फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan New CM: बागी होकर चुनाव लड़े आक्या ने BJP को दिया समर्थन, वसुंधरा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

Thu, 07 Dec 2023 10:25 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan New CM Face News, Vasundhara Raje JP Nadda Meeting Today: राजस्थान विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के चार दिन बीत जाने के बाद भी भाजपा राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर फैसला नहीं कर पाई है। सीएम चेहरे को लेकर हो रही देरी के कारण प्रदेश का सियासी माहौल लगातार बदल रहा है।
विज्ञापन
राजस्थान के मुख्यमंत्री को लेकर आज हो सकता है फैसला। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

09:14 PM, 07-Dec-2023



भाजपा के पाले में आए आक्या 
चित्तोड़गढ़ के बागी विधायक चंद्रभान आक्या ने गुरुवार को जेपी नड्ढा से मुलाकात कर भाजपा को अपना समर्थन दे दिया। आक्या ने चित्तौड़गढ़ में भाजपा प्रत्याशी नरपत सिंह राजवी को हराया था। पार्टी की ओर से टिकट कटने के बाद उन्होंने बगावती तेवर अपना लिए थे। लेकिन, अब वे भाजपा के समर्थन में आ गए हैं।

09:09 PM, 07-Dec-2023

वसुंधरा राजे करीब आठ बजे भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के घर पहुंची जहां दोनों के बीच बैठक चल रही है। बता दें कि राजे शाम पांच बजे नड्डा से मुलाकात करने वालीं थीं, लेकिन नड्डा लगातार बैठकें कर रहे थे। इस कारण इसमें देरी हो गई थी। करीब आधे घंटे तक दोनों नेताओं में बातचीत हुई। इसके बाद राजे कार में सवार होकर वापस चलीं गईं। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की।
     

06:13 PM, 07-Dec-2023

इधर, वसुंधरा राजे की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से होने वाली मुलाकात में देरी हो रही है। बताया जा रहा है कि नड्डा लगातार बैठकें कर रहे हैं। इस कारण मुलाकात में देरी हो रही है।        

विज्ञापन
06:01 PM, 07-Dec-2023

राजस्थान के नए मुख्यमंत्री को लेकर अभी और इंतजार करना पड़ सकता है। भाजपा के पर्यवेक्षक कल राजस्थान आएंगे। इस दौरान विधायकों से चर्चा कर सीएम चेहरे पर सहमति बनाने की कोशिश की जाएगी या फिर विधायकों से उनकी पसंद भी पूछी जा सकती है। कुछ देर में राजस्थान आने वाले भाजपा के पर्यवेक्षकों के नामों का एलान हो सकता है।

05:16 PM, 07-Dec-2023

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा से मुलाकत करने से पहले वसुंधरा राजे ने पीएम मोदी को लेकर एक एक्स किया। जिसमें उन्होंने लिखा- राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भाजपा की प्रचंड विजय इस बात का प्रतीक है कि कि मोदी की गारंटी के आगे कांग्रेस के झूठे वादे और दावे नहीं चले। संसदीय दल की बैठक में यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सांसदों द्वारा शानदार स्वागत किया गया। 
 

विज्ञापन
04:45 PM, 07-Dec-2023

इधर, संसद भवन में बाबा बालकनाथ गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक कर रहे हैं। बालकनाथ भी मुख्यमंत्री पद के दावेदारों की रेस में हैं। इस कारण से इस मुलाकात को अहम माना जा रहा है।

04:41 PM, 07-Dec-2023

बाड़ेबंदी की कोशिश हुई
सीएम चेहरे को लेकर मची सियासी हलचल के बीच पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे पर गंभीर आरोप लगे हैं। कहा जा रहा है कि राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत सिंह ने कुछ विधायकों की बाड़ाबंदी करने की कोशिश की। जानकारी लगने पर पार्टी के नेताओं को एक विधायक को वहां से निकलने के लिए जाना पड़ा। 

मंगलवार रात की घटना 
यह घटनाक्रम मंगलवार देर रात का बताया जा रहा है। सीकर रोड पर मौजूद एक होटल में कोटा संभाग के 5-6 विधायक ठहरे थे। इनमें किशनगंज विधायक ललित मीणा भी शामिल थे।  साथी विधायकों की बातें और हाव-भाव देखकर ललित को शक हुआ कि पार्टी के किसी बड़े नेता के इशारे पर लॉबिंग की जा रही है। क्योंकि, वे कोटपूतली से आगे किसी होटल में जाने की बात कर रहे थे। ललित मीणा को लगा कि उन्हें जबरन बाड़ेबंदी में ले जाने की कोशिश की जा रही है। इस बीच ललित मीणा की अपने पिता और पूर्व विधायक हेमराज मीणा से कॉल पर बात हुई तो उन्होंने पूरा घटनाक्रम बताया दिया। इसके बाद हेमराज मीणा कुछ लोगों के साथ होटल पहुंचे और ललित मीणा को वहां से लेकर आए। 

विधायक के पिता हेमराज मीणा ने क्या कहा
गुरुवार को पार्टी मुख्यालय पहुंचे हेमराज मीणा ने मीडिया से बातचीत में कहा कि उनका बेटा ललित मीणा परिणाम घोषित होने के बाद नेताओं से मिलने जयपुर आया था। कोटा संभाग के नेताओं के ठहरने की व्यवस्था वसुंधरा राजे के पुत्र दुष्यंत सिंह ने होटल में की थी। हेमराज मीणा ने बताया कि मैं ललित से कहा था कि नेताओं से मिलकर पार्टी कार्यालय पहुंच जाना और वहां से जयपुर में स्थित अपने घर चले जाना। लेकिन, उसके घर नहीं पहुंचने पर मैंने कॉल कर उससे जानकारी ली तो उसने बताया कि मैं इस होटल में हूं, यहां से यह लोग मुझे जाने नही दे रहे हैं।

हेमराज ने कहा- यह बात सुनकर मैं बारां से जयपुर आया और कुछ लोगों के साथ होटल पहुंचा। यहां विधायक कवर लाल ने कहा कि दुष्यंत सिंह के कहने पर ललित को रोका गया है। अगर, लेकर जाना है तो दुष्यंत सिंह से बात कर लो। कॉल पर उन्होंने फोन नहीं उठाया। ऐसे में जब हम ललित को लेकर जाने लगे बहस शुरू हो गई। हालांकि, बाद में वे ललित को लेकर आ गए। 

हेमराज मीना ने यह भी दावा किया कि पूरे घटनाक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पार्टी के कई नेता भी वहां मौजूद थे। हालांकि, सीपी जोशी ने बाड़ेबंदी की खबरों को गलत बताया है। उन्होंने कहा- इस तरह की कोई बात नहीं है। सब विधायक अपने-अपने क्षेत्रों में देव दर्शन और जनता से मुलाकात कर रहे हैं। जल्द ही विधायक दल की बैठक होगी और आगे के कार्यक्रम होंगे।
 

04:09 PM, 07-Dec-2023

Rajasthan New CM: बागी होकर चुनाव लड़े आक्या ने BJP को दिया समर्थन, वसुंधरा ने की जेपी नड्डा से मुलाकात

राजस्थान का मुख्यमंत्री कौन होगा इस सवाल का जवाब अब तक प्रदेश की जनता को नहीं मिला है। भाजपा आलाकमान सीएम चेहरे पर सहमति की मोहर नहीं लगा पा रहा है। पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे कल रात से दिल्ली में हैं। शांम पांच बजे राजे नड्डा से मुलाकात करेंगी।

राजे राजस्थान में विधायकों से मुलाकात कर लगातार शक्ति प्रदर्शन कर रहीं थी। वहीं, अब विधायकों की बाड़ेबंदी करने  जैसी खबरें भी सामने आ रही हैं। कहा जा रहा है राजे के बेटे और सांसद दुष्यंत ने विधायकों की बाड़ेबंदी करने की कोशिश की है। इससे राजस्थान की राजनीति एक बार फिर गरमा गई हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें