राजस्थान का मुख्मयंत्री कौन होगा ये कल शाम तक साफ हो जाएगा। मंलगवार को जयपुर भाजपा कार्यालय में विधायक दल की बैठक शाम चार बजे होगी। इसके बाद सीएम के नाम का एलान किया जाएगा। बैठक के लिए सभी विधायकों को आमंत्रण भेज दिया गया है।
Rajasthan New CM Live: विधायक दल की बैठक से पहले सीएम को लेकर BJP नेता का दावा, जयपुर रवाना हुए राजनाथ सिंह
भाजपा विधायक दल की बैठक कल
राजस्थान में सत्ता के तीन केंद्र देखने को मिल सकते हैं। इनमें मुख्यमंत्री के साथ दो डिप्टी सीएम भी बनाए जा सकते हैं। अगर, ऐसा हुआ तो प्रदेश में भाजपा राज में पहली बार दो उपमुख्यमंत्री बनेंगे। एक क्लिक पर जानें, अब तक कौन-कौन उपमुख्यमंत्री रहा। नीचे पढ़ें पूरी खबर...
कल यानी मंगलवार को सुबह 11 बजे विधायक दल की बैठक होने की उम्मीद है। राजनाथ सिंह के नेतृत्व में पर्यवेक्षक सुबह पहुंचेंगे।
Rajasthan New CM Live: देवनानी का बयान
वसुंधरा राजे के आवास पर फिर से विधायक जुटने लगे। मालवीयनगर विधायक कलीचरण सराफ व छबड़ा विधायक प्रताप सिंह सिंहवी मौजूद। राजे के मीडिया सलाहकार की मीडिया से बहस।
Rajasthan New CM Live: बैठक को लेकर बड़ी खबर
Rajasthan New CM: भाजपा विधायक दल की बैठक को लेकर असमंजस जारी
भाजपा की विधायक दल की बैठक को लेकर असमंजस की स्थिति खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। मुख्य पर्यवेक्षक रक्षामंत्री राजनाथ सिंह के आने को लेकर भी अब कयास लगने लगभग बंद हो चुके हैं। आठ दिसंबर को पर्यवेक्षकों के नाम की घोषणा के बाद शुरू हुए कयास आज चौथे दिन दम तोड़ने की स्थित में खड़े हैं। रक्षामंत्री के कार्यक्रम नहीं मिलने की स्थिति में यह उलझन बढ़ती जा रही है।
सूत्रों के अनुसार, रक्षामंत्री लखनऊ में राष्ट्रपति के कार्यक्रम में मौजूद हैं। यह कार्यक्रम सोमवार को और मंगलवार को भी जारी रहेगा। इस परिस्थिति में राजनाथ सिंह का जयपुर आने का कार्यक्रम बनना मुमकिन नहीं दिखाई देते हैं। इस परिस्थिति में विधायक दल की बैठक मंगलवार को भी सम्भव हो पाएगी, ऐसा लगता नहीं है। कुछ विधायकों से भी बातचीत हुई है, जिससे ज्ञात हुआ कि अभी कोई सूचना उनके पास नहीं है। बस जयपुर के नजदीक रहने के संकेत दिए गए हैं।
सीआर पाटिल के करीबी और गुजरात के मंत्री राघवजी पटेल के राजस्थान दौरे के पीछे अटकलें लगना शुरू। हालांकि, राघवजी पटेल वाइब्रेंट गुजरात कार्यक्रम के लिए जयपुर पहुंचे हैं। 12 दिसंबर को जयपुर के एक पांच सितारा होटल में यह कार्यक्रम होना है। मंत्री पटेल पाटिल के नजदीकी बताए जाते हैं। राजस्थान के हालात की जानकारी और राजस्थान के विधायकों की नब्ज टटोलने का काम कर सकते हैं। होटल में ही कुछ चुनिंदा विधायकों से मुलाकात हो सकती है।
Rajasthan New CM: अभी पर्यवेक्षक नहीं आए
राजस्थान, मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़, तीनों राज्यों में शुक्रवार को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई। राजस्थान का जिम्मा जिसमें केंद्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय और राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को दी गई है। बताया जा रहा था कि रविवार को विधायकों के साथ पर्यवेक्षकों की बैठक होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। पर्यवेक्षक अभी तक राजस्थान ही नहीं आए हैं।
राजधानी जयपुर में वसुंधरा राजे के आवास पर सियासी गहमागहमी बढ़ी हुई है। राजे के आवास पर विधायकों और समर्थकों का तांता लगा है। विधायक बहादुर सिंह कोली, जगत सिंह, संजीव बेनीवाल, अजय सिंह किलक, अंशुमान सिंह भाटी, बाबू सिंह राठौड़, कालीचरण सराफ, अर्जुनलाल गर्ग भी 13 सिविल लाइंस पहुंचे हैं। पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक परनामी, पूर्व मंत्री राजपाल शेखावत और प्रहलाद गुंजल भी राजे से मिलने आज पहुंचे।