फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan Assembly Session: SIR मुद्दे पर फिर भिड़े दोनों पक्ष, स्पीकर बोले- कानूनी राय लेकर करेंगे फैसला

Fri, 30 Jan 2026 02:56 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

सार

Rajasthan Assembly Session 2026 Live Updates: SIR प्रक्रिया को लेकर नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली और संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल सदन शुरू होते ही आमने-सामने आ गए, जिसके बाद अध्यक्ष ने पूरे मामले पर कानूनी राय लेकर फैसला लेने की बात कही है।
विज्ञापन
राजस्थान विधानसभा - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजस्थान विधानसभा में आज प्रदेश के जर्जर सरकारी स्कूलों का मुद्दा उठेगा। बीजेपी विधायक संदीप शर्मा ने सरकार से सवाल पूछा है कि राज्य में कितने सरकारी स्कूल जर्जर भवनों में संचालित हो रहे हैं।

इस मुद्दे पर सदन में हंगामे के आसार हैं, क्योंकि कांग्रेस पहले से ही शिक्षा व्यवस्था को लेकर सरकार को घेर रही है। अब बीजेपी विधायक के सवाल से सरकार की मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।

सवाल का जवाब शिक्षा मंत्री को सदन में देना है। माना जा रहा है कि जर्जर स्कूल भवनों, बच्चों की सुरक्षा और मरम्मत कार्यों को लेकर विपक्ष सरकार को घेर सकता है, जिससे सदन की कार्यवाही बाधित होने की संभावना है।

इसके साथ ही प्रश्नकाल के दौरान उच्च शिक्षा, कृषि विभाग, शिक्षा विभाग, जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED), जल संसाधन विभाग, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, सहकारिता विभाग और नगरीय विकास विभाग (UDH) से जुड़े सवाल पूछे जाएंगे।

इसके बाद विधायी कार्यों के तहत सदन के पटल पर विभिन्न अधिसूचनाएं रखी जाएंगी। उपमुख्यमंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा परिवहन विभाग से संबंधित सात अधिसूचनाएं सदन में प्रस्तुत करेंगे। वहीं ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर ऊर्जा विभाग से जुड़ी दो अधिसूचनाएं सदन के पटल पर रखेंगे। सदन में वार्षिक प्रतिवेदन भी प्रस्तुत किए जाएंगे। महिला एवं बाल विकास राज्य मंत्री मंजू बाघमार आज राजस्थान राज्य महिला आयोग का वार्षिक प्रतिवेदन सदन के पटल पर रखेंगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें