विजय कुमार सिन्हा को भाजपा के विधायक दल का नेता चुना गया और सम्राट चौधरी पार्टी के विधान परिषद के नेता के रूप में चुने गए।
बिहार विधानसभा अध्यक्ष का चुनाव 26 अगस्त को होगा, बिहार विधानसभा के उपाध्यक्ष महेश्वर हजारी ने यह जानकारी दी।
160 विधायक विश्वास प्रस्ताव के पक्ष में रहे।
नीतीश ने कहा, हमने (राजद और जदयू) बिहार के विकास के लिए मिलकर काम करने का संकल्प लिया है। देश भर के नेताओं ने मुझे फोन किया और इस फैसले पर बधाई दी और मैंने उन सभी से 2024 के चुनाव में एक साथ लड़ने का आग्रह किया।
बिहार भाजपा के कुछ विधायकों ने राज्य विधानसभा से वॉकआउट किया। इस पर नीतीश ने कहा- आप (भाजपा विधायक) सब भाग रहे हैं? अगर आप मेरे खिलाफ बातें करेंगे तो ही आपको अपनी पार्टी में पद मिलेगा। आप सभी को अपने वरिष्ठ आकाओं से आदेश मिला होगा।
नीतीश कुमार सरकार बहुमत परीक्षण में पास हो गई है। सरकार ने विधानसभा में विश्वासमत जीता। इस दौरान कुछ भाजपा विधायकों ने सदन से वॉकआउट किया।
सिर्फ 2020 के विधानसभा चुनाव की बात मत करो, अतीत के चुनावों को याद करें जब जद (यू) ने भाजपा से अधिक सीटें जीती थीं। पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने का मेरा अनुरोध स्वीकार नहीं किया गया। 2017 में जब मैंने पटना विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा देने की मांग की तो किसी ने इस पर ध्यान नहीं दिया। अब आप (केंद्र सरकार) अपने काम का बखान करने के लिए ऐसा ही करेंगे। सोशल मीडिया और प्रेस पर उनका नियंत्रण है। सब सिर्फ केंद्र के काम की चर्चा कर रहे हैं।
तेजस्वी ने कहा, हम क्रिकेटर हैं और इस जोड़ी (राजद और जदयू) के बीच कभी न खत्म होने वाली साझेदारी होने वाली है। यह सबसे लंबी पारी होने जा रही है, यह साझेदारी बिहार और देश के विकास के लिए काम करेगी। इस बार कोई रन आउट नहीं हो रहा।
तेजस्वी ने कह, सीबीआई ने गुरुग्राम के जिस मॉल पर छापा मारा है वह मेरा नहीं है, इसका उदघाटन भाजपा सांसद ने किया था।
बिहार के डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने विधानसभा में कहा, जहां भी भाजपा सत्ता में नहीं है, वो अपने तीन दामाद भेज देती है- ईडी, सीबीआई और आईटी। जब मैं विदेश जाता हूं, तो भाजपा मेरे खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करती है और जब नीरव मोदी जैसे धोखेबाज भाग जाते हैं, तो वे कुछ नहीं करते। ये क्षेत्रीय दलों को खत्म करना चाहते हैं।
बिहार में सुबह से शुरू हुए सियासी घटनाक्रम के बाद विधानसभा में बहुमत परीक्षण शुरू हो गया है। नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली महागठबंधन की सरकार बहुमत साबित कर रही है। इससे पहले स्पीकर विजय कुमार सिन्हा ने पद से इस्तीफा दे दिया था।
बिहार विधानसभा की कार्यवाही दोबारा शुरू हो गई है। सीएम नीतीश कुमार थोड़ी देर में सदन में बहुमत साबित करेंगे।
देवेश चंद्र ठाकुर बिहार विधान परिषद के नए सभापति होंगे। महागठबंधन के उम्मीदवार देवेश चंद्र ठाकुर सभापति पद के लिए निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं।
बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय कुमार सिन्हा के इस्तीफे के बाद सदन की कार्यवाही स्थगित हो गई है। गौरतलब है कि आज नीतीश कुमार को विधानसभा में बहुमत साबित करना था।
बिहार विधानसभा की कार्यवाही जारी है। थोड़ी देर में महागठबंधन वाली सरकार विधानसभा में बहुमत साबित करेगी। विधानसभा स्पीकर विजय कुमार सिन्हा सदन को संबोधित कर रहे हैं।