जाती है। धनतेरस की शाम को घरों में दीए जलाए जाते हैं। मान्यता है कि जो भी धनतेरस के शुभ अवसर पर खरीदारी या निवेश करता है उसमें सालभर तेरह गुने की बढ़ोत्तरी होती है। धनतेरस के दिन शुभ खरीदारी के लिए शुभ मुहूर्त का विशेष ध्यान रखा जाता है।