फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: दूसरे चरण का मतदान हुआ पूर्ण; महिलाओं ने बढ़चढ़ कर लिया हिस्सा

Wed, 28 Oct 2026 04:17 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हुआ। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में वोट डाले गए। 

विज्ञापन
पंचायत चुनाव के शांतिपूर्ण मतदान हुआ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Rajasthan Panchayat Chunav Voting Live Updates: राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के दूसरे चरण के तहत बुधवार, 28 अक्टूबर को जिला परिषद और पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान हो रहा है। प्रदेश के 22 जिलों में जिला परिषद के 352 वार्डों और 124 पंचायत समितियों के 2,197 वार्डों में मतदाता अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं। इस चरण में कुल 8,404 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। मतदान के लिए 11,799 केंद्र बनाए गए हैं। मतदान सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक चलेगा।

राज्य निर्वाचन आयोग के आंकड़ों के अनुसार, दूसरे चरण में कुल 1,06,56,127 मतदाता पंजीकृत हैं। इनमें 55,19,336 पुरुष, 51,36,744 महिलाएं और 47 अन्य श्रेणी के मतदाता शामिल हैं। जिला परिषद के 352 वार्डों में 1,086 प्रत्याशी और पंचायत समिति के 2,197 वार्डों में 7,318 प्रत्याशी अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। एक मतदाता जिला परिषद और पंचायत समिति, दोनों के लिए मतदान करेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें