फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Vidhan Sabha: देवनानी निर्विरोध चुने गए विस अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया CM के प्रस्ताव का समर्थन

Thu, 21 Dec 2023 04:34 PM IST
अरविंद कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Vidhan Sabha Session 2023 News in Hindi: राजस्थान में मुख्यमंत्री चुने जाने के बाद गुरुवार को 16वीं विधानसभा के पहले सत्र का दूसरा दिन है। आज शेष बचे नौ विधायक सदन की सदस्यता की शपथ लेंगे। इसके बाद विधासभा अध्यक्ष का चुनाव होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:31 PM, 21-Dec-2023

राजस्थान विधानसभा की कार्रवाई 19 जनवरी तक स्थगित कर दी गई है।

04:01 PM, 21-Dec-2023

पूर्व शिक्षा मंत्री और अजमेर उत्तर के विधायक वासुदेव देवनानी निर्विरोध विधानसभा अध्यक्ष चुने गए। देवनानी को अध्यक्ष चुनने के लिए मुख्यमंत्री भजनलाल ने प्रस्ताव रखा था। इसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे , डिप्टी सीएम दीया कुमारी और राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी से विधायक हनुमान बेनीवाल ने प्रस्ताव रखा। इसके बाद सर्वसम्मति से देवानी को अध्यक्ष चुन लिया गया। बता दें कि राजस्थान में विधानसभा अध्यक्ष चुनने की परंपरा निर्विरोध रही है। अध्यक्ष पद के लिए विपक्ष की ओर से कोई आवेदन नहीं करता है। यह परंपरा इस बार भी कायम रही। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और सचिन पायलट समेत कांग्रेस के अन्य नेताओं ने भी सीएम शर्मा के प्रस्ताव को समर्थन दिया।  

बता दें कि आज दोपहर 2:30 बजे विधानसभा सत्र की शुरुआत हुई थी। सबसे पहले बाकी बचे आठ में से छह विधायकों को शपथ दिलाई गई। कांग्रेस विधायक महेंद्रजीत सिंह मालवीय और भाजपा विधायक जगत सिंह की शपथ होना अभी बाकी।  

10:40 AM, 21-Dec-2023
वासुदेव देवनानी - फोटो : सोशल मीडिया

अब तक राजस्थान की राजनीति में इतिहास रहा है कि विधानसभा अध्यक्ष सर्वसम्मति से चुना गया है। किसी तरह की कोई वोटिंग की स्थिति नहीं बनी है। ऐसे में आज भी यही उम्मीद की जा रही है।वासुदेव देवनानी का अध्यक्ष पद पर चुनाव भी सर्वसम्मति से ही होगा।



2:30 शुरू होगी सदन की कार्यवाही
16वीं विधानसभा के पहले सत्र का दूसरे दिन सदन की कार्यवाही दोपहर 2:30 बजे शुरू होगी। हालांकि, अमूमन सदन की कार्यवाही सुबह 11 होती है। लेकिन आज दोपहर 2:30 बजे बुलाई गई। बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी और प्रेमचंद बैरवा तीनों दिल्ली गए हैं। उनकी वापसी दोपहर डेढ़ बजे तक होगी। ऐसे में लंच बाद ही सदन की कार्यवाही शुरू होगी। विधानसभा अध्यक्ष के लिए होने वाले चुनाव में सभी विधायकों की सदन में मौजूदगी जरूरी है।

विज्ञापन
09:56 AM, 21-Dec-2023

Rajasthan Vidhan Sabha: देवनानी निर्विरोध चुने गए विस अध्यक्ष, कांग्रेस ने किया CM के प्रस्ताव का समर्थन

राजस्थान विधानसभा की नवगठित 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुधवार से शुरू हो गया। पहले दिन 190 विधायकों ने शपथ ली। शेष बचे नव निर्वाचित विधायक आज यानी दूसरे दिन शपथ लेंगे। इसके बाद विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव होगा, जिसमें राज्य के नव निर्वाचित विधायकों को शपथ दिलाई जाएगी। राजभवन के प्रवक्ता के अनुसार, राज्यपाल कलराज मिश्र ने 16वीं विधानसभा का पहला सत्र बुलाने की स्वीकृति प्रदान की है।

बता दें कि विधानसभा अध्यक्ष के लिए बीजेपी की ओर से वासुदेव देवनानी का नाम तय किया गया है।इसी के अनुसार देवनानी ने सत्र के पहले दिन अध्यक्ष पद के लिए अपना फॉर्म भी दाखिल कर दिया।बीजेपी के पास 115 विधायकों का पूर्ण बहुमत और पांच से अधिक निर्दलीय विधायकों का समर्थन है।ऐसे में ये तय माना जा रहा है कि वासुदेव देवनानी ही 16वीं विधानसभा के अध्यक्ष होंगे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें