09:44 AM, 19-Feb-2022
Punjab Chunav: कल होगी वोटिंग, जानिए क्या है टाइमिंग
पंजाब विधानसभा चुनाव 2022 के लिए कल यानी रविवार को मतदान होगा। सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक लोग वोट डाल सकेंगे। इसके लिए प्रदेश में 14,751 जगहों पर 24,740 पोलिंग बूथ बनाए गए हैं। प्रदेशभर में पुलिस का कड़ा पहरा रहेगा। इस दौरान राज्य में सभी दुकानें और व्यवसायिक संस्थान बंद रहेंगी। कर्मचारी भी वोटिंग कर सकें, इसलिए चीफ सेक्रेटरी की तरफ से पेड छुट्टी और श्रम विभाग की स्पेशल सेक्रेटरी ने सभी व्यवसायिक संस्थान बंद रखने को कहा है।