फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Nikay Chunav 2026: 41 परिषदों में तस्वीर साफ; संभाग में कम से कम एक महिला जिला प्रमुख

Thu, 13 Aug 2026 07:51 PM IST
आशुतोष प्रताप सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव के लिए 41 जिला परिषदों में वर्गवार आरक्षण की स्थिति स्पष्ट हो गई है। 50 प्रतिशत पद महिलाओं के लिए आरक्षित किए गए हैं। नए नियमों के अनुसार प्रत्येक संभाग से कम से कम एक महिला जिला प्रमुख का होना अनिवार्य है।
विज्ञापन
राजस्थान निकाय चुनाव 2026 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान में आगामी स्थानीय निकाय चुनाव को लेकर सियासी गतिविधियां तेज हो गई हैं। प्रदेश के 309 स्वायत्त शहरी निकायों में निकाय प्रमुख के पदों के आरक्षण की बहुप्रतीक्षित लॉटरी प्रक्रिया जयपुर स्थित स्वायत्त शासन विभाग में शुरू हो गई है। आरक्षण का यह ड्रा महज सीटों के वर्ग निर्धारण की प्रक्रिया नहीं है, बल्कि रोटेशन पॉलिसी के तहत चुनावी दावेदारों और स्थानीय नेताओं के सियासी समीकरण को प्रभावित करने वाला अहम पड़ाव माना जा रहा है। आरक्षण तय होने के बाद कई निकायों में संभावित उम्मीदवारों की तस्वीर भी साफ होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें