फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rahul Gandhi Jaipur Visit Live: खरगे ने कहा-महिला आरक्षण लागू होगा तब तक मोदी नहीं रहेंगे, ये बोले राहुल-गहलोत

Sat, 23 Sep 2023 03:50 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Election 2023 Rahul Gandhi in Jaipur Live: राजस्थान विधानसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी जयपुर पहुंच गए हैं। दोनों नेताओं ने कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास किया। राहुल गांधी  कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

03:34 PM, 23-Sep-2023

खरगे बोले-गुलाम बनना नहीं चाहते हो संविधान की रक्षा करो
अगर आप गुलाम बनना नहीं चाहते हो संविधान की रक्षा करो। अगर आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो लोकतंत्र को बचाओ। आप गुलाम नहीं बनना चाहते हो एक दूसरे का सपोर्ट करो। आगे आओ हम आपके साथ।

03:17 PM, 23-Sep-2023

खरगे ने कहा कि महिला आरक्षण बिल का ये लोग जश्न मना रहे हैं। ये बिल राजीव गांधी जी लेकर आए थे। हमने इस बिल का समर्थन इसलिए किया ताकि ये लोग बाद में ये ना कह पाएं कि कांग्रेस पीछे हट गई। लेकिन, हमने सदन में महिला आरक्षण बिल पर अपनी बातें रखीं, कहा कि इसे जल्द लागू करो, ओबीसी के लिए आरक्षण दो। 10 साल में जब तक ये लागू होगा, तब तक मोदी नहीं रहेंगे। 

03:17 PM, 23-Sep-2023

खरगे ने कहा कि मोदी जी ने सदन का विशेष सत्र पांच दिन के लिए बुलाया था, लेकिन चार दिन में खत्म कर दिया। इन्होंने ये सत्र काम के लिए नहीं सदन की नई बिल्डिंग दिखाने के लिए बुलाया था। वहां नेताओं, अभिनेताओं ने फोटो सेशन किए, मैं कहना चाहता हूं कि ये सदन फोटो खिंचाने के लिए नहीं है, ये जनता के काम करने के लिए है।

विज्ञापन
03:16 PM, 23-Sep-2023

खरगे ने कहा कि हम सिर्फ भाजपा के खिलाफ नहीं लड़ रहे। हम ईडी, सीबीआई और तमाम एजेंसियां लगा देते हैं। हमारी सभा होती है तो ईडी का छापा पड़ जाता है। और फिर भाजपा वाले कहते हैं कि हम सविधान से चल रहे हैं। खरगे ने कहा कि हम सबको मिलकर काम करना है और प्रदेश में सरकार को रिपीट कराना है। 

एक पल रुकने से दूर हो गई मंजिल, सिर्फ हम ही नहीं रास्ते भी चलते हैं, तुम रुक जाओ तो वहीं खड़े हो जाएंगे, अगर चलते रहे तो रास्ते भी चलते रहेंगे... इसलिए मैं कहता हूं कि छोटी मोदी बातें भूल जाओ और पार्टी की जीत के लिए मेहनत करो। 

03:09 PM, 23-Sep-2023

खरगे ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता हमारे कान, आंख और हाथ हैं। ये कार्यकर्ता कांग्रेस को मजबूत करने वाले हैं और इनका सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं का फर्ज है कि वे सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाएं, जो लोग झूठ फैला रहे हैं, उनकी कोशिशों को नाकाम करें। ऐसा नहीं किया गया तो पार्टी का प्रचार नहीं होगा। ये नाराज होने का समय नहीं है, ये देश को बचाने का, सविधान को बचाने का समय है। हम मोदी और भाजपा के खिलाफ जो लड़ाई लड़ रहे हैं वो देश के 140 करोड़ लोगों को बचाने के लिए लड़ रहे हैं। 

विज्ञापन
03:08 PM, 23-Sep-2023

कांग्रेस अध्यक्ष खरगे बोले- पार्टी है तो हम सब हैं
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि पार्टी है तो हम सब हैं, जब तक राजनीतिक ताकत है तब तक हम बचे रह सकते हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का पहला अधिवेशन जयपुर में ही हुआ था। वो एक ऐतिहासिक अधिवेशन था, अब ऐसा कभी नहीं होगा। उस समय में राजस्थान के लोगों ने दिल खोलकर मदद और इसकी चर्चा देशभर में हुई। अधिवेशन को लेकर नेहरूजी ने भी कि इस पर इतना पैसा खर्च करने की जरूरत नहीं थी, लेकिन राजस्थान के लोगों ने कहा कि हम सब मिलकर कर रहे हैं।  

02:47 PM, 23-Sep-2023

राहुल गांधी ने कहा कि राजस्थान में हमारी सरकार ने झूठे वादे नहीं किए। 21 हजार कारोड़ से ज्यादा रुपये किसानों को दी गई है। मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना से प्रदेश के लाखों लोगों को फायदा हुआ है। इस दौरान राहुल ने कुलियों से हुई मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि वे मुझसे कह रहे थे कि राजस्थान की सरकार ने हमारी जिंदगी बचा ली।

02:47 PM, 23-Sep-2023

राहुल गांधी ने कहा पीएम मोदी और भाजपा वाले अदाणी से डरते हैं। अगर, अदाणी के खिलाफ कोई बोलता है तो माइक बंद हो जाता है, कैमरे हिलने लगते है और अब तो टीवी भी बंद हो जाता है। राहुल गांधी ने कहा कि देश के लिए कास्ट सेंसस जरूरी है। इससे पता चलेगा कि देश में कितनी महिलाएं है, कितने ओबीसी हैं सब पता चल जाएगा। मैं पीएम मोदी से मांग करता हूं कि कास्ट सेंसस (जाति जनगणना) कराएं।

02:39 PM, 23-Sep-2023

राहुल गांधी बोले कि भाजपा वाले बाहना बना रहे हैं। अगर, ये चाहें तो 33 फीसदी सीटों पर आज ही महिला आरक्षण लागू हो सकता है। लेकिन, ये चाहते हैं कि इसे लागू होने में 9-10 साल लग जाएं। राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि आज के हिंदुस्तान को 90 लोग चलाते हैं। पीएम मोदी के साथ मिलकर ये लोग ही सारे फैसले लेते हैं। इन 90 सेक्रेटरी में से सिर्फ तीन लोग ओबीसी से आते हैं और पीएम मोदी हमेशा ओबीसी करते रहते हैं।

02:33 PM, 23-Sep-2023

राहुल गांधी ने सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि यहां हजारों बब्बर शेर यहां बैठे हुए हैं। ये नफरत का बाजार नहीं है, मोहब्बत की दुकान हैं। ये फर्क है भाजपा और कांग्रेस में, हमारे बीच विचार धारा की लड़ाई चल रही है। कुछ दिन पहले पहले संदन में अदाणीजी वाला भाषण दे दिए, उनकी आदत है पहले जब मैं बोलता था तो माइक बंद कर देते थे, अब टीवी ही बंद कर देते हैं। राहुल ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर आपको कोई भाजपा नेता मिले और वो कुछ कहे तो अदाणीजी का नाम लेना, वो तुरंत भाग जाएगा। 

02:24 PM, 23-Sep-2023

गहलोत बोले- हमने जो वादे किए वो निभाए 
कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सीएम अशोक गहलोत ने कहा- राहुल जी, हम आपकी मोहब्बत की दुकान वाली लाइन को आगे बढ़ा रहे हैं। मुझे गर्व है कि सरकार ने प्रदेश के हर घर तक पहुंचने का प्रयास किया। हमने जो वादे किए थे वे निभाएं हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी कीमत पर सरकार रिपीट हो हम सब इसका संकल्प लेकर यहां से जाएंगे। हम जो कहते हैं वो करते हैं। गहलोत ने कहा कि देश की फांसीवादी ताकतों का मुकाबला हमें करना है। सीबीआई, ईडी और तमाम एजेंसियों के जरिए लोगों को परेशान किया जा रहा है। 

02:13 PM, 23-Sep-2023

कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए सचिन पायलट ने कहा कि दो महीने बाद जब राजस्थान में वोट पड़ेंगे तो 30 साल का इतिहास बदलेगा। एक बार फिर कांगेस की सरकार बनेगी। उन्होंने कहा कि राजस्थान ही नहीं मध्यप्रदेश समेत विधानसभा चुनाव वाले सभी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी। 2024 के लोकसभा चुनाव में इंडिया गंठबंधन जीतेगा। पायलट ने करीब दो मिनट भाषण दिया, जिसमें उन्होंने जयपुर में कांग्रेस कार्यालय बनने से पार्टी के ताकत मिलने की बात कही।

01:41 PM, 23-Sep-2023
कांग्रेस कार्यालय का शिलान्यास। - फोटो : अमर उजाला

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी जयपुर पहुंच गए हैं। राहुल गांधी और खरगे कांग्रेस के नए कार्यालय का शिलान्यास किया। अब कुछ देर बाद दोनों नेता मानसरोवर में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस दौरान चुनाव को लेकर नेताओं और पार्टी कार्यकर्ताओं को नई सियासी लाइन भी दी जा सकती है।

11:31 AM, 23-Sep-2023

मानसरोवर में होने वाले कार्यकर्ता सम्मेलन में करीब 60 हजार कांग्रेस पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें 52000 बूथ अध्यक्ष, 2200 मंडल अध्यक्ष, 400 ब्लॉक अध्यक्ष, 40 जिलाध्यक्ष, पीसीसी पदाधिकारी, विभाग, विंग के प्रदेश पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस और यूथ कांग्रेस पदाधिकारी, एससी, एसटी, ओबीसी और आईटी विभाग पदाधिकारी, जयपुर जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारी, पार्षद, स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे संबोधित करेंगे। इस सभा के जरिए कांग्रेस के चुनावी अभियान को और तेज करने जा रही है। साथ ही राहुल और खरगे इस सभा में कांग्रेस नेताओं को नई सियासी लाइन भी दे सकते हैं। 

09:07 AM, 23-Sep-2023
राजस्थान प्रभारी और प्रदेश अध्यक्ष ने राहुल को पहनाई सूत की माला। - फोटो : अमर उजाला

राहुल गांधी आज जयुपर में पार्टी के कार्यालय का शिलान्यास करेंगे। इसके बाद कार्यकर्ता सम्मेलन को भी संबोधित करेंगे। इन दोनों कार्यक्रमों में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे भी मौजूद रहेंगे। वे दोपहर में जयुपर पहुंच सकते हैं।
 

09:05 AM, 23-Sep-2023

Rahul Gandhi Jaipur Visit Live: खरगे ने कहा-महिला आरक्षण लागू होगा तब तक मोदी नहीं रहेंगे, ये बोले राहुल-गहलोत

Rahul Gandhi in Jaipur Live: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज राजस्थान के दौरे पर हैं। वे सुबह करीब आठ बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सूत की माला पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा, प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी राहुल गांधी का स्वागत किया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें