फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assembly Election Live: पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

विज्ञापन
विज्ञापन

लाइव अपडेट

11:00 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Poll: सागवाड़ा में पीएम मोदी और भरतपुर में राहुल गांधी का दौरा, कल इन जिलों में चढ़ेगा सियासी पारा

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में पार्टी की जीत पक्की करने के लिए भाजपा और कांग्रेस के स्टार प्रचारक कल फिर मैदान में होंगे। पीएम मोदी और राहुल गांधी भी चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे।   और पढ़ें

10:36 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Election 2023: ‘सत्ता का संग्राम’ कार्यक्रम कल बीकानेर में, सवालों के जवाब देंगे नेतागण

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के अलवर जिले से निकला 'अमर उजाला' का चुनावी रथ 'सत्ता का संग्राम' अब बुधवार (22 नवंबर) को बीकानेर पहुंचेगा। यहां आम लोगों के साथ 'चाय पर चर्चा' होगी। और पढ़ें

10:25 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Election: रेवदर विधानसभा से कांग्रेस के प्रत्याशी कोली का विरोध, ग्रामीणों ने नारेबाजी कर लगाए आरोप

Rajasthan Election 2023: रेवदर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी मोतीराम कोली के खिलाफ सांतपुर गांव में ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बिजली कटौती और हनुमान मंदिर तोड़ने के खिलाफ नारेबाजी भी गई। और पढ़ें

विज्ञापन
10:07 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Poll: सीपी जोशी बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र आलू से सोना बनाने वाला, घोषणाओं पर जनता को विश्वास नहीं

Rajasthan Election 2023: सीपी जोशी ने कहा- काठ की हांडी बार-बार नहीं चढ़ती। राजस्थान की जनता इनका असली चेहरा जान चुकी है। जनता का विश्वास कांग्रेस की नहीं मोदीजी की गारंटियों पर है। और पढ़ें

09:35 PM, 21-Nov-2023

सत्ता का संग्राम: भारत-पाक सीमा के पास मौजूद गांव में चुनावी चर्चा, जमीन आवंटन मुद्दा, सरकार पर ये बोले मतदाता

Rajasthan election 2023: राजस्थान में आगामी विधानसभा को होने वाले चुनावी रण को कवर करने के लिए अमर उजाला का चुनावी रथ प्रदेश के विधानसभा क्षेत्रों में जाकर चुनावी मुद्दों को जान रहा है। मंगलवार को 'सत्ता का संग्राम' जैसलमेर में हुआ। जहां बॉर्डर के करीब रामगढ़ के लोगों से बात की गई। आइए, जानते हैं उन्होंने क्या कहा? और पढ़ें

विज्ञापन
08:25 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Election: शेखावत बोले- कांग्रेस का घोषणा पत्र झूठा, 2018 की पूरी नहीं की, अब दोगुनी घोषणाएं कर दीं

Rajasthan Election 2023: शेखावत ने कहा- कांग्रेस ने 2018 में 10 दिन में किसानों का संपूर्ण कर्जा माफ करने का वादा किया था। लेकिन, जो हुआ वह आपके सामने है। प्रदेश के 20 हजार से ज्यादा किसानों की जमीनें नीलाम की गई और सैंकड़ों किसानों ने कर्ज से तंग होकर आत्महत्या कर ली। और पढ़ें

07:53 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan election: क्या कांग्रेस की चिरंजीवी योजना बनेगी गेम चेंजर? घोषणा पत्र में हर घर को छूने की कोशिश

Rajasthan Election: कांग्रेस के नेताओं का मानना है कि अपने चुनावी घोषणा पत्र के साथ राजस्थान में सत्ता की वापसी होगी। हालांकि भारतीय जनता पार्टी के नेताओं का कहना है कि कांग्रेस के घोषणा पत्र में जो पिछले वादे किए गए थे वह भी अब तक पूरे नहीं हो सके हैं, इसलिए कांग्रेस के ये वादे उसे दोबारा सरकार में नहीं लाने वाले हैं... और पढ़ें

07:38 PM, 21-Nov-2023

MP Election 2023: महाकौशल क्षेत्र की 15 सीटों पर 84 फीसदी से अधिक मतदान, जानें इन जिलों का वोट प्रतिशत

MP Election 2023: महाकौशल क्षेत्र में एक संभाग और आठ जिले आते हैं। इसमें जबलपुर, कटनी, डिंडौरी, मंडला, नरसिंहपुर, बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिला शामिल है। महाकौशल में विधानसभा की 38 सीटें आती हैं, जबकि इस अंचल में चार लोकसभा सीटें आती हैं। राजनीतिक दृष्टि से यह प्रदेश का दूसरा सबसे बड़ा अंचल है। और पढ़ें

07:31 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Poll: राहुल गांधी बोले- TV पर किसान नहीं, ऐश्वर्या या शाहरुख दिखते हैं, मोदी का चेहरा 24 घंटे आता है

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव में नेताओं के जुबानी हमले और तेज होते जा रहे हैं। मंगलवार सुबह कांग्रेस अध्यक्ष मल्लीकार्जुन खरगे ने पीएम नरेंद्र मोदी को झूठों का सरदार बताया तो अब राहुल गांधी ने उन्हें पनौती बता दिया। और पढ़ें

06:45 PM, 21-Nov-2023

MP Election: कमलनाथ ने सभी 230 उम्मीदवारों को इसलिए बुलाया भोपाल, तीन दिसंबर के लिए ये है कांग्रेस की प्लानिंग

कमलनाथ सभी कांग्रेस प्रत्याशियों को मतगणना के दिन की ट्रेनिंग दिलवाने वाले हैं। बताया जा रहा है कि कांग्रेस ने इसके लिए तैयारियां भी शुरू कर दी हैं। 26 नवंबर को कांग्रेस अपने सभी प्रत्याशियों को मतगणना की ट्रेनिंग देगी... और पढ़ें

06:23 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Poll: कांग्रेस बोली- BJP कौरवों की सेना; मणिपुर में महिलाओं को नंगा घुमाया, यहां कैसे देंगे सुरक्षा

Rajasthan Election 2023: धौलपुर जिले के दौरे पर पहुंची कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता साधना भारती ने भाजपा और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने भाजपा को कौरवों की सेना और सीएम अशोक गहलोत को श्रीकृष्ण जैसा राजा बताया।  और पढ़ें

05:53 PM, 21-Nov-2023

ऐसा है राजस्थान का रण: पति-पत्नी, पिता-पुत्री, जीजा-साली आमने-सामने; 31वीं बार चुनाव लड़ रहा मनरेगाकर्मी

Rajasthan Election 2023: राजस्थान के रण में पारिवारिक मुकाबलों की खूब चर्चा हो रही है। जो कभी जिगरी दोस्त हुआ करते थे, पार्टियों ने उन्हें एक दूसरे के खिलाफ चुनाव मैदान में उतारा है। 
  और पढ़ें

05:34 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Poll: सचिन पायलट बोले- अमर सिंह मेरे साथ चट्टान की तरह खड़े रहे, मंच पर रोने लगे कांग्रेस प्रत्याशी

Rajasthan Election 2023: सचिन पायलट ने कहा- अमर सिंह जाटव पांच साल तक चट्टान की तरह मेरे साथ खड़ा रहा, जो व्यक्ति सच्चा होता है वह पक्का होता है और जो पक्का होता है वो हमको पसंद होता है।   और पढ़ें

05:31 PM, 21-Nov-2023

MP Election: राजगढ़ में वोट डालने के दौरान का फोटो सोशल मीडिया पर हुआ था वायरल, दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

MP Election 2023: राजगढ़ जिले में दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ है। इन पर आरोप है कि मतदान के दिन इन्होंने वोट डालने के दौरान का फोटो लेकर सोशल मीडिया पर वायरल किया था। और पढ़ें

05:16 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan: फ्री लैपटॉप, नफरती भाषण पर कानून और जनता क्लीनिक; जानें 2018 से कितने अलग राजस्थान कांग्रेस के वादे

Rajasthan Election 2023: राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया। 85 पन्ने के घोषणा-पत्र में पार्टी ने अपनी सात चुनावी गारंटियों पर जोर दिया है। इसके अलावा सत्ता में आने पर 12 वादों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही गई है। और पढ़ें

05:02 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan Election: क्या परकोटा की इस धारणा को बनाए रखने में सफल होंगे मोदी? ये 10 सीटें बदल सकती हैं समीकरण

Rajasthan Election: पीएम नरेंद्र मोदी का रोड शो मंगलवार शाम को सांगानेरी गेट हनुमान मंदिर से शुरू होगा। यहीं पर जयपुर बम धमाकों के दौरान बड़ी संख्या में मौतें हुई थीं। छोटी चौपड़, त्रिपोलिया बाजार, बड़ी चौपड़ और जौहरी बाजार में सीरियल ब्लास्ट हुए यानी, रोड शो के लिए वही रूट चुना गया है, जो जयपुर वासियों की नब्ज है... और पढ़ें

04:54 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan: राहुल ने विश्व कप में हार के लिए किसे ठहराया जिम्मेदार? रैली में जमकर बरसे; जानें किस पर कसा तंज

Rajasthan Election 2023: वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की हार के बाद ट्विटर (X) पर ट्रेंड हो रहे पनौती शब्द की राजस्थान चुनाव में भी एंट्री हो गई। राहुल गांधी ने चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- हमारे लड़के अच्छा भला वर्ल्ड कप जीत जाते, लेकिन पनौती ने हरवा दिया। और पढ़ें

03:16 PM, 21-Nov-2023

Rajasthan election: पोकरण में फिर 'विस्फोट' की तैयारी! धार्मिक नेताओं में है जबरदस्त भिड़ंत

Rajasthan Election: कांग्रेस ने यहां से वर्तमान विधायक, अशोक गहलोत सरकार में कैबिनेट मंत्री और इस्लाम धर्म में एक वर्ग के धार्मिक नेता शाले मोहम्मद को दोबारा मैदान में उतारा है। पोकरण के कुल लगभग 2.25 लाख मतदाताओं में लगभग 65 हजार मुस्लिम मतदाता उनकी ताकत हैं। शाले मोहम्मद को भाजपा के उम्मीदवार प्रताप पुरी जी महाराज से कड़ी चुनौती मिल रही है... और पढ़ें

02:19 PM, 21-Nov-2023

पांच राज्यों के विधानसभा चुनावों से जुड़ी हर बड़ी खबर और ताजा अपडेट यहां पढ़ें

Rajasthan Election: राजनीतिक विश्लेषक और वरिष्ठ पत्रकार गुरदीप लांबा कहते हैं कि मायावती ने अपने पुराने अनुभव से सीख लेते हुए ही इस बार सबसे बड़ा सियासी दांव खेला है। वह बताते हैं कि मायावती ने कहा है कि अगर उनकी वजह से किसी की सरकार बनती है, तो वह सरकार में शामिल होकर समर्थन देंगी... और पढ़ें

विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें