पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कांग्रेस में कुर्सी की लड़ाई खत्म नहीं हो रही है। भाजपा ही पंजाब का विकास करेगी।
पंजाब महाराजा रणजीत सिंह की धरती है। उनके राज में पंजाब में शांति थी। उन्होंने आप पर हमला बोलते हुए कहा कि पंजाब में आज गैंग्वार हो रहा है। नशे के सौदागर सरेआम घूम रहे हैं। पंजाब के युवाओं को नशे में धकेला जा रहा है। पंजाब की सत्ता में बैठे लोग देश की राजनीति बदलने का दावा कर रहे हैं। आज जो पार्टी पंजाब में है ना उसकी नियत साफ है ना वो ईमानदार है। उन्होंने कहा पंजाब की आप सरकार केंद्र की योजनाओं पर अपना स्टिकर लगा रहा है।
पीएम ने सरदार तेजा सिंह समुंदरी की 100वीं पुण्यशताब्दी पर उन्हें नमन किया।
पंजाब भाजपा प्रधान केवल सिंह ढिल्लों ने शाॅल और महाराजा रणजीत सिंह की तस्वीर देकर पीएम मोदी को सम्मानित किया। पीएम मोदी ने हरे रंग की पगड़ी पहनी हुई है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 5470 करोड़ के रेल और सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया। 75 अमृत भारत स्टेशनों का वर्चुअल उद्घाटन किया।
पीएम मोदी ने दिल्ली-अमृतसर-कटरा एक्सप्रेव, अमृतसर-वाराणसी एक्सप्रेस ट्रेन, करतौली पंजाब-अंबाला एक्सप्रेस ट्रेन सेवा, दौलतपुर चौक-करतौल पंजाब न्यू रेल लाइन का शुभारंभ किया। ये सेवाएं पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश के बीच संपर्क को मजबूत करेंगी।
पीएम मोदी ने अमृतसर-वाराणसी ट्रेन में सवार बच्चों से मुलाकात की। मोदी ने संत निरंजन दास से भी मुलाकात की।
पीएम मोदी जालंधर कैंट स्टेशन पहुंच गए हैं। सभ्याचारक टीम ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और केंद्रीय रेल राज्यमंत्री रवनीत बिट्टू उनके साथ हैं। पीएम ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।
प्रधानमंत्री मोदी जालंधर पहुंच गए हैं। कुछ ही देर में वे कैंट रेलवे स्टेशन पर पहुंचेंगे।
डेरा सचखंड बल्ला के संत निरंजन दास आज पीएम मोदी के कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जालंधर स्टेशन पहुंच गए हैं। केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू ने उनका स्वागत किया। संत निरंजन दास पीएम के साथ मंच भी साझा कर सकते हैं।
पीएम मोदी पंजाब रवाना हो गए हैं।
पीएम मोदी के दौरे के कारण आज सरकारी स्कूलों में दूसरी शिफ्ट में कक्षाएं नहीं लगेंगी।
पीएम मोदी का भाषण समाप्त हो गया है।
मोदी ने कहा कि देश में करीब पौने दो लाख आरोग्य आयुष मंदिर चल रहे हैं, तकनीक के जरिए टेलीमेडिसन की सुविधा शुरू की। देश को टीबी मुक्त करने का टारगेट लिया है। समय से टीबी की स्क्रीनिंग कराई जाए। मरीजों को इलाज मुहैया कराया जा रहा है। आज देश में टीबी का ट्रीटमेंट 90% से ज्यादा हो गया है। टीबी संक्रमण भी 21 फीसदी कम हो गया है। पीजीआई में एमबीबीएस को मंजूरी दे दी गई है। चंडीगढ़ स्टार्टअप का बेहतर पॉइंट बनेगा।
मोदी ने कहा कि मेरे लिए स्वच्छता अभियान, सफाई अभियान बहुत अहम है। उन्होंने चंडीगढ़ के रिटायर्ड आईपीएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह सिद्धू की सफाई अभियान की तारीफ की। मोदी ने कहा कि मैं देख रहा था कि मेरे आने से पहले नेता शहर में सफाई अभियान चला रहे थे।
मोदी ने कहा कि एक समय था, जब भारत के हेल्थ सेक्टर पर दुनिया सवाल उठाती थी। कोरोना के समय में हमने देखा कि भारत के लिए विश्व का नजरिया बदला। भारत मदद मांगने वाला नहीं, बल्कि दुनिया को मदद दे रहा था। भारत मेडिकल डेस्टिनेशन बन रहा है। बारह साल पहले हमने संकल्प लिया था कि देश को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दी जाएं।
पीएम ने कहा कि जब वे चंडीगढ़ में रहते थे तो उन्हें किसी न किसी की मदद के लिए पीजीआई आना पड़ता था। 2015 में पीजीआई के दीक्षांत समारोह में आया था, तब से पीजीआई का बहुत विकास हुआ है।
मोदी ने कहा कि जींद और जालंधर के बीच चंडीगढ़ का कार्यक्रम इसलिए महत्वपूर्ण है क्योंकि ये उत्तर भारत को जोड़ता है। चिकित्सा सेवाओं के लिए चंडीगढ़ एक हब है।
पीएम ने कहा कि चंडीगढ़ केवल एक शहर नहीं भारत के डेवलपमेंट के लिए एक मॉडल है। चंडीगढ़ की पहचान बेहतर लाइफस्टाइल, चिकित्सा सुविधा के लिए। मां चंडी के आशीर्वाद के लिए भी इसकी पहचान है। चंडीगढ़ का विकास हमेशा एनडीए सरकार की प्राथमिकता रहा है।
पीएम ने कहा कि हमने देश में न्याय संहिता में बड़ा बदलाव किया। भारतीय न्याय संहिता की शुरुआत चंडीगढ़ से हुई। इंटीग्रेटेड कमांड कंट्रोल, स्मार्ट पार्किंग, डिजिटल गवर्नमेंट ऐसे कई प्रोजेक्ट शुरू किए गए। ढाई हजार करोड़ से ज्यादा खर्च किया। अब नए प्रोजेक्ट पर खर्च किया गया है।
प्रधानमंत्री का संबोधन शुरू हुआ। इस दाैरान जय श्री राम के नारे लगे।
पीएम नरेंद्र मोदी ने 4700 करोड़ के प्रोजेक्ट का उद्घाटन किया।
चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने पीएम को एक पेंटिंग और शाल भेंट कर उनका स्वागत किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा और सांसद मनीष तिवारी भी साथ हैं।
पीएम मोदी चंडीगढ़ एयरपोर्ट पहुंच गए हैं।
पीएम नरेंद्र मोदी कुछ ही देर में चंडीगढ़ पहुंचेंगे।
पीएम के चंडीगढ़ आने से पहले हरियाणा सीएम कार्यालय और सचिवालय को बम से उड़ाने की धमकी वाली ईमेल से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे ईमेल में स्कूलों और जींद का भी जिक्र किया गया है। पुलिस व सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। साइबर टीम ने जांच शुरू कर दी है।
प्रधानमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के मद्देनजर पीजीआई परिसर में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी किए जाने से शुक्रवार को इलाज के लिए पहुंचे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ओपीडी में डॉक्टरों से परामर्श मिलने के बावजूद कई मरीज दवाइयां नहीं ले सके। मरीजों का कहना है कि सेक्टर-11 स्थित दवा बाजार की ओर जाने वाले रास्ते पर बैरिकेडिंग कर दी गई थी, जिससे उनका वहां तक पहुंचना संभव नहीं हो पाया। दूर-दराज से आए मरीजों ने बताया कि इलाज के बाद दवा न मिलने से उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
प्रधानमंत्री के दौरे से पहले पुलिस कंट्रोल रूम में बम की सूचना मिलने से वीरवार रात सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। रात करीब 9:30 बजे मिली कॉल के बाद एसएसपी कंवरदीप कौर के नेतृत्व में ऑपरेशन सेल, क्राइम ब्रांच और स्थानीय पुलिस ने कार्यक्रम स्थल व आसपास के क्षेत्रों में देर रात तक सघन तलाशी अभियान चलाया लेकिन कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली।
जांच के दौरान कॉल की लोकेशन सेक्टर-24 और सेक्टर-25 के आसपास ट्रेस हुई। पुलिस ने सर्च ऑपरेशन के बाद सेक्टर-24 निवासी अविनाश को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसी ने प्रधानमंत्री की रैली स्थल पर बम होने की झूठी सूचना दी थी। पुलिस के अनुसार आरोपी का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं मिला है। वह शराब का आदी है और घटना के समय भी नशे में था। सेक्टर-3 थाना पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कहा कि धमकी पूरी तरह फर्जी थी लेकिन प्रधानमंत्री के दौरे की सुरक्षा में किसी तरह की ढिलाई नहीं बरती जाएगी।
प्रधानमंत्री के कार्यक्रम में पीजीआई से करीब 200 प्रतिनिधि शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज (पेक) में आयोजित किया जाएगा। इसमें पीजीआई के प्रशासनिक अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों को भी शामिल किया गया है।
सूत्रों ने बताया कि पीजीआई के सभी 52 विभागों से दो-दो प्रतिनिधियों का चयन किया गया है। इसके अलावा 20 नर्सिंग ऑफिसर भी कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रशासनिक अधिकारियों और अन्य कर्मचारियों को मिलाकर पीजीआई से लगभग 200 लोग कार्यक्रम में मौजूद रहेंगे। जानकारी के मुताबिक संबंधित कर्मचारियों को इसकी सूचना भी दे दी गई है। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री पीजीआई से जुड़ी लगभग 1200 करोड़ रुपये की स्वास्थ्य अवसंरचना परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें एडवांस्ड न्यूरोसाइंसेज सेंटर, एडवांस्ड मदर एंड चाइल्ड सेंटर और क्रिटिकल केयर ब्लॉक प्रमुख हैं।
शहर में 1,200 से अधिक पुलिस और सुरक्षा जवान तैनात कर दिए गए हैं जबकि प्रधानमंत्री की सुरक्षा की कमान एसपीजी ने संभाल ली है। कार्यक्रम में केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा, पंजाब के राज्यपाल एवं यूटी प्रशासक गुलाब चंद कटारिया, हरियाणा के राज्यपाल प्रो. अशिम कुमार घोष, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी भी मौजूद रहेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी के साउथ कैंपस में बने 117 करोड़ के नए कन्वेंशन सेंटर का उद्घाटन फिलहाल टल गया है। पहले इसकी संभावना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों उद्घाटन की थी लेकिन आवश्यक औपचारिकताएं पूरी न होने से कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया। विश्वविद्यालय प्रशासन ने सफाई, लाइटिंग, फर्नीचर और सुरक्षा सहित सभी तैयारियां पूरी कर ली थीं। उत्तर भारत के सबसे बड़े कन्वेंशन सेंटरों में शामिल इस भवन में 2,500 लोगों के बैठने की क्षमता और अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे के मद्देनजर कई निजी स्कूलों ने अभिभावकों से बच्चों को स्वयं स्कूल लाने और ले जाने की अपील की है।
सुरक्षा व्यवस्था और ट्रैफिक डायवर्जन के कारण नयागांव, पीजीआई, सेक्टर-11, पंजाब इंजीनियरिंग कॉलेज, खुड्डा अलीशेर और खुड्डा लाहौरा क्षेत्र में स्कूल बस सेवा प्रभावित रहेगी। स्कूलों ने अभिभावकों से समय पर बच्चों को स्कूल पहुंचाने और छुट्टी के बाद उन्हें लेने का अनुरोध किया है ताकि विद्यार्थियों को किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आज चंडीगढ़ और पंजाब के दौरे पर है। पीएम की विजिट को लेकर ट्राइसिटी पूरी तरह हाई अलर्ट पर है। चंडीगढ़, मोहाली और पंचकूला में सुरक्षा एजेंसियों ने सड़क, रेलवे स्टेशन, एयरपोर्ट, होटल, गेस्ट हाउस और सीमावर्ती क्षेत्रों तक अभेद्य सुरक्षा घेरा बना दिया है। प्रधानमंत्री चंडीगढ़ में विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे जबकि मोहाली और कालका रेलवे स्टेशन का वर्चुअल लोकार्पण भी करेंगे।