फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: कल जयपुर में PM की सभा से BJP के प्रचार का आगाज, बांसवाड़ा में BAP से गठबंधन करेगी कांग्रेस

Mon, 01 Apr 2024 08:23 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जयपुर

खास बातें

लोकसभा चुनावों में मतदान की तिथि नजदीक आते-आते पार्टी की बैठकों और सभाओं के दौर में भी तेजी आई है। प्रथम चरण के चुनाव 19 अप्रैल को होने हैं, इसी के चलते विभिन्न पार्टियों के स्टार प्रचारक अपने-अपने प्रत्याशियों के प्रचार में जुट गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

07:51 PM, 01-Apr-2024

06:58 PM, 01-Apr-2024
भाजपा और कांग्रेस चुनाव प्रचार में जुटे - फोटो : अमर उजाला

राजस्थान की सियासत इस सप्ताह यहां के तापमान से भी ज्यादा गर्म रहेगी। गृह मंत्री अमित शाह यहां चुनावी शंखनाद कर चुके हैं। अब बारी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की। इस सप्ताह में पीएम राजस्थान में तीन बड़ी सभा करने जा रहे हैं। वहीं, बीजेपी के साथ कांग्रेस भी मैदान में डटी हुई है। जयपुर ग्रामीण लोकसभा सीट से कांग्रेस अपने चुनावी घोषणा पत्र को जारी करने वाली है। इस सभा में कांग्रेस के तमाम बड़े नेता शामिल होंगे।

जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी मंगलवार दोपहर 2:45 बजे कोटपूतली के एलबीएस कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। वह दोपहर 2:30 बजे जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। उसके बाद 2:35 पर हेलिकॉप्टर से कोटपूतली के लिए रवाना होंगे। इसके दो दिन बाद पीएम चूरू और फिर छह अप्रैल को नागौर में सभा करेंगे।

05:59 PM, 01-Apr-2024

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छह अप्रैल को लोकसभा क्षेत्र नागौर के मंगलाना में दौरे पर रहेंगे। भाजपा कार्यकर्ता मंगलाना में बड़ी सभा का आयोजन करेंगे, जिसमें प्रधानमंत्री शामिल होंगे और चुनाव प्रचार करेंगे। यह जानकारी परबतसर के पूर्व विधायक मानसिंह किनसरिया ने दी है।

विज्ञापन
05:34 PM, 01-Apr-2024

राजस्थान की बांसवाड़ा लोकसभा सीट पर भी कांग्रेस गठबंधन करेगी। इसे लेकर कल एलान किया जाएगा। कांग्रेस यहां भारत आदिवासी पार्टी (BAP) के नेता राजकुमार रोत को समर्थन देगी।

05:29 PM, 01-Apr-2024

'आपने जन्मभूमि के साथ भी कुठाराघात किया'
वहीं, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने भी पूर्व सीएम अशोक गहलोत पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि मैं जोधपुर का भी पूरा चिट्ठा लेकर आया हूं, गहलोत ने कितनी घोषणा बजट और विधानसभा में की है, आपने घोषणा पत्र के कितने वादे पूरे किए और हमने कितने। उन्होंने कहा कि 30 प्रतिशत भी जोधपुर में पूरा नहीं किया। यहां तो झूठ नहीं बोलते, आप यहां के रहने वाले हैं और ये आपकी जन्मभूमि है। उन्होंने जन्मभूमि को भी नहीं छोड़ा। जोधपुर के साथ भी कुठाराघात किया। 70 प्रतिशत काम की घोषणा की और उसे भी पूरा नहीं किया।

विज्ञापन
05:22 PM, 01-Apr-2024

गहलोत जी का एक ही लक्ष्य है, बेटे को मुख्यमंत्री बनाना 
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह सोमवार को जोधपुर के एयरपोर्ट रोड स्थित पोलो ग्राउंड में पहुंचे थे जहां पर भाजपा का शक्ति प्रमुख सम्मेलन किया गया। इस दौरान केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पूर्व सीएम गहलोत पर भी निशाना साधा। शाह ने कहा अशोक गहलोत जी अगर बेटे को जिताने में से फ्री हो जाओ तो मेरी बात का जवाब देना। मैंने तो आज सार्वजनिक रूप से हिसाब दिया है। हिसाब देखकर दिन तय करना हमारे युवा मोर्चा के अध्यक्ष को चर्चा करने भेज दूंगा, दो-दो हाथ कर लेना।

03:05 PM, 01-Apr-2024

शाह ने जोधपुर में किया 25 सीटें जिताने का आह्वान

जोधपुर में सभा के दौरान गृह मंत्री अमित शाह ने प्रदेश की जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए मोदी सरकार की हैट ट्रिक की बात कही। उन्होंने कहा कि पिछली सरकारें राम मंदिर की स्थापना के कार्य को लटका रही थी लेकिन मोदीजी मंदिर बनवाकर जनता की भावनाओं का सम्मान किया। उन्होंने कहा कि मोदीजी ने अपने कामों से राष्ट्र को अग्रिम पंक्ति में ला खड़ा किया है। 

शाह ने जोधपुर के मंच से प्रदेश की जनता से जीत की हैट ट्रिक लगाने का आह्वान करते हुए कहा कि पिछले दो चुनावों की तरह इस बार भी पूरे प्रदेश की 25 सीटों पर भाजपा को विजयी बनाएं।

11:22 AM, 01-Apr-2024

Lok Sabha Polls: कल जयपुर में PM की सभा से BJP के प्रचार का आगाज, बांसवाड़ा में BAP से गठबंधन करेगी कांग्रेस

गृहमंत्री अमित शाह आज जोधपुर में। संयुक्त कोर कमेटी के बैठक के बाद जोधपुर, पाली, जालोर, सिरोही, बाड़मेर का शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन को करेंगे संबोधित।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें