फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Vidhan Sabha LIVE : 2.78 लाख करोड़ का बिहार बजट पेश, नीतीश बोले- 200 सीट जीतेंगे

Tue, 13 Feb 2024 04:35 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

खास बातें

Bihar Vidhan Sabha Live News Hindi : सोमवार का बिहार विधानसभा में राज्य की नीतीश कुमार सरकार ने आसानी से बहुमत हासिल कर लिया, लेकिन अब बजट सत्र हंगामेदार होगा। अंदर क्रेडिट वॉर पर असल हंगामा होगा। पहले दिन बाहर भी बवाल की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

04:31 PM, 13-Feb-2024

मुख्यमंत्री बोले- हॉर्स ट्रेडिंग की जांच करवाएंगे
नीतीश कुमार ने बजट पेश होने बाद अपने संबोधन में कहा कि फ्लोर टेस्ट से पहले विधायकों के खरीद-फरोख्त की कोशिश की गई थी। इसकी जांच करवाई जाएगी। उन्होंने कहा कि हम सब की जांच करवाएंगे, कौन किसको क्या दिया, गड़बड़ी किसने की है? सब लोग अलर्ट रहिए। कोई आदमी पार्टी छोड़ेगा, उसको रिजाइन करना होगा। फिर से चुनाव लड़ना होगा, लेकिन वह लोग चुनाव नहीं जीत पाएंगा। जनता सब देख रही है




 

04:02 PM, 13-Feb-2024

जातीय गणना राजद की कोई भूमिका नहीं
सदन में सबोधन के दौरान सीएम नीतीश कुमार ने स्पष्ट कहा कि बिहार में जातीय गणना का क्रेडिट राजद ले रही है। इसमें उनकी कोई भूमिका नहीं है। पूर्व राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह ने इसकी जानकारी दी थी। इस पर हमने काम किया। सीएम ने फिर कहा कि हमलोग शुरू से ही काम कर रहे हैं। पुलिस बल कितना कम था, अब बहाली हो रही है। एक-एक काम कर रहे हैं। लोगों की सेवा कर रहे हैं। शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि हर क्षेत्र में काम किया गया है।  

03:49 PM, 13-Feb-2024

अब मैं अब कहीं आने-जाने वाला नहीं
बजट पेश होने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि आने वाले समय में हमलोगों को एकजुट होकर काम करना है। 2025 के विधानसभा चुनाव में हमलोग मिलकर लड़ेंगे और 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। बिहार का विकास होगा और अगले चुनाव में मिलकर 200 से ज्यादा सीटें जीतेंगे। नीतीश कुमार ने कहा कि लोकसभा चुनाव होने वाला है। हमलोग साथ में लड़ेंगे। पीएम मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनेगी। बिहार में 40 की 40 सीटें जीतेंगे। नीतीश कुमार ने आज फिर कहा कि अब मैं अब कहीं आने-जाने वाला नहीं। 

विज्ञापन
02:26 PM, 13-Feb-2024
बजट पेश करते वित्त मंत्री सम्राट चौधरी। - फोटो : अमर उजाला

बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है
वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट दो लाख 78 हजार करोड़ रुपये का है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि बिहार में गरीबी दर में 8 फीसदी की गिरावट आई है। चतुर्थ कृषि रोड मैप लागू किया गया है। 2 करोड़ से ज्यादा लोग गरीबी से बाहर निकले हैं। सात निश्चय एक और सात निश्चय दो से राज्य का विकास हुआ। सम्राट चौधरी के संबोधन के वक्त विपक्ष के विधायक लगातार हंगामा कर रहे थे। 

02:20 PM, 13-Feb-2024

बिहार का बजट सदन में पेश किया जा रहा है। यह बजट करीब तीन लाख करोड़ का है। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी विधानसभा में पहली बार वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश कर रहे हैं। इसमें बिहार सरकार ने शिक्षा और रोजगार पर फोकस किया है। 

विज्ञापन
02:02 PM, 13-Feb-2024

पहली बार बजट पेश करने जा रहे सम्राट
लंच ब्रेक के बाद उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी लाल बैग लेकर विधानसभा पहुंचे। उनके साथ भाजपा विधायक भी थे। पहली बार सम्राट चौधरी सदन में बिहार का बजट पेश करने जा रहे हैं।

12:18 PM, 13-Feb-2024

विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे
सरकारी स्कूल में नाइट गार्ड की नियुक्ति को लेकर विपक्ष के विधायक हंगामा करने लगे। इतना ही नहीं माले विधायक कुर्सी तक उठाने की कोशिश की। विधायक वेल में आकर हंगामा करने लगे। मामला बढ़ते देख मार्शल को बुलाया गया। इधर, हंगामा के बाद विपक्ष ने वॉकआउट कर दिया। इसके बाद उपाध्यक्ष ने सदन की कार्यवाही दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी। 


 

12:18 PM, 13-Feb-2024

विपक्ष के विधायकों ने अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ सदन में हंगामा किया, फिर वॉक आउट कर गए। सदन में विपक्ष ने भारी हंगामा कर रहे हैं। विपक्ष के विधायक रिपोर्टिंग टेबल पीट रहे हैं। माले के विधायक महबूब आलम कुर्सी उठानी चाही। हंगामे को देखकर मार्शल को बुलाया गया है। हाई स्कूल में नाइट गार्ड के मामले को लेकर विपक्ष ने हंगामा शुरू कर दिया है। विपक्ष के सभी सदस्य वेल में आकर नारेबाजी कर रहे हैं। 

11:38 AM, 13-Feb-2024

माले विधायक ने उठाया यह सवाल
माले विधायक संदीप सौरभ ने सवाल उठाया कि हमलोगों द्वारा जो विद्यालयों नाइट गार्ड की नियुक्ति की जा रही है, उसे पांच हजार रुपये मिलता है। और, जो एजेंसी के माध्यम से नियुक्त हो रही है, उसे नौ हजार रुपये मासिक दिया जाता है। ऐसा क्यों हो रहा है। पैसा जब सरकार दे रही है तो क्यों विधायकों को नीचा दिखाया जा रहा है। यह अन्याय है। इस पर सरकार को जवाब देना चाहिए। शिक्षा मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि हम इसकी जांच वरीय अधिकारी से कराएंगे। रोस्टर और आरक्षण की बात इसमें कहां से आ गई। 

11:14 AM, 13-Feb-2024

इन अनुमंडल में डिग्री कॉलेज खोले जाएंगे
प्रश्न काल में जवाब देते हुए शिक्षा मंत्री विजय कुमार चौधरी ने कहा कि जिस भी अनुमंडल में एक भी डिग्री कॉलेज नहीं है। वहां अगर आप पर्याप्त जमीन उपलब्ध करवा दें तो वहां डिग्री कॉलेज खोले जाएंगा। हाल में नौ ऐसे अनुमंडल मिले जहां डिग्री कॉलेज नहीं है। यहां पर बिहार सरकार ने डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दी। मंत्री ने यह भी कहा सभी विधायकों से अपील है कि जहां डिग्री कॉलेज नहीं है, वहां आप जमीन उपलब्ध करवाएं तो डिग्री कॉलेज की स्वीकृति दे दी जाएगी। इसपर राजद विधायक भाई बीरेंद्र ने कहा कि हमने अपने क्षेत्र में जमीन उपलब्ध करवा दी है लेकिन अब तक स्वीकृति नहीं दी गई है। 

11:04 AM, 13-Feb-2024
विधायक नंद किशोर यादव ने स्पीकर पद के लिए नामांकन किया। - फोटो : अमर उजाला

विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए विधायक नंदकिशोर यादव ने नामांकन दाखिल किया। इधर, दूसरे दिन की सत्र की शुरुआत होते ही महागठबंधन के विधायक हंगामा कर रहे हैं। प्रश्नोत्तर काल चल रहा है।  

10:42 AM, 13-Feb-2024

बिहार में विकास की पटकथा लिखने को तैयार!
बिहार विधानसभा में बजट पेश करने से पहले सम्राट चौधरी ने आज सोशल मीडिया पर लिखा कि बिहार में विकास की पटकथा लिखने को तैयार! इतना ही नहीं एक रील भी सम्राट चौधरी ने सोशल मीडिया पर डाला है...चट्टान से चौड़े सीने में... गाना के साथ यह रील है। यह रील अब सोशल मीडिया पर वायरल है।

10:02 AM, 13-Feb-2024

यह विधायक बनेंगे नए विधानसभा अध्यक्ष
कुछ देर बाद 17वें विधानसभा अध्यक्ष के पद के लिए नंद किशोर यादव अपना नामांकन करेंगे। विपक्ष की तरफ से अध्यक्ष पद के लिए कोई नामांकन नहीं होगा। इसलिए नंद किशोर यादव निर्विरोध अध्यक्ष चुने जाएंगे।

09:01 AM, 13-Feb-2024

नंद किशोर यादव अपना नामांकन दर्ज कराएंगे
बिहार विधानसभा सत्र में बजट पेश करने से पहले नए विधानसभा अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया होगी। इस पद के लिए भारतीय जनता पार्टी की ओर से वरीय नेता और विधायक नंद किशोर यादव सुबह 10.30 बजे अपना नामांकन दर्ज कराएंगे। इससे पहले सोमवार को राजद कोटे से विधानसभा अध्यक्ष बने अवध बिहारी चौधरी को कुर्सी गंवानी पड़ी। उनके खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव भाजपा विधायक नंद किशोर यादव ने लाया। उनके खिलाफ 125 वोट पड़े जबकि उनके समर्थन में 112 ही वोट पड़े थे।

08:42 AM, 13-Feb-2024

Bihar Vidhan Sabha LIVE : 2.78 लाख करोड़ का बिहार बजट पेश, नीतीश बोले- 200 सीट जीतेंगे

बिहार विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास करने के बाद नीतीश सरकार आज सदन में वित्तीय वर्ष 2024-25 का बजट पेश करेगी। वित्त मंत्री सम्राट चौधरी सदन में अपना पहला बजट पेश करेंगे। विधानसभा सूत्रों की कहना है कि इस बार बिहार का बजट 3 लाख करोड़ रुपए का हो सकता है। इधर, दूसरे दिन भी सदन में हंगामा के आसार हैं। पहले दिन यानी सोमवार को विपक्ष ने सदन से वॉकआउट कर दिया था। सीएम नीतीश कुमार जब संबोधन देने के लिए खड़े हुए तो राजद विधायक हंगामा करने लगे थे। 

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें