एडीजी लॉ एंड ऑर्डर हवा सिंह घुमरिया ने कहा कि तत्काल एक्शन लेते हुए एसएचओ ने कन्हैयालाल और जो उन्हें धमकी दे रहे थे दोनों पक्ष से बातचीत कर हस्ताक्षर करवाया कि हम दोनों के बीच जो भी मनमुटाव था वो दूर हो गया है और एक लिखित रिपोर्ट भी दी गई जिसके बाद पुलिस ने आगे कोई कार्रवाई नहीं की।
नुपुर शर्मा के समर्थक कन्हैलाल की हत्या के बाद बवाल जारी है। लोग सड़कों पर उतरकर हत्या का विरोध कर रहे हैं। साथ ही कई इलाकों में आगजनी और पत्थरबाजी की घटना भी सामने आई है। उधर, प्रशासन ने एहतियात के तौर पर सात थाना क्षेत्रों में कर्फ्यू लगा दिया गया है। इंटरनेट सेवा भी अगले 24 घंटे के लिए बंद कर दी गई है। जयपुर से डीजी लेवल के दो अधिकारी और 600 से अधिक पुलिस बल उदयपुर में अतिरिक्त भेजा गया है।