अयोध्या में राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियां जोरों पर हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान आपदा अस्पताल भीष्म की टीम अयोध्या में मौजूद रहेगी।
रामलला का चेहरा सामने आने के बाद मूर्तिकार अरुण योगीराज की पत्नी विजेता योगीराज का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि रामलला की मूर्ति की अंतिम तस्वीर अभी सामने नहीं आई है।
अयोध्या में राम मंदिर समारोह के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। श्री रामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की ओर से सभी को न्योता भेजा जा रहा है। इसके अलावा एक प्रवेश पास भी जारी किया गया है। जिस पर क्यूआर कोड के जरिए ही मंदिर परिसर में एंट्री मिलेगी।
प्राण प्रतिष्ठा के समय प्रधानमंत्री का सुरक्षा घेरा पांच स्तरीय होगा। इसके लिए एटीएस के 550 कमांडो व एसपीजी के 35 जवान यहां डेरा डाल चुके हैं। अलग-अलग स्तर में सुरक्षा का जिम्मा संभालने वाले अन्य जवान भी रामनगरी में चप्पे-चप्पे की छानबीन में जुटे हैं। शुक्रवार को एटीएस के कमांडो ने उदया चौराहा से लेकर नयाघाट रिहर्सल भी किया है।
केंद्रीय प्रशासनिक न्यायाधिकरण (कैट) बार एसोसिएशन ने 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दिन पूरे दिन की छुट्टी की अपील की है। ट्रिब्यूनल के अध्यक्ष को बार एसोसिएशन की ओर से चिट्ठी लिखी गई है।
झांसी में प्रदेश के कारागार एवं होमगार्ड राज्यमंत्री धर्मवीर भारती ने कहा कि 22 जनवरी को प्रदेश की जेलों में अयोध्या के भव्य मंदिर में होने जा रही भगवान राम की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया जाएगा। इसके अलावा जेलों में दीपोत्सव का भी आयोजन होगा। यह बात उन्होंने शुक्रवार को जेल के निरीक्षण के बाद कही। निरीक्षण के दौरान उन्होंने बंदियों से संवाद कर व्यवस्थाओं का हाल जाना।
पूर्व पीएम देवेगौड़ा ने कहा कि वह 22 जनवरी को होने वाले कार्यक्रम में शामिल होंगे। मैं और मेरा पूरा परिवार विशेष विमान से अयोध्या जाएंगे।
आध्यात्मिक गुरु एम ने शंकराचार्यों से अपील की है कि वे राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह को आशीर्वाद दें। सभी को इसमें भाग लेने के लिए कहें, भले ही वे नहीं जा रहे हों।
अयोध्या में 22 जनवरी को भगवान रामलला की प्राण-प्रतिष्ठा होगी। इसी दिन को यादगार बनाने के लिए पूरे देश में खास इंतजाम किए जा रहे हैं। उज्जैन के महाकाल मंदिर में भी यह दिन धूमधाम से मनेगा। मंदिर में पुष्प व विद्युत सज्जा होगी। एक लाख दीपों से महाकाल का आंगन जगमगाएगा। रंगारंग आतिशबाजी से आकाश रोशन होगा।
राम मंदिर से भगवान रामलला की पहली संपूर्ण तस्वीर सामने आ गई है। यह तस्वीर आंखों पर पट्टी हटने के बाद की है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया।
22 जनवरी को होने रामलला प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर त्रिपुरा सरकार ने भी हाफ डे की छुट्टी का एलान कर दिया है। इससे पहले केंद्र सरकार ने पूरे देश में अपने कर्मचारियों को हाफ डे की छुट्टी दे दी है।
अरणी मंथन से चौथे दिन का अनुष्ठान प्रारंभ हो गया है। इस बीच गर्भगृह से रामलला की नई तस्वीर सामने आई है। रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ चौथे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। शुक्रवार से यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वेद मित्रों से आहुतियां डाली जाएगी। इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया। पूजन के क्रम में ही द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा।
प्रभु श्रीराम पर विविध रूपों में डाक टिकट मिलेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी के हाथों भगवान राम पर पांच रुपये के डाक टिकट जारी किए जाने के बाद संगम नगरी के प्रधान डाक घर में आठ सौ टिकट मंगाए गए हैं। इन टिकटों की बिक्री प्राण-प्रतिष्ठा वाले दिन यानी 22 जनवरी से आरंभ होगी। अयोध्या में रामलला की प्राण -प्रतिष्ठा की तैयारी जोरों पर है। इसी कड़ी में डाक विभाग ने टिकटों पर राम कथा को विशेष स्थान दिया है।
टिकटों पर राम की लीलाओं के विभिन्न प्रसंगों पर आधारित चित्र मिलेंगे। इसमें राम दरबार, धनुर्धर राम, जय श्री राम, शबरी गाथा, सीता स्वयंवर, केवट प्रसंग, रावण वध की छाप टिकटों पर अंकित की गई है। राम के स्वरूपों वाले डाक टिकटों के मूल्य पांच रुपये से लेकर 15 रुपये तक हैं। राज्याभिषेक वाला डाक टिकट 65 रुपये में मिलेगा। भगवान राम की लीलाओं के प्रसंगों को इन डाक टिकटों पर देखकर लोग नए रामयुग का एहसास कर सकेंगे। राम पर यह विशेष डाक टिकट संग्रहकर्ताओं के लिए एक अच्छा तोहफा है।
अयोध्या में आयोजित प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल होने के लिए शुक्रवार की सुबह साधु संतों का एक दल उज्जैन से अयोध्या के लिए रवाना हुआ। लेकिन इसके पहले संतों ने बाबा महाकाल का पूजन-अर्चन, अभिषेक कर उनका आशीर्वाद लिया। फिर उसके बाद वे अयोध्या जाने के लिए रवाना हुए। अयोध्या में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव की खुशियां वैसे ही साधु संतों के चेहरे से नजर आ रही थीं। संतों के मुताबिक, लगभग 550 वर्षों के बाद यह सुख अवसर आया है, जब भगवान श्री राम लला मंदिर में विराजमान होंगे।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अयोध्या पहुंच चुके हैं। उन्होंने सबसे पहले हनुमानगढ़ी के दर्शन किए और फिर रामलला के दरबार में हाजिरी लगाई। इस दौरान सीएम योगी ने राम मंदिर परिसर का भ्रमण भी किया। सीएम राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों की समीक्षा करेंगे।
राष्ट्रीय व्यापारी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष दीपक दूबे द्वारा नयाघाट से रामपथ के व्यापारियों क़ो दिया, बाती और तेल का वितरण किया गया। इसके बाद नयाघाट से श्रीराम जन्मभूमि तक पदयात्रा निकालकर व्यापारियों से 22 जनवरी को अपने प्रतिष्ठान पर दीप जलाकर भव्य दीपावली मनाने का आह्वान किया। कार्यक्रम में राष्ट्रीय महासचिव अजीत प्रताप यादव, सुरेन्द्र चौरसिया, बृजेंद्र दूबे, पवन गौतम, नौमीलाल गुप्ता, अमिताभ श्रीवास्तव, सरदार जसवीर सिंह, सर्वजीत सिंह, विष्णु प्रकाश मिश्रा, नीरज पाठक, अभय सिन्हा, विकास मिश्रा, शुभम मिश्रा, दीपक पाण्डेय, सूरज दूबे, रविंद्र कुमार, अमरेंद्र श्रीवास्तव, दल सिंगार कनौजिया, संजना गुप्ता, परमजीत कौर, सरोज, अनुपा चौरसिया, ज्योति तिवारी, रूबी रावत आनंद सिंह राहुल यादव राजपाल यादव इत्यादि लोग उपस्थित रहे।
ज्ञानपुर भदोही जेल में वहां के कैदियों द्वारा भगवान श्रीराम की बनाई गई कालीन को डीआईजी जेल राजेश कुमार श्रीवास्तव व जेलर राजेश वर्मा ने मण्डलायुक्त गौरव दयाल को सौंपा।
रामलला की मूर्ति की नई तस्वीर सामने आई है। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी।
रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान के चौथे दिन शुक्रवार को सुबह नौ बजे अरणी मंथन से अग्नि प्रकट की गई। अग्नि प्रकट के साथ तीसरे दिन का अनुष्ठान शुरू हो गया है। शुक्रवार से यज्ञ मंडप में हवन की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी। वेद मित्रों से आहुतियां डाली जाएगी।
इसके पहले गणपति आदि स्थापित देवताओं का पूजन किया गया। पूजन के क्रम में ही द्वारपालों द्वारा सभी शाखाओं का वेदपारायण, देवप्रबोधन, औषधाधिवास, केसराधिवास, घृताधिवास, कुण्डपूजन, पञ्चभूसंस्कार होगा। अरणिमन्थन द्वारा प्रगट हुई अग्नि की कुण्ड में स्थापना, ग्रहस्थापन, असंख्यात रुद्रपीठस्थापन, प्रधानदेवतास्थापन, राजाराम-भद्र-श्रीरामयन्त्र-बीठदेवता-अङ्गदेवता-आवरणदेवता-महापूजा, वारुणमण्डल, योगिनीमण्डलस्थापन, क्षेत्रपालमण्डलस्थापन, ग्रहहोम, स्थाप्यदेवहोम, प्रासाद वास्तुशान्ति, धान्याधिवास की प्रक्रिया होगी। शाम को पूजन व आरती भी होगी।
बालकृष्ण कापसे ने श्रीरामजन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय को ढाई कुंतल देशी घी व सोने चांदी से जड़ित वस्त्र सौंपे।
अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित किए जाने के साथ ही रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के चौथे दिन के अनुष्ठानों की शुरुआत हुई।
प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारी के लिए जिला प्रशासन ने कलेक्ट्रेट परिसर में निर्वाचन कार्यालय के पास नए भवन में कंट्रोल रूम बनाया है। इसमें प्रभारी के साथ जिले स्तर के अधिकारी और कर्मचारी लगाए गए हैं। सीडीओ अनीता यादव के नेतृत्व में यहां तैयारियों को लेकर कार्य किया जा रहा है। यहां से जानकारी देने और सूचनाएं प्राप्त करने का काम किया जा रहा है।
प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने मोबाइल टीमें मुस्तैद कर दी हैं। इनमें शिफ्टवार विशेषज्ञ चिकित्सक, पैरामेडिकल स्टाफ की तैनाती की गई है। ये टीमें अलग-अलग स्थानों पर मौजूद रहेंगी। सूचना मिलते ही रवाना होंगी। नोडल अधिकारी डॉ. राममणि शुक्ला ने बताया कि सीएमओ कार्यालय व आवास, बूथ नंबर चार, रामकथा संग्रहालय पर ये टीमें तैनात रहेंगी। उधर, शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर इंतजाम करने के लिए 257 मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है।
आज राम मंदिर में यज्ञ अग्नि कुंड की स्थापना की जाएगी। इसके अलावा अरणी मंथन से यज्ञ की अग्नि प्रज्वलित की जाएगी। फिर नवग्रह होम होगा।
रामलला के दर्शन को सुलभ बनाने के लिए रेलवे भी तैयारियों में जुटा है। उत्तर रेलवे ने अयोध्या के लिए अलग-अलग जगहों से 20 आस्था स्पेशल ट्रेनें चलाने का प्रस्ताव रेलवे बोर्ड को दिया है। इनमें आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी कर दिया गया है। पहली ट्रेन 25 जनवरी को देहरादून से अयोध्या के लिए प्रस्थान करेगी, जबकि दिल्ली से आठ फरवरी को पहली आस्था स्पेशल ट्रेन चलेगी। अधिकारियों का कहना है कि अभी आठ ट्रेनों का शेड्यूल जारी किया गया है। शेष 12 ट्रेनों का शेड्यूल भी जल्द जारी होगा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि ये ट्रेनें किसी संगठन, संस्था या किसी पार्टी के नेतृत्व में ही बुक कराई जा सकती है। जिसमें लोग सामूहिक यात्रा करेगें। यानी पूरी ट्रेन बुक कराई जाएगी।
डीजीपी विजय कुमार ने अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा समारोह और गणतंत्र दिवस पर पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने समस्त जोन और कमिश्नरेट के अधीनस्थ जिलों से गुजरने वाले रेलवे ट्रैक के दोनों तरफ आवासित गांव एवं मोहल्ले में रहने वाले लोगों का सत्यापन कराने और असामाजिक तत्वों पर कड़ी निगरानी रखने को कहा।
बृहस्पतिवार की दोपहर एटीएस के कमांडो ने वाहनों के काफिले के साथ रिहर्सल की। आगे-आगे बाइकों पर कमांडो, पीछे काली गाड़ियों में बैठे जवानों को देखने के लिए लोगों का जमावड़ा लग गया। नयाघाट से लेकर श्रीरामजन्मभूमि तक विभिन्न प्वाइंट पर रुककर जवानों ने सुरक्षा का एहसास दिलाया।