फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 7 रावलपिंडी से आम आदमी पार्टी की कमलेश कौर ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की उम्मीदवार सरबजीत कौर को 150 वोटों से हराया। कमलेश कौर को कुल 981 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस की उम्मीदवार सरबजीत कौर को 831वोट मिले। इसके अलावा परमजीत कौर (शिअद) 583 और जगदीश कौर (बीजेपी) 170 वोट से संतोष करना पड़ा। 8 वोट नोटा को पड़े जबकि 69 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2642 वोट डाले गए थे।
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 6 लखपुर से आम आदमी पार्टी के गुरप्रीत सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी शिअद के उम्मीदवार बहादुर सिंह को 35 वोटों से हराया। गुरप्रीत सिंह को कुल 720 वोट हासिल हुए जबकि शिरोमणि अकाली दल के बहादुर सिंह को 685 वोट मिले। इसके अलावा हरजीत राम (कांग्रेस) 601 और राम आसरा (बीजेपी) 354 वोट से संतोष करना पड़ा। 12 वोट नोटा को पड़े जबकि 69 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2441 वोट डाले गए थे।
संगरूर से आप विधायक नरिंदर कौर भराज के जद्दी गांव भराज से आम आदमी पार्टी के जिला परिषद प्रत्याशी चुनाव हार गए हैं । आप प्रत्याशी जगजीत कौर को इस गांव में 217 वोट मिले हैं जबकि कांग्रेस की प्रत्याशी संदीप कौर को 253 वोट मिले हैं । 36 वोट के अंतर से कांग्रेस को मिली जीत की चर्चा हर ज़ुबान पर है ।
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 3 पांछट से निर्दलीय उम्मीदवार सुरिन्द्र पाल सिंह ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी भाजपा के उम्मीदवार हरजिंदर सिंह को 538 वोटों से हराया। सुरिंदर पाल सिंह को कुल 908 वोट हासिल हुए जबकि भाजपा के हरजिंदर सिंह को 370 वोट मिले। इसके अलावा आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार मोहित कुमार को 344 वोट से संतोष करना पड़ा। 9 वोट नोटा को पड़े जबकि 59 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 1690 वोट डाले गए थे।
हलवारा ब्लाॅक समिति चुनाव में कांग्रेस जीत गई है।
जगरांव में आम आदमी पार्टी का खाता खुल गया है। ब्लॉक समिति में परमिंदर सिंह हठूर 191 वोट से जीत गए हैं।
पठानकोट में पहले चरण में हुई जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों की मतगणना में कांग्रेस और आम आदमी पार्टी में कांटे की टक्कर चल रही है। कुछ जगह पर दोनों पार्टियों ने 5-5 सीटों पर जीत हासिल की है। वहीं बीजेपी पार्टी तीसरे नंबर पर चल रही है। बसपा और आजाद पार्टी का अभी तक खाता ही नहीं खुला है।
मोगा में पंचायत समिति चुनाव में कांग्रेस की पवनदीप कौर ने चोटियों कला से 157 वोट से जीत हासिल की।
फिरोजपुर के ऐतिहासिक गांव बजीदपुर से जिला परिषद के चुनाव लड़ रही गैंगस्टर से समाजसेवी बने गुरप्रीत सिंह सेखों की पत्नी ने कहा कि उन्हें लोगों ने वोटें डाली हैं। वह लीड कर रही है। शाम तक जिला प्रशासन घोषणा कर देगा। अब हम घर जा रहें हैं।
फगवाड़ा ब्लाक समिति चुनाव में जोन 2 रिहाना जट्टां से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार देस राज ने चुनाव जीत लिया है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस के उम्मीदवार अमरजीत कुमार को 15 वोटों से हराया। देस राज को कुल 717 वोट हासिल हुए जबकि कांग्रेस के अमरजीत कुमार को 702 वोट मिले। इसके अलावा शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार बलविंदर राम को 489, भाजपा के केवल कृष्ण को मात्र 53 वोट से संतोष करना पड़ा। 5 वोट नोटा को पड़े जबकि 43 वोट रद्द हो गए । इस जोन में कुल 2009 वोट डाले गए थे।
मोगा में पंचायत समिति चुनाव का पहला नतीजा सामने आ गया है। दौलतपुरा पंचायत समिति में शिरोमणि अकाली दल के उम्मीदवार गुरुदर्शन सिंह ढिल्लों 34 वोट से जीते हैं। पहले उन्हें 9 वोट से जीत मिली थी बाद में एसडीएम के मौजूदगी में रिकाउंटिंग की गई, जिसमें जीत का अंतर बढ़कर 34 हो गया।
ब्लाक घल्लखुर्द से शिअद बादल का उम्मीदवार रामपाल, मुदकी के लक्खा सिंह वाला से आप उम्मीदवार और जोन रूनके वाला से ब्लाक समिति का चुनाव कांग्रेस ने जीत लिया है।
कांग्रेस के निर्मल सिंह ने सिधवां बेट ब्लॉक समिति सीट से 190 वोटों से जीत हासिल की। सलेमपुर सीट से विधायक मनप्रीत सिंह अयाली की निर्दलीय उम्मीदवार मनदीप कौर थिंद ने 181 वोटों से जीत दर्ज की। भुंदडी सीट से कांग्रेस उम्मीदवार पाल कौर ने 20 वोटों से जीत हासिल की।
फिरोजपुर के ब्लाक ममदोट के गांव मोहनके उताड़ से कांग्रेस उम्मीदवार अमरजीत सिंह विजेता बने हैं।
जगरांव में ब्लाक समिति चुनाव में गांव अबूपुरा में कांग्रेस ने आम आदमी पार्टी को हरा दिया।
पठानकोट में जिला परिषद और ब्लॉक समिति चुनावों के परिणाम लिए मतगणना शुरू हो गई। ब्लॉक घरोटा में तीन क्षेत्रों की शुरू हुई मतगणना में सभी पार्टियों के उम्मीदवार पहुंचे।
मोगा में आज 15 जिला परिषद तथा 101 पंचायत समितियों के लिए मतगणना हो रही है। मोगा, धर्मकोट, कोट ईसे खां, निहाल सिंह वाला और बाघापुराना में काउंटिंग सेंटर बनाए गए हैं। भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात किया गया है। जिला परिषद के 69 उम्मीदवार और पंचायत समिति के 333 उम्मीदवार हैं।
वर्ष 2027 में होने वाले पंजाब विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए इस चुनाव को सभी दलों के लिए अहम माना जा रहा है क्योंकि पंचायत और जिला परिषद चुनाव का परिणाम विधानसभा चुनाव पर भी प्रभाव डालेगा।
आयोग ने मतगणना के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं और साथ ही सुरक्षा इंतजाम को लेकर भी दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। सभी डीसी को निर्देश दिए गए हैं कि मतगणना के हर राउंड के बाद नतीजों को सार्वजनिक किया जाना चाहिए।
पंजाब में पंचायत समिति और जिला परिषद चुनाव में किस पार्टी की जीत होगी, आज साफ हो जाएगा। सुरक्षा के बीच 154 मतदान केंद्रों पर मतगणना होगी जिसके बाद ही राज्य चुनाव आयोग की तरफ से नतीजे जारी किए जाएंगे।