फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi Ayodhya Visit Live: पीएम की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को न आएं अयोध्या, दिल्ली से पहला विमान पहुंचा

Sat, 30 Dec 2023 04:32 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

खास बातें

PM Modi Ayodhya Visit Live Updates News in Hindi: भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे  की सौगात दी। इसके साथ ही पीएम मोदी ने 15,700 करोड़ की 46 विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इससे पहले, अयोध्या में पीएम मोदी ने 15 किमी लंबा रोड करने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। इसके बाद पीएम मोदी ने अमृत भारत और वंदे भारत को हरी झंडी दिखाई। पीएम मोदी से दौरे से जुड़ा हर अपडेट...
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:26 PM, 30-Dec-2023

जानें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राम मंदिर पर क्या कहा

रायपुर में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राम मंदिर पर कहा कि गौरव का विषय है कि हमारे राज्य के ढ़ाई हजार से अधिक चावल उत्पादकों के सौजन्य से तीन हजार क्विंटल सुगंधित चावल अयोध्या भेजे गए। यहां से 11 ट्रक रवाना हुए हैं। जिनसे अयोध्या में भोग लगाया जाएगा। हमारे छत्तीसगढ़ राज्य के लिए ये बहुत सौभाग्य की बात है।

04:24 PM, 30-Dec-2023

महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उतरे यात्री

उत्तर प्रदेश में अयोध्या के महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर दिल्ली से पहली उड़ान उतरी। विमान में यात्रा के दौरान जो यात्री शामिल थे। उन सभी ने विमान के अंदर हनुमान चालीसा का पाठ किया।
 

04:05 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने बच्चों को दिया ऑटोग्राफ

उत्तर प्रदेश के अयोध्या दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दो बच्चों से मुलाकात की। उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिया।
 

विज्ञापन
04:04 PM, 30-Dec-2023

प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर उद्धाव ठाकरे ने क्या कहा

अयोध्या में राम जन्मभूमि मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के निमंत्रण पर शिवसेना (UBT) प्रमुख उद्धव ठाकरे ने कहा कि अब तक कोई निमंत्रण नहीं आया है लेकिन वहां (अयोध्या) जाने के लिए मुझे किसी निमंत्रण की जरूरत नहीं है। मेरी बस एक ही विनती है कि राम मंदिर की जो प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है, उसका कोई राजनीतिकरण ना हो। रामलला किसी एक पार्टी की संपत्ति नहीं हैं। वो(अयोध्या) लाखों-करोड़ों रामभक्तों के श्रद्धा का स्थान है, उसके ऊपर आप राजनीति मत कीजिए। 

04:00 PM, 30-Dec-2023

दिल्ली से पहला विमान अयोध्या पहुंचा, किया हनुमान चालीसा का पाठ

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे  की सौगात दी। इसी दौरान अयोध्या जाने वाले विमान में यात्री बैठे हुए थे। जिन्होंने विमान के अंदर ही हनुमान चालीसा का पाठ किया। दिल्ली से अयोध्या के लिए पहला विमान पहुंच चुका है।
 

विज्ञापन
03:59 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने कहा कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की दो लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई। 

03:57 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी बोले- कभी समय था जब रामलला टेंट में विराजमान थे

अयोध्या में संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि एक समय था, जब यहीं अयोध्या में रामलला टेंट में विराजमान थे। आज पक्का घर सिर्फ रामलला को ही नहीं बल्कि पक्का घर देश के 4 करोड़ गरीबों को भी मिला है। आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है।

03:56 PM, 30-Dec-2023

अयोध्या में बोले पीएम- विकास के लिए विरासत को संभालना ही होगा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

03:46 PM, 30-Dec-2023

इकबाल अंसारी ने पीएम मोदी पर बरसाए फूल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्म भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का स्वागत किया। उन्होंने उनके काफिले पर फूल बरसाए।

03:43 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने अयोध्या में एक परिवार के साथ चाय पी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित के घर पहुंच गए। उन्होंने चाय पी और परिवार वालों से बातचीत की। पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा के बच्चों से भी बातचीत की उन्हें दुलारा।

03:41 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने कहा- 22 जनवरी को बिना निमंत्रण अयोध्या न आएं

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के लोगों से अपील की है कि 22 जनवरी के दिन लोग अयोध्या न आएं। जिन लोगों को निमंत्रण भेजा गया है, सिर्फ वही लोग आएं। 

 

03:26 PM, 30-Dec-2023

'हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना है'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि देश के सभी तीर्थ क्षेत्रों से और मंदिरों से मेरा आग्रह है कि भव्य राम मंदिर के निर्माण के  निमित्त, 14 जनवरी को मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के सभी तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का बहुत बड़ा अभियान चलाना है। हर मंदिर में सफाई का अभियान हमें 14 जनवरी से 22 जनवरी तक चलाना है।

03:23 PM, 30-Dec-2023

आयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि 23 के बाद सभी लोग अयोध्या आएं। साढ़े पांच सौ साल इंतजार किया तो कुछ दिन और कर लें। कुछ खास लोग ही 22 को आएंगे। आयोध्या को भारत का सबसे स्वच्छ शहर बनाना है। 14 जनवरी से सभी मंदिरों में स्वच्छता अभियान चलाना है। उज्जला की दस करोड़वी लाभार्थी के घर मुझे चाय पीने का मौका मिला।

03:20 PM, 30-Dec-2023

'मेरी अपील है अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं'

पीएम मोदी ने कहा कि मेरे सभी देशवासियों से मेरी एक करबद्ध प्रार्थना है कि हर किसी की इच्छा है कि 22 जनवरी के आयोजन का हिस्सा बनने के लिए वो स्वयं अयोध्या आए। लेकिन आप जानते हैं कि हर किसी का आना संभव नहीं है। इसलिए सभी रामभक्तों से मेरा आग्रह है कि 22 जनवरी को एक बार विधिपूर्वक कार्यक्रम हो जाने के बाद, अपनी सुविधा के अनुसार वो अयोध्या आएं, अयोध्या आने का मन 22 जनवरी को न बनाएं।

03:19 PM, 30-Dec-2023

'22 जनवरी को सभी लोग अपने घरों में राम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ये ऐतिहासिक क्षण बहुत भाग्य से हम सभी के जीवन में आया है। हमें देश के लिए नव संकल्प लेना है, खुद को नई ऊर्जा से भरना है। इसके लिए आप सभी 140 करोड़ देशवासी 22 जनवरी को अपने घरों में श्रीराम ज्योति जलाएं, दीपावली मनाएं।

03:16 PM, 30-Dec-2023

'आधुनिक रेलवे निर्माण की तरफ एक और बड़ा कदम देश ने उठाया'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज आधुनिक रेलवे निर्माण की तरफ एक और बड़ा कदम देश ने उठाया है। वंदे भारत और नमो भारत के बाद आज एक और आधुनिक ट्रेन देश को मिली है। इस नई ट्रेन का नाम अमृत भारत ट्रेन रखा गया है। वंदे भारत, नमो भारत और अमृत भारत ट्रेनों की ये त्रिशक्ति भारतीय रेलवे का कायाकल्प करने जा रही है।
 

03:10 PM, 30-Dec-2023

'अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज 60 हजार लोग आ-जा सकेंगे'

पीएम मोदी ने कहा कि त्रिकालदर्शी महर्षि वाल्मीकि जी के नाम पर अयोध्या धाम एयरपोर्ट का नाम, इस एयरपोर्ट में आने वाले हर यात्री को धन्य करेगा। महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण वो ज्ञान मार्ग है, जो हमें प्रभु श्रीराम से जोड़ती है। आधुनिक भारत में महर्षि वाल्मीकि इंटरनेशनल एयरपोर्ट, अयोध्या धाम, हमें दिव्य-भव्य-नव्य राम मंदिर से जोड़ेगा। अभी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन की क्षमता 10-15 हजार लोगों की सेवा करने की है। स्टेशन का पूरा विकास होने के बाद अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर हर रोज 60 हजार लोग आ-जा सकेंगे।

03:09 PM, 30-Dec-2023

'मुझे अयोध्या धाम एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज मुझे अयोध्या धाम एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। मुझे खुशी है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है। महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण के माध्यम से प्रभु श्रीराम के कृतित्व से परिचित करवाया।

03:08 PM, 30-Dec-2023

हमारी सरकार अयोध्या को स्मार्ट बना रही है: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि आने वाले समय में अवध क्षेत्र ही नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के विकास को हमारी अयोध्या दिशा देने वाली है। यहां श्रीराम का भव्य मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी। इसे ध्यान में रखते हुए हमारी सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये के विकास कार्य करा रही है, अयोध्या को स्मार्ट बना रही है।

03:07 PM, 30-Dec-2023

'315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि आज का भारत अपने तीर्थों को भी संवार रहा है, वहीं डिजिटल टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी छाया हुआ है। आज देश में सिर्फ केदार धाम का पुनरुद्धार ही नहीं हुआ है, बल्कि 315 से ज्यादा नए मेडिकल कॉलेज भी बने हैं। आज देश में महाकाल महालोक का निर्माण ही नहीं हुआ है, बल्कि हर घर जल पहुंचाने के लिए पानी की 2 लाख से ज्यादा टंकियां भी बनवाई गई हैं।

03:05 PM, 30-Dec-2023

'हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है'

पीएम मोदी ने कहा कि दुनिया में कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है, तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है, हमें सही मार्ग दिखाती है। इसलिए आज का भारत, पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुए आगे बढ़ रहा है।

03:03 PM, 30-Dec-2023

'15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण'

पीएम मोदी ने कहा कि आज यहां 15 हजार करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों का शिलान्यास और लोकार्पण हुआ है। इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े ये काम आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे।

03:00 PM, 30-Dec-2023

हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं: पीएम

अयोध्या में पीएम मोदी ने कहा कि आजदी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आज हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे हैं। आज विकसित भारत के निर्माण को गति देने के अभियान को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा मिल रही है।

02:54 PM, 30-Dec-2023

पीएम नरेंद्र मोदी का कहना है कि ''दुनिया का कोई भी देश हो, अगर उसे विकास की नई ऊंचाइयों को छूना है, तो उसे अपनी विरासत का ख्याल रखना होगा। राम लला तंबू में थे, आज पक्का घर है'' सिर्फ राम लला को ही नहीं बल्कि देश के 400 करोड़ गरीबों को भी पक्का घर दिया गया। 
 

02:51 PM, 30-Dec-2023

30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक: पीएम

पीएम मोदी ने कहा कि देश के इतिहास में 30 दिसंबर की तारीख बहुत ऐतिहासिक रही है। 1943 में आज के ही दिन नेताजी सुभाषचंद्र बोस ने अंडमान में झंडा फहरा कर भारत की आजादी का जयघोष किया था।
 

02:46 PM, 30-Dec-2023

मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं: पीएम

सभा को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है। ऐसे में आयोध्यावासियों में अति-उत्साह स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण-कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं। मैं भी आपकी तरह ही उत्सुक हूं।

02:45 PM, 30-Dec-2023

'सालाना लगभग 10 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद'

महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे के उद्घाटन पर नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा, 'पीएम मोदी ने वैश्विक मानकों वाला हवाईअड्डा मांगा था। इस हवाई अड्डे का निर्माण 500 करोड़ रुपये के बजट में किया गया है और इसमें सालाना लगभग 10 लाख तीर्थयात्रियों के आने की उम्मीद है। दूसरे चरण में हवाई अड्डे का और विस्तार किया जाएगा। 3750 मीटर का रनवे बनाया जाएगा जिस पर बोइंग 777 और एयरबस 350 उतर सकेंगे। हवाई अड्डे का वर्तमान क्षेत्र 5 लाख वर्ग फुट तक विस्तारित किया जाएगा।
 

02:40 PM, 30-Dec-2023

'अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है'

सीएम मोदी ने कहा कि यह वही अयोध्या है जहां आने की बात तो दूर, नाम लेने में लोग संकोच करते थे। आज एक नया रिकॉर्ड भी बन गया है। अयोध्या सबसे अधिक बार आने वाले प्रधानमंत्री में मोदी जी का नाम है।

02:38 PM, 30-Dec-2023

'प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को एयरपोर्ट का उपहार दिया'

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रभु श्री राम की प्राण-प्रिय नगरी, श्री अयोध्या जी अपने चिर-पुरातन वैभव के साथ सज और संवर रही हैं। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री जी का संकल्प था, अयोध्या को सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। भगवान राम त्रेता युग में पुष्पक विमान से अयोध्या आए होंगे, आज प्रधानमंत्री ने अयोध्या वासियों को इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन करके उपहार दे दिया है।

02:36 PM, 30-Dec-2023

15,700 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनाओं की सौगात

प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्य में 15,700 करोड़ रुपये से अधिक की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। 
 

02:31 PM, 30-Dec-2023

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि 22 जनवरी को राम मंदिर में भगवान राम (मूर्ति) की स्थापना की जाएगी और 500 वर्षों का इंतजार खत्म हो जाएगा। प्रभु के आगमन के पहले प्रधानमंत्री का संकल्प था कि अयोध्या को दुनिया की सुंदरतम नगरी के रूप में स्थापित करेंगे। आज जिस भव्यता के साथ प्रधानमंत्री का स्वागत अयोध्या वासियों ने किया है, ये एक नए भारत की नई अयोध्या के दर्शन हम सभी को कराता है।

02:23 PM, 30-Dec-2023

वंदे भारत के जरिए आज अयोध्या दिल्ली से जुड़ा: वैष्णव

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा कि आज पीएम नरेंद्र मोदी ने छह नई वंदे भारत ट्रेनों और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। वंदे भारत के जरिए आज अयोध्या दिल्ली से जुड़ गया है।
 

02:14 PM, 30-Dec-2023

इंडिगो के पायलट कैप्टन ने किया यात्रियों का स्वागत

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, अयोध्या धाम के लिए दिल्ली से पहली उड़ान के दौरान इंडिगो के पायलट कैप्टन आशुतोष शेखर ने यात्रियों का स्वागत किया।
 

02:13 PM, 30-Dec-2023

लोगों ने लगाए 'जय राम, श्री राम' के नारे

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में नवनिर्मित महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे अयोध्या धाम के लिए पहली उड़ान भरते समय दिल्ली के लोगों ने 'जय राम, श्री राम' के नारे लगाए।
 

02:12 PM, 30-Dec-2023

अयोध्या में दो बच्चों से मिले पीएम मोदी

इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अयोध्या में दो बच्चों से मुलाकात की, उनके साथ सेल्फी ली और उन्हें ऑटोग्राफ भी दिए।
 

02:01 PM, 30-Dec-2023

महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तर प्रदेश के अयोध्या में महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम का उद्घाटन किया। हवाई अड्डे के चरण एक को 1450 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित किया गया है। हवाई अड्डे के टर्मिनल भवन का क्षेत्रफल 6500 वर्गमीटर होगा, जो सालाना लगभग 10 लाख यात्रियों की सेवा के लिए सुसज्जित होगा।
 

01:57 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने मीरा के हाथ की चाय पी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या जंक्शन से उद्घाटन करने के बाद सड़क मार्ग के जरिए ही अयोध्या के राजघाट मोहल्ले में स्थित एक दलित बस्ती में पहुंचे। यहां प्रधानमंत्री मोदी ने दलित मीरा के घर पहुंचे और उनके हाथ की चाय पी। राम मंदिर के फोटो पर ऑटोग्राफ दिया। नाम के ऊपर वंदे मातरम् लिखा। परिवार वालों से बातचीत की। पूछा कि किन-किन योजनाओं का लाभ मिल रहा है। मीरा के बच्चों से भी बातचीत की, उन्हें दुलारा। मीरा के पति सूरज माझी पीएम के घर आने से बहुत ही भाव विभोर थे। बोले कि यकीन नहीं हो रहा है कि पीएम हमारे घर आए थे, ऐसा लग रहा है कि जैसे मैं कोई सपना देख रहा हूं। सूरज मजदूरी कर परिवार चलते हैं। उनके पिता धनीराम माझी गोताखोर हैं। पीएम आवास मिलने से पहले वे जर्जर मकान में रहते थे। बरसात में घर में पानी भर जाता था पीएम आवास मिलने के बाद स्थिति सुधरी। उनसे मुलाकात की। ऐसा बताया जा रहा है कि मोदी ने उन्हें प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है। 


परिवार के साथ मीरा

01:19 PM, 30-Dec-2023

लता मंगेशकर चौक पर उतरे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एयरपोर्ट जाते समय लता मंगेशकर चौक पर उतरे। यहां उन्होंने वीणा को चारों तरफ से निहारा। इसके बाद आगे के लिए रवाना हुए।

01:17 PM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: एयरपोर्ट पर अब तक 1463 करोड़ खर्च

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अब तक के निर्माण में 1463 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले शुरू हुआ। इसके लिए 821 एकड़ जमीन ली गई। पहले एयरपोर्ट के एटीआर-72 विमानों की उड़ान के लिए तैयार करने की रणनीति थी लेकिन बाद में इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा घोषित किया गया। अब एयरपोर्ट को एटीआर-72 और एयरबस की उड़ान के लिए तैयार है। रामायण आधारित चित्रों से सुसज्जित टर्मिनल बिल्डिंग के साथ 2250 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया है। अब दूसरे फेज का काम शुरू कराए जाने की तैयारी है।
 

01:03 PM, 30-Dec-2023

पीएम मोदी ने की दलित मीरा से मुलाकात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोधया के राजघाट निवासी दलित मीरा के घर पहुंचे। पीएम मोदी ने निषाद परिवार से मुलाकात की। पीएम मोदी रविंद्र मांझी के परिवार से भी मिले। पीएम मोदी ने इन्हें रामलला की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होने के लिए न्योता दिया।

12:45 PM, 30-Dec-2023

एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मुआयना करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अब वापस एयरपोर्ट के लिए निकल गए हैं। पीएम मोदी यहां एयरपोर्ट के नए टर्मिनल का मुआयना करेंगे। उसके बाद महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के पास मैदान में आयोजित रैली में एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण व शिलान्यास और संबोधन करेंगे।

12:36 PM, 30-Dec-2023

रेल मंत्री ने पीएम को दिखाया रेलवे स्टेशन का मॉडल

पीएम मोदी ने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के उद्घाटन के बाद निरीक्षण किया। इस दौरान केंद्रीय रेल मंत्री ने अश्विनी वैष्णव ने पीएम मोदी को रेलवे स्टेशन का मॉडल दिखाया। स्टेशन की सुविधाओं के बारे में उन्होंने पीएम को जानकारी दी। पीएम मोदी ने परिसर में भित्तिचित्र भी देखे।

12:19 PM, 30-Dec-2023

अमृत भारत ट्रेन में बच्चों से मिले पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई अमृत भारत ट्रेन में स्कूली बच्चों से मुलाकात की। इसके अलावा सीतामढ़ी से आई महिलाओं, रक्सौल से आए श्रद्धालु से मिले। उनसे संवाद भी किया। अमृत भारत ट्रेन बनाने वाली आईएफएस चेन्नई के इंजीनियरों से भी बात की। छात्राओं ने पीएम मोदी को कविता सुनाई। सीतामढ़ी की महिलाओं ने मधुबनी पेंटिंग भेंट की। पीएम ने सभी का हाथ जोड़कर अभिवादन किय।
 

12:16 PM, 30-Dec-2023

पीएम ने दिखाई ट्रेनों को हरी झंडी

पीएम नरेंद्र मोदी ने दो नई अमृत भारत ट्रेनों और छह नई वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाई। इससे पहले पीएम मोदी ने रेलवे स्टेशन का निरीक्षण भी किया।
 

12:06 PM, 30-Dec-2023

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन किया। उनके साथ केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनि वैष्णव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी मौजूद रहे। पीएमओ के अनुसार, 240 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से विकसित, तीन मंजिला आधुनिक रेलवे स्टेशन भवन लिफ्ट, एस्केलेटर, फूड प्लाजा, पूजा की जरूरतों के लिए दुकानें, क्लॉक रूम, चाइल्ड केयर रूम, वेटिंग हॉल जैसी सभी आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है। स्टेशन भवन 'सभी के लिए सुलभ' और 'आईजीबीसी प्रमाणित ग्रीन स्टेशन भवन' होगा

 

11:55 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: अयोध्या धाम स्टेशन पहुंचा पीएम का काफिला

पीएम मोदी का काफिला अयोध्या धाम स्टेशन पहुंच गया है। यहां पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वंदे भारत और अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 

11:48 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: पीएम मोदी पर फूलों की बारिश

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रोड शो के दौरान लोगों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर फूलों की वर्षा की। पीएम मोदी महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।
 
 

11:42 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो जारी

पीएम मोदी का राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो जारी है। अब से कुछ ही देर में पीएम मोदी अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वंदे भारत और अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। 




11:33 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Live News: पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह

पीएम नरेंद्र मोदी रोड शो करते हुए अयोध्या पहुंचे हैं, जगह-जगह उनका भव्य स्वागत किया जा रहा है। पुष्प वर्षा, रामधन, शंखनाद, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति अद्भुत छटा बिखेर रही है। मोदी भी अयोध्या वासियों का हाथ हिलाकर अभिवादन कर रहे हैं। लोगों में पीएम मोदी की झलक पाने का उत्साह है।

11:27 AM, 30-Dec-2023

अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो जारी

अयोध्या में पीएम मोदी का रोड शो जारी है। लोग पीएम मोदी का जोरदार स्वागत कर रहे हैं। लोग सड़कों के दोनों तरफ जमा हैं। पीएम मोदी का काफिल रेलवे स्टेशन की तरफ बढ़ गया है।

11:19 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: पीएम मोदी का रोड शो लाइव

11:11 AM, 30-Dec-2023

धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उत्तर प्रदेश के अयोध्या पहुंच गए हैं। पीएम मोदी राष्ट्रीय राजमार्ग-27 से धर्म पथ और राम पथ पर रोड शो कर रहे हैं। पीएम मोदी एयरपोर्ट के गेट नंबर 3 से हाईवे पर निकले। हाईवे के किनारे पीएम मोदी का जबरदस्त स्वागत हो रहा है। लोग पीएम मोदी पर पुष्प वर्षा कर रहे हैं। कार से बाहर होकर हाथ हिलाकर पीएम मोदी लोगों का अभिवादन कर रहे हैं।
 

11:10 AM, 30-Dec-2023

हवाई अड्डे अयोध्या धाम में मंत्री

महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे अयोध्या धाम में नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री जनरल वीके सिंह (सेवानिवृत्त)।पीएम मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे और नई अमृत भारत ट्रेनों और वंदे भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे।

11:09 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: एयरपोर्ट पर पीएम मोदी का स्वागत

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अयोध्या पहुंच गए हैं। उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज महर्षि वाल्मिकी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा अयोध्या धाम, पुनर्विकसित अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का उद्घाटन करेंगे।
 

11:05 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: रोड शो के इंतजार में सुबह से खड़े लोग

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो के इंतजार में लोग सुबह से खड़े हैं। अयोध्या से दिल्ली जाने वाली वंदे भारत ट्रेन अयोध्या धाम रेलवे जंक्शन पर पहुंच गई है।

11:03 AM, 30-Dec-2023

साधु संतों में जबरदस्त उत्साह

पीएम मोदी के अयोध्या आगमन को लेकर स्थानीय लोगों और साधु संतों में जबरदस्त उत्साह है। तुलसी उद्यान और छोटी देवकाली पर पीएम के स्वागत में लोक कलाकार सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दे रहे हैं।

10:53 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: एयरपोर्ट पर अब तक 1463 करोड़ खर्च

महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा के अब तक के निर्माण में 1463 करोड़ रुपये खर्च हो चुके है। शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसका लोकार्पण करेंगे। एयरपोर्ट का निर्माण कार्य लगभग दो साल पहले शुरू हुआ। इसके लिए 821 एकड़ जमीन ली गई। पहले एयरपोर्ट के एटीआर-72 विमानों की उड़ान के लिए तैयार करने की रणनीति थी लेकिन बाद में इसको अंतरराष्ट्रीय स्तर का हवाई अड्डा घोषित किया गया। अब एयरपोर्ट को एटीआर-72 और एयरबस की उड़ान के लिए तैयार है। रामायण आधारित चित्रों से सुसज्जित टर्मिनल बिल्डिंग के साथ 2250 मीटर लंबा और 45 मीटर चौड़ा रनवे बनाया गया है। अब दूसरे फेज का काम शुरू कराए जाने की तैयारी है।

10:41 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: साधु-संत और वेदपाठी बटुक पीएम पर करेंगे पुष्पवर्षा

धर्म पथ से आगे बढ़ने पर लता मंगेशकर चौक की भी सजावट फूलों से की गई है। यहां लता जी के स्वरों में रामभक्ति के गीत गूंज रहे हैं। यहीं से आगे बढ़ने पर रामपथ को भी कई स्थानों पर फूलों से सजाया गया है। धर्मपथ से लेकर रामपथ पर जहां तक पीएम का काफिला गुजरेगा, वहां दोनों ओर दोहरी बैरिकेडिंग की गई है। पहले लोहे के जाल लगाए गए हैं। इसके बाद बांस-बल्लियों का सहारा लिया गया है। इनके पीछे जगह-जगह छोटे मंच भी बना गए हैं। इन पर से साधु-संत और वेदपाठी बटुक अयोध्या की परंपरा के अनुसार शंखध्वनि के बीच पीएम पर पुष्पवर्षा करेंगे।

10:32 AM, 30-Dec-2023

PM Modi in Ayodhya Live: पेड़ों को फूलों से सजाकर नया रूप दिया

पीएम मोदी की अगवानी के लिए यहां सभी इंतजामों को शुक्रवार को अंतिम रूप दिया गया। एयरपोर्ट से निकलकर वह सबसे पहले एनएच-27 पर पहुंचेंगे। इसीलिए हाईवे की भी साज-सज्जा की गई है। सफाई कर्मियों की फौज हाईवे से लेकर धर्म पथ और राम पथ को गंदगी और धूल रहित करने के लिए जुटी रही। हाईवे के मध्य डिवाइडर पर लगे पेड़ों को फूलों से सजाकर नया रूप दिया गया। इसके बाद धर्म पथ के शुरू होते ही नजारा बिल्कुल बदला नजर आया। इस पथ के डिवाइडर को शुरुआत से आखिरी छोर तक गमलों से सजाया गया है। दोनों ओर जगह-जगह मंच बनाए गए हैं। धर्म पथ से राम पथ तक दोनों ओर विभिन्न विभागों की होर्डिंग्स मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियों का बखान कर रही हैं।


10:15 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: मोदी के अभिनंदन को सज-संवरकर उठी अयोध्या

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभिनंदन के लिए अयोध्या सज-संवरकर तैयार हो गई है। रामनगरी की दीवारों पर विविध फूलों से की गई भव्य सजावट रंग-बिरंगी छटा बिखेर रही है। रामपथ पर जगह-जगह आकर्षक तोरण द्वार बनाए गए हैं। धर्म पथ को गमलों से सजाया गया है। एनएच-27 के डिवाइडर पर लगे पेड़ों को भी गेंदा के फूलों से सुसज्जित किया गया है।

09:56 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: दोपहर दो बजे वापस लौट जाएंगे पीएम मोदी

रेलवे स्टेशन से पीएम मोदी फिर वापस 12:30 बजे एयरपोर्ट आएंगे। यहां एयरपोर्ट का निरीक्षण करने के बाद पास में स्थित मैदान में दोपहर एक बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। जनसभा में ही एयरपोर्ट समेत 1600 करोड़ के लागत की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इसमें प्रमुख रूप से राम पथ, भक्ति पथ, धर्म पथ, एनएच-27 बाईपास से रामजन्मभूमि हाईवे और बड़ी बुआ रेलवे ओवरब्रिज का लोकार्पण शामिल है। दोपहर दो बजे पीएम मोदी वापस लौट जाएंगे।

09:38 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: छह वंदे भारत व दो अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे पीएम

रोड शो के दौरान जगह-जगह नागरिक, साधु-संत और वेदपाठी बटुकों की ओर से शंखध्वनि के बीच पुष्पवर्षा कर स्वागत किया जाएगा। कई स्थानों पर कलाकार नृत्य और गायन भी प्रस्तुत करेंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत व दो अमृत भारत समेत आठ ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

09:26 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: 15 किमी लंबा रोड शो करेंगे पीएम

इसके बाद वह सड़क मार्ग से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन के लिए रवाना हो जाएंगे। पीएम मोदी एयरपोर्ट के गेट नंबर तीन से निकलकर एनएच-27, धर्मपथ और रामपथ पर 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए 11:30 बजे रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। यहां आधे घंटे तक रहेंगे।

09:06 AM, 30-Dec-2023

10:50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे पीएम मोदी

इस दौरान शुक्रवार से ही यहां उच्चस्तरीय सुरक्षा प्रबंध प्रभावी कर दिए गए। रात से ही अयोध्या में वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित हो गया। प्रधानमंत्री करीब तीन घंटा दस मिनट का समय यहां व्यतीत करेंगे। जिला प्रशासन के अनुसार, पीएम मोदी 30 दिसंबर को सुबह 10:50 बजे एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। यहां पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक और उनकी सरकार के अन्य मंत्री स्वागत करेंगे।

08:51 AM, 30-Dec-2023

PM Modi Ayodhya Visit Live: पीएम की देशवासियों से अपील, 22 जनवरी को न आएं अयोध्या, दिल्ली से पहला विमान पहुंचा

भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी को आज अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे समेत 16 हजार करोड़ रुपये की परियोजनाओं की सौगात देंगे। पीएम रेलवे स्टेशन पर नए भवन का लोकार्पण करने के साथ छह वंदे भारत और दो अमृत भारत ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। पीएम मोदी शनिवार सुबह 10:50 बजे अयोध्या एयरपोर्ट पहुंचेंगे। सीएम योगी आदित्यनाथ उनका स्वागत करेंगे। यहां से 15 किमी लंबा रोड शो करते हुए अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचेंगे। इस दौरान जगह-जगह नागरिक, साधु-संत व वेदपाठी बटुकों की ओर से शंखध्वनि के साथ पुष्पवर्षा कर उनका स्वागत किया जाएगा। ट्रेनों का उद्घाटन करने के बाद 12:30 बजे एयरपोर्ट लौटेंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें