फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: जोधपुर में ईवीएम खराब होने से नतीजे अटके, बीकानेर में कांग्रेस की वापसी

Mon, 14 Sep 2026 01:40 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर/जोधपुर/अजमेर/उदयपुर

खास बातें

Rajasthan Nagar Nigam Election Result 2026 Live News in Hindi: नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। राजस्थान निकाय चुनाव के परिणाम लगभग आ चुके हैं। नतीजे से जुड़ी हर अपडेट के लिए इस लाइव ब्लॉग के साथ जुड़े रहें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

05:22 PM, 14-Sep-2026

जोधपुर में मतगणना के दौरान खराब हुई ईवीएम

जोधपुर नगर निगम चुनाव की मतगणना के दौरान वार्ड संख्या 50 की एक ईवीएम खराब हो गई। भाग संख्या 338 की इस ईवीएम से वोटों की गिनती नहीं हो पाई है। ईवीएम में कुल 717 वोट दर्ज हैं।
ईवीएम में खराबी के चलते इस वार्ड का अंतिम परिणाम अटक गया है। फिलहाल कांग्रेस प्रत्याशी 57 मतों से आगे चल रहे हैं। इंजीनियरों की टीम ईवीएम को चालू करने का प्रयास कर रही है। वहीं, नगर निगम चुनाव की अब तक की स्थिति में भाजपा 44 और कांग्रेस 44 के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है।

04:57 PM, 14-Sep-2026

बीकानेर में कांग्रेस जीती

बीकानेर नगर निगम चुनाव में कांग्रेस ने 10 साल बाद शानदार वापसी करते हुए 79 में से 42 वार्ड जीतकर पूर्ण बहुमत हासिल किया है। भाजपा 25 सीटों पर सिमट गई, जबकि 11 निर्दलीय और एक रालोपा प्रत्याशी विजयी रहा। कांग्रेस के अनिल कल्ला ने भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष दीपक पारीक को हराया दिया। वहीं, पूर्व महापौर सुशीला कंवर राजपुरोहित को भी हार का सामना करना पड़ा।

04:48 PM, 14-Sep-2026

भीलवाड़ा में भाजपा जीती

भीलवाड़ा में नगर निगम गठित होने के बाद हुए पहले चुनाव में सभी 70 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। भाजपा ने 45 वार्डों में जीत दर्ज कर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत हासिल किया है। कांग्रेस को 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली है। 

विज्ञापन
04:18 PM, 14-Sep-2026

कोटा नगर निगम चुनाव में भाजपा को बहुमत

कोटा नगर निगम चुनाव की मतगणना जारी है। अब तक 90 वार्डों के नतीजे जारी किए जा चुके हैं। इसमें 57 भाजपा, 39 कांग्रेस और दो पर निर्दलीय ने जीत हासिल की है। अन्य 2 वार्डों की मतगणना जारी है।

03:45 PM, 14-Sep-2026

जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल चुनाव हारीं

जयपुर की पूर्व मेयर ज्योति खंडेलवाल को कांग्रेस प्रत्याशी सुनीता मेठी ने हरा दिया है। उनके सामने कांग्रेस की सुनीता मेठी मैदान में थीं। सुनीता मेठी पिछली बार के पार्षद अरविंद मेठी की पत्नी हैं। उन्होंने ज्योति खंडेलवाल को हराया है। ज्योति खंडेलवाल एक भी बूथ पर बढ़त नहीं बना सकीं।

विज्ञापन
03:38 PM, 14-Sep-2026

भरतपुर में निर्दलीयों ने जीत दर्ज की

भरतपुर नगर निगम चुनाव के 65 वार्डों के सभी नतीजे सामने आ गए हैं। चुनाव परिणाम में निर्दलीय प्रत्याशियों ने सबसे शानदार प्रदर्शन करते हुए 36 वार्डों में जीत दर्ज की है। भाजपा को 20, कांग्रेस को सात, जबकि बसपा और आरएलपी को एक-एक वार्ड में जीत मिली है। निर्दलीयों के बहुमत से बोर्ड गठन में उनकी भूमिका बेहद अहम हो गई है। 

03:32 PM, 14-Sep-2026
पत्नी प्रतिभा शर्मा - फोटो : Amar Ujala

सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी की पत्नी भी चुनाव जीतीं

सीएम भजनलाल शर्मा के ओएसडी आनंद शर्मा की पत्नी प्रतिभा शर्मा जयपुर में वार्ड 88 से चुनाव जीत चुकी हैं। 

02:46 PM, 14-Sep-2026

बूंदी में भाजपा को बड़ी बढ़त

बूंदी नगर परिषद में भाजपा ने बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। चुनाव में भाजपा ने अपने दम पर 29 वार्डों में जीत दर्ज की थी। अब वार्ड नंबर एक से निर्दलीय निर्वाचित प्रभात देवी और वार्ड नंबर तीन से विजयी निर्दलीय आत्माराम चौपदार ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर ली है।

ओएसडी राजीव दत्ता की प्रेरणा से दोनों नवनिर्वाचित पार्षद भाजपा में शामिल हुए। भाजपा नेताओं ने दुपट्टा पहनाकर दोनों का पार्टी में स्वागत किया। प्रभात देवी और आत्माराम चौपदार ने भाजपा की रीति-नीति में विश्वास जताया।

दोनों पार्षदों के भाजपा में शामिल होने के बाद पार्टी का आंकड़ा 29 से बढ़कर 31 हो गया है। 60 सदस्यीय नगर परिषद में बहुमत के लिए 31 पार्षदों की जरूरत है। ऐसे में बूंदी नगर परिषद में भाजपा का बोर्ड बनना लगभग तय माना जा रहा है। चुनाव में कांग्रेस के 20 और निर्दलीय 11 पार्षद विजयी हुए हैं।

02:01 PM, 14-Sep-2026

उदयपुर में फिर खिला कमल

उदयपुर नगर निगम के सभी 80 वार्डों के नतीजे सामने आ गए हैं। यहां भाजपा लगातार सातवीं बार बोर्ड बनाती नजर आ रही है। 80 वार्डों में भाजपा ने 53 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 23 सीटें मिली हैं। माकपा ने एक और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की है।

01:37 PM, 14-Sep-2026

भीलवाड़ा में भाजपा का दबदबा

भीलवाड़ा में नगर निगम बनने के बाद पहली बार हुए चुनाव की मतगणना के साथ ही शहर की सियासी तस्वीर तेजी से साफ होती जा रही है। 70 वार्डों वाली नगर निगम की सत्ता के लिए हुए चुनाव में शुरुआती नतीजों ने भाजपा खेमे में उत्साह बढ़ा दिया है, जबकि कांग्रेस खेमे में चिंता की लकीरें गहरी हो गई हैं।

अब तक 34 वार्डों के नतीजे सामने आ चुके हैं। इनमें भाजपा ने 21, कांग्रेस ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 9 वार्डों में जीत दर्ज की है। चुनाव में पूर्व सभापति मंजू पोखरना और प्रतिपक्ष नेता समदूदेवी को भी हार का सामना करना पड़ा है।

मतगणना के लिए दो काउंटिंग रूम बनाए गए हैं। एक कक्ष में वार्ड 1 से 35 और दूसरे कक्ष में वार्ड 36 से 70 की मतगणना की जा रही है। जैसे-जैसे ईवीएम के परिणाम सामने आ रहे हैं, वैसे-वैसे चुनावी समीकरण भी बदलते नजर आ रहे हैं।

01:25 PM, 14-Sep-2026

जोधपुर में कम उम्र की प्रत्याशी जीती

जोधपुर नगर निगम चुनाव 2026 की मतगणना में अब तक भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। 100 वार्डों में 385 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला हो रहा है। अब तक भाजपा के 44, कांग्रेस के 44 और अन्य दलों के 11 प्रत्याशी जीत चुके हैं।

वार्ड 99 में भाजपा की निकिता ने पूर्व महापौर कुंती देवड़ा को 259 वोटों से हराया। वहीं, वार्ड 42 में कांग्रेस के शहर जिलाध्यक्ष ओमकार वर्मा को हार का सामना करना पड़ा। भाजपा के पूर्व राज्य मंत्री मेघराज लोहिया ने उन्हें 279 वोटों से शिकस्त दी। वार्ड 51 में कांग्रेस की 21 वर्षीय सरस्वती प्रजापत ने जीत दर्ज की। वे चुनाव मैदान में सबसे कम उम्र की प्रत्याशी हैं और यूपीएससी की तैयारी कर रही हैं।

 

01:05 PM, 14-Sep-2026

कोटपूतली में कांटे का मुकाबला

कोटपूतली नगर परिषद के वार्ड नंबर 48 में कांग्रेस प्रत्याशी और निर्दलीय प्रत्याशी के बीच मुकाबला बराबरी पर रहा। दोनों प्रत्याशियों को बराबर मत मिले। इसके बाद चुनाव परिणाम के लिए लॉटरी निकाली गई। लॉटरी में निर्दलीय प्रत्याशी देशराज गुर्जर विजयी घोषित हुए।

12:30 PM, 14-Sep-2026

भाजपा प्रत्याशी को मिला सिर्फ एक वोट

डीडवाना जिले के परबतसर में भाजपा प्रत्याशी कैलाशचंद्र को सिर्फ एक वोट मिला है। वहीं, यहां से कांग्रेस प्रत्याशी हिना खान को 376 मत मिले हैं।

12:05 PM, 14-Sep-2026

बारां में AAP का बोर्ड तय

राजस्थान के निकाय चुनाव परिणामों में बारां और टिब्बी से अलग-अलग राजनीतिक तस्वीर सामने आई है। बारां नगर परिषद में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 32 वार्डों में जीत दर्ज कर स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है। वहीं, टिब्बी नगर पालिका में किसी भी प्रमुख दल को स्पष्ट बहुमत नहीं मिला है और निर्दलीय सबसे बड़े गुट के रूप में उभरे हैं।

बारां में AAP का दबदबा
बारां नगर परिषद के कुल 60 वार्डों में आम आदमी पार्टी ने 32 वार्डों में जीत दर्ज की है। इस तरह AAP ने स्पष्ट बहुमत हासिल कर लिया है और नगर परिषद में उसका बोर्ड बनना तय हो गया है। कांग्रेस को 17 वार्डों में जीत मिली, जबकि भाजपा 9 वार्डों तक सीमित रही। वहीं, 2 वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।

11:34 AM, 14-Sep-2026

बांदीकुई में कांग्रेस का दबदबा

बांदीकुई में नगर निकाय चुनाव के अब तक के परिणामों में कांग्रेस ने 17 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 7 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 9 वार्डों में जीत मिली है। अभी एक राउंड की मतगणना बाकी है। कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता दिख रहा है। दौसा, बांदीकुई और लालसोट पूर्वी राजस्थान की प्रभावशाली विधानसभा सीटें मानी जाती हैं। इन क्षेत्रों में मीणा-गुर्जर मतदाताओं का खासा प्रभाव है। तीनों जगह कांग्रेस को स्पष्ट बढ़त/जीत मिली है।

11:31 AM, 14-Sep-2026

जयपुर नगर निगम का हाल

जयपुर नगर निगम के 150 वार्डों में मतगणना जारी है। अब तक सामने आए 26 वार्डों के नतीजों में भाजपा ने 17 सीटों पर जीत दर्ज कर बढ़त बना ली है। कांग्रेस को 8 वार्डों में जीत मिली है, जबकि एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी विजयी रहा है। यानी शुरुआती नतीजों में भाजपा कांग्रेस से दोगुने से ज्यादा वार्ड जीत चुकी है। अब तक भाजपा ने वार्ड 11, 22, 31, 35, 41, 42, 43, 62, 101, 111, 112, 121, 122, 123, 131, 141 और 142 में जीत दर्ज की है। वहीं कांग्रेस के खाते में वार्ड 2, 21, 32, 51, 52, 61, 71 और 113 आए हैं। वार्ड नंबर 1 से निर्दलीय मोहनलाल कुमावत ने जीत हासिल की है।

11:15 AM, 14-Sep-2026

चित्तौड़गढ़ में भाजपा का दबदबा

चित्तौड़गढ़ नगर परिषद के 60 वार्डों में से भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 24 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की। बड़ी सादड़ी नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13 और भाजपा ने 12 सीटों पर जीत दर्ज की। कपासन नगर पालिका के 25 वार्डों में कांग्रेस ने 13, भाजपा ने 10 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।आकोला नगर पालिका के 20 वार्डों में कांग्रेस ने 12, भाजपा ने 7 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। निंबाहेड़ा नगर परिषद के 45 वार्डों में भाजपा ने 27, कांग्रेस ने 17 और निर्दलीय प्रत्याशी ने 1 वार्ड में जीत दर्ज की। बेगूं नगर पालिका के 35 वार्डों में भाजपा ने 24, कांग्रेस ने 8 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 3 सीटों पर जीत दर्ज की।

11:04 AM, 14-Sep-2026

दौसा में कांग्रेस बहुमत की ओर

दौसा में भी कांग्रेस बहुमत की ओर बढ़ती दिख रही है। अब तक घोषित वार्डों के परिणामों में कांग्रेस ने 18, भाजपा ने 14 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है।

11:03 AM, 14-Sep-2026

पाली नगर निगम चुनाव परिणाम

पाली नगर निगम के अब तक सामने आए 65 वार्डों के नतीजों में कांग्रेस ने बढ़त बनाई है। कांग्रेस ने 29 वार्डों में जीत दर्ज की है, जबकि भाजपा को 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों को 15 वार्डों में जीत मिली है।

कुल वार्ड: 65

  • भाजपा: 21

  • कांग्रेस: 29

  • निर्दलीय: 15

10:54 AM, 14-Sep-2026

बौंली नगरपालिका में कांग्रेस का पलड़ा भारी

खंडार नगरपालिका:
वार्ड 16 से कांग्रेस, वार्ड 17 से कांग्रेस, वार्ड 18 से कांग्रेस, वार्ड 19 से भाजपा और वार्ड 20 से कांग्रेस प्रत्याशी विजयी हुए।

केकड़ी नगरपालिका:
कुल 40 वार्डों में कांग्रेस ने 20, भाजपा ने 18 और आरएलपी ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की।
वार्ड 1, 2, 4, 7, 8, 9, 10, 14, 15, 18, 20, 31, 33, 34, 35, 37, 39 और 40 में भाजपा विजयी रही।
वार्ड 3, 5, 11, 12, 13, 17, 19, 21, 22, 23, 24, 25, 26, 27, 28, 29, 30, 32, 36 और 38 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की।
वार्ड 6 और 16 में आरएलपी प्रत्याशी विजयी रहे।

जालोर नगर निकाय:
1 से 40 वार्डों की मतगणना पूरी हो गई है। भाजपा ने 14, कांग्रेस ने 19 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 7 वार्डों में जीत दर्ज की।

बौंली नगरपालिका, सवाई माधोपुर:
वार्ड 11 से भाजपा, वार्ड 12 से कांग्रेस, वार्ड 13 से कांग्रेस, वार्ड 14 से कांग्रेस और वार्ड 15 से भाजपा प्रत्याशी विजयी हुए। वार्ड 11 से 15 तक भाजपा को 2 और कांग्रेस को 3 वार्डों में जीत मिली।

बांसवाड़ा:
कुल 60 वार्डों में से अब तक 57 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। भाजपा ने 32, कांग्रेस ने 21 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की है।

10:35 AM, 14-Sep-2026

मदन राठौड़ की सीएम भजनलाल शर्मा से मुलाकात

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से मुलाकात के लिए उनके आवास पर पहुंचे हैं। दोनों नेताओं के बीच संगठनात्मक बैठक चल रही है।

10:11 AM, 14-Sep-2026

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के वार्ड में BJP की योगेश्वरी जीतीं

जयपुर वार्ड 44 से भाजपा प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। भरतपुर के वार्ड 41, जो मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का वार्ड है, वहां से भाजपा की योगेश्वरी विजयी हुईं। भाजपा विधायक अनीता भदेल के वार्ड में कांग्रेस प्रत्याशी ने जीत दर्ज की। वहीं, जयपुर वार्ड 23 से भाजपा के विकास बारेट विजयी हुए।

10:01 AM, 14-Sep-2026

उदयपुर-दौसा के परिणाम जानें

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे सामने आ रहे हैं। उदयपुर के वार्ड  संख्या पांच से राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के दामाद के भाई आकाश वागरेचा विजयी हुए हैं। वार्ड संख्या 20 से कांग्रेस प्रत्याशी साजिद खान ने जीत दर्ज की। वहीं वार्ड संख्या 36 से भाजपा प्रत्याशी डिम्पल कंवर विजयी हुईं।

दौसा नगर परिषद में अब तक वार्डवार परिणाम:

वार्ड 1: भाजपा की सरिता देवी विजयी
वार्ड 2: कांग्रेस की मंजू देवी विजयी
वार्ड 3: भाजपा की इंदिरा बैरवा विजयी
वार्ड 4: भाजपा के सतीश कुमार विजयी
वार्ड 5: भाजपा की शकुंतला विजयी
वार्ड 6: भाजपा की कविता गुर्जर विजयी
वार्ड 7: भाजपा के आशीष खंडेलवाल विजयी
वार्ड 8: भाजपा की प्रिया गुप्ता विजयी
वार्ड 9: निर्दलीय लोकेश चांदा विजयी

डूंगरपुर के सागवाड़ा नगरपालिका चुनाव में 34 वार्डों में से 22 वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। 8 वार्डों में कांग्रेस और 4 वार्डों में बीएपी प्रत्याशियों ने जीत हासिल की है। इन नतीजों के बाद सागवाड़ा नगरपालिका में भाजपा का बोर्ड बनना तय माना जा रहा है। वार्ड संख्या 24 की मतगणना तकनीकी कारणों से रोक दी गई है।

09:51 AM, 14-Sep-2026

रींगस में निर्दलीयों का दबदबा

रींगस नगर पालिका चुनाव परिणाम:
कुल 35 वार्डों में परिणाम घोषित

  • भाजपा: 11 वार्ड
  • कांग्रेस: 5 वार्ड
  • निर्दलीय: 19 वार्ड

जमवारामगढ़ नगर पालिका, जयपुर:

  • भाजपा: 18 वार्ड
  • कांग्रेस: 14 वार्ड
  • निर्दलीय: 3 वार्ड

वार्ड 101: भाजपा के रविशंकर ने चुनाव जीता।

09:47 AM, 14-Sep-2026

मेड़ता रोड में BJP का दबदबा, 20 में से 10 वार्ड जीते

कोटपूतली नगर परिषद चुनाव परिणाम
वार्ड 16 से भाजपा की ममता ने जीत दर्ज की। वार्ड 17 से निर्दलीय प्रत्याशी रामू विजयी रहे। वार्ड 18 से कांग्रेस के फौजीराम आर्य ने जीत हासिल की।

मेड़ता रोड नगरपालिका चुनाव परिणाम
मेड़ता रोड नगरपालिका के 20 वार्डों के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें भाजपा ने 10, कांग्रेस ने 6 और अन्य प्रत्याशियों ने 4 वार्डों में जीत दर्ज की।

वार्डवार परिणाम

  • वार्ड 1- भाजपा
  • वार्ड 2- कांग्रेस
  • वार्ड 3- आरएलपी
  • वार्ड 4- भाजपा
  • वार्ड 5- कांग्रेस
  • वार्ड 6- भाजपा
  • वार्ड 7- भाजपा
  • वार्ड 8- कांग्रेस
  • वार्ड 9- भाजपा
  • वार्ड 10- निर्दलीय
  • वार्ड 11- कांग्रेस
  • वार्ड 12- निर्दलीय
  • वार्ड 13- भाजपा
  • वार्ड 14- भाजपा
  • वार्ड 15- कांग्रेस
  • वार्ड 16- निर्दलीय
  • वार्ड 17- भाजपा
  • वार्ड 18- कांग्रेस
  • वार्ड 19- भाजपा
  • वार्ड 20- भाजपा

सवाई माधोपुर
वार्ड नंबर 2 में रिकाउंटिंग के बाद कांग्रेस के सुनील महावर ने जीत दर्ज की। सुनील महावर ने भाजपा के सुरेंद्र को 12 मतों से हराया।

अजमेर नगर निगम चुनाव
वार्ड नंबर 70 से भाजपा प्रत्याशी उमा पंडित ने जीत दर्ज की।

09:40 AM, 14-Sep-2026

जयपुर में BJP के सुनील कोठारी जीते

जयपुर नगर निगम चुनाव के नतीजे सामने आने लगे हैं। वार्ड 112 से भाजपा के सुनील कोठारी ने जीत दर्ज की है। कोठारी भाजपा के शहर अध्यक्ष रह चुके हैं। वहीं, वार्ड 1 से निर्दलीय प्रत्याशी मोहनलाल कुमावत विजयी रहे। वार्ड 81 से भाजपा के ब्रह्म कुमार ने जीत दर्ज की।

09:32 AM, 14-Sep-2026

कोटपूतली में तीसरे राउंड के नतीजे आए

कोटपूतली नगर परिषद: तीसरे राउंड के परिणाम
तीसरे राउंड में वार्ड 12 से कांग्रेस के रवि यादव विजयी रहे। वार्ड 13 से निर्दलीय प्रत्याशी मनीष ने जीत दर्ज की। वार्ड 14 से भाजपा की समी यादव विजयी रहीं, जबकि वार्ड 15 से निर्दलीय प्रत्याशी सुरेश चौधरी ने जीत हासिल की।

बाड़मेर: चौहटन नगरपालिका के अंतिम परिणाम

चौहटन नगरपालिका के 20 वार्डों के अंतिम परिणाम सामने आ गए हैं।

  • वार्ड 1 – मदनसिंह, निर्दलीय
  • वार्ड 2 – बादामी, भाजपा
  • वार्ड 3 – पेलाद, निर्दलीय
  • वार्ड 4 – हेमाराम, निर्दलीय
  • वार्ड 5 – गुलाबसिंह, निर्दलीय
  • वार्ड 6 – आसीया, निर्दलीय
  • वार्ड 7 – गीता कुमारी, निर्दलीय
  • वार्ड 8 – ईशाराम, निर्दलीय
  • वार्ड 9 – कमलेश कुमार, भाजपा
  • वार्ड 10 – गजेसिंह, भाजपा
  • वार्ड 11 – भाविका, निर्दलीय
  • वार्ड 12 – मांगी लाल बोथरा, भाजपा
  • वार्ड 13 – मनीषा, निर्दलीय
  • वार्ड 14 – फगलूराम, भाजपा
  • वार्ड 15 – संग्रामसिंह, भाजपा
  • वार्ड 16 – टीकमा, भाजपा
  • वार्ड 17 – विपिन कुमार भंसाली, भाजपा
  • वार्ड 18 – रूपसिंह राठौड़, भाजपा
  • वार्ड 19 – दिव्या सोनी, भाजपा
  • वार्ड 20 – जसवंत सिंह, भाजपा

जालोर: सांचौर नगरपालिका मतगणना अपडेट
सांचौर नगरपालिका के वार्ड 11 से शंकरसिंह और वार्ड 12 से प्रवीण ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में जीत दर्ज की। वार्ड 13 और 15 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे, जबकि वार्ड 14 से निर्दलीय प्रत्याशी रवींद्र अंगारा ने जीत हासिल की। कुल 15 वार्डों में भाजपा 10, निर्दलीय 4 और कांग्रेस 1 सीट पर आगे/विजयी स्थिति में है।

बांसवाड़ा: कुशलगढ़ नगरपालिका
कुशलगढ़ नगरपालिका के कुल 20 वार्डों में से अब तक भाजपा ने 10 और कांग्रेस ने 5 वार्डों में जीत दर्ज की है। एक वार्ड में दोनों प्रत्याशियों को बराबर वोट मिले हैं, जबकि चार वार्डों की गणना बाकी है।

09:25 AM, 14-Sep-2026

आबूरोड निकाय चुनाव में कांग्रेस-भाजपा बराबर

सिरोही जिले के आबूरोड निकाय चुनाव के वार्डवार परिणाम सामने आ गए हैं। 24 वार्डों में कांग्रेस ने 11, भाजपा ने 11 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की है।

वार्डवार परिणाम:

  • वार्ड 1 – कांग्रेस के सुरेश विजयी
  • वार्ड 2 – कांग्रेस की आशा बंजारा विजयी
  • वार्ड 3 – कांग्रेस की आरती बंजारा विजयी
  • वार्ड 4 – भाजपा की सरोज कंवर विजयी
  • वार्ड 5 – कांग्रेस के जयेश कुमार विजयी
  • वार्ड 6 – भाजपा की पुष्पा चारण विजयी
  • वार्ड 7 – भाजपा की पायल कंवर विजयी
  • वार्ड 8 – कांग्रेस की पूजा राणा विजयी
  • वार्ड 9 – भाजपा के इमामुद्दीन विजयी
  • वार्ड 10 – कांग्रेस की शोभा जोशी विजयी
  • वार्ड 11 – भाजपा के हेमराज विजयी
  • वार्ड 12 – भाजपा की अनीता सैनी विजयी
  • वार्ड 13 – भाजपा की नीता जिनगर विजयी
  • वार्ड 14 – कांग्रेस के सुनील अग्रवाल विजयी
  • वार्ड 15 – कांग्रेस के भवनीश बारोठ विजयी
  • वार्ड 16 – कांग्रेस की नरगिस कायमखानी विजयी
  • वार्ड 17 – भाजपा के दिलीप परवानी विजयी
  • वार्ड 18 – कांग्रेस के सुमित जोशी विजयी
  • वार्ड 19 – निर्दलीय प्रेम सिंह विजयी
  • वार्ड 20 – भाजपा की मंजू माली विजयी
  • वार्ड 21 – निर्दलीय गायत्री माली विजयी
  • वार्ड 22 – भाजपा के अजयवाला विजयी
  • वार्ड 23 – भाजपा की भावना अग्रवाल विजयी
  • वार्ड 24 – कांग्रेस के दिनेश मेघवाल विजयी

मतगणना स्थल पर रिटर्निंग अधिकारी रामस्वरूप जौहर सहित पुलिस और प्रशासन का जाब्ता मौजूद रहा।

09:20 AM, 14-Sep-2026

संबंधित वीडियो


09:20 AM, 14-Sep-2026

नैनवां नगरपालिका चुनाव के नतीजे

नैनवां नगरपालिका चुनाव के पहले चरण में अब तक 10 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 4, भाजपा ने 4 और निर्दलीय प्रत्याशियों ने 2 वार्डों में जीत दर्ज की है।

वार्डवार परिणाम:

  1. वार्ड नंबर 1: निर्मला देवी — कांग्रेस विजयी
  2. वार्ड नंबर 2: देवकी बाई — भाजपा विजयी
  3. वार्ड नंबर 3: बनवारीलाल — कांग्रेस विजयी
  4. वार्ड नंबर 4: नीतू मारवाड़ा — निर्दलीय विजयी
  5. वार्ड नंबर 5: पूजा बैरवा — कांग्रेस विजयी
  6. वार्ड नंबर 6: पुखराज ओसवाल — भाजपा विजयी
  7. वार्ड नंबर 7: प्रमोद कुमार जैन — भाजपा विजयी
  8. वार्ड नंबर 8: अटल सोनी — भाजपा विजयी
  9. वार्ड नंबर 9: नरेंद्र — निर्दलीय विजयी
  10. वार्ड नंबर 10: मनोज कुमार वर्मा — कांग्रेस विजयी

अब तक का दलवार आंकड़ा:
कांग्रेस — 4 वार्ड
भाजपा — 4 वार्ड
निर्दलीय — 2 वार्ड

09:10 AM, 14-Sep-2026

जयपुर निगम के चार वार्ड के नतीजे

जयपुर नगर निगम के वार्ड 21 से कांग्रेस के राकेश लाटा, वार्ड 31 से भाजपा के विजय अग्रवाल, वार्ड 41 से भाजपा के दया सिंह और वार्ड 51 से कांग्रेस के मनमोहन गुर्जर ने जीत दर्ज की।

09:05 AM, 14-Sep-2026

अलग-अलग निकायों के वार्डों के नतीजे जारी

अजमेर: अजमेर नगर निकाय चुनाव में वार्ड 42 से भाजपा प्रत्याशी संदीप माखीजानी ने जीत दर्ज की। उनका मुकाबला कांग्रेस के श्याम प्रजापति से था। वहीं वार्ड 55 से कांग्रेस प्रत्याशी विनोद आसनानी ने भाजपा के गौरव जैन को 98 वोटों से हराया।

उदयपुर: वार्ड 66 से भाजपा के उमेश मनवानी ने जीत दर्ज की। वार्ड 18 से भाजपा के कुलदीप मेहता विजयी रहे।

सवाई माधोपुर: नगर परिषद के वार्ड 1 से 14 तक के परिणाम घोषित हो गए हैं। इनमें भाजपा ने 8, कांग्रेस ने 5 और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है। वार्ड 1 से सुभाष (भाजपा), वार्ड 2 से सुरेंद्र (भाजपा), वार्ड 3 से किशोर (कांग्रेस), वार्ड 4 से रामप्रसाद (भाजपा), वार्ड 5 से अशोक (भाजपा), वार्ड 6 से शैलेंद्र (कांग्रेस), वार्ड 7 से अनिता (भाजपा), वार्ड 8 से राधा देवी (भाजपा), वार्ड 9 से नरसी (निर्दलीय), वार्ड 10 से राधा देवी (भाजपा), वार्ड 11 से अनुराधा (भाजपा), वार्ड 12 से सोनू (कांग्रेस), वार्ड 13 से सिराजुद्दीन (कांग्रेस) और वार्ड 14 से गंगाबाई (कांग्रेस) विजयी रही हैं।

कोटपूतली: नगर परिषद में दूसरे राउंड तक 11 वार्डों के परिणाम सामने आए हैं। वार्ड 1 से सुनील निर्दलीय, वार्ड 2 से रामनिवास कांग्रेस, वार्ड 3 से अमीलाल कांग्रेस, वार्ड 4 से राजेश निर्दलीय और वार्ड 5 से सुमन भाजपा विजयी हुईं। दूसरे राउंड में वार्ड 6 से मेवा देवी भाजपा, वार्ड 7 से बिरमा देवी निर्दलीय, वार्ड 8 से रामावतार निर्दलीय, वार्ड 9 से अरुणा देवी कांग्रेस, वार्ड 10 से शिव निर्दलीय और वार्ड 11 से महावीर सांखला निर्दलीय ने जीत दर्ज की।

नागौर: नगर परिषद के पहले राउंड में वार्ड 1 से निर्दलीय भजनसिंह, वार्ड 2 से भाजपा की पपुडी, वार्ड 3 से भाजपा के नेमीचंद और वार्ड 4 से भाजपा की मंजू विजयी हुईं।

जायल: वार्ड 1 से भाजपा के ओमप्रकाश, वार्ड 2 से राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के रामेश्वर, वार्ड 3 से कांग्रेस के हरकरण और वार्ड 4 से निर्दलीय इंद्रपुरी ने जीत दर्ज की।

भीनमाल: नगर पालिका के पहले राउंड में वार्ड 1 से आसुराम निर्दलीय, वार्ड 2 से कलू देवी निर्दलीय, वार्ड 3 से प्रेमराज बोहरा निर्दलीय, वार्ड 4 से विमल बोहरा कांग्रेस, वार्ड 5 से तेजाराम सोनी भाजपा, वार्ड 6 से शारदा कंवर निर्दलीय, वार्ड 7 से दिनेश परमार निर्दलीय और वार्ड 8 से कमला देवी निर्दलीय विजयी हुईं।

भीण्डर: उदयपुर की भीण्डर नगर पालिका में वार्ड 6 से 10 तक की मतगणना पूरी हो गई है। इन वार्डों में वार्ड 7, 8, 9 और 10 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की, जबकि वार्ड 6 में भाजपा प्रत्याशी विजयी रहा। अब तक 10 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें कांग्रेस ने 8 और भाजपा ने 2 वार्ड जीते हैं।

08:59 AM, 14-Sep-2026

बाड़मेर नगर परिषद के पहले राउंड के नतीजे

बाड़मेर नगर परिषद में पहले राउंड की मतगणना पूरी हो गई है। पहले राउंड में 14 वार्डों के परिणाम घोषित किए गए हैं। इनमें भाजपा ने 7 वार्डों में, कांग्रेस ने 6 वार्डों में और एक वार्ड में निर्दलीय प्रत्याशी ने जीत दर्ज की है।

वार्डवार परिणाम:
वार्ड 1- सुरतान सिंह (निर्दलीय)
वार्ड 2- किशन दान (भाजपा)
वार्ड 3- लव जोशी (भाजपा)
वार्ड 4- चंपालाल (भाजपा)
वार्ड 5- सत्यनारायण (कांग्रेस)
वार्ड 6- कन्या देवी (भाजपा)
वार्ड 7- खुशबू आचार्य (कांग्रेस)
वार्ड 8- किशन बोहरा (भाजपा)
वार्ड 9- मंजू धारीवाल (कांग्रेस)
वार्ड 10- झमान सिंह (भाजपा)
वार्ड 11- दमयंती (कांग्रेस)
वार्ड 12- मधु महावीर बोहरा (कांग्रेस)
वार्ड 13- कैलाश कोटड़िया (भाजपा)
वार्ड 14- उमाशंकर (कांग्रेस)

08:48 AM, 14-Sep-2026

निकाय चुनाव में भाजपा की बढ़त

राजस्थान निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। अब तक कुल 156 वार्डों के परिणाम जारी हो चुके हैं। इनमें बीजेपी ने 81 सीटों पर जीत दर्ज की है, जबकि कांग्रेस को 46 सीटें मिली हैं। वहीं निर्दलीय उम्मीदवारों ने 28 सीटों पर जीत हासिल की है। शुरुआती रुझानों में बीजेपी बढ़त बनाए हुए है। इससे पहले जारी हुए परिणामों में बीजेपी के 44, कांग्रेस के 16 और निर्दलीय के 17 उम्मीदवारों के जीतने की जानकारी सामने आई थी।

08:42 AM, 14-Sep-2026

डूंगरपुर-सागवाड़ा का हाल

राजस्थान निकाय चुनाव की मतगणना में शुरुआती रुझान सामने आने लगे हैं। सागवाड़ा नगरपालिका के पांचों वार्डों में भाजपा ने जीत दर्ज की है। वहीं सांचौर नगरपालिका के अब तक घोषित पांचों वार्डों में भी भाजपा प्रत्याशी विजयी रहे हैं। डूंगरपुर नगर परिषद में अब तक कांग्रेस ने 5 और भाजपा ने 3 वार्डों में जीत दर्ज की है।

08:39 AM, 14-Sep-2026

अब तक 14 निर्दलीयों ने दर्ज की जीत

राजस्थान में निकाय चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। राज्यभर से अब तक सामने आए परिणामों में 14 निर्दलीय प्रत्याशी जीत दर्ज कर चुके हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों के प्रदर्शन से कई निकायों में मुकाबला दिलचस्प हो गया है।

08:30 AM, 14-Sep-2026

जालोर नगर परिषद चुनाव: 8 वार्डों के नतीजे आए

नगर परिषद चुनाव की मतगणना जारी है और वार्डवार परिणाम सामने आ रहे हैं। अब तक 8 वार्डों के परिणाम घोषित हो चुके हैं। इनमें वार्ड 1 से सरोज (भाजपा), वार्ड 2 से हेमलता (भाजपा), वार्ड 3 से दिनेश (भाजपा), वार्ड 4 से नितिन सोलंकी (भाजपा), वार्ड 5 से रिंकू टॉक (भाजपा) और वार्ड 6 से मुकेश (भाजपा) ने जीत दर्ज की है। वार्ड 7 से पप्पू देवी निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में विजयी हुई हैं, जबकि वार्ड 8 से भंवर मेघवाल ने कांग्रेस के टिकट पर जीत दर्ज की है। अन्य वार्डों में मतगणना जारी है। परिणाम सामने आने के साथ ही जालोर नगर परिषद में चुनावी तस्वीर लगातार साफ होती जा रही है।

08:29 AM, 14-Sep-2026

बांसवाड़ा में भाजपा आगे

बांसवाड़ा में नगर निकाय चुनाव की मतगणना के शुरुआती रुझानों में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) आगे चल रही है। अब तक 10 वार्डों के परिणाम सामने आ चुके हैं। इनमें से आठ वार्डों में भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है, जबकि दो वार्डों में निर्दलीय प्रत्याशी आगे

08:25 AM, 14-Sep-2026

जालोर जिले के पांच निकायों में मतगणना शुरू

जिले के पांच नगरीय निकायों के चुनाव परिणाम आज घोषित होंगे। इनमें एक नगर परिषद और चार नगरपालिकाएं शामिल हैं। जालोर में 173 प्रत्याशियों के लिए 8 टेबल पर 5 राउंड में मतगणना होगी। सायला में 77 प्रत्याशियों के लिए पंचायत समिति में 5 राउंड में मतगणना की जाएगी। भीनमाल में 151 प्रत्याशियों के लिए जीके गोवाणी महाविद्यालय में मतगणना हो रही है। वहीं, आहोर में 94 और सांचौर में 110 प्रत्याशियों के परिणाम घोषित होंगे। आहोर में राजकीय महाविद्यालय और सांचौर में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतगणना की जा रही है।

08:22 AM, 14-Sep-2026

उदयपुर नगर निगम के दो वार्डों की नतीजे जारी

  • वार्ड नंबर 1 से संजय शर्मा ने जीत हासिल की।
  • वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस प्रत्याशी पूनम राठौर ने जीत दर्ज की।

08:20 AM, 14-Sep-2026

भीनमाल शहरी सरकार के लिए मतगणना शुरू

भीनमाल में शहरी सरकार के चुनाव की मतगणना शुरू हो गई है। जीके गोवानी कॉलेज में मतगणना की जा रही है। पहले राउंड में आठ वार्डों के मतों की गणना होगी। कुल पांच राउंड में मतगणना पूरी की जाएगी। चुनाव मैदान में उतरे 151 प्रत्याशियों की किस्मत का फैसला मतगणना के साथ होगा। मतगणना को लेकर प्रत्याशियों और उनके समर्थकों में खासा उत्साह और उत्सुकता है। परिणाम सामने आने के साथ ही भीनमाल की शहरी सरकार की तस्वीर साफ हो जाएगी।

08:14 AM, 14-Sep-2026

अजमेर में काउंटिंग जारी

अजमेर में मतगणना शुरू, एवीएम खोली गईं और काउंटिंग शुरू की गई। जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर लोकबंधु, एसपी सहित अन्य अधिकारी मतगणना स्थल पर मौजूद हैं।

08:13 AM, 14-Sep-2026

बांसवाड़ा के 3 नगर निकायों में मतपत्रों से मतगणना शुरू

जिले के तीन नगर निकायों में मतपत्रों से मतगणना शुरू हो गई है। बांसवाड़ा नगर परिषद की मतगणना निर्धारित स्थल पर कराई जा रही है। वहीं, कुशलगढ़ में तहसील कार्यालय कुशलगढ़ और परतापुर-गढ़ी में राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में मतपत्रों की गिनती शुरू हुई है।

08:10 AM, 14-Sep-2026

जयपुर में पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू

जयपुर में सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू, 150 वार्डों में कुल 700 बैलेट प्राप्त हुए

08:07 AM, 14-Sep-2026

बूंदी में शुरू हुई मतगणना

राजस्थान निकाय चुनाव के तहत जिले की आठ नगर निकायों में मतपत्रों से मतगणना शुरू हो गई है। बूंदी नगर परिषद की मतगणना पीजी कॉलेज में कराई जा रही है। वहीं, जिले के उपखंड स्तर पर स्थित अन्य नगर पालिकाओं में भी मतपत्रों से मतगणना शुरू हो गई है।

08:06 AM, 14-Sep-2026

अजमेर का मतगणना स्थल

07:37 AM, 14-Sep-2026

10 नगर निगमों में विधानसभा वार बीजेपी-कांग्रेस की स्थिति

अलवर
बीजेपी: केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव, कैबिनेट मंत्री संजय शर्मा, विधायक जसवंत यादव, रमेश खींची, देवी सिंह शेखावत, खुशवंत सिंह और महंत बालक नाथ।
कांग्रेस: भंवर जितेंद्र सिंह, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली, दीपचंद खैरिया, ललित यादव, मांगीलाल मीणा और कांति प्रसाद मीणा।

भरतपुर
बीजेपी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का गृह जिला। यहां शैलेश सिंह, गृह राज्यमंत्री जवाहर सिंह बेड़म, बहादुर सिंह कोली, नोक्षम चौधरी और जगत सिंह बीजेपी से हैं।
कांग्रेस: कोई विधायक नहीं।
अन्य: निर्दलीय ऋतु बनावत और आरएलडी के डॉ. सुभाष गर्ग।

जोधपुर
बीजेपी: अर्जुन लाल, पब्बाराम विश्नोई, अतुल भंसाली, जोगाराम पटेल, केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत, भैराराम सियोल, बाबू सिंह राठौड़ और देवेंद्र जोशी।
कांग्रेस: पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और गीता बरवड़।

कोटा
बीजेपी: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, शिक्षा मंत्री मदन दिलावर, ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा और कल्पना देवी।
कांग्रेस: शांति धारीवाल और चेतन पटेल।

उदयपुर
बीजेपी: सांसद मन्नालाल रावत, विधायक ताराचंद जैन, फूल सिंह मीणा, उदयलाल डांगी, शांता अमृतलाल मीणा, प्रतापलाल गोमेती, बाबूलाल और प्रभारी मंत्री हेमंत मीणा।
कांग्रेस: दयाराम परमार और पुष्करलाल डांगी।

पाली
बीजेपी: प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़, सांसद पीपी चौधरी, कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत, जोराराम कुमावत और विधायक शोभा चौहान।
कांग्रेस: दयाराम परमार और पुष्करलाल डांगी।

बीकानेर
बीजेपी: केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, सिद्धि कुमारी, जेठानंद व्यास, अंशुमान सिंह भाटी, कैबिनेट मंत्री सुमित गोदारा, ताराचंद सारस्वत और डॉ. विश्वनाथ मेघवाल।
कांग्रेस: सुशीला रामेश्वर डूडी।

जयपुर
बीजेपी: मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, डिप्टी सीएम दीया कुमारी, कैबिनेट मंत्री राज्यवर्धन राठौड़, डिप्टी सीएम प्रेमचंद बैरवा, बालमुकुंद आचार्य, गोपाल शर्मा, कालीचरण सराफ, कैलाश चंद वर्मा, महेंद्र पाल मीणा और हंसराज पटेल।
कांग्रेस: रफीक खान, अमीन कागजी, मनीष यादव, विद्याधर सिंह, शिखा मील बराला और प्रशांत शर्मा।

अजमेर
बीजेपी: विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, कैबिनेट मंत्री सुरेश रावत, विधायक अनीता भदेल, शंकर सिंह रावत, शत्रुघ्न गौतम, वीरेंद्र सिंह और रामस्वरूप लांबा। इसके अलावा दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री ओंकार सिंह लखावत भी अजमेर से हैं। दीया कुमारी यहां की प्रभारी मंत्री हैं, जबकि प्रेमचंद बैरवा अजमेर लोकसभा क्षेत्र से आते हैं। आरएसएस के चित्तौड़गढ़ प्रांत का मुख्यालय भी अजमेर में है।
कांग्रेस: विधायक विकास चौधरी।

07:32 AM, 14-Sep-2026

10 नगर निगमों के नतीजों पर सबसे ज्यादा नजर

आज जयपुर, जोधपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अलवर, भीलवाड़ा और पाली नगर निगमों के नतीजे सामने आएंगे। इन बड़े शहरों में भाजपा और कांग्रेस के बीच मुकाबला सीधे तौर पर दोनों दलों की शहरी पकड़ का आकलन भी करेगा। खास नजर जयपुर के 150 वार्डों पर रहेगी। राजधानी के नतीजे यह संकेत देंगे कि शहरी मतदाताओं का रुझान किस दिशा में गया और पार्टी प्रत्याशियों के साथ बागियों व निर्दलीयों का प्रदर्शन कैसा रहा। जयपुर जिले के सभी 19 निकायों की मतगणना भी सुबह 8 बजे से शुरू होगी और कुल 690 वार्डों के नतीजे सामने आएंगे।

06:56 AM, 14-Sep-2026

निकाय चुनाव मतदान एक नजर में

08:06 PM, 13-Sep-2026

Rajasthan Nikay Chunav Result Live: जोधपुर में ईवीएम खराब होने से नतीजे अटके, बीकानेर में कांग्रेस की वापसी

राजस्थान में नगरीय निकाय आम चुनाव-2026 के लिए दो चरणों में मतदान पूरा हो चुका है। प्रदेश के 309 नगरीय निकायों में मतदाताओं ने अपने मताधिकार का इस्तेमाल किया। इनमें 10 नगर निगम, 47 नगर परिषद और 252 नगरपालिकाएं शामिल हैं। दोनों चरणों में कुल 72.95 प्रतिशत मतदान हुआ। अब सभी की नजरें आज आने वाले चुनाव परिणामों पर हैं।

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें