11:01 AM, 29-Oct-2026
40 से 50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं
मौसम विभाग के अनुसार, 29 अक्तूबर को चंडीगढ़ में गरज-चमक, बिजली चमकने और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। कुछ स्थानों पर बारिश भी हो सकती है। 30 अक्तूबर को भी मौसम खराब रहने के आसार हैं। ऐसे में छत या खुले आंगन में पूजा की तैयारी करने वाले परिवारों को सावधानी रखनी होगी। तेज हवा में दीये, सजावटी सामान और हल्की वस्तुएं सुरक्षित जगह पर रखें।