बजट भाषण समाप्त हो गया है। सदन गुरुवार सुबह 10 बजे तक स्थगित कर दिया गया है।
बजट में कोई नया कर नहीं लगाया गया है। इसके साथ ही महिलाओं के लिए एक हजार रुपये की बड़ी घोषणा भी नहीं की गई।
132 करोड़ रुपये की लागत से डेराबस्सी, खन्ना और पातड़ां में न्यायालय परिसर बनेगा।
पंजाब सरकार ने बजट में रोजगार उत्पन्न करने के लिए 230 करोड़ का फंड रखा। यह पिछले वर्ष के मुकाबले 50 फीसदी अधिक है।
पंजाब सरकार ने शिक्षा के लिए बजट में 17,975 करोड़ रुपये रखे। यह कुल बजट का 12 प्रतिशत है।
संगरूर के बीस हजार किसानों को नहरी पानी के लिए सौ करोड़ का प्रोजेक्ट।
बजट में उद्योग को 250 करोड़ रुपये के प्रोत्साहन से वित्तीय सहायता दी गई है। अमृतसर में यूनिटी मॉल और एमएसएमई को बढ़ावा देने के लिए 120 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट शुरू किए गए। लुधियाना में ऑटो पार्ट्स एवं हैंड टूल्स टेक्नोलॉजी के लिए 10 करोड़ रुपये का अपग्रेड। औद्योगिक क्षेत्र का बजट 3,426 करोड़ रुपये आवंटित
कृषि के लिए सरकार ने बजट में पांच फीसदी का इजाफा किया। बजट में कृषि के लिए 14,524 करोड़ रखे गए हैं। किसानों को बिजली सब्सिडी के लिए 9992 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। फसल अवशेष प्रबंधन के लिए सरकार ने पांच सौ करोड़ रुपये का प्रावधान रखा।
सरकार ने एससी लोगों द्वारा 31 मार्च 2020 तक कारपोरेशन से लिए सभी कर्ज माफ कर दिए हैं।
पंजाब सरकार ने महिलाओं को बसों में मुफ्त सफर के लिए 450 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है।
अमृतसर, होशियारपुर, जालंधर, मोगा, पटियाला और मोहाली में प्रौद्योगिकी विस्तार केंद्र स्थापित किए जाएंगे
विभिन्न सेवाओं के लिए ली जा रही डोर स्टेप डिलीवरी के लिए पहले ली जा रही 120 रुपये फीस को घटाकर को कम करके 50 रुपये कर दिया गया है।
पंजाब सरकार नई औद्योगिक पॉलिसी लेकर आएगी। इससे उद्योगों को प्रोत्साहन करने के साथ ही रोजगार के अवसर पैदा होंगे।
अब पंजाब बत्ती गुल नहीं बत्ती फुल पंजाब होगा। पंजाब में 2.5 लाख स्ट्रीट लाइट लगाई जाएंगी। लोगों के घरेलू कनेक्शन से ये स्ट्रीट लाइट लगाएंगे। इसका बिल लोग नहीं भरेंगे। उतनी यूनिट की बिल में से कटौती कर दी जाएगी। 300 यूनिट मुफ्त बिजली के लिए 7 हजार 614 करोड़ बजट का प्रावधान किया।
पंजाब में 347 ई बस शुरू की जाएंगी।
पंजाब के जिलों में विश्व स्तरीय सड़कों का निर्माण किया जाएगा। इसमें मोहाली, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर शामिल हैं। इसमें प्रमुख सड़कों को चिन्हित किया गया है।
आप सरकार के रंगला पंजाब विजन के तहत हर जिले में रंगला पंजाब विकास योजना शुरू होगी, जो स्थानीय विकास की जरूरतों को पूरा करेगी।
फंड जिला उपायुक्तों द्वारा विधायकों, समुदायों और नागरिकों की सिफारिशों पर खर्च किया जाएगा।
सड़क, पुल, स्ट्रीटलाइट्स, क्लीनिक, अस्पताल, स्कूल, पानी, स्वच्छता सहित सभी क्षेत्रों में विकास को बढ़ावा मिलेगा
बजट में कुल 585 करोड़ रुपये (प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र के लिए पांच करोड़) आवंटित किए गए हैं, जिससे आम जनता को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा
पंजाब में 65 लाख परिवारों को स्वास्थ्य बीमा कवर में लाया जाएगा। सेहतमंद पंजाब के लिए 778 करोड़ का बजट रखा गया है। सरकारी और निजी अस्पतालों में 10 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज हो सकेगा। पंजाब में बीमा में पांच लाख कवरेज को बढ़ाकर अब 10 लाख कर दिया है।
खेलों काे बढ़ावा देने के लिए हर गांव में खेल के मैदान और इनडोर जिम होंगे। तरनतारन में 87 खेल के मैदान पहले ही बनाए जा चुके हैं। बजट में सरकार ने खेल विभाग के लिए 979 करोड़ के बजट का प्रावधान किया। गांवों में प्रसिद्ध खेलों के मैदान बनाए जाएंगे। इन खेलों की निशानदेही की गई है।
सरकार पंजाब में ड्रग्स सेंसेज कराएगी। इस पर डेढ़ सौ करोड़ खर्च करेगी। एंटी ड्रोन प्रणाली के लिए बोर्डर पर 110 करोड़ रुपये का बजट का प्रावधान किया गया है।
चीमा ने कहा कि अकाली दल व कांग्रेस ने पंजाब को नशे में धोखा और जोड़ता पंजाब बनाने का काम किया। हमने पंजाब को नशा खत्म करना है।
पंजाब सरकार ने दो लाख 36 हजार 080 करोड़ का बजट पेश किया है। टैक्स राजस्व में सरकार को 14 प्रतिशत बढ़ोतरी हुई है।
इस साल के बजट की थीम बदलता पंजाब रखी गई है। ये पिछले तीन सालों में प्रदेश की बदली तस्वीर पेश करेगा। चीमा ने कहा कि मान सरकार ने आर्थिक पक्ष से कमजोर पंजाब को आर्थिक पक्ष पर मजबूत पंजाब बनाने का काम किया। देश में पंजाब प्रति व्यक्ति आय में 15वें स्थान पर पहुंचा।
वित्त मंत्री ने कहा कि पिछले दशकों से दूसरी पार्टियों ने सिर्फ उड़ता पंजाब बनाया है।
वित्तमंत्री हरपाल चीमा का बजट भाषण शुरू हो गया है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान और वित्तमंत्री हरपाल चीमा सदन में पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा।
नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा कि सींचेवाल ठेकेदार है, वो कोई इंजीनियर नहीं है। बाजवा ने कहा कि थापर यूनिवर्सिटी और पेक से प्रदेश में पानी के स्रोतों को साफ करने की बात कही। इस पर जब मंत्री बलबीर सिंह ने बाजवा को सीचेवाल के लिए बोले शब्द पर माफी मांगने को कहा, इस पर बाजवा ने फिर सियासी प्रहार करते हुए कहा कि सीएम मान पानी पीकर बीमार हो गए , चार दिनों तक अपोलो अस्पताल में भर्ती होना पड़ा इलाज के लिए।
विपक्षी दल खासतौर पर नेता प्रतिपक्ष सरकार को उसके किए वादों पर घेरने की तैयारी में हैं। बजट से प्रदेश की करीब एक करोड़ महिलाओं को सबसे बड़ी उम्मीद है। 2022 में सत्ता में आने से पहले मान सरकार ने महिलाओं को एक हजार रुपये प्रति माह आर्थिक मदद देने की घोषणा की थी। सरकार अपना तीन साल का कार्यकाल पूरा कर चुकी है, लेकिन अब तक महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं हुआ। ऐसे में इस बार भी बजट में अगर महिलाओं से किया वादा पूरा नहीं हुआ तो सरकार विपक्ष के निशाने पर होगी।
वित्तमंत्री हरपाल चीमा ने बजट पर साइन कर दिया है।
बजट में स्वास्थ्य के बुनियादी ढांचे को और मजबूत करने के अलावा मेडिकल इंफ्रास्ट्रक्चर में नए आयाम स्थापित करना, नए कारोबार स्थापित कर अगले दो साल में 60 हजार नई नौकरियां युवाओं को देना और शिक्षा प्रणाली को शिखर तक पहुंचाने पर केंद्रित होगा।
बजट में नशे को रोकने के लिए विशेष पैकेज की घोषणा हो सकती है। बजट में पहली बार ड्रग सेंसस पर भी बात हो सकती है। आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल ने कुछ दिन पहले रैली में ड्रग सेंसस की बात कही थी। बॉर्डर पार से आने वाले नशे को रोकने के लिए होमगार्ड की नियुक्तियां हो सकती हैं। नशे की रोकथाम के लिए अलग से बजट पेश किया जा सकता है। पंजाब सरकार इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल की संख्या बढ़ा सकती है। इमरजेंसी नंबर 112 को मजबूत करने के लिए भी बजट में खास प्रावधान रहेगा।
बजट में पंजाब के हर परिवार को स्वास्थ्य की गारंटी मिल सकती है। मुख्यमंत्री भगवंत मान स्वास्थ्य योजना को लेकर बड़ी घोषणा कर सकते हैं। पंजाब में रहने वाले हर परिवार तक इस योजना का फायदा पहुंचेगा। हर परिवार को लाखों रुपये का फायदा हो सकता है।
पंजाब की उम्मीदों का बजट आज पेश होने जा रहा है। बजट के हंगामेदार रहने के आसार हैं। विपक्ष सरकार को अधूरे वादों पर घेरने की पूरी तैयारी में है। मान सरकार विधानसभा में वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए बजट पेश करेगी। बजट का फोकस 2027 के विधानसभा चुनाव पर रहेगा। यह बजट 2.0 मान सरकार की नींव रखता नजर आएगा।