राजस्थान विधानसभा के सत्र में यूसीसी बिल पेश हुआ
- फोटो : अमर उजाला
राजस्थान विधानसभा में आज विभिन्न विभागों से जुड़ी बड़ी संख्या में अधिसूचनाएं सदन की मेज पर रखी जाएंगी। इनमें RVAT, वाहन टैक्स, आबकारी, ऊर्जा, भूमि और नगरीय विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधान शामिल हैं। वित्त एवं कर विभाग से संबंधित 32 अधिसूचनाएं आज सदन में रखी जाएंगी। इनमें राजस्थान वैल्यू एडेड टैक्स (RVAT) एक्ट, 2025 और RVAT नियम, 2026 से जुड़े प्रावधान शामिल हैं।