फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव लाइव : जोधपुर की डीगाड़ी ग्राम पंचायत का आया पहला परिणाम; गीता देवी बनी सरपंच

Fri, 30 Oct 2026 08:40 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान हुआ। सरपंच पद के लिए 21,839 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच निर्विरोध चुने गए। खराब मौसम की वजह से कई जगह कम मतदान हुआ। अब परिणाम भी आने लगे हैं। जोधपुर की तिंवरी पंचायत समिति की डीगाड़ी ग्राम पंचायत में गीता देवी सरपंच चुनी गईं
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में पंचायत आम चुनाव के दूसरे चरण के तहत पंच और सरपंच पदों के लिए मतदान शुरू हो गया है। प्रदेश के 22 जिलों की 3,626 ग्राम पंचायतों में आज वोट डाले जा रहे हैं। मतदान सुबह 7 बजे से शुरू हुआ, जो शाम 6 बजे तक चलेगा। दूसरे चरण में सरपंच पद के लिए कुल 21,839 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इनमें 45 ग्राम पंचायतों में सरपंच का निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। ऐसे में बाकी ग्राम पंचायतों में उम्मीदवारों के बीच सीधा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें