पंजाब बंद खत्म, वाहनों की आवाजाही शुरू।
- फोटो : संवाद
किसानों के आह्वान पर आज पंजाब में बंद का व्यापक असर देखने को मिला। किसानों ने विभिन्न स्थानों पर सड़कें जाम कर दीं, जिससे यातायात पूरी तरह प्रभावित है। पटियाला-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धारेरी जट्टान टोल प्लाजा पर किसानों के धरने ने वाहनों की आवाजाही ठप कर दी। अमृतसर के गोल्डन गेट और बठिंडा के रामपुरा फूल में भी किसानों ने सड़कों को अवरुद्ध किया। प्रदर्शनकारियों ने न्यूनतम समर्थन मूल्य की कानूनी गारंटी और अन्य मांगों को लेकर अपना विरोध जारी है।