फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

योगी बोले- पहले नौकरी निकलती थी तो वसूली पर निकल पड़ता था खानदान, पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सिद्धू का बताया भाड़े का सिपाही

Mon, 20 Dec 2021 06:34 PM IST
जयदेव सिंह न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

पांच राज्यों में अगले साल की शुरुआत में चुनाव होने हैं। इन राज्यों में चुनावी हलचल बढ़ी हुई है। कहीं, गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी का मुद्दा है तो कहीं फोन टैपिंग की बात हो रही है। सभी पार्टियां चुनाव तारीखों के ऐलान से पहले ही चुनाव प्रचार के मोड में आ गई हैं। पढ़िए पल-पल के अपडेट...
विज्ञापन
जौनपुर में जनसभा को संबोधित करते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:29 PM, 20-Dec-2021

गडकरी बोले- योगी सरकार के 5 साल सिर्फ ट्रेलर, फिल्म अभी बाकी है

केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार को मिर्जापुर पहुंचे। दोनों ने अतरैला में 3037 करोड़ की चार राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं का लोकार्पण किया। इसके बाद एक जनसभा को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि हम उत्तर प्रदेश में केवल गुंडागर्दी को समाप्त नहीं कर रहे हैं। हम गरीबी, भुखमरी और बेरोजगारी को भी समाप्त करने जा रहे हैं। जो पांच साल आपने देखा, वह तो ट्रेलर था। असली फिल्म शुरू होना तो अभी बाकी है।
 

04:06 PM, 20-Dec-2021

पंजाब के शिक्षा मंत्री ने सिद्धू को कहा भाड़े का सिपाही

पंजाब तकनीकी शिक्षा मंत्री राणा गुरजीत सिंह ने पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिद्धू पर निशाना साधा है। राणा गुरजीत ने पार्टी के भीतर विभाजन पैदा करने की कोशिश करने और पुराने कांग्रेसियों की वफादारी पर सवाल उठाने के लिए सिद्धू पर हमला बोला है। उन्होंने सिद्धू को भाड़े का सिपाही बताते हुए कहा कि एक सच्चे कांग्रेसी के बारे में बात करते हुए सिद्धू अपनी भाषा पर ध्यान दें। राणा ने कहा कि सिद्धू भाड़े के व्यक्ति की तरह हैं, जो सिर्फ मुख्यमंत्री बनने के एकमात्र उद्देश्य से पार्टी में शामिल हुए हैं, जबकि मैं जन्मजात कांग्रेसी हूं।  

03:58 PM, 20-Dec-2021

योगी बोले- पहले नौकरी निकलती थी तो वसूली पर निकल पड़ता था खानदान

 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी सोमवार को जौनपुर के मछलीशहर पहुंचे। यहां दोनों ने करोड़ों की योजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। इस दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि परिवारवाद और वंशवाद के आधार पर जिन लोगों ने नौजवानों के साथ खिलवाड़ किया, वे विकास नहीं करा सकते थे। जब कोई नौकरी निकलती थी तो खानदान वसूली पर निकल पड़ता था। हमने पांच लाख युवाओं को पारदर्शी तरीक़े से सरकारी नौकरी दी।

विज्ञापन
03:49 PM, 20-Dec-2021

गुरुवार को एक मंच पर होंगे अखिलेश-जयंत

अलीगढ़ के इगलास में 23 दिसंबर को सपा और रालोद की साझा जनसभा होगी। सपा मुखिया अखिलेश यादव और रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी फिर एक मंच पर होंगे। टिकटों के दावेदार अपनी ताकत दिखाएंगे। 
 

02:36 PM, 20-Dec-2021

पूर्व भाजपा विधायक सपा में शामिल

भाजपा के पूर्व विधायक श्री राम इकबाल सिंह सोमवार को सपा में शामिल हो गए। सपा की सदस्यता लेने के बाद उन्होंने अखिलेश यादव से मुलाकात की। सिंह बलिया की चिलकहर विधानसभा से विधायक रहे हैं। 2017 में वो रसड़ा से भाजपा उम्मीदवार थे। हालांकि, उन्हें बसपा उम्मीदवार से हार का सामना करना पड़ा था। 
 

विज्ञापन
01:57 PM, 20-Dec-2021

Election Live: गडकरी बोले- योगी सरकार के 5 साल सिर्फ ट्रेलर, फिल्म अभी बाकी है

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी आज जौनपुर के मछलीशहर में हैं। दोनों फौजदार इंटर कॉलेज में जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान 1538 करोड़ रुपये की लागत से तीन राष्ट्रीय राजमार्ग (86 किमी) और कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सभा को संबोधित कर रहे हैं। जनसभा स्थल पर भारी भीड़ उमड़ी है। उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या समेत जिले के तमाम भाजपा नेता भी इस रैली में मौजूद हैं।

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें