एग्जिट पोल में दम नहीं: महेश जोशी
एग्जिट पोल पर राज्य मंत्री और कांग्रेस नेता महेश जोशी ने कहा कि चैनलों पर जो एग्जिट पोल दिखाए गए हैं, उनमें दम नहीं है। एग्टिज पोल पर नहीं जाया जा सकता है। जनता की पसंद और उनका निर्णय तीन तारीख को सामने आएगा, कांग्रेस सरकार बनाएगी।
तय है कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती
विधानसभा चुनाव एग्जिट पोल पर बीजेपी नेता राज्यवर्धन राठौड़ ने कहा कि राजस्थान में निश्चित है कि पूर्ण बहुमत के साथ बीजेपी की सरकार बन रही है। उन्होंने कहा कि राजस्थान की जनता परिवर्तन चाहती है। एग्जिट पोल में मध्य प्रदेश में बीजेपी आगे है और तीन तारीख को भी छत्तीसगढ़ में जो नतीजे आएंगे वो बीजेपी के पक्ष में ही आएंगे।
Rajasthan Exit Poll Result Live: सी वोटर एक्जिट पोल, रीजन वाइज जानें परिणाम
मेवाड़
भाजपा: 23-27 सीटें
कांग्रेस : 11-15 सीटें
अन्य: 04-06
हाड़ौती
भाजपा: 11-15 सीटें
कांग्रेस : 02-06 सीटें
अन्य: 0
ढूंढाड़
भाजपा: 25-29 सीटें
कांग्रेस : 26-30 सीटें
अन्य: 00- 05
शेखावाटी
भाजपा: 07-11 सीटें
कांग्रेस : 09-13 सीटें
अन्य: 00- 02
RJ Exit Poll Result Live: दैनिक भास्कर के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 85-95 सीटें। भाजपा को 98-105 सीटें और अन्य 10-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
Rajasthan Exit Poll 2023 Live: रिपब्लिक-मैट्रिज के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 65-75 सीटें। भाजपा को 115-130 सीटें और अन्य 12-19 सीटें मिलने का अनुमान है।
Rajasthan Exit Poll Result Live: इंडिया टीवी-सीएनएक्स के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 94-104 सीटें। भाजपा को 80-90 सीटें और अन्य 14-18 सीटें मिलने का अनुमान है।
Rajasthan Exit Poll 2023 Result Live: आज तक-एक्सिस माय इंडिया के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 86-106 सीटें। भाजपा को 80-100 सीटें और अन्य 9-18 सीटें मिलने का अनुमान है।
Rajasthan Exit Poll 2023 Live: टीवी 9 पोलस्ट्रैट के सर्वे के अनुसार राजस्थान में कांग्रेस को 90-100 सीटें। भाजपा को 100-110 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
RJ Exit Poll Result Live: इंडिया टुडे सर्वे
मारवाड़
भाजपा: 29-33 सीटें
कांग्रेस : 18-20 सीटें
अन्य: 09-11 सीटें
मेवाड़-वागड़
भाजपा: 26-30 सीटें
कांग्रेस : 10-14 सीटें
अन्य: 02-04 सीटें
मेवाड़
भाजपा: 26-30 सीटें
कांग्रेस : 10-14 सीटें
अन्य: 02-04 सीटें
Exit Poll Rajasthan Live: राजस्थान में पी मार्क के सर्वे के अनुसार राजस्थान में भाजपा को 105-125 सीटें। कांग्रेस को 69-81 सीटें और अन्य 5-15 सीटें मिलने का अनुमान है।
Exit Poll Rajasthan Live: टाइम्स नाऊ-ईटीजी के मुताबिक राजस्थान में भाजपा बढ़त में दिख रही है। भाजपा को 110-128 सीटें मिल रहीं हैं तो वहीं कांग्रेस को 56 से 72 सीटें और अन्य 13 से 21 सीटें मिलने का अनुमान है।
राजस्थान में टाइम्स नाऊ-ईटीजी का सर्वे
ढूंढाड 58 सीटें
2023 2018 2013
भाजपा 38-42 10 44
कांग्रेस 14-18 35 8
अन्य 1-3 13 6
हाड़ौती 17 सीटें
2023 2018 2013
भाजपा 11-15 10 16
कांग्रेस 3-5 7 1
अन्य - - -
मेवाड़ 43 सीटें
2023 2018 2013
मारवाड़ 61 सीटें
2023 2018 2013
चतुर्वेदी बोले मैं ज्योतिषी नहीं हूं लेकिन भाजपा सरकार बना रही है
दौसा पहुंचे भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरुण चतुर्वेदी ने जिले की पांचों विधानसभा के कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर मतगणना के दिन किस तरह की तैयारी रखनी होगी इस बात पर चर्चा की।
दौसा पहुंचे अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि आज भारतीय जनता पार्टी के तमाम विधानसभाओं के काउंटिंग एजेंट की कार्यशाला रखी गई है और इसी प्रकार की कार्यशालाएं तमाम राजस्थान के तमाम जिला में आयोजित की जा रही हैं।
पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भाजपा अरुण चतुर्वेदी ने कहा है कि जिस तरह भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मेहनत की है, उससे भाजपा की सरकार बनना तय है। सीटों के सवाल पर अरुण चतुर्वेदी बोले कि मैं ज्योतिषी नहीं हूं पर यह जरूर कहूंगा कि राजस्थान में भाजपा अपनी सरकार बना रही है। पूर्वी राजस्थान के प्रति अरुण चतुर्वेदी इस मौके पर पूरी तरह आस्वस्थ दिखे। उन्होंने यह भी कहा कि पूर्वी राजस्थान में जहां पिछले विधानसभा चुनाव में भाजपा को न के बराबर सीटें मिली थीं, अबकी बार पूर्वी राजस्थान से भाजपा को अच्छी खासी सीट मिलने की उम्मीद है।
राजस्थान के चुनाव नतीजों से पहले बोले गहलोत
राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान हो चुका है। तीन दिसंबर को एमपी, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना के साथ राजस्थान के नतीजे भी आएंगे। इससे पहले ही अशोक गहलोत ने राजस्थान में कांग्रेस की सरकार बनने का दावा किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि चुनाव में बीजेपी ने धर्म की आड़ में डरावनी और तनाव भरी बातें कीं। अगर BJP का धर्म का कार्ड चल गया तो अलग बात है। अगर धर्म का कार्ड नहीं चला तो हम सरकार बनाएंगे।
Rajasthan Election Result 2023: क्या अशोक गहलोत के इस मास्टरस्ट्रोक से कांग्रेस को मिलेगा फायदा?
गहलोत ने कहा कि एग्जिट पोल और सर्वे पर न जाएं। राजस्थान में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी। BJP नेता लोगों के सामने डरावनी और बदले की भावना से भरी भाषा बोल रहे थे। पीएम मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ ने धर्म के नाम पर एकीकरण और ध्रुवीकरण करने की कोशिश की।
Rajasthan Election: शहरों और गांवों की सरकार में बंटी बीजेपी-कांग्रेस, इस बार शहरों का वोट 0.97 प्रतिशत बढ़ा
199 विधानसभा सीटों के लिए पांच करोड़ से ज्यादा मतदाताओं ने की वोटिंग
मतदाताओं ने राजस्थान की 199 विधानसभा सीटों पर वोटिंग की। प्रदेश में ईवीएम के जरिए 74. 62 प्रतिशत वोटिंग हुई। राज्य के पांच करोड़ 25 लाख 48 हजार 105 मतदाताओं में से तीन करोड़ 92 लाख 11 हजार 399 मतदाताओं ने मताधिकार का उपयोग किया है।
Election Results: पांच राज्यों के सबसे तेज नतीजे, 3 दिसंबर को देखें सिर्फ अमर उजाला एप और amarujala.com पर
सबसे ज्यादा वोटिंग पोकरण में
सबसे ज्यादा वोटिंग जैसलमेर जिले के पोकरण विधानसभा क्षेत्र में हुई। यहां वोटिंग प्रतिशत 87.79 प्रतिशत रहा है। साल 2018 में यहां मतदान का प्रतिशत 74.11 फीसदी था। जबकि, साल 2013 में 75.67% वोटिंग हुई थी। प्रदेश में इस बार विधानसभा चुनाव में 75.45 फीसदी वोटिंग हुई। इस बार मतदाताओं ने साल 2013 और 2018 का रिकॉर्ड तोड़ दिया।