फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ayodhya Ram Mandir Live: भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, सुबह 10 बजे से गुंजेगी मंगल ध्वनि

Mon, 22 Jan 2024 06:12 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अयोध्या

खास बातें

Ram Mandir Ayodhya News Live Update: अयोध्या में श्रीराम मंदिर में आज प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होने वाला है। प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के लिए तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। मेहमानों का आना शुरू हो चुका है और एक ऐतिहासिक अवसर के लिए मंच सज चुका है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:34 AM, 22-Jan-2024

सुबह 10 बजे से मंदिर में मंगल ध्वनि गुंजेगी

आज सुबह 10 बजे से मंदिर में मंगल ध्वनि गुंजेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में शामिल होंगे।

02:30 AM, 22-Jan-2024

सजकर तैयार राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या का राम मंदिर सजकर तैयार है। 

01:20 AM, 22-Jan-2024

आयोजन के दौरान दिनभर चले अनुष्ठान

राम नगरी अयोध्या चल रहे प्राण प्रतिष्ठा समारोह के दौरान मुख्य अयोजन से पहले रविवार को दिनभर दैनिक अनुष्ठान चलते रहे। ये अनुष्ठान शाम को आरती के साथ संपन्न हुए।
 

विज्ञापन
01:07 AM, 22-Jan-2024
Ram Mandir - फोटो : अमर उजाला

फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से जगमगाई रामनगरी

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले राम जन्मभूमि परिसर को रंग-बिरंगी रोशनी और फूलों से सजाया गया।

12:26 AM, 22-Jan-2024

'जब लोग देशभर से यहां पहुंचेंगे, अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी'

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह पर आचार्य सुधांशु महाराज ने कहा, 'यह हमारी संस्कृति और परंपरा का उत्थान है। खुशी देखकर यह समझ आता है कि यह स्थान संस्कृति का केंद्र बनने जा रहा है. जब लोग देशभर से यहां पहुंचेंगे, अर्थव्यवस्था भी सुधरेगी।'

विज्ञापन
12:00 AM, 22-Jan-2024
तैयारियों का जायजा लेते सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला

रामनगरी पहुंचे CM योगी

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को ही रामनगरी पहुंच गए। यहां उन्होंने 22 जनवरी की प्राण प्रतिष्ठा की तैयारियों का फाइनल निरीक्षण किया और अयोध्या की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला व हनुमानगढ़ी के दर्शन पूजन किये। मुख्यमंत्री ने संघ कार्यालय साकेत निलयम में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ प्रमुख मोहन भागवत से मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इसके बाद हनुमान गढ़ी में दर्शन पूजन किये, फिर श्रीराम मंदिर गए और यहां की तैयारियों को देखा। मुख्यमंत्री कारसेवकपुरम भी गए, यहां तीर्थ क्षेत्र की तरफ से बनाई गई टेंट सिटी का अवलोकन किया।

11:45 PM, 21-Jan-2024

अमेरिका में गोल्डन गेट ब्रिज पर कार रैली का आयोजन

अमेरिका में विश्व हिंदू परिषद ने अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले गोल्डन गेट ब्रिज पर एक कार रैली का आयोजन किया।

11:39 PM, 21-Jan-2024

लंदन के ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में जश्न

अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले लंदन के ब्रह्मर्षि मिशन आश्रम में जश्न मनाया गया।

09:56 PM, 21-Jan-2024

जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है: योग गुरु रामदेव
योग गुरु रामदेव ने कहा कि भगवान राम के नाम पर लोगों को मत डराओ कि मुहूर्त पवित्र नहीं है। जहां भगवान राम हैं, वहां पवित्रता है। यह सिर्फ राम मंदिर का निर्माण नहीं है, यह राष्ट्र की 'रामराज्य' की ओर प्रगति है। हमें 15 अगस्त 1947 को राजनीतिक स्वतंत्रता मिली। अब सांस्कृतिक, धार्मिक और आध्यात्मिक स्वतंत्रता भी मिलेगी।

08:51 PM, 21-Jan-2024

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पीएम मोदी को लिखा पत्र प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा। राष्ट्रपति ने लिखा, 'अयोध्या धाम में नए मंदिर में प्रभु श्रीराम की जन्म-स्थली पर स्थापित मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा के लिए आप विधिवत तपश्चर्या कर रहे हैं। इस अवसर पर, मेरा ध्यान इस महत्वपूर्ण तथ्य पर है कि उस पावन परिसर में, आपके दवारा सम्पन्न की जाने वाली अर्चना से हमारी अद्वितीय सभ्यतागत यात्रा का एक ऐतिहासिक चरण पूरा होगा। आपके द्वारा किया गया 11 दिवसीय कठिन अनुष्ठान, पवित्र धार्मिक पद्धतियों का अनुसरण मात्र नहीं है बल्कि त्याग की भावना से प्रेरित सर्वोच्च आध्यात्मिक कृत्य है तथा प्रभु श्री राम के प्रति सम्पूर्ण समर्पण का आदर्श है। आपकी अयोध्या धाम की यात्रा के इस पावन अवसर पर मैं आपको अपनी हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करती हूं।'

08:46 PM, 21-Jan-2024

दिल्ली के 700 बाजारों में 5 लाख दीये जलाए जाएंगे

सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राष्ट्रीय राजधानी के 700 बाजारों में पांच लाख से अधिक दीये जलाए जाएंगे। स्थानीय व्यापारियों के संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री (सीटीआई) ने रविवार को कहा, उत्साह के चलते राम मंदिर से संबंधित सामानों की मांग में वृद्धि हुई है। धर्म ध्वज, राम मंदिर की अनुकृति, पोशाक, तस्वीरों की मांग में चार गुना वृद्धि हुई है।

08:32 PM, 21-Jan-2024

राजधानी लखनऊ भी राममय

अयोध्या में कल राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से पहले उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ भगवान राम के पोस्टरों और झंडों से सज गई है। लोगों ने घरों और दुकानों पर राम नाम के ध्वज फहराए।
 

08:31 PM, 21-Jan-2024

सीएम योगी ने कारसेवकपुरम का किया दौरा

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले अयोध्या में कारसेवकपुरम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सभी तैयारियों का जायजा लिया। साथ ही संबंधित लोगों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
 

08:26 PM, 21-Jan-2024

जनकपुर रंगबिरंगी रोशनी से नहा उठा

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले जनकपुर जगमगा उठा। रंगबिरंगी रोशनी से जगमग जनकपुर धाम की आभा देखते ही बनी।
 

08:05 PM, 21-Jan-2024

भारतीय टीम के पूर्व गेंदबाज अनिल कुंबले और वेंकटेश प्रसाद पहुंचे अयोध्या

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में शामिल होने के लिए भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व गेंदबाज और कोच अनिल कुंबले के अलावा वेंकटेश प्रसाद भी अयोध्या पहुंचे। रविवार सुबह से ही विशिष्ट अतिथियों के अयोध्या आने का सिलसिला जारी है।

08:04 PM, 21-Jan-2024

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- हमें ईश्वर को बहस का विषय नहीं बनाना
प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले समाजवादी पार्टी की सांसद डिंपल यादव बोलीं- हमें ईश्वर को बहस का विषय नहीं बनाना चाहिए। राजनीति और धर्म को अलग रखा जाना चाहिए। सरकार को लोगों के मुद्दों पर ध्यान देना चाहिए।
 

07:59 PM, 21-Jan-2024

सोने की अंगूठी में उकेरी राम मंदिर की अनुकृति

मुरादाबाद में सोने के व्यापारी ने अयोध्या के राम मंदिर की अनुकृति एक अंगूठी में उकेरी। इस अंगूठी को 18 कैरेट सोने से तैयार किया गया है। इसमें करीब 1,25,000 रुपये की लागत आई है।
 

07:56 PM, 21-Jan-2024

सीएम धामी ने देहरादून में दीपोत्सव कार्यक्रम में जलाए दीये

सीएम पुष्कर सिंह धामी अयोध्या में राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले देहरादून के परेड ग्राउंड में आयोजित दीपोत्सव में शामिल हुए। साथ ही इस मौके पर दीये जलाकर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले प्रसन्नता प्रकट की।
 

07:49 PM, 21-Jan-2024

रंगबिरंगी रोशनी से नहाई अयोध्या

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले अयोध्या के राम मंदिर को खूबसूरत लाइटों से सजाया गया। जिनकी रंगबिरंगी रोशनी मन मोह रही है।
 

07:47 PM, 21-Jan-2024

कांची कामकोटि के पीठम के जगद्गुरु पहुंचे श्रीराम जन्मभूमि

कांची कामकोटि पीठम के पूज्य जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी विजयेंद्र सरस्वती जी महाराज ने रविवार को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर अनुष्ठान यज्ञशाला में पधारकर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव के निमित्त अपनी शुभकामनाएं अर्पित कीं।
 

07:45 PM, 21-Jan-2024

दिल्ली में भी कल 2.30 बजे तक स्कूल और सरकारी दफ्तर बंद रखने के आदेश

दिल्ली में शिक्षा निदेशालय ने 22 जनवरी 2024 को सुबह की पाली के स्कूलों को बंद करने का आदेश जारी किया है। साथ ही दिल्ली सरकार के सभी कार्यालयों को आधे दिन (दोपहर 02:30 बजे तक) बंद रखने की घोषणा की गई है।

06:53 PM, 21-Jan-2024

सीएम योगी ने राम कथा पार्क के बाहर ली सेल्फी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या में राम कथा पार्क में भगवान राम और राम मंदिर को चित्रित करने वाली रेत की मूर्ति के साथ एक सेल्फी ली। 
 

06:50 PM, 21-Jan-2024

सरयू घाट पर हुई संध्या आरती

सरयू घाट पर रविवार शाम को विधि-विधान के साथ संध्या आरती हुई। इस दौरान कई श्रद्धालु और पर्यटक घाट पर मौजूद रहे। 
 

06:36 PM, 21-Jan-2024

सुपरस्टार रजनीकांत पहुंचे अयोध्या

कल यानी रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर अयोध्या में फिल्म जगत की हस्तियों से लेकर अन्य वीआईपी लोगों के आने का सिलसिला शुरू हो गया है। इसी क्रम में सुपरस्टार रजनीकांत कल प्राण प्रतिष्ठा से पहले अयोध्या के एक होटल में पहुंचे। 
 

06:34 PM, 21-Jan-2024

विश्वभारती ने भी आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की
केंद्रीय विश्वविद्यालय विश्वभारती ने सोमवार को प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर आधे दिन की छुट्टी की घोषणा की है। विश्वभारती की प्रवक्ता महुआ बंद्योपाध्याय ने कहा कि केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के निर्देश के तहत विश्वविद्यालय की सभी स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाएं दोपहर 2.30 बजे तक नहीं होंगी।

06:30 PM, 21-Jan-2024

त्रिपुरा में कल के लिए ड्राई डे की घोषणा

त्रिपुरा सरकार ने सोमवार को अयोध्या में राम मंदिर के प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राज्य में डाई डे घोषित किया है। वहीं प्रदेश सरकार ने पहले ही प्रतिष्ठा समारोह को लेकर सोमवार को आधे दिन की छुट्टी की घोषणा कर चुकी है।

06:16 PM, 21-Jan-2024

सीएम केजरीवाल ने रामलीला कार्यक्रम में लिया हिस्सा

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने आईटीओ स्थित पियरे लाल भवन में दिल्ली सरकार द्वारा आयोजित रामलीला कार्यक्रम में हिस्सा लिया। उन्होंने कहा कि हम बुजुर्गों को मुफ्त यात्रा करवाते हैं। हमने यह सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए हैं कि शहर में हर कोई अपने आप को सुरक्षित महसूस करे।
 

06:14 PM, 21-Jan-2024

अयोध्या में भीष्म अस्पताल स्थापित

रामलला के दरबार में देश का पहला भीष्म अस्पताल स्थापित हुआ। यह दुनिया का सबसे अनूठा है जो एक साथ 200 से भी ज्यादा गंभीर मरीजों की देखभाल कर सकता है। महज 70 डिब्बों में आने वाले इस स्वदेशी अस्पताल को हाल ही में आरोग्य मैत्री के तहत भारत ने दूसरे देशों की सहायता के लिए तैयार किया है। भारत अब तक श्रीलंका और म्यांमार को यह अस्पताल दे चुका है।
 

05:52 PM, 21-Jan-2024

अभिनेता गजेंद्र चौहान बोले- पीएम मोदी आज के समय के युधिष्ठिर

अभिनेता गजेंद्र चौहान ने कहा कि मुझे विश्वास है कि 'राम राज्य' की स्थापना होगी...पीएम मोदी आज के समय में युधिष्ठिर हैं... उन्होंने जो कहा, वो किया है। ये पीएम मोदी की गारंटी है।
 

05:40 PM, 21-Jan-2024

झारखंड में कल 2.30 बजे तक सभी सरकारी दफ्तरों में अवकाश

अयोध्या में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा के अवसर पर सीएम हेमंत सोरेन ने मुख्य सचिव को सभी सरकारी कार्यालय दोपहर 2:30 बजे तक बंद करने का निर्देश दिया है।
 

04:50 PM, 21-Jan-2024

राम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है: पाठक

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि राम लला का भव्य मंदिर बनकर तैयार है, रोम-रोम प्रफुल्लित है। पूरे ब्रह्मांड में हर्षोल्लास का वातावरण है।

04:44 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: 'हम बहुत खुश हैं'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर जन सेना प्रमुख पवन कल्याण ने कहा कि यह लोगों का लंबे समय से पोषित सपना रहा है। यह अंततः वास्तविकता में आ रहा है, हम बहुत खुश हैं। 
 

04:43 PM, 21-Jan-2024

रजनीकांत लखनऊ पहुंचे

अभिनेता रजनीकांत श्रीराम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह में भाग लेने के लिए लखनऊ हवाई अड्डे पहुंचे।

04:25 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: आज हर तरफ माहौल 'राम मय'-रामदेव

योग गुरु रामदेव और अन्य साधुओं ने कल प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने कहा कि आज हर तरफ माहौल 'राम मय' है...मर्यादा पुरूषोत्तम राम की मर्यादा, आदर्श, त्याग पूरे विश्व के लिए आदर्श और वंदनीय हैं। हमें प्राण प्रतिष्ठा देखने का अवसर मिल रहा है। 
 
 

04:19 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya News Live: 'भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना'

गायक-संगीतकार शंकर महादेवन ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि सिर्फ देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया इस पल का बेसब्री से इंतजार कर रही है। भारत के इतिहास की यह सबसे बड़ी घटना है और इसका हिस्सा बनकर हम बहुत धन्य और सम्मानित महसूस कर रहे हैं।

04:04 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Live: 'बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है'

शेफ संजीव कपूर ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पहले अयोध्या पहुंचने पर कहा कि बहुत उत्सुक्ता है, हर्षोल्लास है। मुझे निमंत्रण मिला इसके लिए मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं। 

04:03 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Live: वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंचे, कुंबले लखनऊ में

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वेंकटेश प्रसाद अयोध्या पहुंच गए हैं। कल होने वाले अयोध्या राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा समारोह से पहले दिग्गज क्रिकेटर अनिल कुंबले लखनऊ पहुंच गए हैं।
 

03:53 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: 'मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व'

अभिनेत्री शेफाली शाह ने राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम पर कहा कि "मैं यहां आकर सम्मानित महसूस कर रही हूं। मुझे भारतीय होने पर बहुत गर्व है। पूरा देश इस पल का जश्न मना रहा है। 

03:52 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: 'कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है'

झारखंड के राज्यपाल सी.पी. राधाकृष्णन ने कहा, "कल हर भारतीय के लिए एक विशेष दिन है चाहे वह हिंदू, मुस्लिम, ईसाई कुछ भी हो... कल राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम हर भारतीय के लिए एक विशेष अवसर है। यह केवल राम मंदिर नहीं है, यह आत्मसम्मान का मंदिर है। 

03:13 PM, 21-Jan-2024

ये राम युग फिर से देश में आया है: धामी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि राम पूरे संसार में हैं। ये राम युग फिर से देश में आया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हमें ये दिन देखने को मिल रहा है। पूरी दुनिया कल राम भगवान के विराजमान होने का इंतजार कर रही है। अब ये इंतजार समाप्त हो रहा है।

02:16 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: 'मंदिर का निर्माण अदालत के फैसले से हुआ'

कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि मंदिर का जो निर्माण हुआ है वो अदालत के फैसले से हुआ है। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला दिया और भगवान श्री राम की जन्मभूमि पर मंदिर का निर्माण शुरू हुआ और कल उसकी प्राण प्रतिष्ठा है। अगर मोदी देश के प्रधानमंत्री ना होते तो ये फैसला ना हो पाता और यह मंदिर नहीं बन पाता। मैं राम मंदिर के निर्माण और इसके प्राण प्रतिष्ठा के शुभ दिन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी को देना चाहता हूं। 

02:02 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: 'अयोध्या धर्म की नगरी है'

अयोध्या भूमि विवाद मामले में पूर्व वादी इकबाल अंसारी ने कहा कि अयोध्या धर्म की नगरी है। अयोध्या में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा होने जा रही है। जितने भी लोग अयोध्या आए हैं सभी का स्वागत है। हम चाहते हैं कि भगवान राम विराजमान हों लोग उनका दर्शन-पूजान करें और उनके बताए रास्ते पर चलें। हर धर्म इंसानियत का प्रतीक है। हर धर्म यही सिखाता है कि आपस में बैर नहीं होना चाहिए, आपस में मेल जोल होना चाहिए।

01:59 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya News Live: 'बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने कहा कि बरसों पुराना सपना पूरा हो रहा है...यह बहुत बड़ी जीत है...मैं इसे जीवन का सबसे मधुरतम क्षण मानता हूं।
 

01:42 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: 'मैं इस समय बहुत भावुक हूं'

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा पर अभिनेता मनोज जोशी ने कहा कि मैं इस समय बहुत भावुक हूं। मेरे पूर्वजों के कुछ पुण्य होंगे जिसके कारण निमंत्रण मिला है और मैं अयोध्या में आया हूं। ऐसा लग रहा है कि त्रेतायुग का जो वो समय था या जो अयोध्या का वर्णन है उसी प्रकार की अयोध्या आज हम देख रहे हैं। समग्र भारत राममय हो गया है।


01:28 PM, 21-Jan-2024

विमान में यात्रियों ने गाए राम भजन

दिल्ली से अयोध्या जा रहे विमान में यात्रियों ने राम भजन गाए। अयोध्या में कल राम मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा।
 

01:24 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: कंगना ने की हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा

अभिनेत्री कंगना रनौत ने अयोध्या के हनुमानगढ़ी मंदिर में पूजा की। कंगना रनौत ने कहा कि हम स्वच्छता अभियान के माध्यम से लोगों को प्रेरित करना चाहते हैं। अयोध्या को दुल्हन की तरह सजाया गया है। अयोध्या में हर जगह फूलों से सजावट हो रही है और लोग भक्ति में लीन हैं। जगह-जगह भजन और यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। ऐसा लग रहा है जैसे हम 'देव लोक' में पहुंच गए हैं। हम उन लोगों के बारे में कुछ नहीं कह सकते जो आना नहीं चाहते। अभी अयोध्या में आकर बहुत अच्छा लग रहा है।



 

01:16 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya News Live: पूरे जिले में लगे 10 हजार CCTV

अयोध्या में राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर स्पेशल डीजी (लॉ एंड ऑर्डर) प्रशांत कुमार ने कहा कि "हमने इसके लिए व्यापक सुरक्षा व्यवस्थाएं की हैं। कार्यक्रम स्थल पर भी पुलिस की व्यवस्था रहेगी। पूरे जनपद में लगभग 10,000 CCTV लगाए गए हैं। पुलिस व्यवस्थाओं में इस बार टेक्नोलॉजी का बहुत ज्यादा इस्तेमाल किया गया है। सभी एजेंसियों के साथ समन्वय बनाया गया है। एंटी ड्रोन टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
 

01:14 PM, 21-Jan-2024

मंदिर स्वच्छता अभियान का आयोजन

भाजपा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि आज लखनऊ महानगर की तरफ से मंदिर स्वच्छता अभियान का आयोजन किया गया है। लगभग 700 मंदिरों में सफाई का अभियान जारी है। मैं आज यहां सनातन धर्म मंदिर में आया हूं। हमारे मन में जितने भी प्रकार की मलिनता थी वो अब दूर हो गई है क्योंकि अब कल ही भव्य राम मंदिर में श्री राम लला विराजमान की मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठित होने जा रही है।

01:13 PM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: लखनऊ पहुंचे मोहन भागवत

RSS प्रमुख मोहन भागवत कल अयोध्या में होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शामिल होने के लिए लखनऊ पहुंचे।

01:07 PM, 21-Jan-2024

कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोग हुए शामिल

22 जनवरी को राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह से पहले जयपुर के मोती नगर डूंगरी गणेश मंदिर से राजा पार्क श्री राम मंदिर तक आयोजित कलश यात्रा में बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लिया।
 

12:46 PM, 21-Jan-2024

'पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई'

प्राण प्रतिष्ठा समारोह पर न्यूजीलैंड की जातीय समुदाय मंत्री मेलिसा ली का कहना है कि मैं दुनिया भर के भारतीय प्रवासियों को अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन के जश्न के लिए शुभकामनाएं देती हूं। राम मंदिर के उद्घाटन पर पीएम मोदी और भारत के लोगों को बधाई। 500 साल बाद राम मंदिर पर पीएम मोदी के काम और इस मंदिर को पुनर्जीवित करने की उनकी वकालत का नतीजा है। यह भारत को आगे ले जाने और अर्थव्यवस्था को बढ़ाएगा। पीएम मोदी का दुनिया भर में सम्मान किया जाता है और वह भारत के लोगों के लिए बहुत अच्छा काम करते हैं।
 

12:14 PM, 21-Jan-2024

हम सभी बेहद खुश हैं: अनिल मिश्रा

अयोध्या राम मंदिर की 'प्राणप्रतिष्ठा' पर श्री राम मंदिर के 'यजमान' अनिल मिश्रा कहते हैं कि "हम सभी बेहद खुश हैं क्योंकि भगवान राम की 'प्राणप्रतिष्ठा' होने वाली है। प्रधानमंत्री कल 'प्राणप्रतिष्ठा' के लिए उपस्थित रहेंगे। देश जश्न मनाएगा। 
 

12:12 PM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: असम में 22 जनवरी को रहेगा ड्राई-डे

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा ने कहा कि असम में कल ड्राई डे रहेगा (राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' समारोह के मद्देनजर)। रेस्तरां भी इस निर्देश का पालन करेंगे। कोई भी रेस्तरां दोपहर 2 बजे तक नॉन-वेज खाना नहीं परोसेगा और मांस या मछली की दुकानें शाम 4 बजे से पहले नहीं खुलेंगी।
 
 

12:09 PM, 21-Jan-2024

कल अयोध्या में चार घंटे बिताएंगे पीएम मोदी

22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रामनगरी में करीब चार घंटे बिताएंगे। पीएम सुबह 10:25 बजे महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा पहुंचेंगे। यहां से 10:45 बजे हेलीपैड पर आएंगे। सुबह 10:55 बजे श्रीरामजन्मभूमि पर आगमन होगा। 11 से 12 बजे तक का समय आरक्षित है। दोपहर 12:05 से 12:55 बजे तक प्राण प्रतिष्ठा समारोह में शिरकत करेंगे। 12:55 बजे पूजा स्थल से प्रस्थान कर दोपहर एक बजे सार्वजनिक समारोह स्थल पर पहुंचेंगे। यहां दोपहर दो बजे तक रहेंगे। इसके बाद 2:10 बजे कुबेर टीला के दर्शन करेंगे।

11:51 AM, 21-Jan-2024

अयोध्या से नया वीडियो

अयोध्या के राम मंदिर के नवीनतम दृश्य जहां कल होने वाले प्राण प्रतिष्ठा समारोह की तैयारियां जोरों पर हैं।
 
 

11:46 AM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: न्यूजीलैंड के मंत्री बोले- जय श्रीराम

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर न्यूजीलैंड के नियमन मंत्री डेविड सेमोर ने कहा- "जय श्री राम... मैं पीएम मोदी सहित भारत के सभी लोगों को उनके नेतृत्व के लिए बधाई देना चाहता हूं, जिन्होंने 500 वर्षों के बाद इस (राम मंदिर) निर्माण को संभव बनाया है। मैं पीएम मोदी के साहस और ज्ञान की तारीफ करता हूं, क्योंकि वह भारत में एक अरब से अधिक लोगों को आज दुनिया की चुनौतियों से निपटने में मदद करते हैं। मुझे राम मंदिर का दौरा करने में खुशी होगी।
 

11:44 AM, 21-Jan-2024

22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक घड़ी है: मौर्य

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि कल 22 जनवरी 2024 ऐतिहासिक घड़ी है। मेरे जैसे तमाम राम भक्त, कार सेवक, आंदोलनकारी कल की तिथि का इंतजार कर रहे हैं। 22 जनवरी का आयोजन भव्य और दिव्य है। तैयारियां लगभग पूरी हैं। राज्य की सरकार ओर से सुरक्षा, स्वच्छता की व्यवस्था पूरी कर ली गई है।"

11:40 AM, 21-Jan-2024

आज सभी व्यवस्थाएं देखनी हैं: नृपेंद्र मिश्रा

अराम मंदिर निर्माण समिति के अध्यक्ष नृपेंद्र मिश्रा ने कहा कि आज प्राण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले का दिन है। आज सभी व्यवस्थाएं देखनी हैं। विशेष रूप से मंदिर के निर्माण कार्य में अंतिम दिन इस प्रकार सुनिश्चित करना है कि जो पूरे देश के आश्वासन दिया गया था उसकी पूर्ति हो सके। 23 जनवरी से एक नए उत्साह नए प्रतिबद्धता के साथ काम शुरू करेंगे। 2024 में पूरा मंदिर बन सके, ये कार्य हमें पूरा करना है।

11:34 AM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: यूपी पुलिस डायल 112 का निगरानी केंद्र

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर यूपी पुलिस डायल 112 का निगरानी केंद्र लता मंगेशकर चौक पर बनाया गया।
 
 

11:34 AM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध का वितरण 

श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के अवसर पर राम भक्तों को मुफ्त चाय, कॉफी और दूध वितरित किया जा रहा है।
 
 

11:31 AM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Live: सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो लता मंगेशकर चौक से है, जहां रैपिड एक्शन फोर्स के जवानों को तैनात किया गया है।
 

11:30 AM, 21-Jan-2024

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई है। वीडियो हनुमान गुफा चौराहे से है।
 

11:24 AM, 21-Jan-2024

Ayodhya News Live: कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले कारसेवकपुरम को फूलों से सजाया गया।
 

10:59 AM, 21-Jan-2024

Ayodhya News Live: राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर

अयोध्या में कल होने वाले राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा समारोह से पहले राम मंदिर में तैयारियां जोरों पर हैं।
 

यह भी पढ़ें: Ram Mandir: शताब्दी वर्ष में संकल्प से सिद्धि की ओर बढ़ा संघ, प्राण प्रतिष्ठा संग ये दो बड़े संकल्प होंगे पूरे

10:38 AM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Ayodhya Live: 'अनुष्ठान' कल पूरा होगा- सत्येन्द्र दास

राम मंदिर 'प्राण प्रतिष्ठा' पर मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास ने कहा कि 16 जनवरी को शुरू हुआ 'अनुष्ठान' कल पूरा होगा और दोपहर करीब 12:30 बजे भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा समारोह होगा। प्राण प्रतिष्ठा होने के बाद भक्त भगवान श्री राम के दर्शन कर सकेंगे।

10:33 AM, 21-Jan-2024

रामजन्मभूमि परिसर से लाइव

10:22 AM, 21-Jan-2024

'आज शाम आठ बजे नए मंदिर में रखी जाएगी मूर्ति'

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येन्द्र दास कहते हैं कि 'राम लला की मूर्ति जो वर्तमान में अस्थायी मंदिर में है, आज शाम 8 बजे नए मंदिर में रखी जाएगी, जहां नई मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा कल की जाएगी।

10:10 AM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Live: आज धुलेगा रामलला का सिंहासन

राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ एक दिन बचा है। रामलला के सिंहासन को आज सरयू नदी के जल के 125 कलश से धोया जाएगा। इसके बाद रामलला का मध्याधिवास होगा। शाम को शैयाधिवास का अनुष्ठान किया जाएगा। 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा होगी। 

10:06 AM, 21-Jan-2024

Ram Mandir Live: कल सुबह 10 बजे से होगा 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन

अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर होने वाली प्राण प्रतिष्ठा समारोह में कल सुबह 10 बजे से 'मंगल ध्वनि' का भव्य वादन किया जाएगा। 50 से ज्यादा मनोरम वाद्ययंत्र, विभिन्न राज्यों से, लगभग दो घंटे तक इस शुभ घटना के साक्षी बनेंगे। आपको बता दें कि अयोध्या के यतीन्द्र मिश्र इस भव्य मंगल वादन के परिकल्पनाकार और संयोजक हैं। इसमें केंद्रीय संगीत नाटक अकादमी, नई दिल्ली ने सहयोग किया है।
 

10:02 AM, 21-Jan-2024

आज आ सकते हैं मुख्यमंत्री

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य शनिवार को अयोध्या पहुंच गए। वह प्राण प्रतिष्ठा समारोह तक अब यहीं पर प्रवास करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को तैयारियों का निरीक्षण और समीक्षा बैठक कर वापस लौट गए थे। सीएम योगी के रविवार को फिर अयोध्या आने की संभावना है। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह यहीं पर डेरा डाले हुए हैं। कई अन्य मंत्री रविवार को आएंगे।

09:54 AM, 21-Jan-2024

यूपीएसएसएफ के पहरे में राम मंदिर

प्राण प्रतिष्ठा के मद्देनजर राम मंदिर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एनएसजी से प्रशिक्षित उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल (यूपीएसएसएफ) की महिला व पुरुष कमांडो को तैनात किया गया है। पूरे परिसर को अभेद्य बनाया गया है। बल के लगभग 1450 जवान राम जन्मभूमि की सुरक्षा में तैनात हैं।

यह भी पढ़ें: Ram Mandir Ayodhya Live: 2500 क्विंटल फूलों से संवर रही अयोध्या, थाईलैंड और अर्जेंटीना से आई खेप

09:51 AM, 21-Jan-2024

एसपीजी की सुरक्षा में कार्यक्रम स्थल

प्रधानमंत्री के आगमन से पूर्व एसपीजी का एक और दल अयोध्या पहुंच गया है। अधिकारियों के साथ बैठक करके उन्होंने कार्यक्रम स्थल की सुरक्षा-व्यवस्था अपने कब्जे में ले ली है। वीआईपी के ठहरने वाले स्थानों व होटलों पर भी सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है।

09:47 AM, 21-Jan-2024

सील हुई रामनगरी, बिना पास प्रवेश नहीं

प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम को लेकर रामनगरी का सुरक्षा घेरा सख्त किया गया है। शनिवार रात से ही जिले समेत अयोध्या धाम की सीमाएं सील कर दी गईं। बिना पास के किसी को भी अंदर प्रवेश की अनुमति नहीं होगी। सुरक्षा एजेंसियों ने प्रधानमंत्री समेत अन्य अतिथियों के गुजरने वाले मार्ग पर बने मकानों का सत्यापन किया है। छतों पर भी कार्यक्रम के दौरान सशस्त्र जवान मुस्तैद रहेंगे।

09:01 AM, 21-Jan-2024

Ayodhya Ram Mandir Live: भव्य मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा आज, सुबह 10 बजे से गुंजेगी मंगल ध्वनि

अयोध्या में श्रीराम मंदिर में 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम होना है। इसके पहले आज 21 जनवरी को कुछ धार्मिक कार्यक्रम होंगे। प्रण प्रतिष्ठा के एक दिन पहले रविवार को नित्यपूजन, हवन, पारायण, प्रात: मध्वाधिवास, 114 कलशों के विविध औषधीयुक्त जल से मूर्ति स्नान, महापूजा, उत्सव मूर्ति का प्रासाद परिक्रमा, शय्याधिवास तत्वन्यास, महान्यासादि, शांतिक-पौष्टिक, अघोर-व्याह्रतिहोम, रात्रि जागरण जैसे अनुष्ठान होंगे।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें