राजस्थान में पांच नगर निगमों समेत 273 नगरीय निकायों के प्रमुखों के चुनाव के लिए आज सुबह 10 बजे से मतदान शुरू हो गए हैं। मतदान प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोपहर में ही मतगणना शुरू कर दी जाएगी और परिणाम घोषित किए जाएंगे। प्रदेश के कुल 305 नगरीय निकायों में से 32 निकायों में अध्यक्ष निर्विरोध चुने जा चुके हैं, जबकि चार निकायों में अध्यक्ष पद के लिए चुनाव 25 सितंबर को कराया जाएगा।