फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू, 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वोटिंग जारी

Sat, 14 Nov 2026 07:51 AM IST
प्रतीक कुमार पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। इस चरण में प्रदेश के 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वोट डाले जा रहे हैं। यह चुनाव केवल जिला प्रमुख और प्रधान पद तक सीमित नहीं है, बल्कि स्थानीय विधायकों और पार्टी नेताओं की राजनीतिक ताकत और साख की भी अग्निपरीक्षा है। जिन 50 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हो रहा है, उनमें से 29 सीटों पर वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक काबिज हैं। पल-पल की अपडेट के लिए इस पेज पर बने रहें...
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:49 AM, 14-Nov-2026

राजस्थान पंचायत चुनाव: चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू, 25 जिलों के ग्रामीण इलाकों में वोटिंग जारी

राजस्थान में पंचायत चुनाव के चौथे और अंतिम चरण का मतदान शुरू हो चुका है। 25 जिलों की 50 विधानसभा सीटों में हो रही इस वोटिंग में 1.05 करोड़ से अधिक मतदाता 11,905 मतदान केंद्रों पर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। इन 50 सीटों में से 29 पर वर्तमान में भाजपा के विधायक हैं, जिससे यह चुनाव स्थानीय नेताओं की सियासी पकड़ का कड़ा इम्तिहान बन गया है।

इस चरण में जिला परिषद के 382 वार्डों पर 1,322 और 116 पंचायत समितियों के 2,142 वार्डों में 7,521 प्रत्याशी मैदान में हैं। सबसे कड़ा मुकाबला भरतपुर के रूपबास में है, जहां 25 सीटों पर 159 प्रत्याशी डटे हैं। वहीं श्रीगंगानगर 8.67 लाख मतदाताओं और सर्वाधिक प्रत्याशियों के साथ सबसे आगे है। इस चरण के बाद 16 नवंबर को पंच-सरपंच चुनाव होंगे और 20 नवंबर को मतगणना की जाएगी।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें