Borewell Accident in Rajasthan Kotputli Live: कोटपूतली जिले में 700 फीट गहरे बोरवेल में सोमवार से फंसी 3 वर्षीय चेतना का रेसक्यू ऑपरेशन जारी है। अब वो 120 फीट पर है। पहले उसकी स्थिति 150 फीट नीचे थी। चेतना के परिवार वाले प्रशासन के काम से नाराज हैं।
पाइलिंग मशीन मंगाई गई
प्रशासन का कहना है कि बच्ची को बचाने के अन्य साधनों पर विचार किया गया। इसके बाद पाइलिंग मशीन मंगवाई गई है। मशीन से बोरवेल के पैरलल में बोरिंग की जाएगी। वहीं दूसरी तरफ बच्ची को एल हुक में फंसाकर ऊपर लाया जा रहा है। बताया जा रहा है कि अब करीब 30 फीट तक बच्ची ऊपर आ चुकी है। यानि बोरवेल में उसकी स्थिति अब 120 फीट पर है। दूसरी तरफ प्रशासन के काम करने के तरीके से चेतना के परिवार वाले नाराज है। उसके दादा ने मीडिया को बताया कि 28 घंटे से ज्यादा का समय बीत चुका है। बच्ची को निकाला नहीं गया है। जमीन खोदने के लिए मशीन लाने की बात हो रही है। पर अभी तक मशीन नहीं दिख रही है।
03:52 PM, 24-Dec-2024
15 फीट ऊपर की तरफ आई चेतना
कोटपूतली में सोमवार दोपहर 2 बजे से बोरवेल में फंसी हुई चेतना को 15 फीट ऊपर की तरफ खींचने में सफलता मिली है। हालांकि ये सफलता चार बार के प्रयास के बाद सामने आई है। बोरवेल 700 फीट गहरा है। इसमें चेतना पहले 150 फीट नीचे थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में रिंग रॉड और अंब्रेला तकनीक से बच्ची को ऊपर की तरफ खींचा गया। इससे उसकी स्थिति 135 फीट हो गई है।
02:24 PM, 24-Dec-2024
नए कैमरे को इंस्टॉल करने के कारण देरी
नए कैमरे के लिए केबल लगाई जा रही है। कैमरे को बोरवेल में सेट करने के दौरान उसके अंदर मिट्टी जाने से वापस बाहर निकालकर साफ किया गया। इसके बाद वापस सेट करने का प्रयास किया जा रहा है।
एसडीएम ने क्या कहा
एसडीएम बृजेश चौधरी ने बताया कि चेतना को सकुशल बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रहा। बच्ची जिस स्थिति में अटकी हुई है। उसके नीचे थोड़ा दलदल और गीली मिट्टी है, जिससे कुछ दिक्कत आ रही है। बच्ची के नीचे की तरफ रिंग लग गई है। जिसकी मदद से उसे निकालने का प्रयास किया जा रहा है। साथ ही बच्ची को ऑक्सीजन पाइपलाइन की मदद से लगातार दी जा रही है।
विज्ञापन
01:00 PM, 24-Dec-2024
बच्ची को बाहर निकालने की प्रक्रिया हुई तेज
18 घंटे से बोरवेल में भूखी प्यासी 3 साल की चेतना को बाहर निकलने के प्रयास और तेज हो गया है। बता दें बोरवेल 700 फीट है और चेतना 150 फीट पर फंसी हुई है। जल्द ही दूसरा प्रयास शुरू होगा। जगह कम होने के कारण खाद्य सामग्री नीचे भेजने में प्रशासन फेल हो गया। रिंग रॉड और अंब्रेला टेक्नोलॉजी से बच्ची को निकालने का प्रयास किया जा रहा है। देर रात करीब 1 बजे पहला प्रयास असफल रहा। रिंग बच्ची के कपड़ों में फंसने के बाद बच्ची को बाहर निकाला जाएगा।
12:44 PM, 24-Dec-2024
ग्रामीणों को उम्मीद सही-सलामत निकलेगी चेतना
घटनास्थल पर काफी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ है। सभी लोग बच्ची के सकुशल बाहर आने का इंतजार कर रहे हैं। रेस्क्यू टीम लगातार बच्ची को बाहर निकालने का प्रयास कर रही है। वहीं जिला प्रशासन और पुलिस पूरे घटनाक्रम पर नजर बनाए हुए हैं।
11:33 AM, 24-Dec-2024
सरियों की सहायता से बोरवेल में उतारी गई रिंग
बांदीकुई व दौसा में बोरवेल में गिरने वालों को बाहर निकालने का रेस्क्यू ऑपरेशन करने वाले तीन युवकों को भी एसडीआरएफ की टीम अपने साथ लेकर पहुंची है। टीम में शामिल जगमाल, नाथूराम व बलराम को बोरवेल में गिरी मोटर बाहर निकालने का अनुभव है। इन्होंने लोहे की रिंग बनाकर सरियों की सहायता से रिंग को नीचे बोरवेल में उतारा है।
11:05 AM, 24-Dec-2024
बच्ची चेतना की मां धोली देवी हादसे के बाद से ही लगातार रो रही हैं
10:54 AM, 24-Dec-2024
लाइव रेक्स्यू ऑपरेशन
10:28 AM, 24-Dec-2024
कोशिशें नाकाम
सोमवार रात करीब 1 बजे रिंग रॉड और अंब्रेला तकनीक से बच्ची को निकालने का पहला प्रयास असफल रहा। एनडीआरएफ के सीनियर कमांडेंट योगेश मीणा ने बताया कि जो रिंग बच्ची को फंसाने के लिए बोरवेल में डाली गई थी, वो बच्ची के कपड़ों में उलझ गई। अब उस रिंग से बच्ची की बॉडी पर पकड़ नहीं बन पाई। ऐसे में आधी दूरी में पकड़ छूटने के डर से रिंग को दोबारा बाहर निकाला गया है। अब रिंग को सही कर दोबारा डालेंगे। मंगलवार सुबह प्रशासनिक अधिकारियों ने बच्ची के दादा व परिवार के अन्य लोगों को रेस्क्यू से जुड़ी जानकारी दी।
09:38 AM, 24-Dec-2024
बोरेवेल में दिखी बच्ची
09:20 AM, 24-Dec-2024
08:46 AM, 24-Dec-2024
यहां हुआ हादसा
08:43 AM, 24-Dec-2024
राजस्थान पुलिस की एडवायजरी
08:21 AM, 24-Dec-2024
देखें वीडियो
08:14 AM, 24-Dec-2024
सभी एजेंसियां पूरा प्रयास कर रही हैं- SDRF
SDRF के एसआई रवि कुमार ने बताया कि बच्ची को रेस्क्यू करने के लिए हर संभव प्रयास किया जा रहा है।
पहले ऐसे ऑपरेशन आमतौर पर सेना द्वारा किए जाते थे, लेकिन वर्तमान में NDRF और सिविल डिफेंस के पास पर्याप्त संसाधन उपलब्ध हैं।
फिलहाल, सभी एजेंसियां रेस्क्यू ऑपरेशन में अपना पूरा प्रयास कर रही हैं।
08:01 AM, 24-Dec-2024
Kotputli Borewell Accident Live:बोरवेल में चेतना अब 120 फीट नीचे, पाइलिंग मशीन मंगाई गई, परिवार वाले नाराज
राजस्थान के कोटपुतली में 700 फीट गहरे बोरवेल में फंसी साढ़े तीन साल की चेतना को 20 घंटे बाद भी बाहर नहीं निकाला जा सका। बोरवेल की मिट्टी गीली होने की वजह से रेसक्यू में दिक्कतें आ रही है। हालांकि चेतना को नीचे ऑक्सीजन की सप्लाई की जा रही है, लेकिन चिंता की बात यह है कि अब तक उसने कुछ खाया-पिया नहीं है। बोरवेल में डाले गए कैमरे में दिक्कत आने से रेस्क्यू में दिक्कत आ रही है। हालांकि बचाव टीम में उम्मीद जताई है कि चेतना को जल्द रेसक्यू कर लिया जाएगा।