01:48 PM, 29-Jul-2023
भगवान गणेश के दर्शन करने के बाद जेपी नड्डा पार्टी कार्यालय पहुंच गए हैं। जहां पार्टी पदाधिकारियों के साथ उनकी बैठक शुरू हो गई है। जेपी नड्डा पूरा दिन पार्टी कार्यालय में बिताएंगे। इस दौरान लगातार नेताओं और पदाधिकारियों की बैठक लेंगे। बैठक में पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह, प्रभारी अरुण सिंह, प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी समेत पार्टी के कई नेता और पदाधिकारी मौजूद हैं।