फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजस्थान पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में शाम छह बजे तक 68 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, कहां हुई सबसे ज्यादा वोटिंग?

Tue, 03 Nov 2026 09:16 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में पंचायतीराज चुनाव के तीसरे चरण में 27 जिलों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में जिला परिषद के 377 और पंचायत समितियों के 2,119 वार्डों में मतदान हो रहा है। इस चुनाव में करीब 9,094 प्रत्याशी मैदान में हैं।
विज्ञापन
राजस्थान पंचायत चुनाव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में गांवों की सरकार चुनने के लिए आज तीसरे चरण का मतदान हो रहा है। प्रदेश के 27 जिलों में जिला परिषद और पंचायत समिति के कुल 2,496 वार्डों के लिए वोट डाले जा रहे हैं। चुनावी मैदान में 9,094 प्रत्याशी हैं, जबकि एक करोड़ छह लाख से ज्यादा मतदाता उनकी किस्मत का फैसला करेंगे। मतदान के लिए 11,869 केंद्र बनाए गए हैं। इस चरण में सिर्फ गांवों की सरकार ही नहीं चुनी जाएगी, बल्कि भाजपा और कांग्रेस के स्थानीय राजनीतिक प्रभाव की भी परीक्षा होगी। खास नजर उन विधानसभा क्षेत्रों पर रहेगी, जहां दोनों दलों के विधायक हैं। मतदान से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के लिए हमारे साथ बने रहें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें