01:58 PM, 10-Dec-2024
लगाया देसी जुगाड़
5 साल के मासूम आर्यन को बोरवेल में गिरे लगभग 22 घंटे के आसपास का समय हो गया लेकिन अभी तक आर्यन बोरवेल से बाहर नहीं आ पाया है, जिसके चलते अब देसी टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करते हुए रिंगनुमा एक सरिये को नीचे डालकर आर्यन को निकालने के प्रयास किया जा रहे हैं।
दरअसल बीते कल लगभग 3:30 बजे के आसपास दौसा जिले के कालीखाड गांव में आर्यन बोरवेल में गिरा था जिसके बाद राहत एवं बचाव कार्य लगातार चल रहे हैं। बताया जा रहा है कि देसी जुगाड़ बनाकर एक रिंगनुमा जुगाड़ जिसके आगे का हिस्सा गोल और पीछे लंबा सरिया होगा, उसे नीचे डालकर उसके अंदर बच्चे के हाथ या पैर को फंसाने का प्रयास किया जा रहा है यदि यह प्रयास सफल हो जाता है तो बच्चा जल्द ही बोरवेल से बाहर आ जाएगा ।