जहां कुछ प्रत्याशी लाखों वोटों से जीते तो कुछ ऐसे रहे जो चंद वोटों से जीते या यूं कहें नजदीकी मुकाबले में विधायक चुने गए। प्रदेश में सबसे बड़ी जीत रमेश मेंदोला की रही। प्रदेश की सबसे छोटी जीत भाजपा के शाजापुर प्रत्याशी अरुण भीमावत की रही। और पढ़ें
आम आदमी पार्टी ने राजस्थान की 200 सीटों में से 88, मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से 70 उम्मीदवार उतारे थे, वहीं छत्तीसगढ़ में 90 सीटों में से 57 उम्मीदवार चुनावी दंगल में उतारे थे। तीनों राज्यों में से किसी भी राज्य पार्टी एक प्रतिशत का आंकड़ा भी पार नहीं कर सकी। और पढ़ें
भाजपा की 'सांसदों' वाली रणनीति कारगर साबित हुई। दरअसल, भाजपा ने इन राज्यों के विधानसभा चुनाव में कई सांसदों को चुनावी मैदान में उतारा था। पार्टी ने मध्य प्रदेश और राजस्थान में सात-सात और छत्तीसगढ़ में चार मौजूदा सांसदों को टिकट दिया था। आइए जानते हैं भाजपा की यह रणनीति कितनी कारगर साबित हुई... और पढ़ें
आजादी के बाद यह पहला मौका है कि इंदौर में कांग्रेस का कोई भी उम्मीदवार विजयी नहीं रहा है। 1977 में जनता पार्टी की लहर मे भी इंदौर में कांग्रेस के उम्मीदवार महू से घनश्याम पाटीदार और इंदौर 2 से यज्ञदत्त शर्मा विजय रहे थे। और पढ़ें
MP Election Results: मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार तो तय हो गई है, लेकिन टीम शिवराज के बड़े चेहरे नरोत्तम मिश्रा को हार का सामना करना पड़ा। इसी तरह कई बड़े मंत्री दस दौर की मतगणना के बाद भी पिछड़ गए हैं। और पढ़ें
भाजपा ने कांग्रेस के रविंद्र चौबे के सामने ईश्वर साहू को उतारा था। ईश्वर साहू के बेटे भुवनेश्वर साहू की बिरनपुर गांव में भड़की सांप्रदायिक हिंसा के दौरान मौत हो गई थी। साजा सीट पर जीत को भाजपा की बड़ी रणनीतिक सफलता के रूप में देखा जा रहा है। ईश्वर साहू ने कुल 101789 वोट हासिल कर छह बार के विधायक रहे रविंद्र चौबे को 5196 वोटों से पराजित किया है। और पढ़ें
आइए जानते हैं मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और तेलंगाना की उन हॉट सीट यानी चर्चित सीटों के बारे में, जिन पर सिर्फ इन्हीं राज्यों की जनता नहीं, बल्कि पूरे देश के लोगों की नजर है... और पढ़ें
Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव के परिणाम करीब करीब साफ हो गए हैं। प्रदेश में उन सीटों की बात करते हैं, जहां रिश्तेदार ही आमने-सामने हैं। कहीं समधी-समधन तो कहीं बहू-जेठ एक दूसरे के विरोध में थे। इसलिए इन सीटों की चर्चा भी प्रदेश स्तर पर रही। और पढ़ें
भाजपा के दो मंत्री और वरिष्ठ नेता भी इंदौर-उज्जैन संभाग में चुनाव हारे हैं। यहां की 66 में से 48 सीट पर भाजपा को जीत मिली है, जबकि कांग्रेस मात्र 17 सीट पर ही सिमटकर रह गई। और पढ़ें
Who is Katipally Venkata Ramana Reddy: रवन रेड्डी ने 2004 में अविभाजित निजामाबाद जिले में पहली बार कांग्रेस प्रत्याशी के तौर पर मंडल क्षेत्रीय परिषद का चुनाव जीता था। इसके बाद वह जिला परिषद के अध्यक्ष बन गए। इसके बाद अपना सियासी सफर बीआरएस के साथ आगे बढ़ाया। और पढ़ें
Madhya Pradesh Assembly Election Result 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा की 230 सीटों के नतीजे करीब-करीब साफ हो गए हैं। अभी तक के रुझानों में भाजपा को दो-तिहाई से ज्यादा बहुमत मिलता दिख रहा है। चुनाव आयोग की ओर से दी गई ताजा जानकारी के मुताबिक अब तक बीजेपी को 164 और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। और पढ़ें
छत्तीसगढ़ की 90 सीटों पर नतीजे सामने आने लगे हैं। भाजपा ने अंबिकापुर विधानसभा में बड़ा उलटफेर करते हुए उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव को हरा दिया है। वहीं लोरमी से भाजपा प्रत्याशी और पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव 75070 वोट हासिल कर जीत गए हैं। और पढ़ें
मध्यप्रदेश में सत्ता की कमान लंबे समय से शिवराज सिंह चौहान के पास है। हालांकि इस चुनाव में पार्टी ने उन्हें सीएम उम्मीदवार घोषित नहीं किया था। पार्टी ने चुनाव पीएम मोदी के चेहरे को आगे रखकर ही लड़ा। ऐसे में माना जा रहा है कि भाजपा मध्यप्रदेश में सीएम के तौर पर शिवराज के अलावा भी किसी नेता पर दांव खेल सकती है... और पढ़ें
MP Election Results: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों के नतीजों ने भाजपा को एक बार फिर सत्तासीन कर दिया है। 2018 में भाजपा को मालवा-निमाड़ और चंबल से नुकसान हुआ था, जहां खोया जनाधार पाने में पार्टी को सफलता मिली है। मध्य भारत, बुंदेलखंड और विंध्य में भाजपा का विजयी अभियान जारी है। महाकौशल में कांग्रेस ने अपनी बढ़त कायम रखी है।
और पढ़ें
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान चुनावों में पार्टी की बढ़त के बाद दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में जश्न मनाया जा रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री मोदी का बयान सामने आया और पढ़ें
मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को शिकस्त का सामना करना पड़ा है। भारतीय जनता पार्टी को बड़ी जीत मिली है। ऐसे में कमलनाथ ने हार को स्वीकार कर उस पर मंथन करने की बात कही है।
और पढ़ें
शिवपुरी जिले की पांच विधानसभा सीटों में से चार पर भाजपा जीती हैं, जबकि एक सीट पर कांग्रेस विजयी हुई है। चौंकाने वाला परिणाम ये रहा कि यहां से PWD राज्यमंत्री सुरेश राठखेड़ा हार गए हैं। और पढ़ें
Election Results 2023: राज्य की सत्ताधारी कांग्रेस चुनाव से पहले अपनी सात गारंटियों के लिए मुखर थी। वहीं, पलटवार में भाजपा ने जहां केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को सामने रखा तो वहीं साथ में ध्रुवीकरण को भी साधने का काम किया। और पढ़ें
छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव चुनाव हार गए हैं। भाजपा के राजेश अग्रवाल ने सिंहदेव को महज 94 वोटों से मात दी है। हालांकि सिंहदेव ने रिकाउंटिंग की मांग की है। बता दें कि सरगुजा संभाग में कांग्रेस का सूपड़ा साफ हो गया है। संभाग की 14 की 14 सीट कांग्रेस के हाथ से जा चुकी हैं। और पढ़ें
कांग्रेस को मध्यप्रदेश विधानसभा चुनाव में हार मिली है। कांग्रेस अब अपनी पराजय के कारणों को तलाशने में जुट गई है। और पढ़ें
Election Results Live: मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ में मतगणना जारी है। छह घंटों की मतगणना के बाद आंकड़ों को निर्णायक माना जा रहा है। तेलंगाना में भी सत्ता परिवर्तन के आसार हैं। राजस्थान-छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का जनाधार खिसकता दिख रहा है। मध्य प्रदेश में भाजपा को 160 से अधिक सीटों पर बढ़त है। चार राज्यों के जनादेश से मिल रहे सियासी संकेतों के बीच आइये जानते हैं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश का सियासी नक्शा कैसे बदला है? और पढ़ें
साल 2005 बैच के आईएएस अफसर ने 13 साल सर्विस करने के बाद पद से इस्तीफा दे दिया था। भारतीय जनता पार्टी ने इस बार के चुनाव में ओपी चौधरी को रायगढ़ से अपना उम्मीदवार बनाया था। गृहमंत्री अमित शाह का करीबी होने की वजह से सियासी गलियारे में चर्चा है कि भाजपा ओपी चौधरी को छत्तीसगढ़ की कमान सौंप सकती है। और पढ़ें
एमपी में सीएम पद के कई दावेदार? और पढ़ें
Election Results 2023: बीआरएस 'स्वर्णिम तेलंगाना' बनाने के वादे के साथ राज्य की सत्ता में आई थी। हालांकि, किसानों, युवाओं, दलितों और पिछड़े वर्गों के लिए वादों को न पूरा करने पर पार्टी की पकड़ कमजोर हुई और यह केसीआर के खिलाफ सत्ता विरोधी लहर बनकर उभरी। और पढ़ें
मध्य प्रदेश विधानसभा चनाव में भाजपा स्पष्ट बहुमत से सरकार बनाती दिख रही है। अभी तक की गिनती में मध्य प्रदेश की 230 सीटों में से भाजपा 163 सीटों और कांग्रेस 65 सीटों पर आगे चल रही है। और पढ़ें
MP Election 2023: मध्य प्रदेश विधानसभा चुनावों में भाजपा बड़ी जीत की ओर है। 2013 से भी बड़ी जीत भाजपा ने हासिल की है। इस जीत का श्रेय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और उनकी लाड़ली बहना योजना को दिया जा रहा है। और पढ़ें
इंदौर में इस समय भाजपा सभी 9 सीटों पर आगे चल रहे हैं। वैसे प्रदेश भर की नजरें इंदौर 1 नंबर और राऊ की सीट पर टिकी हैं। इंदौर-1 में कैलाश विजयवर्गीय बड़ी जीत की ओर बढ़ रहे हैं। वहीं जीतू पटवारी हार गए हैं। नौ की नौ सीट पर भाजपा जीती है। और पढ़ें
मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में भाजपा को स्पष्ट बढ़त मिल गई है, जबकि तेलंगाना में कांग्रेस आगे चल रही है। येदियुरप्पा ने जीत के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा को बधाई दी।
और पढ़ें
भाजपा ने सांसदों को मैदान में उतारकर पलट दिया खेल! और पढ़ें
Madhya Pradesh Election 2023 Results : मध्य प्रदेश विधानसभा के चुनावों के नतीजों के शुरुआती रुझानों में भाजपा ने स्पष्ट बढ़त बना ली है। इस बात पर चर्चा तेज हो गई है कि यदि मध्य प्रदेश में शिवराज सिंह चौहान मुख्यमंत्री नहीं बने तो पार्टी किसे आगे कर सकती है। और पढ़ें
Telangana Election 2023: तेलंगाना में पूर्व मुख्यमंत्री केसीआर समेत कुल 18 मंत्री थे। विधान परिषद सदस्यों ने भी मंत्रालय संभाले। इस चुनाव में सीएम समेत कुल 14 मंत्रियों की किस्मत दांव पर रही। मतगणना के बाद बड़े मंत्रियों को भी करारी हार मिली। और पढ़ें
Chhattisgarh Election Results 2023: छत्तीसगढ़ में भाजपा बिना सीएम फेस के चुनाव लड़ रही है। बीजेपी यदि जीत जाती है तो वह सीएम किसे बनाएगी इस बारे में अटकलें लग रही हैं। आइए जानते हैं कि कौन हो सकते हैं वो पांच चेहरे? और पढ़ें
हम आपको बता रहे हैं कि तेलंगाना में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरे कौन से हैं? इन नेताओं का सियासी रुतबा कितना है? और पढ़ें
तेलंगाना में कांग्रेस की ओर से मुख्यमंत्री पद के चेहरों में फिलहाल सबसे बड़ा नाम प्रदेश अध्यक्ष ए. रेवंत रेड्डी का है। ऐसे में हमें जानना चाहिए कि आखिर कौन हैं रेवंत रेड्डी? उनका सियासी रसूख कितना है? उन्हें सीएम बनाने के क्या कारण हो सकते हैं? और पढ़ें
Telangana Election Hot Seats: गजवेल और कामारेड्डी विधानसभा सीटें तेलंगाना की सबसे चर्चित सीटों में शामिल है। यहां राज्य के मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव ने बीआरएस की तरफ से ताल ठोकी। कई और सीटों पर भी चर्चित उम्मीदवारों का चुनाव चर्चा में रहा। और पढ़ें
हम आपको बता रहे हैं कि भाजपा की ओर से पीएम मोदी ने कहां-कहां प्रचार किया? जिन जिलों में प्रधानमंत्री ने रैलियां, जनसभा और रोड शो किए वहां भाजपा ने 2018 में कितनी सीटें जीती थीं? और पढ़ें
हम आपको बता रहे हैं कि कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने कहां-कहां प्रचार किया? जिन जिलों में दोनों नेताओं ने रैलियां, जनसभा और रोड शो किए वहां कांग्रेस ने 2018 में कितनी सीटें जीती थीं? और पढ़ें
मिजोरम में सभी 40 सीटों पर 7 नवंबर को मतदान हुआ। छत्तीसगढ़ में पहले चरण में 20 सीटों पर 7 नवंबर, जबकि दूसरे चरण में 70 सीटों पर 17 नवंबर वोट डाले गए। इसी के साथ मध्य प्रदेश की सभी 230 सीटों पर 17 नवंबर को मतदान हुआ। इसके बाद राजस्थान में 200 सीटों पर 25 नवंबर को लोगों ने मताधिकार का इस्तेमाल किया। वहीं, तेलंगाना में 119 सीटों पर 30 नवंबर को वोट डाले गए। और पढ़ें
#ResultsWithAmarUjala: रविवार को दिनभर आप जहां भी रहें, अपने मोबाइल पर अमर उजाला App खोलिए या फिर amarujala.com पर विजिट कीजिए। कुछ ही सेकेंड में आप चार राज्यों के विधानसभा चुनवों के रुझान और नतीजे जान सकेंगे।
और पढ़ें