फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RJ Lok Sabha Chunav Live: गौरव वल्लभ ने बीजेपी का थामा दामन, जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत ने भरा नामांकन

Thu, 04 Apr 2024 10:27 AM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

Rajasthan Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण के लिए नामांकन पत्र भरने का दौर जारी है। आज नामांकन की आखिरी तिथि है। इसी कड़ी में आज राजसमंद से कांग्रेस प्रत्याशी दामोदर गुर्जर अपना पर्चा दाखिल करेंगे। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

01:52 PM, 04-Apr-2024

वैभव गहलोत की नामांकन सभा

01:22 PM, 04-Apr-2024

वैभव गहलोत ने भरा नामांकन

01:20 PM, 04-Apr-2024

गौरव वल्लभ ने थामा भाजपा का दामन

 

विज्ञापन
11:33 AM, 04-Apr-2024

वैभव गहलोत दाखिल करेंगे पर्चा
पूर्व सीएम अशोक गहलोत के पुत्र वैभव गहलोत थोड़ी देर में पर्चा दाखिल करेंगे। उन्होंने एक्स पर लिखा कि ‘मिट्टी की है सौगंध रहूंगा हमेशा मैं संग जालोर-सिरोही-सांचौर की देवतुल्य जनता को प्रणाम! आज नामांकन रैली व जनसभा में आप सभी के आशीर्वाद का आकांक्षी रहूंगा।

 

10:29 AM, 04-Apr-2024

पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की मौत
भीलवाड़ा जिले के कांग्रेस के मांडलगढ़ के पूर्व विधायक विवेक धाकड़ की अज्ञात कारणों से मौत हो गई।  हालांकि मौत के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हुआ है। उनकी हाथ की नसें कटी हुई थी और वे बेहोशी की हालत में थे, जिसके बाद परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे थे।

 

विज्ञापन
10:27 AM, 04-Apr-2024

बीजेपी में हो सकते हैं शामिल
कांग्रेस के बड़े नेता गौरव वल्लभ आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम सकते हैं। भारतीय जनता पार्टी के बड़े नेता गौरव वल्लभ को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण करा सकते हैं। सूत्रों के हवाले से यह खबर निकल कर आ रही है।

10:05 AM, 04-Apr-2024

गौरव वल्लभ ने दिया इस्तीफा
लोकसभा चुनाव से पहले राजनीतिक गलियारों में काफी उठा पटक देखने को मिल रही है। जहां कांग्रेस पार्टी से नाराज नेता और कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हो रहे हैं, वहीं अब उदयपुर से कांग्रेस के पूर्व प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के सभी पदों से इस्तीफा दे दिया है। गौरव वल्लभ ने कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को पत्र लिखकर अपनी व्यथा सुनाई है। साथ ही उन्होंने एक्स पर पोस्ट भी की है। आपको बता दें कि उदयपुर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने उदयपुर की जनता से कई वादे किए थे और उदयपुर को जल्द मेट्रो सिटी बनाने का सपना दिखाया था, लेकिन विधानसभा चुनाव हारने के बाद प्रोफेसर गौरव वल्लभ ने कभी उदयपुर की राजनीति में सक्रिय नजर नहीं आए। अब उनका यह पत्र जाहिर करता है। वे जल्द किसी अन्य पार्टी में जा सकते है।

 

09:24 AM, 04-Apr-2024

रविंद्र सिंह भाटी नामांकन दाखिल करेंगे
बाड़मेर में आज रविंद्र सिंह भाटी नामांकन दाखिल करेंगे। दावा है कि 3 लाख की भीड़ इस दौरान इकट्ठी होगी। बता दें कि बाड़मेर-जैसलमेर लोकसभा सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला करीब-करीब तय हो गया है। यहां कांग्रेस से उम्मेदाराम बेनीवाल और भाजपा से कैलाश चौधरी मैदान में है।

08:22 AM, 04-Apr-2024

RJ Lok Sabha Chunav Live: गौरव वल्लभ ने बीजेपी का थामा दामन, जालौर-सिरोही सीट से वैभव गहलोत ने भरा नामांकन

आज है अंतिम तिथि
राजस्थान की सभी 25 लोकसभा सीटों पर शुरुआती दो चरणों में मतदान होना है। इसके लिए प्रचार अभियान जोर पकड़ चुका है। दूसरे चरण के नामांकन की आखिरी तिथि आज है। लगभग सभी सीटों पर भाजपा-कांग्रेस के उम्मीदवारों ने नामांकन भर दिया है। जिन सीटों पर नामांकन शेष हैं, वहां आज गुरुवार को नामांकन के आखिरी दिन पर्चा दाखिल किया जाना है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें