निर्वाचन आयोग ने शनिवार को कहा कि आपराधिक मामलों वाले उम्मीदवारों को चुनाव मैदान में उतारने वाले राजनीतिक दलों को अपनी वेबसाइट पर इस तरह के व्यक्तियों का विवरण अनिवार्य रूप से अपलोड करना होगा। साथ ही उन्हें यह भी बताना होगा कि चुनाव के लिए उन्हें टिकट क्यों दिया गया?
सीएम योगी ने ट्वीट कर कहा- चुनाव तिथियों के एलान का स्वागत, प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे। जनता के आशीर्वाद से दोबारा सरकार बनेगी।
चुनाव आयोग की घोषणा का स्वागत है। योगी सरकार ने गरीबों के लिए काम किया है। भाजपा को 300 से अधिक सीटें मिलेंगी। पंचायत चुनाव के दौरान सभी ने सपा की गुंडागर्दी देखी है। इसलिए लोगों ने भाजपा को जिताया है।
अधिसूचना 10 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 17 फरवरी
नामांकन की जांच 18 फरवरी
नाम वापसी 21 फरवरी
मतदान 7 मार्च
अधिसूचना 4 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 11 फरवरी
नामांकन की जांच 14 फरवरी
नाम वापसी 16 फरवरी
मतदान 3 मार्च
अधिसूचना 1 फरवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 8 फरवरी
नामांकन की जांच 9 फरवरी
नाम वापसी 11 फरवरी
मतदान 27 फरवरी
अधिसूचना 27 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 3 फरवरी
नामांकन की जांच 4 फरवरी
नाम वापसी 7 फरवरी
मतदान 23 फरवरी
अधिसूचना 25 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख 1 फरवरी
नामांकन की जांच 2 फरवरी
नाम वापसी 4 फरवरी
मतदान 20 फरवरी
अधिसूचना - 21 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख - 28 जनवरी
नामांकन की जांच - 29 जनवरी
नाम वापसी - 31 जनवरी
मतदान - 14 फरवरी
अधिसूचना - 14 जनवरी
नामांकन की आखिरी तारीख - 21 जनवरी
नामांकन की जांच - 24 जनवरी
नाम वापसी - 27 जनवरी
मतदान - 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश में 14 फरवरी को दूसरे, 20 फरवरी को तीसरे, 23 फरवरी को चौथे, 27 फरवरी पांचवें, 3 मार्च को छठे और 7 मार्च को सातवें दौर का मतदान होगा।
मीडिया हमारा दोस्त है, मीडिया का चुनाव में अहम रोल रहा है। आपके जरिए हमारी बात लोगों तक पहुंचती है।
डिजिटल, वर्चुअल तरीके से चुनाव प्रचार करें चुनाव पार्टियां। 15 जनवरी तक किसी तरह की रैली, रोड शो और पदयात्रा नहीं होगी। नुक्कड़ सभा, बाइक रैली पर भी रोक। कैंपेन में कोविड प्रोटोकॉल का पालन करना जरूरी। घर-घर जाकर पांच लोगों को प्रचार करने की अनुमति। जीत के बाद विजय जुलूस पर रोक रहेगी।
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
हर राज्य की विधानसभा सीट का कार्यकाल पांच साल ही रह सकता है। समय पर चुनाव कराना लोकतांत्रिक शासन सुनिश्चित कराने के लिए जरूरी है। चुनाव ड्यूटी में लगे सभी अधिकारी ऐसे होंगे, जो टीके की दोनों खुराक ले चुके हैं। उन्हें एहतियाती अतिरिक्त खुराक भी दी जा सकेगी।
-सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगी होगी। टीकाकरण अभियान तेज किया जा रहा है।
चुनाव में धनबल का इस्तेमाल रोका जाएगा। गैरकानूनी पैसे-शराब पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है : मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
पोलिंग स्टेशन पर मतदाताओं की संख्या में कमी के कारण हमें मतदान केंद्रों को बढ़ाकर 30,330 करना होगा। इससे कुल मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 हो गई है: मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा
900 ऑब्जर्वर चुनाव पर नजर रखेंगे। पैसे के दुरुपयोग पर जीरो टॉलरेंस।
उम्मीदवारों को नामांकन ऑनलाइन दाखिल करने की वैकल्पिक सुविधा मिलेगी। आपराधिक पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवारों को अखबारों, टीवी चैनलों पर प्रचार अभियान की अवधि के दौरान तीन बार अपने खिलाफ लंबित मुकदमों की जानकारी देनी होगी। राजनीतिक दलों को भी यह बताना होगा कि ऐसी पृष्ठभूमि वाले उम्मीदवार को उन्होंने क्यों चुना है। ऐसे उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर भी उपलब्ध होगी।
2.15 लाख मतदान केंद्र होंगे। हर मतदान केंद्रों पर अधिकतम 1250 वोटर ही होंगे। हर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में एक मतदान केंद्र पूरी तरह से महिला स्टाफ के जिम्मे होगा। 690 निर्वाचन क्षेत्रों में ऐसे 1620 मतदान केंद्र होंगे।
24.9 लाख मतदाता पहली बार वोट डालेंगे। महिला वोटरों की भागीदारी बढ़ी है। 11.04 लाख महिलाएं पहली बार मतदान करेंगी।
चुनाव तैयारियों की समीक्षा की गई। कोरोना नियमों के साथ चुनाव कराएंगे। 18.34 करोड़ मतदाता इस बार चुनाव प्रक्रिया में हिस्सा लेंगे। इनमें 8.55 करोड़ महिलाएं हैं।
-पांच राज्यों की विधानसभा का कार्यकाल खत्म होने जा रहा है। 690 विधानसभा सीटों पर मतदान होने वाला है।
- कोरोना में चुनाव कराना महत्वपूर्ण है। इसके लिए नए प्रोटोकॉल बनाए गए हैं। कुछ तैयारियां भी की गई हैं। हमने इस बार तीन उद्देश्यों पर काम किया है। कोविड फ्री चुनाव, मतदाताओं की सहूलियत और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी।
चुनाव आयोग ने कहा, कोरोना वायरस के बीच चुनाव कराना चुनौतीपूर्ण लेकिन यह हमारा कर्तव्य है।
कुछ देर में होगा पांच राज्यों में विधानसभा चुनावों की तारीखों का एलान। चुनाव आयोग की प्रेस कांफ्रेस शुरू ।
पंजाब में विधानसभा चुनाव से पहले पंजाब के डीजीपी को बदल दिया गया है। वीरेश कुमार भवरा पंजाब के नया डीजीपी नियुक्त किए गए हैं। वे सिद्धार्थ चट्टोपाध्याय की जगह लेंगे।
उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर, पंजाब और गोवा में विधानसभा चुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। आज शाम 3:30 बजे चुनाव आयोग की तरफ से विधानसभा चुनाव की तिथियों का एलान होगा।
डिप्टी सीएम का बड़ा बयान
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से अनबन को लेकर डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी के साथ मेरा संबंध इतने मजबूत है, जिसे दुनिया की कोई ताकत तोड़ नहीं सकती।
अखिलेश बोले- मैंने 25 लोगों की सभा की है
समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव ने पंजाब में प्रधानमंत्री की सुरक्षा में चूक पर तंज कसा है। उन्होंने कहा, 'मैं इस बारे में ज्यादा बड़ी बात नहीं करना चाहता, लेकिन मैं किसानों से अपील करना चाहता हूं कि पीएम को कम से कम रैली तक जाने देते। ताकि उन्हें खाली कुर्सियां देखते हुए अच्छा लगता। पीएम को खाली मंच पर बोलने देना चाहिए था।'
आगे अखिलेश ने एक पुराने वाकये के बारे में बताया। कहा, 'मुझे याद है, एक बार मैं कोडरमा गया था। मेरे पार्टी के नेता लगातार मुझे रोक रहे थे। जब डेढ़ घंटा हो गया तो एक ने मेरे कान में बताया कि लोग कम आए हैं। मैंने कहा उससे क्या होता है? तब केवल 25 लोग थे। मैं उतनी ही भीड़ में भाषण देने गया था।'
एके शर्मा ने माना ब्राह्मण हैं नाराज
एक टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू में पूर्व नौकरशाह और भाजपा के एमएलसी एके शर्मा ने माना है कि यूपी में ब्राह्मण वोटर्स भाजपा ने नाराज हैं। रिपोर्टर ने उनसे पूछा, 'ब्राह्मण वोटर्स हमेशा से भाजपा का वोटबैंक रहा है। आप पूर्वांचल से आते हैं। यहां भी माना जा रहा है कि ब्राह्मण वोटर्स नाराज हैं। क्या कहेंगे आप?' इस सवाल का जवाब देते हुए शर्मा ने कहा, 'वो नाराजगी को हम दूर कर रहे हैं और कहीं कोई शंका नहीं रहेगी।'
अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं योगी
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने विधानसभा चुनाव लड़ने का एलान किया है। अब उनके सीट को लेकर जोरशोर से चर्चा चल रही है। मथुरा और गोरखुपर के बाद अब चर्चा है कि वह अयोध्या से चुनाव लड़ सकते हैं। इसी के साथ अब यहां मुख्यमंत्री और संगठन दोनों की टीमें सक्रिय भी हो गई हैं। कार्यकर्ताओं के मन की थाह लेने सीएम के सलाहकार संजीव सिंह बैठक कर रहे हैं, तो अयोध्या विधायक के बाद जिलाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष भी लखनऊ जाकर सीएम को न्योता दे चुके हैं। चुनाव कार्यालय की तलाश और वोटर लिस्ट को अपडेट करने में खास लोगों की भूमिका साफ संकेत दे रही है कि योगी गोरखपुर या कहीं अन्य सीट से ज्यादा श्रीराम की जन्मभूमि अयोध्या से चुनाव लड़ने का मन बना चुके हैं।