विधानसभा में मानसून सत्र की शुरुआत से जबरदस्त गर्मागर्मी का माहौल है। विपक्षी दल हर रोज किसी न किसी मुद्दे पर सरकार की घेराबंदी करने को तैनात है। स्मार्ट मीटर, झालावाड़ दुखांतिका, पंजाब से नहरों में आ रहे जहरीले पानी के मुद्दों के बाद आज विधानसभा में किसानों को लेकर कांग्रेस बड़ा प्रदर्शन करने की तैयारी कर रही है। सदन की कार्रवाई शुरू होने से पहले कांग्रेस किसानों को फसल खराबे का उचित मुआवजा और अतिवृष्टि प्रभावित लोगों को मुआवजा देने की मांग को लेकर जोरदार प्रदर्शन कर रही है और कांग्रेस के तेवर बता रहे हैं कि सदन की कार्रवाई में भी यह मुद्दा गरम रहने वाला है।