फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jhalawar Borewell News: 30 फीट गहराई में फंसे बच्चे तक पहुंचाई जा रही ऑक्सीजन, NDRF की टीम भी पहुंची

Sun, 23 Feb 2025 10:43 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, झालावाड़

सार

Jhalawar Borewell News: झालावाड़ में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। वह 30 फीट गहराई में फंसा है। हादसा डग थाना इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे पाडला गांव में हुआ।
विज्ञापन
बोरवेल में मासूम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झालावाड़ में 5 साल का बच्चा 150 फीट गहरे ट्यूबवेल (बोरवेल) में गिर गया। वह 30 फीट गहराई में फंसा है। हादसा डग थाना इलाके में रविवार दोपहर करीब 1:40 बजे पाडला गांव में हुआ। बच्चे को रेस्क्यू करने के लिए बोरवेल से 70 से 80 फीट की दूरी पर 5 जेसीबी मशीन से खुदाई की जा रही है। इसी के साथ बोरवेल में रस्सी डालकर बच्चे को निकालने के प्रयास किए जा रहे हैं।

पाइप के जरिए बच्चे तक ऑक्सीजन पहुंचाई जा रही है। झालावाड़ से एसडीआरएफ की टीम घटनास्थल के लिए रवाना हो गई। कोटा से एनडीआरएफ की टीम को बुलाया गया है। जानकारी के अनुसार, 2 दिन पहले ही खेत में बोरवेल खुदवाया था। बच्चे के बोरवेल में गिरने के बाद से परिजन का रो-रो कर बुरा हाल है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें