नरेगा श्रमिकों का दो दिन अवकाश
बिपरजॉय तूफान के चलते बूंदी जिले में नरेगा श्रमिकों का 2 दिन अवकाश घोषित कर दिया गया है। महात्मा गांधी नरेगा योजना के तहत नियोजित होने वाले श्रमिकों के लिए 2 दिन का अवकाश रहेगा। मुख्य कार्यकारी अधिकारी करतार सिंह ने बताया कि जिला कलेक्टर रविन्द्र गोस्वामी के निर्देश अनुसार 17 और 18 जून को श्रमिकों के सुरक्षा कारणों को देखते हुए अवकाश घोषित किया। इन अवकाशों के बदले आगामी 2 गुरुवार कार्यदिवस रखे जाएंगे।
बिपरजॉय तूफान को लेकर जोधपुर-जयपुर जिला प्रशासन अलर्ट
बिपर जॉय तूफान के खतरे को देखते हुए जोधपुर सम्भाग में महंगाई राहत शिविर स्थगित कर दिए गए हैं। 17 जून को जयपुर जिले में भी आयोजित होने वाले महंगाई राहत कैंप जिला प्रशासन ने स्थगित कर दिए हैं। 17 जून को प्रशासन गांवों के संग, प्रशासन शहरों के संग अभियान शिविर भी स्थगित कर दिए गएहैं। अतिरिक्त जिला कलक्टर (दक्षिण) मोहम्मद अबूबक्र ने आदेश जारी किए हैं।
ये चेतावनी जारी