फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Board 12th Result Live: विज्ञान में प्रीति ने किया टॉप, तीनों संकायों में छात्राएं बनी टॉपर

Thu, 22 May 2025 06:14 PM IST
उदित दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

RBSE Class 12th Board Result 2025: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की ओर से 12वीं की परिक्षा का परिणाम घोषित हो गया है।शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने नागौर कलेक्ट्रेट कार्यालय से वीसी के जरिए इसे जारी कर दिया है। अमर उजाला पर परिणाम देखने के लिए आप यहां क्लिक करके देख सकते हैं।
RBSE 12th result 2025 register and check here
विज्ञापन
अमर उजाला पर सबसे पहले देखें परीक्षा परिणाम। - फोटो : RBSE Class 12th Result 2025 Live Updates
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:11 PM, 22-May-2025
जयपुर की काशवी शर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किए - फोटो : अमर उजाला

जयपुर की ही काशवी शर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे मुरलीपुरा की रहने वाली हैं।  छात्रा काशवी शर्मा ने 12वीं कॉमर्स में 99.00 प्रतिशत अंक हासिल किए। काशवी
ने बताया कि उसने नियमित  रूप से 6 से 7 घंटे पढ़ाई की थी।

06:09 PM, 22-May-2025
जयपुर की सुहाना यादव ने हासिल किए 97.60 प्रतिशत अंक - फोटो : अमर उजाला

जयपुर की सुहाना यादव ने 12वीं की परीक्षा में 97.60 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। वे जयपुर की रहने वाली हैं। वे साइंस बॉयो की छात्रा हैं।
 

05:58 PM, 22-May-2025

विज्ञापन
05:26 PM, 22-May-2025
राजस्थान बोर्ड के टापर्स के नाम संकाय के अनुसार - फोटो : अमर उजाला

बारहवीं कक्षा के टॉपर्स घोषित  
तीनों सब्जेक्ट में गर्ल्स टॉपर रही हैं। आर्ट्स में 4 छात्राओं अनुप्रिया राठौड़, प्रगति अग्रवाल, प्रियंका और उर्मिला के 99.60% नंबर आए हैं। कॉमर्स में कंगना के 99.20% और साइंस में प्रीति के 99.80% नंबर आए हैं।

05:22 PM, 22-May-2025

राजस्थान बोर्ड का 12वीं का रिजल्ट जारी, तीनों संकायों में छात्राओं ने बाजी मारी है 
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) ने कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। इस बार बोर्ड ने विज्ञान, वाणिज्य (कॉमर्स) और कला (आर्ट्स) तीनों संकायों के परिणाम एक साथ घोषित किए हैं। इसके साथ ही वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा का परिणाम भी जल्द जारी किया जाएगा।

बता दें कि विज्ञान संकाय का कुल परिणाम 98.43% रहा इस वर्ग में छात्राओं का प्रदर्शन शानदार रहा। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.02% रहा, जबकि छात्रों का परिणाम 98.07% दर्ज किया गया।

वाणिज्य संकाय (कॉमर्स) का परिणाम 99.07% रहा
इस वर्ग में छात्रों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.27% और छात्राओं का 98.97% रहा।

कला संकाय (आर्ट्स) का परिणाम 97.78% रहा
आर्ट्स वर्ग में छात्राओं ने एक बार फिर बाज़ी मारी। छात्राओं का उत्तीर्ण प्रतिशत 98.42% और छात्रों का 97.09% रहा। इस साल भी राजस्थान बोर्ड के परिणामों में छात्राओं ने छात्रों की तुलना में बेहतर प्रदर्शन किया है। बोर्ड ने छात्रों को ऑनलाइन रिजल्ट देखने की सुविधा दी है। परिणाम बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है।

 

विज्ञापन
04:24 PM, 22-May-2025
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पहुंचे नागौर कलेक्टर कार्यालय - फोटो : अमर उजाला

मंत्री करेंगे टापर्स से संवाद
शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर ,कलेक्टर कार्यालय पहुंच गए हैं। वे यहां से राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के परिणाम जारी करेंगे। मंत्री वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से बोर्ड कार्यालय अजमेर से जुडेंगे। बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार शिक्षा मंत्री तीनों विषयों (विज्ञान ,कला ,वाणिज्य) के दो-दो  टॉपर्स संवाद करेंगे.

04:07 PM, 22-May-2025

विज्ञान संकाय में परीक्षा देने वाले विद्यार्थी बढे़  
वर्ष 2024 के परीक्षा परिणामों की बात करें तो कक्षा 12वीं के विज्ञान संकाय में कुल 260078 विद्यार्थियों  ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 258071 विद्यार्थी पास हुए थे। साइंस स्ट्रीम का पास प्रतिशत 97.73 रहा है, जिसमें लड़कों का पास प्रतिशत 97.08 और लड़कियों का पास प्रतिशत 97.73 रहा है। इस बार यानि 2025 में  विज्ञान संकाय में 2,73,984 विद्यार्थियों  ने परीक्षा दी है।  

03:07 PM, 22-May-2025

दो दिन लेट है परिणाम
इस बार राजस्थान 12 वीं बोर्ड का परिणाम 22 मई को जारी हो रहा है। जो कि पिछले साल की अपेक्षा दो दिन लेट है। पिछले साल 2024 में राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 12वीं कक्षा के तीनों संकाय का परिणाम 20 मई को जारी किया था। 

02:15 PM, 22-May-2025

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर कर सकते हैं टॉपर से बात
शिक्षा विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शिक्षा मंत्री मदन दिलावर राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 12वीं कक्षा के तीनों संकायों के परीक्षा परिणाम  5:00 बजे जारी करने वाले हैं। वे नागौर के जिला कलेक्टर कार्यालय में स्थित Doit कक्षा में बैठकर अजमेर बोर्ड के परीक्षा परिणाम को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जारी करेंगे। परिणाम जारी करने के बाद तीनों संकायों के दो-दो टॉपर विद्यार्थियों से मोबाइल पर वार्ता भी कर सकते हैं। 

02:07 PM, 22-May-2025

पिछले साल लड़कियों का रहा दबदबा
राजस्थान बोर्ड के 12वीं के नतीज पिछले साल अच्छा रहा है। इसमें लड़कों की अपेक्षा लड़कियों ने शानदार प्रदर्शन किया था।  तीनों संकायों में लड़कियां अच्छे नंबरों से पास हुई थीं। 

01:37 PM, 22-May-2025

Rajasthan 12th Result 2025: 8.93 लाख छात्रों का इंतजार आज होगा खत्म

हाल ही में सीबीएसई ने अपने बोर्ड रिजल्ट जारी किए थे, जिसके बाद राजस्थान बोर्ड के छात्र भी अपने रिजल्ट का इंतजार कर रहे थे। अब उनका ये इंतजार खत्म होने जा रहा है। आज गुरुवार, 22 मई की शाम को राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित करेगा।


 

01:26 PM, 22-May-2025

RBSE Class 12th Board Result 2025: वीडियो कॉल के जरिए शिक्षा मंत्री जारी करेंगे राजस्थान बोर्ड का रिजल्ट का ऐलान

माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया है कि राजस्थान बोर्ड 12वीं का रिजल्ट 22 मई को शाम 5 बजे घोषित किया जाएगा। आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स तीनों स्ट्रीम का रिजल्ट एक साथ आएगा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए रिजल्ट जारी करेंगे। रिजल्ट घोषित होने पर छात्र अमर उजाला की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर सबसे पहले अपना रिजल्ट देख सकेंगे। परिणाम जांचने के लिए छात्रों को केवल अपना रोल नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी।

01:09 PM, 22-May-2025

Rajasthan Board 12th Result 2025: पिछले साल कैसा रहा था 12वीं का रिजल्ट? 

पिछले साल राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट काफी अच्छा रहा था। तीनों स्ट्रीम आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स  के नतीजे शानदार रहे। कॉमर्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 98.95% रहा। इसमें लड़कियों का रिजल्ट 99.51% और लड़कों का 98.66% था। आर्ट्स स्ट्रीम का कुल रिजल्ट 96.88% रहा। इस स्ट्रीम में लड़कियों ने 97.86% और लड़कों ने 95.80% अंक हासिल किए। साइंस स्ट्रीम का ओवरऑल रिजल्ट 97.73% रहा। इसमें भी लड़कियों का रिजल्ट 98.90% और लड़कों का 97.08% था। यानी तीनों स्ट्रीम में लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

12:07 PM, 22-May-2025

Rbse 12th Result: कब जारी होगा रिजल्ट
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा 12वीं के परीक्षा परिणाम आज गुरुवार शाम 5 बजे घोषित किए जाएंगे। बोर्ड की ओर सेसाइंस, कॉमर्स और आर्ट्स तीनों संकायों के नतीजे एक साथ जारी किए जाएंगे, ऐसा पहली बार हो रहा है। 

11:21 AM, 22-May-2025

Rbse 10th Result 2025 Roll Number : इस दिन से शुरू हुई परीक्षा
राजस्थान बोर्ड की 12वीं की परीक्षा 6 मार्च से 7 अप्रैल 2025 तक आयोजित हुई थी। इस परीक्षा में कुल 8,93,616 छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से विज्ञान संकाय में 2,73,984, वाणिज्य में 28,250 और कला संकाय में 5,87,475 छात्र-छात्राएं पंजीकृत थे। इसके अलावा वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा के लिए 3,907 छात्र पंजीकृत हुए थे। 

10:36 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025: ऐसा था 2024 का परीक्षा परिणाम

वाणिज्य संकाय
में कुल 26,622 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी, जिनमें से 98.95% पास हुए। इनमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 99.51% रहा, जबकि लड़कों का 98.66%। यह संकाय पास प्रतिशत के मामले में सबसे आगे रहा।

कला संकाय में सबसे अधिक 5.78 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। इसमें कुल 96.88% विद्यार्थी सफल घोषित किए गए। लड़कियों ने 97.86% सफलता दर के साथ बाज़ी मारी, जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 95.80% रहा। विद्यार्थियों की संख्या के लिहाज से यह सबसे बड़ा संकाय रहा।

विज्ञान संकाय में 2.60 लाख विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिनमें से 97.73% ने सफलता प्राप्त की। लड़कियों का प्रदर्शन यहां भी बेहतर रहा, जहां 98.90% पास हुईं, जबकि लड़कों में 97.08% सफल रहे।

RBSE 12th result 2025 register and check here

10:10 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025: राजस्थान बोर्ड 12वीं के नतीजों में 2024 में लड़कियों का रहा दबदबा 

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) की 12वीं कक्षा के नतीजों में वर्ष 2024 में लड़कियों ने तीनों संकायों में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया।

संकाय कुल परीक्षार्थी कुल उत्तीर्ण (%) लड़कियां उत्तीर्ण (%) लड़के उत्तीर्ण (%)
वाणिज्य 26,622 98.95% 99.51% 98.66%
कला 5,78,000 96.88% 97.86% 95.80%
विज्ञान 2,60,000 97.73% 98.90% 97.08%

खास बातें....

  • वाणिज्य संकाय पास प्रतिशत के लिहाज से सबसे आगे रहा।

  • कला संकाय में सबसे अधिक परीक्षार्थी थे, लड़कियों ने बाजी मारी।

  • विज्ञान संकाय में भी लड़कियों का प्रदर्शन लड़कों से बेहतर रहा।

09:28 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025: किस संकाय में कितने बच्चों ने दी परीक्षा
इस वर्ष कक्षा 12वीं की परीक्षाओं के लिए कुल 8 लाख 93 हजार 616 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हुए थे। इनमें से विज्ञान संकाय के 2 लाख 73 हजार 984, वाणिज्य संकाय के 28 हजार 250 और कला संकाय के 5 लाख 87 हजार 475 विद्यार्थी शामिल हैं। इसके अतिरिक्त वरिष्ठ उपाध्याय परीक्षा में कुल 3907 परीक्षार्थी पंजीकृत हुए थे। परीक्षाएं 6 मार्च से शुरू हुई थीं। 

08:44 AM, 22-May-2025

RBSE 12th Result 2025: पास होने के लिए इतने अंक जरूरी
12वीं परीक्षा में पास होने के लिए छात्रों को सभी विषय में कम से कम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करना अनिवार्य है। एक या दो विषयों में इससे कम अंक रहने पर छात्र-छात्राएं कंपार्टमेंट परीक्षा में शामिल हो सकते हैं।

07:53 AM, 22-May-2025

Rajasthan Board 12th Result Live: विज्ञान में प्रीति ने किया टॉप, तीनों संकायों में छात्राएं बनी टॉपर

राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (RBSE) 12वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम जारी हो गया है। बोर्ड एडमिनिस्ट्रेटर महेशचंद शर्मा ने विज्ञान, कला और वाणिज्य संकायों का रिजल्ट एक साथ जारी किया।साइंस का रिजल्ट 98.43%, कॉमर्स का 99.07% और आट्र्स का 97.78% रहा। शिक्षा मंत्री मदन दिलावर नागौर जिला कलेक्ट्रेट से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़े। इस साल परीक्षा के लिए कुल 8 लाख 93 हजार 616 स्टूडेंट रजिस्टर्ड थे। इनमें से साइंस में 2 लाख 73 हजार 984, कॉमर्स में 28 हजार 250, आट्र्स में 5 लाख 87 हजार 475 और वरिष्ठ उपाध्याय में 3907 स्टूडेंट थे।

RBSE 12th result 2025 register and check here

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें