राजस्थान को रोड, रेल और हवाई सेवाओं में सबसे कनेक्टेड बनाना हमारा संकल्प है। हमारा राजस्थान दिल्ली, वडोदरा और मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक शहरों के बीच है। इन तीन शहरों को राजस्थान से जोड़ने वाला जो एक्सप्रेस वे बन रहा है ये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेस वे में से एक है। मेज नदी पर पुल बनने से सवाई माधोपुर, बूंदी के किसानों को किसानों को बड़ी मंढियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
राजस्थान को रोड, रेल और हवाई सेवाओं में सबसे कनेक्टेड बनाना हमारा संकल्प है। हमारा राजस्थान दिल्ली, वडोदरा और मुंबई जैसे बड़े औद्योगिक शहरों के बीच है। इन तीन शहरों को राजस्थान से जोड़ने वाला जो एक्सप्रेस-वे बन रहा है, ये देश के सर्वश्रेष्ठ एक्सप्रेस-वे में से एक है। मेज नदी पर पुल बनने से सवाई माधोपुर, बूंदी के किसानों को किसानों को बड़ी मंढियों तक पहुंचना आसान हो जाएगा।
7 लाख लोगों के घरों पर सौलर पैनल सिसटम लगे
सौर ऊर्जा पर बोले बहुत कम समय में देश के 7 लाख लोगों के घरों पर सौलर पैनल सिसटम लग चुके हैं। इसमें राजस्थान के भी 20 हजार घर शामिल हैं। खेम में भी सौर ऊर्जा प्लांट लगाने के लिए सरकार मदद दे रही है। पीएम कुसुम योजना के तहत राजस्थान सरकार आने वाले समय में सैंकड़ों किसानों के खेतों में सौलर पैनल लगाने का काम करेगी।
पीएम मोदी ने कहा कि आज की तस्वीर देश की राजनीति के लिए बड़ी तस्वीर है। इस तस्वीर में आपको दो राज्यों के मुख्यमंत्री और केन्द्र के जल शक्ति मंत्री नजर आ रहे हैं। ये तस्वीर इतिहासिक है। इस तस्वीर को देखकर ये सवाल पूछे जाएंगे कि दो राज्यों के सीएम पानी के लिए एक साथ दिख सकते हैं। तो अन्य राज्य ऐसा क्यों नहीं कर सकते हैं।
अपने संबोधन में पीएम मोदी ने क्या कुछ कहा
पीएम मोदी ने मंच से संबोधित करते हुए कहा कि बीते एक वर्ष में राजस्थान को प्रगति देने पर भजनलाल और उनकी टीम ने बहुत मेहनत किया। ये राजस्थान के फैलते प्रकाश का उत्सव है। अभी कुछ दिन पहले ही मैं इंवेस्मेंट समिट के लिए राजस्थान आया था। जहां देश और दुनिया के बड़े बड़े निवेशक यहां जुटे थे। अब आज यहां 45 से 50 हजार करोड़ रूपये के प्रोजेक्ट का लोकार्पण और शिलान्यास हो रहा है। ये प्रोजेक्ट राजस्थान में पानी की चुनौती का स्थाई समाधान करेगा।
ये प्रोजेक्ट राजस्थान को देश के सबसे कनेक्टेड राज्यों में से एक बनाएगा। इससे राजस्थान में निवेश को बल मिलेगा। रोजगार के नए अवसर बनेंगे। राजस्थान के पर्यटन को, यहां के किसानों को मेरे नौजवान साथियों को इससे बहुत फायदा होगा। पीएम मोदी ने कहा कि आज भाजपा के डबल इंजन की सरकार सुशासन का प्रतीक बन रही है। भाजपा जो भी संकल्प लेती है वो पूरा करने का इमानदारी से प्रयास करती है।आज देश के लोग कर रहे हैं कि भाजपा सुशासन की गांरटी है। इसलिए हर राज्यों में भाजपा को भारी समर्थन मिल रहा है। लोकसभा में भाजपा को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। बीते 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ है।
तीसरी बार फिर हमें देश की सेवा करने का मौका दिया। हाल फिलहाल महाराष्ट्र में भाजपा ने लगातार दूसरी बार अपनी सरकार बनाई है। लोकसभा में भाजपा को तीसरी बार देश की सेवा करने का अवसर दिया है। बीते 60 सालों में ऐसा कभी नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि और चुनाव नतीजों के हिसाब से देखें तो तीसरी बार बहुमत मिला। इससे पहले हरियाणा में तीसरी बार भाजपा की सरकार बनी। राजस्थान के उपचुनाव में लोगों ने भाजपा के जबरदस्त समर्थन दिया। ये जनता जनर्दन का विश्ववास है। राजस्थान वो राज्य है जिसकी सेवा को भाजपा का साथ मिलता है। भेरो सिंह शेखवात से लेकर वसुंधरा राजे ने यहां कई काम किये है। बीते एक वर्ष के दौरान यहां कई सारे काम हुए है।
इतना ही नहीं भाजपा सरकार ने यहां एक साल में हजारों भर्तियां निकाली है। यहां पूरी पार्दिशिता से परीक्षा भी हुई है। नियुक्तियां भी हो रही है। पिछली सरकार के दौरान राजस्थान के लोगों को बाकी राज्यों की तुलना में महंगा पेट्रोल डीजल खरीदना पड़ता है। यहां भाजपा सरकार बनते ही राजस्थान के मेरे भाइयों और बहनों को राहत मिली है। केंद्र सरकार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों के बैंक खातों में सीधे पैसे भेजती है। अब डबल इंजन की राजस्थान भाजपा सरकार उसमें इजाफा करके अतिरिक्त पैसे जोड़कर किसानों को मदद पहुंचा रही है।
पीएम मोदी जयपुर से लाइव
मंच पर राम सेतु संकल्प कलश रखा गया
मंच पर राजस्थान और मध्यप्रदेश के बीच समझौते के तौर पर राम सेतु संकल्प कलश रखा गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राम सेतु जलसंकल्प कशल से में सबसे पहले चंबल का पानी डाला- इसके बाद कालीसिंध व पार्वती नदी का कलश प्रवाहित किया।
एमओयू को आज एमओए का रूप दिया गया
एकीकृत ईआरसीपी परियोजना के लिए दोनों राज्यों के बीच 28 जनवरी 2024 को हुए एमओयू को आज एमओए यानी समझौता ज्ञापन का रूप दिया गया है।
जयपुर से पीएम मोदी का संबोधन
भजनलाल शर्मा- ERCP से राजस्थान के 21 जिलों में सवा 3 करोड़ लोगों को पेयजल मिलेगा
इस महत्वाकांक्षी परियेाजना से राजस्थान के 21 जिलों में सवा तीन करोड़ लोगों को पेयजल की उपलब्धता के साथ 2.5 लाख हैक्टेयर में सिंचाई तथा 1.5 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हेतु अतिरिक्त पानी की व्यवस्था हो सकेगी। उद्योगों को भी अतिरिक्त पानी मिल सकेगा। राजस्थान के प्रवासियों द्वारा 45 हजार गांवों में 650 करोड़ की लागत से भूजल पुनर्भरण हेतु रिचार्ज वेल बनाने के कार्यक्रम की शुरुआत हो रही है। इसके लिए यहां 200 जगह पर काम चल रहा है। हमने जल स्वालंबन के तहत 1 लाख से अधिक कामों को शुरू करवाया। आज का दिन राजस्थान में इस बात के लिए भी याद किया जाएगा कि आज के दिन 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की योजनाओं का शिलान्यास किया जा रहा है और 58 हजार करोड़ के काम के टेंडर जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश में भाजपा सरकार ने अपने पहले ही साल में युवा, किसान, महिला और गरीब के लिए कल्याणकारी कार्य किए हैं। 43 हजार युवाओं को सरकारी नौकरी दी गई है। और लगगभ 1 लाख 19 हजार भर्तियों की प्रक्रिया आगे बढ़ रही है। 70 लाख से अधिक किसानों को 5600 करोड़ रुपए की राशि सीधे उनके खातें में स्थानांतरित कर दी गई है। मात्र वंदन योजना के तहत 1 हजार नए आंगनवाड़ी केंद्र खोले गए हैं। राज्य सरकार ने 1 लाख 80 हजार लोगों के लिए नए घरों की स्वीकृति जारी की है। राज्य में बिजली उत्पादन को बढ़ाने के लिए अनेक कदम उठाए गए हैं।
जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल का संदेश
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सीआर पाटिल ने ईआरसीपी के उद्घाटन अवसर पर अपने संदेश में कहा कि आज का दिन राजस्थान के लिए ऐतिहासिक दिन रहने वाला है। प्रदेश में सबसे ज्यादा पानी की किल्लत थी, जिसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज एक बहुत बड़ी घोषणा करने वाले हैं। हमारा टारगेट है कि एक साल में हम रेन वॉटर हारवेस्टिंग के लिए 10 लाख बोरवेल बनाना चाहते हैं। इसके लिए राजस्थान में सबसे बड़ा काम हो रहा है।
एमपी के सीएम मोहन यादव बोले
राजस्थान और मध्यप्रदेश के लिए आज का जो दिन है, उसके लिए मैं प्रधानमंत्री का धन्यवाद करता हूं। 20 साल से चला आ रहा विवाद आज खत्म हो रहा है। आधुनिक भागीरथ की तरह प्रधानमंत्री के आशीर्वाद से दोनों प्रदेशों को इस जल योजना की सौगात मिल रही है। मध्यप्रदेश के लिए तो कह सकते हैं कि यह नदियों का मायका है।
सभा स्थल पहुंचे प्रधानमंत्री
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी प्रदेश सरकार के एक साल पूरा होने के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जयपुर के दादिया पहुंच गए हैं। पीएम मोदी हेलीपैड से कार्यक्रम स्थल तक खुली जीप में रोड शो करते हुए पहुंचे। उनके साथ मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। रास्ते में हजारों कार्यकर्ताओं ने फूल बरसाकर उनका स्वागत किया।
राजस्थान में भाजपा सरकार का एक साल पूरा होने पर प्रधानमंत्री 11,000 करोड़ रुपये से अधिक की 9 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे, जिसमें केंद्र सरकार की 7 और राज्य सरकार की 2 परियोजनाएं शामिल हैं। इसके अलावा 35,300 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से 15 नई परियोजनाओं की आधारशिला रखी जाएगी, जिनमें केंद्र सरकार की 9 और राज्य सरकार की 6 परियोजनाएं शामिल हैं।