11:20 AM, 30-Jan-2022
Punjab Election : भड़के पंजाब के कृषि मंत्री
रोजगार पर पूछे गए एक महिला के सवाल पर पंजाब के कृषि मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा भड़क गए। मंत्री ने यहां तक कह दिया कि मैं नौकरी जाकर देनी है किसी को। बच्चे पढ़े-लिखे हैं तो जाकर रोजगार ढूंढे। बहस के दौरान नौकरी की बात सुनकर मंत्री काका रणदीप सिंह नाभा ने कहा कि चल ऐसा कर, मैं इलेक्शन नहीं लड़ता, तू नौकरी छोड़ दो, बोल, मैं लोगों के सामने बात करता हूं। चल अगर मैंने इनवेस्ट पंजाब में 164 यूनिट दिखा दिए, आज गोबिंदगढ़ में कम से कम पहले 45 हजार के मुकाबले 92 हजार प्रवासी लेबर है। इस पर महिला ने पूछा कि पंजाबियों को क्या मिला?। जिसे सुनकर मंत्री भड़क उठे और कहा कि नौकरी मैं जाकर देनी है। बच्चे पढ़े-लिखे हैं, जाकर रोजगार ढूंढे। इस पर महिला ने कहा कि बच्चे विदेश जा रहे हैं।